< यहेजकेल 32 >

1 बारहवें वर्ष के, बारहवें माह के पहले दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया:
I det tolvte År på den første dag i den tolvte måned kom HERRENs Ord til mig således:
2 “हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र के राजा फ़रोह के बारे में एक विलापगीत लो और उसे सुनाओ: “‘जाति-जाति के लोगों के बीच तुम एक सिंह की तरह हो; समुद्र में तुम एक विशाल और विलक्षण प्राणी की तरह हो, तुम अपने सोतों में मजा लेते, पांव से पानी को मथते, और सोतों को कीचड़ से भर देते हो.
Menneskesøn, istem en Klagesang over Farao, Ægyptens Konge, og sig til ham: Du Folkenes Løve, det er ude med dig! Du var som en Drage i Havet med prustende Næse, med Fødderne plumred du Vandet, oproded dets Strømme.
3 “‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘लोगों की एक बड़ी भीड़ के साथ मैं तुम पर अपना जाल फेंकूंगा, और वे तुम्हें मेरे जाल में ऊपर खींच लेंगे.
Så siger den Herre HERREN: Jeg breder mit Garn over dig ved en Sværm af mange Folk, de skal drage dig op i mit Net.
4 मैं तुम्हें भूमि पर फेंक दूंगा, और खुले मैदान में तुम्हें पटक दूंगा. मैं आकाश के सब पक्षियों को तुम पर बसेरा करने दूंगा और बंजर भूमि के सारे पशु तुम्हें भकोसकर खा जाएंगे.
Jeg kaster dig på Land og slænger dig hen på Marken, lader alle Himlens Fugle slå sig ned på dig og al Jordens Dyr blive mætte ved dig.
5 मैं तुम्हारा मांस पर्वतों पर बिखरा दूंगा और घाटियों को तुम्हारे बचे अंगों से भर दूंगा.
Jeg lægger dit Kød på Bjergene, fylder Dalene op med dit Ådsel,
6 मैं तुम्हारे बहते हुए खून से पर्वतों तक की भूमि को भीगा दूंगा, और घाटियां तुम्हारे मांस से भर जाएंगी.
vander med dit Udflåd Jorden lige til Bjergene, Kløfterne skal fyldes af dit Blod.
7 जब मैं तुम्हें सूंघकर निकालूंगा तब मैं आकाश को ढांक दूंगा और उसके तारों को अंधेरा कर दूंगा; मैं सूर्य को एक बादल से ढांक दूंगा, और चंद्रमा अपना प्रकाश न देगा.
Jeg skjuler Himlen, når du slukkes, klæder dens Stjerner i Sorg, jeg skjuler Solen i Skyer, og Månen skinner ej mer.
8 आकाश के सब चमकते ज्योतियों को मैं तुम्हारे लिये अंधेरा कर दूंगा; मैं तुम्हारे देश पर अंधकार ले आऊंगा, प्रभु याहवेह की वाणी है!
Alle Himmellys klæder jeg i Sorg for dig, hyller dit Land i Mørke, lyder det fra den Herre HERREN.
9 जब जाति-जाति के लोगों के बीच, और उन देशों के बीच जिसे तुम नहीं जानते, मैं तुम्हारे ऊपर विनाश लाऊंगा, तब मैं बहुतों के मन को व्याकुल करूंगा.
Jeg volder mange Folkeslags Hjerter Kvide, når jeg bringer dine Fanger til Folkene, til Lande du ikke kender;
10 जब मैं उनके सामने अपनी तलवार चलाऊंगा, तब मैं बहुत से लोगों को तुमसे भयभीत कराऊंगा, और उनके राजा तुम्हारे कारण अत्यधिक भय से कांपेंगे. तुम्हारे पतन के दिन उनमें से हर एक अपने जीवन के लिये हर क्षण कांपेगा.
jeg lader mange Folkeslag stivne af Rædsel over dig, og deres Konger skal gyse over dig, når jeg svinger mit Sværd for deres Ansigter; de skal ængstes uafbrudt, hver for sit Liv, den Dag du falder.
11 “‘क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘बाबेल के राजा की तलवार तुम्हारे ऊपर चलेगी.
Thi så siger den Herre HERREN: Babels Konges Sværd skal komme over dig.
