< भजन संहिता 36 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये यहोवा के दास दाऊद का भजन दुष्ट जन का अपराध उसके हृदय के भीतर कहता है; परमेश्वर का भय उसकी दृष्टि में नहीं है।
Načelniku godbe; pesem hlapca Gospodovega, Davida. Beseda pregrehe krivičnega je v srca mojega globočini: Pred očmi njegovimi ni strahu Božjega.
2 वह अपने अधर्म के प्रगट होने और घृणित ठहरने के विषय अपने मन में चिकनी चुपड़ी बातें विचारता है।
Slepí se v svojih očéh, ko doseže krivico svojo, katero naj bi sovražil.
3 उसकी बातें अनर्थ और छल की हैं; उसने बुद्धि और भलाई के काम करने से हाथ उठाया है।
Besede ust njegovih so prazne in zvijačne; rabiti jenja razum, da bi delal dobro.
4 वह अपने बिछौने पर पड़े-पड़े अनर्थ की कल्पना करता है; वह अपने कुमार्ग पर दृढ़ता से बना रहता है; बुराई से वह हाथ नहीं उठाता।
Ničemurnost misli v postelji svoji, stopa na pot, ki ni dobra: hudega ne zameta.
5 हे यहोवा, तेरी करुणा स्वर्ग में है, तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक पहुँची है।
Gospod, v nebesih je milost tvoja, zvestoba tvoja noter do gornjih oblakov.
6 तेरा धर्म ऊँचे पर्वतों के समान है, तेरा न्याय अथाह सागर के समान हैं; हे यहोवा, तू मनुष्य और पशु दोनों की रक्षा करता है।
Pravica tvoja kakor največje gore, sodbe tvoje valovi veliki; ljudî in živali ohranjaš, Gospod.
7 हे परमेश्वर, तेरी करुणा कैसी अनमोल है! मनुष्य तेरे पंखो के तले शरण लेते हैं।
Kako dražestna je milost tvoja, Bog, ko sinovi človeški pribegajo v senco peróti tvojih.
8 वे तेरे भवन के भोजन की बहुतायत से तृप्त होंगे, और तू अपनी सुख की नदी में से उन्हें पिलाएगा।
Preobilno se napolnjujejo z obilostjo hiše tvoje, in iz potoka svojih slasti jih napajaš.
9 क्योंकि जीवन का सोता तेरे ही पास है; तेरे प्रकाश के द्वारा हम प्रकाश पाएँगे।
Ker pri tebi je življenja vir, v svetlobi tvoji uživamo svetlobo.
10 १० अपने जाननेवालों पर करुणा करता रह, और अपने धर्म के काम सीधे मनवालों में करता रह!
Pomóli milost svojo njim, ki te spoznavajo, in pravico svojo pravičnim v srci.
11 ११ अहंकारी मुझ पर लात उठाने न पाए, और न दुष्ट अपने हाथ के बल से मुझे भगाने पाए।
Ne zadeni me prevzetnega noga, in roka krivičnih naj me ne zapelje, da zaidem.
12 १२ वहाँ अनर्थकारी गिर पड़े हैं; वे ढकेल दिए गए, और फिर उठ न सकेंगे।
Ko padejo hudodelniki, zaženó se tako, da ne morejo vstati.

< भजन संहिता 36 >