< Књига пророка Језекиља 17 >

1 Опет ми дође реч Господња говорећи:
याहवेह का यह वचन मेरे पास आया:
2 Сине човечји, загонетни загонетку и кажи причу о дому Израиљевом,
“हे मनुष्य के पुत्र, एक पहेली बनाओ और इसे इस्राएलियों को एक दृष्टांत के रूप में सुनाओ.
3 И реци: Овако вели Господ Господ: Орао велик, великих крила, дугих пера, пун перја, шарен, дође на Ливан и узе врх од кедра,
उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: एक बड़ा गरुड़ लबानोन में आया, जिसके शक्तिशाली डैने और लंबे पंख थे और उसके पूरे पंख विभिन्‍न रंगों के थे. उसने देवदार के पेड़ की चोटी के शाखा को पकड़कर.
4 Одломи врх од младих грана његових, и однесе га у земљу трговачку, у град трговачки метну га.
उसने सबसे ऊपर की कोमल शाखा को तोड़ लिया और उसे व्यापारियों के एक देश में ले गया, और उसने उसे वहां एक व्यापारियों के शहर में रोप दिया.
5 И узе семе из оне земље, и метну га на њиву, однесе га где има много воде, и остави га добро.
“‘उसने देश के छोटे पौधों में से एक पौधा लेकर उसे उपजाऊ भूमि में लगा दिया. उसने उसे एक बहुत पानी वाले जगह में एक सरई की तरह लगाया,
6 И изниче, и поста бусат чокот, низак, коме се лозе пружаху к њему а жиле беху под њим; поста чокот, и пусти гране и изби одводе.
और वह बढ़ने लगा और फैलकर अंगूर की एक लता हो गया. उसकी डालियां उसकी ओर झुकी, पर उसकी जड़ें उसके नीचे में ही रहीं. वह अंगूर की एक लता हो गई और उसमें से डालियां निकलीं और ये डालियां पत्तियों से भर गईं.
7 А беше други орао велик, великих крила и пернат, и гле, тај чокот пусти к њему жиле своје и гране своје пружи к њему да би га заливао из бразда свог сада.
“‘पर वहां एक और बड़ा गरुड़ था जिसके शक्तिशाली डैने थे और वह पंखों से भरा हुआ था. अब अंगूर की लता, जहां वह लगायी गई थी, वहां से उसकी जड़ें उस दूसरे गरुड़ की ओर बढ़ने लगीं और उसकी डालियां पानी के लिये उसकी तरफ फैलने लगीं.
8 Посађен беше у доброј земљи код многе воде, да пусти гране и рађа род и буде красна лоза.
उस लता को अच्छी भूमि पर बहुत पानी वाले जगह में लगाया गया था ताकि उसमें डालियां निकलें; उसमें फल लगें और वह एक बहुत बढ़िया अंगूर की लता हो.’
9 Кажи: Овако вели Господ Господ: Хоће ли напредовати? Неће ли му почупати жиле и род му одломити да се посуши? Све ће му се гране што је пустио посушити, и без велике силе и без многог народа ишчупаће га из корена.
“उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्या यह बढ़ेगा? क्या इसे उखाड़कर इसके फलों को गिरा दिया नहीं जाएगा ताकि यह सूख जाए? इसकी सब नई अंकुरित पत्तियां सूख जाएंगी. इसे इसके जड़ से उखाड़ने के लिये किसी मजबूत हाथ या बहुत से लोगों की ज़रूरत नहीं होगी.
10 Ето, посађен је, хоће ли напредовати? И неће ли се са свим посушити чим га се дохвати устока? Посушиће се у бразди где је посађен.
इसे लगाया गया है, पर क्या यह बढ़ेगा? क्या यह पूरी तरह सूख नहीं जाएगी जब इस पर पूर्वी हवा चलेगी? यह उसी भूमि में ही सूख जाएगी, जहां यह उगी थी.’”
11 Потом, дође ми реч Господња говорећи:
तब याहवेह का वचन मेरे पास आया:
12 Кажи том дому одметничком: Не знате ли шта је ово? Реци: Ево, дође цар вавилонски у Јерусалим, и узе му цара и кнезове, и одведе их са собом у Вавилон.
“इन विद्रोही लोगों से कहो, ‘क्या तुम इन बातों का अर्थ नहीं समझते?’ उनसे कहो: ‘बाबेल का राजा येरूशलेम गया और उसके राजा और उसके प्रभावशाली लोगों को अपने साथ वापस बाबेल ले आया.
13 И узе једног од царског семена, и учини с њом веру, и закле га, и узе силне у земљи,
तब उसने राजपरिवार के एक सदस्य को लिया और उसे सौगंध दिलाकर उससे एक संधि की. वह अपने साथ देश के मुख्य लोगों को भी ले गया,
14 Да би царство било снижено да се не би подигло, него да би држећи веру с њим стајало.
