< Zǝbur 55 >

1 Nǝƣmiqilǝrning bexiƣa tapxurulup, tarliⱪ sazlar bilǝn oⱪulsun dǝp, Dawut yazƣan «Masⱪil»: — I Huda, duayimni angliƣaysǝn; Tilikimdin ɵzüngni ⱪaqurmiƣaysǝn,
संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. दावीद की मसकील गीत रचना परमेश्वर, मेरी प्रार्थना पर ध्यान दीजिए, मेरी गिड़गिड़ाहट को न ठुकराईए;
2 Manga ⱪulaⱪ selip, jawab bǝrgǝysǝn; Mǝn dad-pǝryad iqidǝ kezip, Aⱨ-zar qekip yürimǝn;
मेरी गिड़गिड़ाहट सुनकर, मुझे उत्तर दीजिए. मेरे विचारों ने मुझे व्याकुल कर दिया है.
3 Sǝwǝbi düxmǝnning tǝⱨditliri, rǝzillǝrning zulumliri; Ular beximƣa awariqiliklǝrni tɵkidu; Ular ƣǝzǝplinip manga adawǝt saⱪlaydu.
शत्रुओं की ललकार ने मुझे निराश कर छोड़ा है; उन्हीं के द्वारा मुझ पर कष्ट उण्डेले गए हैं और वे क्रोध में मुझे खरीखोटी सुना रहे हैं.
4 Iqimdǝ yürikim tolƣinip kǝtti; Ɵlüm wǝⱨxǝtliri wujudumni ⱪaplidi.
भीतर ही भीतर मेरा हृदय वेदना में भर रहा है; मुझमें मृत्यु का भय समा गया है.
5 Ⱪorⱪunq wǝ titrǝk beximƣa qüxti, Dǝⱨxǝt meni qɵmküwaldi.
भय और कंपकंपी ने मुझे भयभीत कर लिया है; मैं आतंक से घिर चुका हूं.
6 Mǝn: — «Kǝptǝrdǝk ⱪanitim bolsiqu kaxki, Uqup berip aramgaⱨ tapar idim» — dedim.
तब मैं विचार करने लगा, “कैसा होता यदि कबूतर समान मेरे पंख होते! और मैं उड़कर दूर शांति में विश्राम कर पाता.
7 — «Yiraⱪ jaylarƣa ⱪeqip, Qɵl-bayawanlarda makanlixar idim; (Selaⱨ)
हां, मैं उड़कर दूर चला जाता, और निर्जन प्रदेश में निवास बना लेता.
8 Boran-qapⱪunlardin, Ⱪara ⱪuyundin ⱪeqip, panaⱨgaⱨƣa aldirar idim!».
मैं बवंडर और आंधी से दूर, अपने आश्रय-स्थल को लौटने की शीघ्रता करता.”
9 Ularni yutuwǝtkǝysǝn, i Rǝb; Tillirini bɵlüwǝtkǝysǝn; Qünki xǝⱨǝr iqidǝ zorawanliⱪ ⱨǝm jedǝlhorluⱪni kɵrdüm.
प्रभु, दुष्टों के मध्य फूट डाल दीजिए, उनकी भाषा में गड़बड़ी कर दीजिए, यह स्पष्ट ही है कि नगर में हिंसा और कलह फूट पड़े हैं.
10 Ular keqǝ-kündüz sepillǝr üstidǝ ƣadiyip yürmǝktǝ; Xǝⱨǝr iqini ⱪabaⱨǝt wǝ xumluⱪ ⱪaplidi.
दिन-रात वे शहरपनाह पर छिप-छिप कर घूमते रहते हैं; नगर में वैमनस्य और अधर्म का साम्राज्य है.
11 Ⱨaram arzu-ⱨǝwǝslǝr uning iqidǝ turidu, Sahtiliⱪ wǝ ⱨiylǝ-mikirlik, koqilardin kǝtmǝydu.
वहां विनाशकारी शक्तियां प्रबल हो रही हैं; गलियों में धमकियां और छल समाप्‍त ही नहीं होते.
12 Əgǝr düxmǝn meni mǝshirǝ ⱪilƣan bolsa, uningƣa sǝwr ⱪilattim; Biraⱪ meni kǝmsitip, ɵzini mahtiƣan adǝm manga ɵqmǝnlǝrdin ǝmǝs idi; Əgǝr xundaⱪ bolƣan bolsa, uningdin ɵzümni ⱪaqurattim;
यदि शत्रु मेरी निंदा करता तो यह, मेरे लिए सहनीय है; यदि मेरा विरोधी मेरे विरुद्ध उठ खड़ा हो तो, मैं उससे छिप सकता हूं.
