< Књига пророка Језекиља 16 >

1 Опет ми дође реч Господња говорећи:
याहवेह का यह वचन मेरे पास आया:
2 Сине човечји, покажи Јерусалиму гадове његове,
“हे मनुष्य के पुत्र, येरूशलेम का उसके घृणित कार्यों के लिये विरोध करो
3 И реци: Овако вели Господ Господ Јерусалиму: Постањем и родом ти си из земље хананске; отац ти беше Аморејац а мати Хетејка.
और कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का येरूशलेम से यह कहना है: तुम्हारे पुरखे और तुम्हारा जन्म कनानियों के देश में हुआ; तुम्हारा पिता एक अमोरी और तुम्हारी मां एक हित्ती थी.
4 А о рођењу твом, кад си се родила, није ти пупак одрезан и ниси окупана водом да би била чиста, нити си сољу натрвена ни пеленама повита.
तुम्हारे जन्म के समय न तो तुम्हारी नाभिनाड़ी काटी गई, और न ही तुम्हें पानी से नहलाकर साफ किया गया, न तो तुम्हें नमक से रगड़ा गया था, और न ही तुम्हें कपड़ों में लपेटा गया था.
5 Око те не пожали да ти учини шта од тога и да ти се смилује: Него ти би бачена у поље, јер беше мрска душа твоја оног дана кад си се родила.
तुम्हारे लिये इनमें से कोई भी काम करने हेतु किसी ने भी तुम पर दया दृष्टि नहीं की, या सहानुभूति नहीं दिखाई. बल्कि तुम्हें बाहर खुले मैदान में फेंक दिया गया, क्योंकि जन्म के दिन से ही तुम्हें तुच्छ समझा गया.
6 И идући мимо тебе и видевши те где се ваљаш у својој крви, рекох ти: Да си жива у својој крви! И опет ти рекох: Да си жива у својој крви!
“‘तब मैं वहां से होकर गुजरा और तुम्हें अपने खून में लोटते हुए देखा, और जैसे कि तुम अपने खून में लेटी थी, मैंने तुमसे कहा, “जीवित रहो!”
7 И учиних да растеш на хиљаде као трава у пољу; и ти нарасте и поста велика и дође до највеће лепоте; дојке ти напупише, и длаке те пробише; али ти беше гола нага.
मैंने तुम्हें खेत के एक पौधे की तरह बढ़ाया. तुम बढ़ती गई और विकसित हुई और यौवन अवस्था में आई. तुम्हारे स्तन विकसित हुए और तुम्हारे बाल लंबे हो गए, फिर भी तुम बिलकुल निवस्त्र थी.
8 И идући мимо тебе погледах те, и гле, године ти беху године за љубљење; и раширих скут свој на те, и покрих голотињу твоју, и заклех ти се и учиних веру с тобом, говори Господ Господ, и ти поста моја.
“‘बाद में, मैं वहां से होकर गुजरा, और मैंने देखा कि तुम प्रेम करने लायक बड़ी हो चुकी थी, अतः मैंने अपने कपड़े का कोना तुम्हारे ऊपर फैला दिया और तुम्हारे नंगे शरीर को ढांप दिया. तब मैंने तुमसे सत्यनिष्ठा से शपथ खाई और तुम्हारे साथ एक वाचा बांधी, और तुम मेरी हो गई, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
9 И окупах те водом, и спрах с тебе крв твоју, и помазах те уљем.
“‘तब मैंने तुम्हें पानी से नहलाया और तुम पर लगे खून को धोया तथा तुम्हारे शरीर पर तेल लगाया.
10 И обукох ти везену хаљину, и обух ти цревље од јазавца, и опасах те танким платном и застрех те свилом.
मैंने तुम्हें कसीदा काढ़े वस्त्र पहनाया और तुम्हारे पांवों पर उच्च दर्जे के चमड़े की जूतियां पहनाई. मैंने तुम्हें सुंदर मलमल के कपड़े पहनाए और तुम्हें कीमती कपड़े ओढ़ाए.
11 И накитих те накитом, и метнух ти наруквице на руке и гривну око врата.
