< Pǝnd-nǝsiⱨǝtlǝr 24 >

1 Yamanlarƣa rǝxk ⱪilma, Ular bilǝn bardi-kǝldi ⱪilixni arzu ⱪilma;
बुरे लोगों के विषय में डाह न करना, और न उसकी संगति की चाह रखना;
2 Qünki ularning kɵngli zorawanliⱪnila oylar; Ularning aƣzi azar yǝtküzüxni sɵzlǝr.
क्योंकि वे उपद्रव सोचते रहते हैं, और उनके मुँह से दुष्टता की बात निकलती है।
3 ailǝ bolsa danaliⱪ asasida bǝrpa ⱪilinar; Qüxinix bilǝn mustǝⱨkǝmlinǝr.
घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा स्थिर होता है।
4 Bilim bilǝn ɵyning haniliri ⱨǝrhil ⱪimmǝtlik, esil gɵⱨǝrlǝrgǝ toldurular.
ज्ञान के द्वारा कोठरियाँ सब प्रकार की बहुमूल्य और मनोहर वस्तुओं से भर जाती हैं।
5 Dana adǝm zor küqkǝ igidur; Bilimi bar adǝm ⱪudritini axurar.
वीर पुरुष बलवान होता है, परन्तु ज्ञानी व्यक्ति बलवान पुरुष से बेहतर है।
6 Puhta nǝsiⱨǝtlǝr bilǝn jǝng ⱪilƣin; Ƣǝlibǝ bolsa Birdinbir Uluƣ Mǝsliⱨǝtqi bilǝn bolar.
इसलिए जब तू युद्ध करे, तब युक्ति के साथ करना, विजय बहुत से मंत्रियों के द्वारा प्राप्त होती है।
7 Danaliⱪ ǝⱪilsiz adǝmgǝ nisbǝtǝn tolimu egiz, qüxiniksizdur; [Qonglar] xǝⱨǝr dǝrwazisi aldiƣa yiƣilƣanda u zuwan aqalmas.
बुद्धि इतने ऊँचे पर है कि मूर्ख उसे पा नहीं सकता; वह सभा में अपना मुँह खोल नहीं सकता।
8 Əskilikni niyǝtligǝn adǝm «suyiⱪǝstqi» atilar.
जो सोच विचार के बुराई करता है, उसको लोग दुष्ट कहते हैं।
9 Əhmǝⱪliⱪtin bolƣan niyǝt gunaⱨdur; Ⱨakawur kixi adǝmlǝrgǝ yirginqliktur.
मूर्खता का विचार भी पाप है, और ठट्ठा करनेवाले से मनुष्य घृणा करते हैं।
10 Bexingƣa eƣir kün qüxkǝndǝ jasarǝtsiz bolsang, Küqsiz ⱨesablinisǝn.
१०यदि तू विपत्ति के समय साहस छोड़ दे, तो तेरी शक्ति बहुत कम है।
11 [Sǝwǝbsiz] ɵlümgǝ tartilƣanlarni ⱪutⱪuzƣin; Boƣuzlinix hǝwpidǝ turƣanlardin yardǝm ⱪolungni tartma;
११जो मार डाले जाने के लिये घसीटे जाते हैं उनको छुड़ा; और जो घात किए जाने को हैं उन्हें रोक।
12 Əgǝr sǝn: «Bu ixtin hǝwirimiz yoⱪtur» desǝng, Ⱨǝr adǝmning kɵnglini taraziƣa Salƣuqi buni kɵrmǝsmu? Jeningni ⱨayat Saⱪliƣuqi uni bilmǝsmu? U ⱨǝrbir insan balsining ɵz ⱪilƣanliri boyiqǝ ularning ɵzigǝ yandurmasmu?
१२यदि तू कहे, कि देख मैं इसको जानता न था, तो क्या मन का जाँचनेवाला इसे नहीं समझता? और क्या तेरे प्राणों का रक्षक इसे नहीं जानता? और क्या वह हर एक मनुष्य के काम का फल उसे न देगा?
