< תהילים 61 >
למנצח על-נגינת לדוד ב שמעה אלהים רנתי הקשיבה תפלתי | 1 |
१प्रधान बजानेवाले के लिये तारवाले बाजे के साथ दाऊद का भजन हे परमेश्वर, मेरा चिल्लाना सुन, मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दे।
מקצה הארץ אליך אקרא-- בעטף לבי בצור-ירום ממני תנחני | 2 |
२मूर्छा खाते समय मैं पृथ्वी की छोर से भी तुझे पुकारूँगा, जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल;
כי-היית מחסה לי מגדל-עז מפני אויב | 3 |
३क्योंकि तू मेरा शरणस्थान है, और शत्रु से बचने के लिये ऊँचा गढ़ है।
אגורה באהלך עולמים אחסה בסתר כנפיך סלה | 4 |
४मैं तेरे तम्बू में युगानुयुग बना रहूँगा। मैं तेरे पंखों की ओट में शरण लिए रहूँगा। (सेला)
כי-אתה אלהים שמעת לנדרי נתת ירשת יראי שמך | 5 |
५क्योंकि हे परमेश्वर, तूने मेरी मन्नतें सुनीं, जो तेरे नाम के डरवैये हैं, उनका सा भाग तूने मुझे दिया है।
ימים על-ימי-מלך תוסיף שנותיו כמו-דר ודר | 6 |
६तू राजा की आयु को बहुत बढ़ाएगा; उसके वर्ष पीढ़ी-पीढ़ी के बराबर होंगे।
ישב עולם לפני אלהים חסד ואמת מן ינצרהו | 7 |
७वह परमेश्वर के सम्मुख सदा बना रहेगा; तू अपनी करुणा और सच्चाई को उसकी रक्षा के लिये ठहरा रख।
כן אזמרה שמך לעד-- לשלמי נדרי יום יום | 8 |
८इस प्रकार मैं सर्वदा तेरे नाम का भजन गा गाकर अपनी मन्नतें हर दिन पूरी किया करूँगा।