मैंने गहनों से तुम्हारा श्रृंगार किया: मैंने तुम्हारे हाथों में कंगन डाला और तुम्हारे गले में हार पहनाया,
12 И гривну око чела метнух ти, и обоце у уши, славан венац на главу.
और मैंने तुम्हारी नाक में नथनी, कानों में बालियां और तुम्हारे सिर पर एक सुंदर मुकुट पहनाया.
13 И ти беше окићена златом и сребром, и одело ти беше од танког платна и од свиле и везено, јеђаше бело брашно и мед и уље, и беше врло лепа, и приспе до царства.
इस प्रकार सोने और चांदी से तुम्हारा श्रृंगार किया गया; तुम्हारे कपड़े सुंदर मलमल, मंहगे बुनावट और कसीदा किए हुए थे. तुम्हारे भोजन में शहद, जैतून तेल और सबसे अच्छा आटा था. तुम बहुत सुंदर हो गई और रानी बनने के योग्य हो गई.
14 И разиђе се глас о теби по народима ради лепоте твоје, јер беше савршена красотом мојом, коју метнух на те, говори Господ Господ.
और तुम्हारी सुंदरता के कारण तुम्हारी प्रसिद्धि जाति-जाति के लोगों में फैल गई, क्योंकि मैंने तुम्हें जो शोभा दी, उसने तुम्हारी सुंदरता को परिपूर्ण कर दिया, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
15 Али се ти ослони на лепоту своју, и прокурва се с гласа свог, те си просипала курварство своје свакоме који пролажаше, и бивала си његова.
“‘परंतु तुमने अपनी सुंदरता पर भरोसा किया और अपनी प्रसिद्धि का उपयोग एक वेश्या बनने में किया. जो भी तुम्हारे पास से होकर गुजरा, तुमने उस पर बहुत कृपा दिखाई, और तुम्हारी सुंदरता ने उसे मोह लिया.
16 И узевши од хаљина својих начинила си шарене висине, и курвала си се на њима, како никада није било нити ће бити.
तुमने अपने कुछ कपड़ों को लेकर भड़कीले ऊंचे स्थान बनाए, और वहां तुम वेश्यावृत्ति करती रही. तुम उसके पास गई, और उसने तुम्हारी सुंदरता पर अधिकार कर लिया है.
17 И узевши красни накит свој од мог злата и од мог сребра што ти дадох, начинила си себи мушке ликове, и курвала си се с њима.
तुमने मेरे दिये हुए उन सुंदर गहनों को भी लिया, जो सोने और चांदी से बने थे, और तुमने अपने लिए पुरुष-मूर्तियां बना लीं और उन मूर्तियों के साथ व्यभिचार करने लगीं.
18 И узевши везене хаљине своје заодела си их, и уље моје и кад мој ставила си пред њих.
और तुमने अपने कसीदा किए हुए कपड़े लेकर उनको पहनाए, और तुमने मेरा तेल और धूप उनको चढ़ाए.
19 И хлеб мој, који ти дадох, бело брашно и уље и мед, чим те храњах, поставила си пред њих за мирис угодни. Тако је било, говори Господ Господ.
और वह भोजन भी जो मैंने तुमको तुम्हारे खाने के लिये दिया था—आटा, जैतून तेल और शहद—तुमने इसे उनके सामने एक सुगंधित धूप के रूप में चढ़ाया. ऐसा ही हुआ है, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
20 И узимала си синове своје и кћери своје које си родила, и њих си им приносила да се спале. Мало ли беше курварства твог,
“‘और तुमने अपने उन बेटे और बेटियों को लिया, जिन्हें तुमने मेरे लिए पैदा किए थे, और उन्हें उन मूर्तियों के लिये भोजन के रूप में चढ़ा दिया. क्या तुम्हारी वेश्यावृत्ति पर्याप्‍त नहीं थी?
21 Те си и синове моје клала и давала си их да им се проведу кроз огањ?
तुमने मेरे बच्चों का वध किया और उन्हें इन मूर्तियों को चढ़ा दिया.
22 И уза све гадове своје и курварства своја ниси се опомињала дана младости своје кад си била гола и нага и ваљала се у крви својој.