13 I oƣlum, ⱨǝsǝl [tapsang] istimal ⱪil, u yahxidur. Ⱨǝrǝ kɵnikidin alƣan ⱨǝsǝl bolsa tatliⱪ tetiydu;
१३हे मेरे पुत्र तू मधु खा, क्योंकि वह अच्छा है, और मधु का छत्ता भी, क्योंकि वह तेरे मुँह में मीठा लगेगा।
14 Danaliⱪ bilǝn tonuxsang, umu kɵnglünggǝ xuningdǝk bolar; Uni tapⱪiningda jǝzmǝn yahxi kɵridiƣan kününg bolidu, Arzu-ümiding bikarƣa kǝtmǝs.
१४इसी रीति बुद्धि भी तुझे वैसी ही मीठी लगेगी; यदि तू उसे पा जाए तो अन्त में उसका फल भी मिलेगा, और तेरी आशा न टूटेगी।
15 I rǝzil adǝm, ⱨǝⱪⱪaniyning ɵyigǝ yoxurun ⱨujum ⱪilixni kütmǝ, Uning turalƣusini buliƣuqi bolma!
१५तू दुष्ट के समान धर्मी के निवास को नष्ट करने के लिये घात में न बैठ; और उसके विश्रामस्थान को मत उजाड़;
16 Qünki ⱨǝⱪⱪaniy yǝttǝ ⱪetim yiⱪilip qüxǝr, Biraⱪ ahiri yǝnǝ ornidin turar. Lekin rǝzil kixi külpǝt iqigǝ putlixip qüxǝr.
१६क्योंकि धर्मी चाहे सात बार गिरे तो भी उठ खड़ा होता है; परन्तु दुष्ट लोग विपत्ति में गिरकर पड़े ही रहते हैं।
17 Rǝⱪibing yiⱪilip kǝtsǝ hux bolup kǝtmǝ, Düxmining putlixip qüxsǝ xadlanma;
१७जब तेरा शत्रु गिर जाए तब तू आनन्दित न हो, और जब वह ठोकर खाए, तब तेरा मन मगन न हो।
18 Pǝrwǝrdigar buni kɵrgǝndǝ, Bu ⱪiliⱪingni yahxi kɵrmǝy, Bǝlkim ƣǝzipini rǝⱪibinggǝ qüxürmǝsliki mumkin.
१८कहीं ऐसा न हो कि यहोवा यह देखकर अप्रसन्न हो और अपना क्रोध उस पर से हटा ले।
19 Yamanlar [rawaj tapsa], biaram bolup kǝtmǝ; Rǝzillǝrgǝ rǝxk ⱪilma.
१९कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, दुष्ट लोगों के कारण डाह न कर;
20 Qünki yamanlarning kelǝqiki yoⱪtur, Uning qiriƣimu ɵqürülǝr.
२०क्योंकि बुरे मनुष्य को अन्त में कुछ फल न मिलेगा, दुष्टों का दीपक बुझा दिया जाएगा।
21 I oƣlum, Pǝrwǝrdigardin ⱪorⱪⱪin, padixaⱨnimu ⱨɵrmǝt ⱪil. Ⱪutratⱪuqilar bilǝn arilaxma.
२१हे मेरे पुत्र, यहोवा और राजा दोनों का भय मानना; और उनके विरुद्ध बलवा करनेवालों के साथ न मिलना;
22 Bundaⱪ kixilǝrgǝ kelidiƣan balayi’apǝt uxtumtut bolar, [Pǝrwǝrdigar bilǝn padixaⱨning] ularni ⱪandaⱪ yoⱪitidiƣanliⱪini bilǝmsǝn?
२२क्योंकि उन पर विपत्ति अचानक आ पड़ेगी, और दोनों की ओर से आनेवाली विपत्ति को कौन जानता है?