13 Lekin buni ⱪilƣan sǝn ikǝnlikingni — Mening buradirim, sirdixim, ǝziz dostum bolup qiⱪixingni oylimaptimǝn!
किंतु यहां तो तुम, मेरे साथी, मेरे परम मित्र, मेरे शत्रु हो गए हैं, जो मेरे साथ साथ रहे हैं,
14 Halayiⱪⱪa ⱪetilip, Hudaning ɵyigǝ ikkimiz billǝ mangƣaniduⱪ, Ɵzara xerin paranglarda bolƣaniduⱪ;
तुम्हारे ही साथ मैंने संगति के मेल-मिलाप अवसरों का आनंद लिया था, अन्य आराधकों के साथ हम भी साथ साथ परमेश्वर के भवन को जाते थे.
15 Muxundaⱪ [satⱪunlarni] ɵlüm tuyuⱪsiz qɵqitiwǝtsun! Ular tǝⱨtisaraƣa tirik qüxkǝy! Qünki ularning makanlirida, ularning arisida rǝzillik turmaⱪta. (Sheol h7585)
अब उत्तम वही होगा कि अचानक ही मेरे शत्रुओं पर मृत्यु आ पड़े; वे जीवित ही अधोलोक में उतर जाएं, क्योंकि बुराई उनके घर में आ बसी है, उनकी आत्मा में भी. (Sheol h7585)
16 Lekin mǝn bolsam, Hudaƣa nida ⱪilimǝn; Pǝrwǝrdigar meni ⱪutⱪuzidu.
यहां मैं तो परमेश्वर को ही पुकारूंगा, याहवेह ही मेरा उद्धार करेंगे.
17 Ətigini, ahximi wǝ qüxtǝ, Dǝrdimni tɵküp pǝryad kɵtürimǝn; U jǝzmǝn sadayimƣa ⱪulaⱪ salidu.
प्रातः, दोपहर और संध्या मैं पीड़ा में कराहता रहूंगा, और वह मेरी पुकार सुनेंगे.
18 U manga ⱪarxi ⱪilinƣan jǝngdin meni aman ⱪilidu; Gǝrqǝ kɵp adǝmlǝr meni ⱪorxawƣa alƣan bolsimu.
उन्होंने मुझे उस युद्ध से बिना किसी हानि के सुरक्षित निकाल लिया, जो मेरे विरुद्ध किया जा रहा था जबकि मेरे अनेक विरोधी थे.
19 Tǝngri — ǝzǝldin tǝhttǝ olturup kǝlgüqi! [U nalǝmni] anglap ularni bir tǝrǝp ⱪilidu; (Selaⱨ) Qünki ularda ⱨeq ɵzgirixlǝr bolmidi; Ular Hudadin ⱨeq ⱪorⱪmaydu.
सर्वदा के सिंहासन पर विराजमान परमेश्वर, मेरी विनती सुनकर उन्हें ताड़ना करेंगे. वे ऐसे हैं, जिनका हृदय परिवर्तित नहीं होता; उनमें परमेश्वर का कोई भय नहीं.
20 [Ⱨeliⱪi buradirim] ɵzi bilǝn dost bolƣanlarƣa muxt kɵtürdi; Ɵz ǝⱨdisini buzup taxlidi.
मेरा साथी ही अपने मित्रों पर प्रहार कर रहा है; उसने अपनी वाचा भंग कर दी है.
21 Aƣzi seriⱪ maydinmu yumxaⱪ, Biraⱪ kɵngli jǝngdur uning; Uning sɵzliri yaƣdinmu siliⱪ, Əmǝliyǝttǝ suƣurup alƣan ⱪiliqlardur.
मक्खन जैसी चिकनी हैं उसकी बातें, फिर भी युद्ध उसके दिल में है; उसके शब्दों में तेल से अधिक कोमलता थी, फिर भी वे नंगी तलवार थे.
22 Yüküngni Pǝrwǝrdigarƣa taxlap ⱪoy, U seni yɵlǝydu; U ⱨǝⱪⱪaniylarni ⱨǝrgiz tǝwrǝtmǝydu.
अपने दायित्वों का बोझ याहवेह को सौंप दो, तुम्हारे बल का स्रोत वही हैं; यह हो ही नहीं सकता कि वह किसी धर्मी पुरुष को पतन के लिए शोकित छोड़ दें.
23 Biraⱪ, sǝn Huda axu rǝzillǝrni ⱨalakǝt ⱨangiƣa qüxürisǝn; Ⱪanhorlar wǝ ⱨiyligǝrlǝr ɵmrining yeriminimu kɵrmǝydu; Biraⱪ mǝn bolsam, sanga tayinimǝn.
किंतु परमेश्वर, आपने दुष्टों के लिए विनाश के गड्ढे को निर्धारित किया है; रक्त पिपासु और कपटी मनुष्य अपनी आधी आयु तक भी पहुंच न पाएंगे. किंतु मेरा भरोसा आप पर अटल बना रहेगा.

< Zǝbur 55 >