अपने इन सब घृणित कार्यों और वेश्यावृत्ति के बीच, तुमने अपने बचपन के उन दिनों को भूला दिया, जब तुम नंगी और खुली अपने खून में लेट रही थी.
23 И после све злоће своје, (Тешко, тешко теби! Говори Господ Господ, )
“‘धिक्कार! धिक्कार है तुम पर, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. अपनी सब दुष्टताओं के अलावा,
24 Саградила си себи кућу курварску, и начинила си себи висине на свакој улици,
तुमने अपने लिये एक टीला बना लिया है और हर एक चौक पर अपने लिए एक ऊंचा पूजा-स्थल बनाया है.
25 На свакој распутици начинила си себи висину, и нагрдила си своју лепоту, и разметала си ноге своје свакоме који пролажаше, и умножила си курварство своје.
हर एक गली के कोने पर तुमने ऊंचे पूजा-स्थल बना लिए हैं और वहां से गुज़रने वाले लोगों के सामने बढ़ती दुराचार प्रवृत्ति के साथ अपने पैरों को फैलाकर अपनी सुंदरता का अपमान किया है.
26 Курвала си се са синовима мисирским, суседима својим великог тела, и умножила си курварство своје да би ме разгневила.
तुमने बड़े जननांगों वाले मिस्री और अपने पड़ोसियों से व्यभिचार किया है, और अपनी बढ़ती दुराचार प्रवृत्ति से तुमने मेरे क्रोध को भड़काया है.
27 Зато гле, дигох руку своју на те и умалих оброк твој, и дадох те на вољу ненавидницима твојим, кћерима филистејским, које беше стид од срамотног пута твог.
इसलिये मैंने अपना हाथ तुम्हारे विरुद्ध उठाया है और तुम्हारे क्षेत्र को घटा दिया है, मैंने तुम्हें तुम्हारे शत्रुओं की कृपा पर छोड़ दिया है, अर्थात् फिलिस्तीनियों की पुत्रियों की कृपा पर, जिन्हें तुम्हारे व्यभिचारी आचरण के कारण धक्का लगा है.
28 Курвала си се са синовима асирским, јер се не могаше наситити; курвала си се с њима, и опет се ниси наситила.
तुमने अश्शूरियों के साथ भी व्यभिचार किया है, क्योंकि तुम्हें संतोष ही नहीं होता था; और उसके बाद भी तुम संतुष्ट न हुई
29 И умножила си курварство своје у земљи хананској све до халдејске, и ни тако се ниси наситила.
तब तुमने अपने दुराचार प्रवृत्ति को बढ़ाकर उसमें बाबेल देश को भी शामिल कर लिया, जो व्यापारियों का एक देश है, पर इससे भी तुम्हें संतोष न हुआ.
30 Како је изнемогло срце твоје, говори Господ Господ, кад чиниш све што чини најгора курва,
“‘जब तुम इस प्रकार एक निर्लज्ज वेश्या की तरह काम करती हो, तो मैं क्रोध से भर जाता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है!
31 Кад си градила курварску кућу на свакој распутици и чинила висину на свакој улици! А ни као курва ниси, јер ниси марила за плату;
जब तुमने हर गली के कोने पर अपना टीला बनाया है और हर चौक में अपना ऊंचा पूजा-स्थल बनाया है, तो तुम एक वेश्या की तरह ठहरी, क्योंकि तुमने दिये गये रकम का असम्मान किया है.
32 Него као жена прељубочиница, која место мужа свог прима друге.
“‘तुम व्यभिचारी पत्नी हो! तुम अपने स्वयं के पति के बदले अजनबियों को ज्यादा पसंद करती हो!
33 Свим курвама даје се плата, а ти си давала плату свим милосницама својим и даривала си их да долазе к теби са свих страна да се курвају с тобом.
सब वेश्याएं उपहार लेती हैं, परंतु तुम अपने सब प्रेमियों को उपहार देती हो, कि वे हर जगह से तुम्हारे अवैध चाहत के लिये आएं.
34 И тако је у тебе наопако према женама у твом курварству: Јер нико не иде за тобом да се курва, и ти дајеш плату, а не даје се теби плата; то је наопако.
