< תהילים 64 >

למנצח מזמור לדוד ב שמע-אלהים קולי בשיחי מפחד אויב תצר חיי 1
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन हे परमेश्वर, जब मैं तेरी दुहाई दूँ, तब मेरी सुन; शत्रु के उपजाए हुए भय के समय मेरे प्राण की रक्षा कर।
תסתירני מסוד מרעים מרגשת פעלי און 2
कुकर्मियों की गोष्ठी से, और अनर्थकारियों के हुल्लड़ से मेरी आड़ हो।
אשר שננו כחרב לשונם דרכו חצם דבר מר 3
उन्होंने अपनी जीभ को तलवार के समान तेज किया है, और अपने कड़वे वचनों के तीरों को चढ़ाया है;
לירת במסתרים תם פתאם ירהו ולא ייראו 4
ताकि छिपकर खरे मनुष्य को मारें; वे निडर होकर उसको अचानक मारते भी हैं।
יחזקו-למו דבר רע-- יספרו לטמון מוקשים אמרו מי יראה-למו 5
वे बुरे काम करने को हियाव बाँधते हैं; वे फंदे लगाने के विषय बातचीत करते हैं; और कहते हैं, “हमको कौन देखेगा?”
יחפשו עולת-- תמנו חפש מחפש וקרב איש ולב עמק 6
वे कुटिलता की युक्ति निकालते हैं; और कहते हैं, “हमने पक्की युक्ति खोजकर निकाली है।” क्योंकि मनुष्य के मन और हृदय के विचार गहरे है।
וירם אלהים חץ פתאום--היו מכותם 7
परन्तु परमेश्वर उन पर तीर चलाएगा; वे अचानक घायल हो जाएँगे।
ויכשילוהו עלימו לשונם יתנדדו כל-ראה בם 8
वे अपने ही वचनों के कारण ठोकर खाकर गिर पड़ेंगे; जितने उन पर दृष्टि करेंगे वे सब अपने-अपने सिर हिलाएँगे
וייראו כל-אדם ויגידו פעל אלהים ומעשהו השכילו 9
तब सारे लोग डर जाएँगे; और परमेश्वर के कामों का बखान करेंगे, और उसके कार्यक्रम को भली भाँति समझेंगे।
ישמח צדיק ביהוה וחסה בו ויתהללו כל-ישרי-לב 10
१०धर्मी तो यहोवा के कारण आनन्दित होकर उसका शरणागत होगा, और सब सीधे मनवाले बड़ाई करेंगे।

< תהילים 64 >