12 मैं शक्तिशाली लोगों की तलवार से तुम्हारे उपद्रवी लोगों को मरवाऊंगा— ये शक्तिशाली लोग सब जातियों में सबसे अधिक निर्दयी हैं. वे मिस्र के अहंकार को चकनाचूर कर देंगे, और उसके सब उपद्रवी लोग नाश कर दिये जाएंगे.
Jeg styrter din Hob ved Heltes Sværd, de grummeste af alle Folkene; de hærger Ægyptens Pragt, og al dets Hob lægges øde.
13 मैं उसके सब पशुओं को जलाशयों के किनारे से नष्ट कर दूंगा जिससे पानी मनुष्य के पांव से मथकर गंदा न हो या पशुओं के खुर से वहां कीचड़ न हो.
Jeg udrydder alt dets kvæg ved de mange Vande, Menneskefod skal ej plumre dem mer, ej Dyreklov rode dem op;
14 तब मैं उसके पानी को साफ कर दूंगा और उसके सोतों से पानी को तेल की तरह बहाऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
så lader jeg Vandene klares og Strømmene flyde som Olie - lyder det fra den Herre HERREN -
15 जब मैं मिस्र देश को उजाड़ दूंगा और देश से सब चीज़ों को छीन लूंगा, जब मैं उन सबको मारूंगा, जो वहां रहते हैं, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’
når jeg gør Ægypten til Ørk, så Landet og dets Fylde er øde, når jeg nedhugger alle, som bor der, så de kender, at jeg er HERREN.
16 “यह वह विलापगीत है, जिसे वे उसके लिये गाएंगे. जनताओं की बेटियां इसे गाएंगी; मिस्र देश और उसके सब उपद्रवी लोगों के लिये वे इसे गाएंगी, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”
Dette er en Klagesang, som du skal kvæde; Folkenes Kvinder skal kvæde den; over Ægypten og al dets larmende Hob skal de kvæde den, lyder det fra den Herre HERREN.
17 बारहवें वर्ष के, पहले माह के पन्द्रहवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया:
I det tolvte År på den femtende Dag i..." Måned kom HERRENs Ord til mig således:
18 “हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र देश के उपद्रवी लोगों के लिये शोक मनाओ और उसे तथा शक्तिशाली जाति के बेटियों को उन लोगों के साथ पृथ्वी को सौंप दो, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
Menneskesøn, klag over Ægyptens larmende Hob; syng Klagesang over den, du og Folkenes Kvinder! Far ned i Underverdenen blandt dem, der steg ned i Dybet!
19 उनसे कहो, ‘क्या तुम दूसरों की अपेक्षा ज्यादा कृपापात्र हो? नीचे जाकर खतना-रहितों के बीच लेट जाओ.’
Er du lifligere end nogen anden? Stig ned og lig blandt de uomskårne!
20 वे उन्हीं के बीच गिरेंगे, जो तलवार से घात किए गये हैं. तलवार म्यान से निकाली गई है; उसे उसके सब उपद्रवी लोगों के साथ घसीटकर ले जाया जाए.
Midt iblandt sværdslagne skal han segne, og al hans larmende Hob skal ligge hos ham.
21 मृतकों के राज्य के भीतर से ही शक्तिशाली अगुए मिस्र और उसके साथ वालों के बारे में कहेंगे, ‘वे नीचे आ गये हैं और वे उन खतना-रहित लोगों के साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं.’ (Sheol h7585)
Heltenes Førere skal tale til ham midt i Dødsriget: "Er du mægtigere end nogen anden? Stig ned og lig blandt de uomskårne!" (Sheol h7585)
22 “अश्शूर वहां अपनी पूरी सेना के साथ है; वह अपने सब मारे गये लोगों की कब्रों से घिरी हुई है, वे सब जो तलवार से मारे गये हैं.
Der er Assur og hele hans Flok rundt om hans Grav; alle er de dræbt, faldet for Sværd;
23 उनकी कब्र गड्ढों के गहराइयों में हैं और उसकी सेना उसकी कब्र के चारों ओर लेटी हुई है. वे सब जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, घात किए गये हैं; वे सब तलवार से मारे गये हैं.
han fik sin Grav i en krog af Dybet, og hans Flok ligger rundt om hans Grav; alle er de dræbt, faldet for Sværd, de, som spredte Rædsel i de levendes Land.
