< ज़बूर 75 >

1 ऐ ख़ुदा, हम तेरा शुक्र करते हैं, हम तेरा शुक्र करते हैं; क्यूँकि तेरा नाम नज़दीक है, लोग तेरे 'अजीब कामों का ज़िक्र करते हैं।
למנצח אל-תשחת מזמור לאסף שיר ב הודינו לך אלהים--הודינו וקרוב שמך ספרו נפלאותיך
2 जब मेरा मु'अय्यन वक़्त आएगा, तो मैं रास्ती से 'अदालत करूँगा।
כי אקח מועד אני מישרים אשפט
3 ज़मीन और उसके सब बाशिन्दे गुदाज़ हो गए हैं, मैंने उसके सुतूनों को क़ाईम कर दिया।
נמגים ארץ וכל-ישביה אנכי תכנתי עמודיה סלה
4 मैंने मग़रूरों से कहा, गु़रूर न करो, और शरीरों से, कि सींग ऊँचा न करो।
אמרתי להוללים אל-תהלו ולרשעים אל-תרימו קרן
5 अपना सींग ऊँचा न करो, बग़ावत से बात न करो।
אל-תרימו למרום קרנכם תדברו בצואר עתק
6 क्यूँकि सरफ़राज़ी न तो पूरब से न पश्चिम से, और न दख्खिन से आती है;
כי לא ממוצא וממערב ולא ממדבר הרים
7 बल्कि ख़ुदा ही 'अदालत करने वाला है; वह किसी को पस्त करता है और किसी को सरफ़राज़ी बख़्शता है।
כי-אלהים שפט זה ישפיל וזה ירים
8 क्यूँकि ख़ुदावन्द के हाथ में प्याला है, और मय झाग वाली है; वह मिली हुई शराब से भरा है, और ख़ुदावन्द उसी में से उंडेलता है; बेशक उसकी तलछट ज़मीन के सब शरीर निचोड़ निचोड़ कर पिएँगे।
כי כוס ביד-יהוה ויין חמר מלא מסך-- ויגר מזה אך-שמריה ימצו ישתו כל רשעי-ארץ
9 लेकिन मैं तो हमेशा ज़िक्र करता रहूँगा, मैं या'क़ूब के ख़ुदा की मदहसराई करूँगा।
ואני אגיד לעלם אזמרה לאלהי יעקב
10 और मैं शरीरों के सब सींग काट डालूँगा लेकिन सादिकों के सींग ऊँचे किए जाएंगे।
וכל-קרני רשעים אגדע תרוממנה קרנות צדיק

< ज़बूर 75 >