इस प्रकार तुम्हारी वेश्यावृत्ति दूसरों की वेश्यावृत्ति का उलटा है; तुम्हारी चाहत के लिये तुम्हारे पीछे कोई नहीं भागता. तुम बिलकुल उलटा हो, क्योंकि तुम दाम (पैसा) देती हो और तुम्हें कुछ नहीं दिया जाता.
35 Зато, курво, чуј реч Господњу.
“‘इसलिये, हे वेश्या, याहवेह की बात सुनो!
36 Овако вели Господ Господ: Што се отров твој просу, и што се у курвању твом откривала голотиња твоја твојим милосницима и свим гадним идолима твојим, и за крв синова твојих, које си им дала,
परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्योंकि तुमने अपनी वासना को उंडेला है और अपने कामुक प्रवृत्ति में अपने प्रेमियों को अपने नंगे देह को दिखाया है, और तुम्हारे सब घृणित मूर्तियों के कारण, और क्योंकि तुमने उन मूर्तियों को अपने बच्चों का खून दिया है,
37 Зато, ево, ја ћу скупити све милоснике твоје, с којима си се миловала, и све које си љубила, и све на које си мрзела, скупићу их све око тебе, и открићу им голотињу твоју да виде сву голотињу твоју.
इसलिये मैं तुम्हारे उन सब प्रेमियों को इकट्ठा करनेवाला हूं, जिनके साथ तुम्हें खुशी मिली है, जिनसे तुमने प्रेम किया है, साथ ही साथ जिनसे तुमने घृणा किया है. मैं उन्हें चारों तरफ से तुम्हारे विरुद्ध इकट्ठा करूंगा और उनके सामने तुम्हारे कपड़े उतारूंगा और वे तुम्हें पूरी तरह नंगी देखेंगे.
38 И судићу ти како се суди онима које чине прељубу и онима које крв проливају, и даћу те на смрт гневу и ревности.
मैं तुम्हें उन स्त्रियों का दंड दूंगा जो व्यभिचार करती हैं और जो खून बहाती हैं; मैं अपने कोप और ईर्ष्या के क्रोध से तुमसे खून का बदला लूंगा.
39 И предаћу те у њихове руке, те ће разорити твоју кућу курварску и раскопати висине твоје, и свући ће хаљине с тебе, и узеће ти красни накит и оставиће те голу нагу.
तब मैं तुम्हें तुम्हारे प्रेमियों के हाथों में सौंप दूंगा, और वे तुम्हारे पूजा के टीलों को तोड़कर गिरा देंगे और तुम्हारे ऊंचे पूजा स्थलों को नष्ट कर देंगे. वे तुम्हारे कपड़े उतार लेंगे और तुम्हारे अच्छे गहने आभूषण लूट लेंगे और तुम्हें बिलकुल नंगी छोड़ देंगे.
40 И довешће на те људство, те ће те засути камењем, и избошће те мачевима својим.
वे तुम्हारे विरुद्ध एक उपद्रवी भीड़ ले आएंगे, जो तुम पर पत्थरवाह करेंगे और तुम्हें अपनी तलवारों से टुकड़े-टुकड़े कर डालेंगे.
41 И попалиће куће твоје огњем, и извршиће на теби суд пред многим женама, и учинићу те ћеш се оканити курвања и нећеш више давати плате.
वे तुम्हारे घरों को जला देंगे और बहुत सी स्त्रियों के देखते में तुम्हें दंड देंगे. मैं तुम्हारे वेश्यावृत्ति को बंद कर दूंगा, और तुम अपने प्रेमियों को दाम नहीं दोगी.
42 И намирићу гнев свој над тобом, и ревност ће се моја уклонити од тебе, и умирићу се, и нећу се више гневити.
तब तुम्हारे विरुद्ध मेरा कोप ठंडा पड़ जाएगा और तुम्हारे ऊपर से मेरी ईर्ष्या का क्रोध जाता रहेगा; मैं शांत हो जाऊंगा और फिर गुस्सा नहीं करूंगा.
43 Зато што се ниси опомињала дана младости своје, него си ме дражила свим тим, зато, ево, и ја ћу обратити пут твој на твоју главу, говори Господ Господ, те нећеш чинити грдила нити каквих гадова својих.