24 “एलाम वहां है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों ओर हैं. वे सब तलवार से मारे गये हैं, जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, वे सब नीचे पृथ्वी में खतना-रहित चले गये हैं. वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
Der er Elam med al sin larmende Hob rundt om sin Grav; alle er de dræbt, faldet før Sværd, og de for uomskårne ned i Underverdenen, de, som spredte Rædsel i de levendes Land; nu bærer de deres Skændsel blandt dem, der steg ned i Dybet.
25 मारे गये लोगों के बीच उसके लिये एक बिछौना बनाया गया है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों तरफ हैं. ये सबके सब खतना-रहित लोग हैं और तलवार से मारे गये हैं. क्योंकि जीवितों के देश में उनका आतंक फैला था, इसलिये वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं; उन्हें मारे गये लोगों के बीच रखा गया है.
Iblandt dræbte fik han et Leje med al sin larmende Hob rundt om sin Grav; alle er de uomskårne, sværdslagne; thi Rædsel for dem bredte sig i de levendes Land; nu bærer de deres Skændsel blandt dem, der steg ned i Dybet; de lagdes blandt dræbte.
26 “मेशेख और तूबल वहां हैं, और उनके उपद्रवी लोग उनकी कब्रों के चारों तरफ हैं. उनमें से सब खतना-रहित हैं और तलवार से मारे गये हैं क्योंकि उन्होंने जीवितों के देश में अपना आतंक फैलाया था.
Der er Mesjek og, Tubal med al deres larmende Hob rundt om deres Grave; alle er de uomskårne, sværdslagne; thi de spredte Rædsel i de levendes Land;
27 पर वे मरे हुए उन पुराने योद्धाओं के साथ नहीं पड़े हैं, जो अपने युद्ध के हथियारों के साथ मृतकों के राज्य में नीचे गये—उनकी तलवारें उनके सिर के नीचे रखी थी और उनके ढाल उनकी हड्डियों पर पड़े थे—यद्यपि ये योद्धा भी जीवितों के देश को आतंकित किए थे. (Sheol h7585)
de kom ikke til at ligge hos Heltene, Fortidens Kæmper, som for til Dødsriget i deres Rustninger, hvis Sværd blev lagt under deres Hoveder, og hvis Skjolde dækkede deres knogler; thi Rædsel for Heltene rådede i de levendes Land. (Sheol h7585)
28 “हे फ़रोह, तुम्हें भी टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाएगा और तुम भी उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहोगे, जो तलवार से मारे गये हैं.
Også du skal ligge knust imellem de uomskårne, blandt de sværdslagne.
29 “एदोम, उसके राजा और उसके सब राजकुमार वहां हैं; शक्तिशाली होने के बावजूद, वे उनके साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं. वे उन खतना-रहितों के साथ पड़े हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
Der er Edom med sine Konger og alle sine Fyrster, som fik deres Grave hos de sværdslagne; hos de uomskårne ligger de, hos dem, der steg ned i Dybet.
30 “उत्तर दिशा के सारे राजकुमार और सारे सीदोनी भी वहां हैं; अपनी शक्ति से आतंक फैलाने के बावजूद, कलंकित होकर वे मारे गये लोगों के साथ कब्र में चले गये. वे खतना-रहित दशा में उन लोगों के साथ पड़े हुए हैं, जो तलवार से मारे गये हैं और उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
Der er Nordens Herskere alle sammen og alle Zidoniere, som for ned til de dræbte, beskæmmede trods den Rædsel, de spredte ved deres Heltekraft; de ligger uomskårne blandt de sværdslagne, de bærer deres Skændsel blandt dem, der steg ned i Dybet.
31 “फ़रोह—वह और उसकी सारी सेना—उन्हें देखेगी और उसे अपने उन सारे उपद्रवी लोगों के बारे में सांत्वना मिलेगी, जो तलवार से मारे गये थे, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
Dem ser Farao og trøster sig over al sin larmende Hob, lyder det fra HERREN.
32 यद्यपि मैंने जीवितों के देश में फ़रोह का आतंक फैला दिया था, फिर भी वह और उसके सब उपद्रवी लोग उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहेंगे, जो तलवार से मारे गये हैं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”
Thi han spredte Rædsel i de levendes Land, men nu ligger han imellem uomskårne, blandt de sværdslagne, Farao med al sin larmende Hob, lyder det fra den Herre HERREN.

< यहेजकेल 32 >