ताकि वह राज्य कमजोर हो जाए और फिर उन्‍नति न कर सके, पर सिर्फ उसके द्वारा किए गये संधि पर चलने से बचा रहे.
15 Али се одметну од њега пославши посланике своје у Мисир да му да коња и много народа. Хоће ли бити срећан? Хоће ли утећи ко тако чини? Ко преступа веру хоће ли утећи?
परंतु उस राज्य के राजा ने अपने दूतों को घोड़े और एक बड़ी सेना लाने के लिये मिस्र देश भेजा और इस प्रकार उसने बाबेल के राजा से विद्रोह किया. क्या वह सफल होगा? क्या वह, जो ऐसा काम करता है, बच निकलेगा? क्या वह संधि को तोड़कर भी बच जाएगा?
16 Тако ја жив био, говори Господ Господ, у месту оног цара који га је зацарио, коме је заклетву презрео и коме је веру преступио, код њега ће у Вавилону умрети.
“‘मेरे जीवन की सौगंध, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, वह उस राजा के देश बाबेल में मरेगा, जिसने उसे सिंहासन पर बैठाया, जिसकी शपथ को उसने तुच्छ जाना और जिसके संधि को उसने तोड़ा.
17 Нити ће му Фараон с великом војском и многим народом помоћи у рату, кад ископа опкопе и погради куле да погуби многе душе.
जब ढलानें बनायी जाएंगी और लोगों को मारने के लिये घेराबंदी का काम किया जाएगा, तो फ़रोह, उसकी बड़ी सेना और उसका बड़ा उपद्रवी झुंड भी युद्ध में उसके कोई काम न आएगा.
18 Јер презре заклетву преступајући веру; и гле, давши руку чини све то; неће побећи.
उसने वाचा को तोड़ने के द्वारा शपथ को तुच्छ जाना. क्योंकि उसने अपने हाथ को गिरवी रखा और फिर भी ये सब काम किया, इसलिये वह बच नहीं पाएगा.
19 Зато овако вели Господ Господ: Тако ја жив био, обратићу му на главу заклетву своју коју презре и веру своју коју преступи.
“‘इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, निश्चयतः, मैं उससे मेरी शपथ को तुच्छ समझने और मेरी वाचा को तोड़ने का बदला लूंगा.
20 Јер ћу разапети над њим мрежу своју и ухватиће се у замку моју; и одвешћу га у Вавилон, и онде ћу се судити с њим за безакоње које ми учини.
मैं उसके लिये अपना जाल फैलाऊंगा, और वह मेरे फंदे में फंसेगा. मैं उसे बाबेल ले जाऊंगा और वहां उसे दंड दूंगा क्योंकि उसने मेरे साथ विश्वासघात किया.
21 И сва бежан његова са свом војском његовом пашће од мача, а који остану распршаће се у све ветрове, и познаћете да сам ја Господ говорио.
उसके उत्तम सैन्य दल तलवार से मारे जाएंगे, और बचे हुए लोग चारों तरफ तितर-बितर हो जाएंगे. तब तुम जानोगे कि मैं, याहवेह ने यह कहा है.
22 Овако вели Господ Господ: Али ћу ја узети с врха од тог високог кедра, и посадићу; с врха од младих грана његових одломићу гранчицу, и посадићу на гори високој и уздигнутој.
“‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं एक देवदार वृक्ष की सबसे ऊंची डाली के अंकुर को लेकर लगाऊंगा; मैं उसकी सबसे ऊंची शाखाओं में से एक कोमल डाली को तोड़ूंगा और उसे एक ऊंचे पहाड़ पर लगाऊंगा.
23 На високој гори Израиљевој посадићу је, и пустиће гране, и родиће, и постаће красан кедар, и под њим ће наставати свакојаке птице, у хладу грана његових наставаће.
मैं उसे इस्राएल के पहाड़ की ऊंचाइयों में लगाऊंगा; इसमें शाखाएं निकलेंगी और फल लगेगा और यह एक शानदार देवदार का पेड़ होगा. हर प्रकार के पक्षी उसमें घोंसला बनाएंगे; वे उसकी शाखाओं की छाया में बसेरा करेंगे.
24 И сва ће дрвета пољска познати да ја Господ снизих високо дрво и узвисих ниско дрво, посуших зелено дрво и учиних да озелени суво дрво. Ја Господ рекох, и учинићу.
बंजर भूमि के सब वृक्ष जान लेंगे कि मैं याहवेह ऊंचे वृक्ष को नीचे लाता और छोटे वृक्ष को बढ़ाकर ऊंचा करता हूं. मैं हरे-भरे वृक्ष को सुखा देता और सूखे वृक्ष को हरा-भरा करके बढ़ाता हूं. “‘मैं याहवेह ने कहा है, और मैं इसे पूरा करूंगा.’”

< Књига пророка Језекиља 17 >