< अम्सा 12 >

1 जो तरबियत को दोस्त रखता है, वह 'इल्म को दोस्त रखता है; लेकिन जो तम्बीह से नफ़रत रखता है, वह हैवान है।
Den som elsker tukt, elsker kunnskap; men den som hater refselse, er dum.
2 नेक आदमी ख़ुदावन्द का मक़बूल होगा, लेकिन बुरे मन्सूबे बाँधने वाले को वह मुजरिम ठहराएगा।
Den gode får nåde hos Herren, men den svikefulle mann fordømmer han.
3 आदमी शरारत से पायेदार नहीं होगा लेकिन सादिक़ों की जड़ को कभी जुम्बिश न होगी।
Ugudelighet hjelper intet menneske til å stå støtt, men de rettferdiges rot rokkes ikke.
4 नेक 'औरत अपने शौहर के लिए ताज है लेकिन नदामत लाने वाली उसकी हड्डियों में बोसीदगी की तरह है।
En god hustru er sin manns krone, men en dårlig er som råttenhet i hans ben.
5 सादिक़ों के ख़यालात दुरुस्त हैं, लेकिन शरीरों की मश्वरत धोखा है।
De rettferdige tenker bare på det som rett er; de ugudeliges råd er svik.
6 शरीरों की बातें यही हैं कि खू़न करने के लिए ताक में बैठे, लेकिन सादिक़ों की बातें उनको रिहाई देंगी।
De ugudelige taler alltid om å lure efter blod, men de opriktiges munn frelser dem.
7 शरीर पछाड़ खाते और हलाक होते हैं, लेकिन सादिक़ों का घर क़ाईम रहेगा।
De ugudelige kastes over ende, og så er de ikke mere; men de rettferdiges hus står fast.
8 आदमी की ता'रीफ़ उसकी 'अक़्लमंदी के मुताबिक़ की जाती है, लेकिन बे'अक़्ल ज़लील होगा।
En mann roses alt efter som han har forstand, men den hvis hjerte er forvendt, blir til forakt.
9 जो छोटा समझा जाता है लेकिन उसके पास एक नौकर है, उससे बेहतर है जो अपने आप को बड़ा जानता और रोटी का मोहताज है।
Bedre er en småkårsmann som har en tjener, enn en som vil være storkar, men ikke har brød.
10 सादिक़ अपने चौपाए की जान का ख़याल रखता है, लेकिन शरीरों की रहमत भी 'ऐन जु़ल्म है।
Den rettferdige har omsorg for sin buskap, men den ugudeliges hjerte er hårdt.
11 जो अपनी ज़मीन में काश्तकारी करता है, रोटी से सेर होगा; लेकिन बेकारी का हिमायती बे'अक़्ल है।
Den som dyrker sin jord, mettes med brød; men den som jager efter tomme ting, er uten forstand.
12 शरीर बदकिरदारों के दाम का मुश्ताक़ है, लेकिन सादिक़ों की जड़ फलती है।
Den ugudelige attrår det som er en snare for de onde; men de rettferdige gir Gud fast rot.
13 लबों की ख़ताकारी में शरीर के लिए फंदा है, लेकिन सादिक़ मुसीबत से बच निकलेगा।
I lebenes synd ligger en ond snare, men den rettferdige kommer ut av trengsel.
14 आदमी के कलाम का फल उसको नेकी से आसूदा करेगा, और उसके हाथों के किए का बदला उसको मिलेगा।
Av sin munns frukt mettes en mann med godt, og hvad et menneskes hender har gjort, det gjengjeldes ham.
15 बेवक़ूफ़ का चाल चलन उसकी नज़र में दुरस्त है, लेकिन 'अक़्लमंद नसीहत को सुनता है।
Dårens vei er rett i hans egne øine, men den som hører på råd, er vis.
16 बेवक़ूफ़ का ग़ज़ब फ़ौरन ज़ाहिर हो जाता है, लेकिन होशियार शर्मिन्दगी को छिपाता है।
Dårens vrede blir kjent samme dag, men den som skjuler krenkelser, er klok.
17 रास्तगो सदाक़त ज़ाहिर करता है, लेकिन झूटा गवाह दग़ाबाज़ी।
Den som er ærlig i sine ord, taler sannhet, men et falskt vidne taler svik.
18 बिना समझे बोलने वाले की बातें तलवार की तरह छेदती हैं, लेकिन 'अक़्लमंद की ज़बान सेहत बख़्श है।
Mange taler tankeløse ord, som stikker likesom sverd; men de vises tunge er lægedom.
19 सच्चे होंट हमेशा तक क़ाईम रहेंगे लेकिन झूटी ज़बान सिर्फ़ दम भर की है।
Sannhets lebe blir fast for all tid, men falskhets tunge bare et øieblikk.
20 बदी के मन्सूबे बाँधने वालों के दिल में दग़ा है, लेकिन सुलह की मश्वरत देने वालों के लिए ख़ुशी है।
Det er svik i deres hjerte som smir ondt; men de som råder til fred, får glede.
21 सादिक़ पर कोई आफ़त नहीं आएगी, लेकिन शरीर बला में मुब्तिला होंगे।
Det rammer ikke den rettferdige noget ondt, men de ugudelige får ulykke i fullt mål.
22 झूटे लबों से ख़ुदावन्द को नफ़रत है, लेकिन रास्तकार उसकी ख़ुशनूदी, हैं।
Falske leber er en vederstyggelighet for Herren, men de som går frem med ærlighet, er ham til velbehag.
23 होशियार आदमी 'इल्म को छिपाता है, लेकिन बेवक़ूफ़ का दिल बेवक़ूफ़ी का 'ऐलान करता है।
Et klokt menneske skjuler det han vet, men dårers hjerte roper ut sin dårskap.
24 मेहनती आदमी का हाथ हुक्मराँ होगा, लेकिन सुस्त आदमी बाज गुज़ार बनेगा।
Den flittiges hånd kommer til å styre, men lathet blir træl.
25 आदमी का दिल फ़िक्रमंदी से दब जाता है, लेकिन अच्छी बात से ख़ुश होता है।
Sorg i en manns hjerte trykker det ned, men et godt ord gleder det.
26 सादिक़ अपने पड़ोसी की रहनुमाई करता है, लेकिन शरीरों का चाल चलन उनको गुमराह कर देता है।
Den rettferdige veileder sin næste, men de ugudeliges vei fører dem vill.
27 सुस्त आदमी शिकार पकड़ कर कबाब नहीं करता, लेकिन इंसान की गिरानबहा दौलत मेहनती पाता है।
Lathet steker ikke sin fangst, men flid er en kostelig skatt for et menneske.
28 सदाक़त की राह में ज़िन्दगी है, और उसके रास्ते में हरगिज़ मौत नहीं।
På rettferds sti er liv, og en ryddet vei fører ikke til døden.

< अम्सा 12 >