23 Bularmu aⱪilanilǝrning sɵzliridur: — Sot ⱪilƣanda bir tǝrǝpkǝ yan besix ⱪǝt’iy bolmas.
२३बुद्धिमानों के वचन यह भी हैं। न्याय में पक्षपात करना, किसी भी रीति से अच्छा नहीं।
24 Jinayǝtqigǝ: «Əyibsiz sǝn» dǝp ⱨɵküm qiⱪarƣan kixigǝ, Hǝlⱪlǝr lǝnǝt eytar; Əl-yurtlar uningdin nǝprǝtlinǝr.
२४जो दुष्ट से कहता है कि तू निर्दोष है, उसको तो हर समाज के लोग श्राप देते और जाति-जाति के लोग धमकी देते हैं;
25 Biraⱪ ular jinayǝtqining gunaⱨini eqip taxliƣan kixidin hursǝn bolar, Ular uningƣa bǝht-saadǝt tilixǝr.
२५परन्तु जो लोग दुष्ट को डाँटते हैं उनका भला होता है, और उत्तम से उत्तम आशीर्वाद उन पर आता है।
26 Durus jawab bǝrgüqi, Goyaki kixining lǝwlirigǝ sɵygüqidur.
२६जो सीधा उत्तर देता है, वह होठों को चूमता है।
27 Awwal sirtta ixliringning yolini ⱨazirlap, Etiz-eriⱪliringni tǝyyarla, Andin ɵyüngni salƣin.
२७अपना बाहर का काम-काज ठीक करना, और अपने लिए खेत को भी तैयार कर लेना; उसके बाद अपना घर बनाना।
28 Yeⱪiningƣa ⱪarxi asassiz guwaⱨliⱪ ⱪilma; Aƣzingdin ⱨeq yalƣanqiliⱪ qiⱪarma.
२८व्यर्थ अपने पड़ोसी के विरुद्ध साक्षी न देना, और न उसको फुसलाना।
29 «U manga ⱪandaⱪ ⱪilƣan bolsa, mǝnmu uningƣa xundaⱪ ⱪilimǝn, Uning manga ⱪilƣinini ɵzigǝ yandurimǝn», degüqi bolma.
२९मत कह, “जैसा उसने मेरे साथ किया वैसा ही मैं भी उसके साथ करूँगा; और उसको उसके काम के अनुसार पलटा दूँगा।”
30 Mǝn ⱨurunning etizliⱪidin ɵttim, Əⱪilsizning üzümzarliⱪi yenidin mangdim,
३०मैं आलसी के खेत के पास से और निर्बुद्धि मनुष्य की दाख की बारी के पास होकर जाता था,
31 Mana, ⱨǝr yeridin tikǝnlǝr ɵsüp qiⱪⱪan, Hohilar yǝr yüzini besip kǝtkǝn, Ⱪoruⱪ temi ɵrülüp kǝtkǝn!
३१तो क्या देखा, कि वहाँ सब कहीं कटीले पेड़ भर गए हैं; और वह बिच्छू पौधों से ढँक गई है, और उसके पत्थर का बाड़ा गिर गया है।
32 Ularni kɵrgǝq, obdan oylandim; Kɵrginimdin sawaⱪ aldim: —
३२तब मैंने देखा और उस पर ध्यानपूर्वक विचार किया; हाँ मैंने देखकर शिक्षा प्राप्त की।
33 Sǝn: «Yǝnǝ birdǝm kɵzümni yumuwalay, Yǝnǝ birdǝm uhliwalay, Yǝnǝ birdǝm put-ⱪolumni almap yetiwalay» — desǝng,
३३छोटी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ी देर हाथ पर हाथ रख के लेटे रहना,
34 Namratliⱪ bulangqidǝk seni besip kelǝr, Ⱨajǝtmǝnlik ⱪalⱪanliⱪ ǝskǝrdǝk sanga ⱨujum ⱪilar.
३४तब तेरा कंगालपन डाकू के समान, और तेरी घटी हथियार-बन्द के समान आ पड़ेगी।

< Pǝnd-nǝsiⱨǝtlǝr 24 >