“‘क्योंकि तुमने अपनी जवानी के दिनों को याद नहीं रखा, पर इन सब कामों के द्वारा मुझे नाराज किया; इसलिये जो कुछ तुमने किया है, निश्चित रूप से उन बातों को मैं तुम्हारे ही सिर पर ले आऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. अपने सब दूसरे घृणित कामों के अलावा क्या तुमने अश्लीलता भी नहीं की?
44 Гле, ко год говори приче, говориће о теби причу, и рећи ће: Каква мати, таква јој кћи.
“‘हर एक व्यक्ति, जो कहावतों का प्रयोग करता है, वह तुम्हारे बारे में इस कहावत का प्रयोग करेगा: “जैसी मां, वैसी बेटी.”
45 Ти си кћи матере своје, која се одметнула од мужа свог и деце своје, и сестра си сестара својих, које се одметнуше од мужева својих и деце своје, мати вам је Хетејка а отац Аморејац.
तुम अपनी मां की सही बेटी हो, जिसने अपने पति और अपने बच्चों को तुच्छ जाना; और तुम अपनी बहनों की सही बहन हो, जिन्होंने अपने पतियों और बच्चों को तुच्छ जाना. तुम्हारी माता एक हित्ती और तुम्हारे पिता एक अमोरी थे.
46 А старија ти је сестра Самарија с кћерима својим, која ти седи с леве стране, а млађа ти је сестра која ти седи с десне стране Содом са кћерима својим.
शमरिया तुम्हारी बड़ी बहन थी, जो अपनी बेटियों के साथ तुम्हारे उत्तर की ओर रहती थी; और तुम्हारी छोटी बहन सोदोम है, जो अपनी बेटियों के साथ तुम्हारे दक्षिण की ओर रहती थी.
47 А ти ни њиховим путем ниси ходила, нити си чинила по њиховим гадовима, као да ти то беше мало, него си била гора од њих на свим путевима својим.
तुमने न सिर्फ उनके पद-चिन्हों पर चलकर उनके घृणित कामों की नकल की, पर जल्दी ही तुम अपने सब कामों में उनसे भी ज्यादा भ्रष्‍ट हो गई.
48 Тако ја жив био, говори Господ Господ, сестра твоја Содом и кћери њене нису чиниле како си чинила ти и твоје кћери.
परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, तुम्हारी बहन सोदोम तथा उसकी बेटियों ने ऐसा घृणित काम कभी नहीं किया, जैसा कि तुमने और तुम्हारी बेटियों ने किया है.
49 Ево, ово беше безакоње сестре твоје Содома: У поносу, у изобиљу хлеба и безбрижном миру беше она и кћери њене, а не помагаху сиромаху и убогом;
“‘तुम्हारी बहन सोदोम का पाप यह था: वह और उसकी बेटियां घमंडी, ज्यादा खानेवाली और निश्चिंत जीवन जीनेवाली थी; वे गरीबों और ज़रूरतमंदों की सहायता नहीं करती थी.
50 Него се понашаху и чињаху гадове преда мном, за то их затрх кад видех.
वे घमंड से भरी थी और उन्होंने मेरे सामने घृणित कार्य किया. इसलिये मैंने उन्हें दूर कर दिया जैसे कि तुमने देखा है.
51 Самарија није згрешила пола колико ти, јер си починила гадова својих више него оне, те си оправдала сестре своје свим гадовима својим које си учинила.
शमरिया ने तुमसे आधे भी पाप नहीं किए हैं. तुमने उनसे ज्यादा घृणित काम किए हैं, और तुम्हारे द्वारा किए गये इन सब कामों के द्वारा तुम्हारी बहनें धार्मिक दिखाई दे रही हैं.
52 И ти дакле, која си судила сестрама својим, носи срамоту своју за грехе своје, којима си постала грђа од њих; оне су праведније од тебе; и ти се дакле стиди и носи срамоту, кад си оправдала сестре своје.
