< תהילים 86 >
תפלה לדוד הטה-יהוה אזנך ענני-- כי-עני ואביון אני | 1 |
१दाऊद की प्रार्थना हे यहोवा, कान लगाकर मेरी सुन ले, क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ।
שמרה נפשי כי-חסיד אני הושע עבדך אתה אלהי-- הבוטח אליך | 2 |
२मेरे प्राण की रक्षा कर, क्योंकि मैं भक्त हूँ; तू मेरा परमेश्वर है, इसलिए अपने दास का, जिसका भरोसा तुझ पर है, उद्धार कर।
חנני אדני כי אליך אקרא כל-היום | 3 |
३हे प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं तुझी को लगातार पुकारता रहता हूँ।
שמח נפש עבדך כי אליך אדני נפשי אשא | 4 |
४अपने दास के मन को आनन्दित कर, क्योंकि हे प्रभु, मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।
כי-אתה אדני טוב וסלח ורב-חסד לכל-קראיך | 5 |
५क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभी के लिये तू अति करुणामय है।
האזינה יהוה תפלתי והקשיבה בקול תחנונותי | 6 |
६हे यहोवा मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा, और मेरे गिड़गिड़ाने को ध्यान से सुन।
ביום צרתי אקראך כי תענני | 7 |
७संकट के दिन मैं तुझको पुकारूँगा, क्योंकि तू मेरी सुन लेगा।
אין-כמוך באלהים אדני ואין כמעשיך | 8 |
८हे प्रभु, देवताओं में से कोई भी तेरे तुल्य नहीं, और न किसी के काम तेरे कामों के बराबर हैं।
כל-גוים אשר עשית--יבואו וישתחוו לפניך אדני ויכבדו לשמך | 9 |
९हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है, सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी, और तेरे नाम की महिमा करेंगी।
כי-גדול אתה ועשה נפלאות אתה אלהים לבדך | 10 |
१०क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है, केवल तू ही परमेश्वर है।
הורני יהוה דרכך-- אהלך באמתך יחד לבבי ליראה שמך | 11 |
११हे यहोवा, अपना मार्ग मुझे सिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूँगा, मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूँ।
אודך אדני אלהי--בכל-לבבי ואכבדה שמך לעולם | 12 |
१२हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर, मैं अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूँगा।
כי-חסדך גדול עלי והצלת נפשי משאול תחתיה (Sheol ) | 13 |
१३क्योंकि तेरी करुणा मेरे ऊपर बड़ी है; और तूने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है। (Sheol )
אלהים זדים קמו-עלי ועדת עריצים בקשו נפשי ולא שמוך לנגדם | 14 |
१४हे परमेश्वर, अभिमानी लोग मेरे विरुद्ध उठ गए हैं, और उपद्रवियों का झुण्ड मेरे प्राण के खोजी हुए हैं, और वे तेरा कुछ विचार नहीं रखते।
ואתה אדני אל-רחום וחנון ארך אפים ורב-חסד ואמת | 15 |
१५परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर है, तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करुणामय है।
פנה אלי וחנני תנה-עזך לעבדך והושיעה לבן-אמתך | 16 |
१६मेरी ओर फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर; अपने दास को तू शक्ति दे, और अपनी दासी के पुत्र का उद्धार कर।
עשה-עמי אות לטובה ויראו שנאי ויבשו-- כי-אתה יהוה עזרתני ונחמתני | 17 |
१७मुझे भलाई का कोई चिन्ह दिखा, जिसे देखकर मेरे बैरी निराश हों, क्योंकि हे यहोवा, तूने आप मेरी सहायता की और मुझे शान्ति दी है।