< यहेजकेल 28 >

1 याहवेह का वचन मेरे पास आया:
HERRENs Ord kom til mig således:
2 “हे मनुष्य के पुत्र, सोर के शासक से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘अपने मन में फूलकर तुम कहते हो, “मैं एक ईश्वर हूं; मैं समुद्र के बीच एक ईश्वर के सिंहासन पर बैठता हूं.” परंतु तुम सिर्फ एक मरणशील प्राणी हो, ईश्वर नहीं, यद्यपि तुम सोचते हो कि तुम ईश्वर के समान बुद्धिमान हो.
Mennesskesøn, sig til Tyruss Fyrste: Så siger den Herre HERREN: Fordi dit Hjerte hovmoder sig og du siger: "Jeg er en Gud, på et Gudesæde sidder jeg midt ude i Havet!" skønt du er et Menneske og ingen Gud, og fordi du føler dig i Hjertet som en Gud;
3 क्या तुम दानिएल से ज्यादा बुद्धिमान हो? क्या तुमसे कोई भी गुप्‍त बात छिपी नहीं है?
se, du er visere end Daniel, ingen Vismand måler sig med dig;
4 अपनी बुद्धि और समझ से तुमने अपने लिये संपत्ति कमा लिया है और अपने खजाने में सोना और चांदी का ढेर लगा लिया है.
ved din Visdom og indsigt vandt du dig Rigdom og samlede dig Guld og Sølv i dine Skatkamre;
5 व्यापार में अपनी निपुणता के द्वारा, तुमने अपनी संपत्ति बढ़ा ली है, और तुम्हारे धन के कारण तुम्हारा मन घमंडी हो गया है.
ved dit store Handelssnilde øgede du din Rigdom, så dit Hjerte hovmodede sig over den -
6 “‘इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘क्योंकि तुम सोचते हो कि तुम एक ईश्वर के समान बुद्धिमान हो,
derfor, så siger den Herre HERREN: Fordi du i dit Hjerte føler dig som en Gud,
7 इसलिये मैं तुम पर विदेशियों से चढ़ाई कराऊंगा, जो जातियों में सबसे अधिक क्रूर हैं; वे तुम्हारी सुंदरता और बुद्धिमानी पर अपनी तलवार चलाएंगे और तुम्हारी चमकती शोभा को नष्ट कर देंगे.
se, derfor bringer jeg fremmede over dig, de grummeste Folk, og de skal drage deres Sværd mod din skønne Visdom og vanhellige din Glans.
8 वे तुम्हें नीचे गड्ढे में ले आएंगे, और समुद्र के बीच तुम्हारी एक हिंसात्मक मृत्यु होगी.
De skal styrte dig i Graven, og du skal dø de ihjelslagnes Død i Havets Dyb.
9 जो तुम्हें मार डालते हैं, उनके सामने क्या तब तुम कहोगे, “मैं एक ईश्वर हूं?” जो तुम्हारी हत्या करते हैं, उनके हाथों में तुम एक मरणशील मनुष्य हो, ईश्वर नहीं.
Mon du da Ansigt til Ansigt med dem, der dræber dig, vil sige: "Jeg er en Gud!" du, som i deres Hånd, der slår dig ihjel, er et Menneske og ikke en Gud.
10 तुम विदेशियों के हाथ ख़तनाहीन व्यक्तियों के समान मारे जाओगे. मैंने कहा है, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’”
De uomskårnes Død skal du dø for fremmedes Hånd, så sandt jeg har talet, lyder det fra den Herre HERREN.
11 याहवेह का वचन मेरे पास आया:
Og HERRENs Ord kom til mig således:
12 “हे मनुष्य के पुत्र, सोर के राजा के बारे में एक विलापगीत लो और उससे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘तुम बुद्धि से भरे हुए और सुंदरता में उत्तम, निर्दोषता के मुहर थे.
Menneskesøn, istem en Klagesang over kongen af Tyrus og sig til ham: Så siger den Herre HERREN: Du var Indsigtens Segl, fuld af Visdom og fuldkommen i Skønhed.
13 तुम परमेश्वर के बगीचा, एदेन में थे; हर बहुमूल्य रत्न तुम्हें सजाता था: माणिक्य, हीरा और पन्‍ना, पुखराज, गोमेदक और मणि, नीलम, फ़िरोजा और मरकत. तुम्हारे बैठने की जगह और सवारी की वस्तु सोने के बने हुए थे; जिस दिन तुम्हारी सृष्टि की गई, उसी दिन ये तैयार किए गये.
I Eden, Guds Have, var du; alle Slags Ædelsten var din Klædning, Harneol, Topas, Jaspis, Krysolit, Sjoham, Onyks, Safir, Rubin, Smaragd og Guld var på dig i indfattet og indlagt Arbejde; det var til Rede, den Dag du skabtes.
14 एक अभिभावक करूब के रूप में तुम्हारा राजतिलक हुआ था, इसी काम हेतु मैंने तुम्हें नियुक्त किया था. तुम परमेश्वर के पवित्र पर्वत पर थे; तुम प्रज्वलित पत्थरों के बीच चलते फिरते थे.
Du var en salvet, skærmende Kerub; jeg gjorde dig dertil; på det hellige Gudebjerg var du; du vandrede imellem Guds Sønner.
15 अपनी सृष्टि के दिन से ही तुम अपने आचार व्यवहार में निर्दोष थे, जब तक कि तुममें दुष्टता न पायी गई.