अपने कलंक का बोझ उठाती रहो, क्योंकि तुमने ही अपनी बहनों के कुछ न्याय-प्रक्रिया को साफ किया है. क्योंकि तुम्हारे पाप उनके पापों से ज्यादा नीच प्रकृति के थे, वे तुमसे ज्यादा धर्मी जान पड़ती हैं. इसलिये लज्जित हो और अपने कलंक का भार उठाओ, क्योंकि तुलना में तुम्हारी बहनें धर्मी जान पड़ती हैं.
53 Ако доведеш натраг њихово робље, робље содомско и кћери њене, и робље самаријско и кћери њене, довешћу и твоје робље из ропства међу њима.
“‘फिर भी, मैं सोदोम और उसकी बेटियों के जीवन, शमरिया और उसकी बेटियों के जीवन, और साथ में तुम्हारे जीवन को भी बदलूंगा,
54 Да носиш срамоту своју и да се стидиш за све што си чинила, и да им будеш утеха.
ताकि तुम अपने कलंक का बोझ उठा सको और उनको सांत्वना देकर जो काम तुमने किया है, उससे लज्जित हो.
55 Ако се сестре твоје, Содом и кћери њене поврате као што су биле, и ако се Самарија и кћери њене поврате као што су биле, повратићеш се и ти и кћери твоје као што сте биле.
और तुम्हारी बहनें, सोदोम और उसकी बेटियां, और शमरिया और उसकी बेटियां अपने पहले की स्थिति में लौट जाएंगी; और तुम और तुम्हारी बेटियां भी अपने पहले की स्थिति में लौट आएंगी.
56 Јер уста твоја не помињаше Содом, сестру твоју, у време охолости твоје,
अपने अहंकार के दिनों में, जब तुम्हारी दुष्टता प्रगट नहीं हुई थी, तब तुम अपनी बहन सोदोम का नाम तक लेना नहीं चाहती थी.
57 Пре него се откри злоћа твоја као у време срамоте од кћери сирских и од свих што су око њих, кћери филистејских, које те срамоћаху са свих страна.
उसी तरह, अब तुम एदोम की बेटियों और उसके सब पड़ोसियों और फिलिस्तीनियों की बेटियों—अपने चारों तरफ के लोगों के द्वारा तुच्छ समझी जाती हो.
58 Носи неваљалство своје и гадове своје, говори Господ.
तुम्हें अपनी नीचता और घृणित कार्यों का प्रतिफल मिलेगा, याहवेह की घोषणा है.
59 Јер овако вели Господ Господ: Учинићу ти како си ти учинила презревши заклетву и преступивши завет.
“‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम्हारे साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा, जैसा तुमने किया है, क्योंकि तुमने वाचा को तोड़ने के द्वारा मेरी सौगंध को तुच्छ समझा है.
60 Али ћу се ја опоменути завета свог који сам учинио с тобом у време младости твоје, и утврдићу ти вечан завет.
तौभी, मैं उस वाचा को याद रखूंगा, जिसे मैंने तुम्हारे साथ तुम्हारे जवानी के दिनों में बांधी थी, और मैं तुम्हारे साथ सदाकाल तक बने रहनेवाली एक वाचा बांधूंगा.
61 Тада ћеш се опоменути путева својих и постидећеш се кад примиш сестре своје старије од себе и млађе, које ћу ти дати за кћери, али не по твом завету.
तब तुम अपने चालचलन को याद करके लज्जित होगी, जब तुम अपनी बड़ी और छोटी बहनों से मिलोगी. मैं उन्हें तुमको तुम्हारी बेटियों के रूप में दूंगा, परंतु यह तुम्हारे साथ बांधी गई वाचा के आधार पर नहीं होगा.
62 И ја ћу утврдити завет свој с тобом, и познаћеш да сам ја Господ,
इस प्रकार मैं तुम्हारे साथ अपनी वाचा बांधूंगा, और तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
63 Да се опоменеш и постидиш и да не отвориш више уста од срамоте, кад ти опростим све што си учинила, говори Господ Господ
तब, जब मैं तुम्हारे किए गये सब गलत कार्यों को क्षमा करूंगा, तब तुम याद करोगी और लज्जित होंगी और अपमानित होने के कारण फिर कभी अपना मुंह नहीं खोलोगी, यह परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’”

< Књига пророка Језекиља 16 >