< ज़बूर 43 >
1 ऐ ख़ुदा, मेरा इन्साफ़ कर और बेदीन क़ौम के मुक़ाबले में मेरी वकालत कर, और दग़ाबाज़ और बेइन्साफ़ आदमी से मुझे छुड़ा।
Justifie-moi, Dieu, et défends ma cause contre une nation impie. Oh, délivre-moi des hommes trompeurs et méchants.
2 क्यूँकि तू ही मेरी ताक़त का ख़ुदा है, तूने क्यूँ मुझे छोड़ दिया? मैं दुश्मन के ज़ुल्म की वजह से क्यूँ मातम करता फिरता हूँ?
Car tu es le Dieu de ma force. Pourquoi m'as-tu rejeté? Pourquoi suis-je en deuil à cause de l'oppression de l'ennemi?
3 अपने नूर, अपनी सच्चाई को भेज, वही मेरी रहबरी करें, वही मुझ को तेरे पाक पहाड़ और तेरे घर तक पहुँचाए।
Oh, envoie ta lumière et ta vérité. Laissez-les me guider. Qu'ils m'amènent à ta sainte colline, à vos tentes.
4 तब मैं ख़ुदा के मज़बह के पास जाऊँगा, ख़ुदा के सामने जो मेरी कमाल ख़ुशी है; ऐ ख़ुदा! मेरे ख़ुदा! मैं सितार बजा कर तेरी सिताइश करूँगा।
Puis j'irai à l'autel de Dieu, à Dieu, mon immense joie. Je te louerai sur la harpe, Dieu, mon Dieu.
5 ऐ मेरी जान! तू क्यूँ गिरी जाती है? तू अन्दर ही अन्दर क्यूँ बेचैन है? ख़ुदा से उम्मीद रख, क्यूँकि वह मेरे चेहरे की रौनक़ और मेरा ख़ुदा है; मैं फिर उसकी सिताइश करूँगा।
Pourquoi es-tu désespéré, mon âme? Pourquoi es-tu troublé en moi? L'espoir en Dieu! Car je le louerai encore: mon sauveur, mon aide et mon Dieu.