Fuldkommen var du i din Færd, fra den Dag du skabtes, indtil der fandtes Brøde hos dig.
16 अपने व्यापार के फैले होने के कारण तुम हिंसा से भर गये थे, और तुमने पाप किया. इसलिये मैंने तुम्हें कलंक के साथ परमेश्वर के पर्वत से भगा दिया, और हे अविभावक करूब, मैं ने तुम्हें प्रज्वलित पत्थरों के बीच से निकाल दिया.
Ved din megen Handel fyldte du dit Indre med Uret og forbrød dig; da vanhelligede jeg dig og viste dig bort fra Gudebjerget og tilintetgjorde dig, skærmende Kerub, så du ikke blev mellem Guds Sønner.
17 अपनी सुंदरता के कारण तुम्हारा मन घमंडी हो गया, और अपने वैभव के कारण तुमने अपनी बुद्धि को भ्रष्‍ट कर लिया. इसलिये मैंने तुम्हें भूमि पर फेंक दिया; मैंने तुम्हें राजाओं के सामने एक तमाशा बना दिया.
Dit Hjerte hovmodede sig over din Skønhed, du satte din Visdom til på Grund af din Glans. Jeg, slængte dig til Jorden og overgav dig til Konger, at de skulde nyde Skuet af dig.
18 अपने बहुत पाप और बेईमानी के व्यापार से तुमने अपने पवित्र स्थानों को अपवित्र कर दिया. इसलिये मैंने तुमसे ही एक आग उत्पन्‍न की, और उसने तुम्हें जलाकर नष्ट कर दिया, और जो देख रहे थे, उन सबके सामने, मैंने तुम्हें भूमि पर राख बना दिया.
Med dine mange Misgerninger, ved din uredelige Handel vanhelligede du dine Helligdomme. Da lod jeg Ild bryde løs i din Midte, og den fortærede dig; jeg gjorde dig til Støv på Jorden for alle, som så dig.
19 सब जाति के लोग जो तुम्हें जानते थे, तुम्हारी स्थिति से भयभीत हो गये; तुम्हारा एक भयानक अंत हुआ है, और तुम्हारा अस्तित्व अब न रहेगा.’”
Alle blandt Folkeslagene, der kendte dig, stivnede af Skræk over dig; du blev en Rædsel, og borte er du for evigt.
20 याहवेह का वचन मेरे पास आया:
HERRENs Ord kom til mig således:
21 “हे मनुष्य के पुत्र, सीदोन की ओर अपना मुंह करके उसके विरुद्ध भविष्यवाणी करो
Menneskesøn, vend dit Ansigt mod Zidon og profeter imod det
22 और कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘हे सीदोन, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं, और तुम्हारे बीच मैं अपनी महिमा प्रकट करूंगा. जब मैं तुम्हें दंड दूंगा तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं, और तुम्हारे ही बीच मैं पवित्र ठहरूंगा.
og sig: Så siger den Herre HERREN: Se, jeg kommer over dig, Zidon, og herliggør mig på dig; og du skal kende, at jeg er HERREN, når jeg holder Dom over dig og viser min Hellighed på dig.
23 मैं तुम्हारे बीच महामारी फैलाऊंगा और तुम्हारी गलियों में खून बहाऊंगा. चारों तरफ से तुम्हारे विरुद्ध तलवार चलेगी, और मारे गये लोग तुम्हारे ही बीच गिरेंगे. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
Jeg sender Pest over dig og Blod i dine Gader; ihjelslagneMænd skal segne i din Midte for Sværd, der er rettet imod dig fra alle Sider; og du skal kende, at jeg er HERREN.
24 “‘तब इस्राएली लोगों के ऐसे पड़ोसी देश नहीं होंगे, जो पीड़ादायक कंटीली झाड़ी और तेज चुभनेवाले कांटे जैसे हों. तब वे जानेंगे कि मैं परम प्रधान याहवेह हूं.
Fremtidig skal der ikke være nogen Tidsel til at såre eller Torn til at stikke Israels Hus blandt alle dets Naboer, som nu håner dem; og de skal kende, at jeg er den Herre HERREN.
25 “‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जब मैं इस्राएल के लोगों को उन जाति के लोगों में से इकट्ठा करूंगा, जिनके बीच वे बिखर गये हैं, तो मैं उनके द्वारा उन जाति के लोगों की दृष्टि में पवित्र ठहरूंगा. तब वे अपने स्वयं के देश में रहेंगे, जिसे मैंने अपने सेवक याकोब को दिया था.
Så siger den Herre HERREN: Når jeg samler Israels Slægt fra de Folkeslag, de er spredt iblandt, vil jeg hellige mig på dem for Folkenes Øjne, og de skal bo i deres Land, som jeg gav min Tjener Jakob;
26 वे वहां सुरक्षित रहेंगे और घर बनाएंगे और अंगूर की बारी लगाएंगे; वे सुरक्षित रहेंगे जब मैं उनके उन सब पड़ोसी देशों को दंड दूंगा, जो उनसे शत्रुता रखते थे. तब वे जानेंगे कि मैं उनका परमेश्वर, याहवेह हूं.’”
de skal bo trygt deri, bygge Huse og plante Vingårde, ja bo trygt, medens jeg holder Dom over alle dem, der håner dem fra alle Sider; og de skal kende, at jeg er HERREN deres Gud.

< यहेजकेल 28 >