< अम्सा 11 >

1 दग़ा के तराजू़ से ख़ुदावन्द को नफ़रत है, लेकिन पूरा तौल बाट उसकी खु़शी है।
מאזני מרמה תועבת יהוה ואבן שלמה רצונו
2 तकब्बुर के साथ बुराई आती है, लेकिन ख़ाकसारों के साथ हिकमत है।
בא-זדון ויבא קלון ואת-צנועים חכמה
3 रास्तबाज़ों की रास्ती उनकी राहनुमा होगी, लेकिन दग़ाबाज़ों की टेढ़ी राह उनको बर्बाद करेगी।
תמת ישרים תנחם וסלף בגדים ושדם (ישדם)
4 क़हर के दिन माल काम नहीं आता, लेकिन सदाक़त मौत से रिहाई देती है।
לא-יועיל הון ביום עברה וצדקה תציל ממות
5 कामिल की सदाक़त उसकी राहनुमाई करेगी लेकिन शरीर अपनी ही शरारत से गिर पड़ेगा।
צדקת תמים תישר דרכו וברשעתו יפל רשע
6 रास्तबाज़ों की सदाक़त उनको रिहाई देगी, लेकिन दग़ाबाज़ अपनी ही बद नियती में फँस जाएँगे।
צדקת ישרים תצילם ובהות בגדים ילכדו
7 मरने पर शरीर का उम्मीद ख़ाक में मिल जाता है, और ज़ालिमों की उम्मीद बर्बाद हो जाती है।
במות אדם רשע תאבד תקוה ותוחלת אונים אבדה
8 सादिक़ मुसीबत से रिहाई पाता है, और शरीर उसमें पड़ जाता है।
צדיק מצרה נחלץ ויבא רשע תחתיו
9 बेदीन अपनी बातों से अपने पड़ोसी को हलाक करता है लेकिन सादिक़ 'इल्म के ज़रिए' से रिहाई पाएगा।
בפה--חנף ישחת רעהו ובדעת צדיקים יחלצו
10 सादिक़ों की खु़शहाली से शहर ख़ुश होता है। और शरीरों की हलाकत पर ख़ुशी की ललकार होती है।
בטוב צדיקים תעלץ קריה ובאבד רשעים רנה
11 रास्तबाज़ों की दुआ से शहर सरफ़राज़ी पाता है, लेकिन शरीरों की बातों से बर्बाद होता है।
בברכת ישרים תרום קרת ובפי רשעים תהרס
12 अपने पड़ोसी की बे'इज़्ज़ती करने वाला बे'अक़्ल है, लेकिन समझदार ख़ामोश रहता है।
בז-לרעהו חסר-לב ואיש תבונות יחריש
13 जो कोई लुतरापन करता फिरता है राज़ खोलता है, लेकिन जिसमें वफ़ा की रूह है वह राज़दार है।
הולך רכיל מגלה-סוד ונאמן-רוח מכסה דבר
14 नेक सलाह के बगै़र लोग तबाह होते हैं, लेकिन सलाहकारों की कसरत में सलामती है।
באין תחבלות יפל-עם ותשועה ברב יועץ
15 जो बेगाने का ज़ामिन होता है सख़्त नुक़्सान उठाएगा, लेकिन जिसको ज़मानत से नफ़रत है वह बेख़तर है।
רע-ירוע כי-ערב זר ושנא תקעים בוטח
16 नेक सीरत 'औरत 'इज़्ज़त पाती है, और तुन्दखू़ आदमी माल हासिल करते हैं।
אשת-חן תתמך כבוד ועריצים יתמכו-עשר
17 रहम दिल अपनी जान के साथ नेकी करता है, लेकिन बे रहम अपने जिस्म को दुख देता है।
גמל נפשו איש חסד ועכר שארו אכזרי
18 शरीर की कमाई बेकार है, लेकिन सदाक़त बोलने वाला हक़ीक़ी अज्र पता है।
רשע--עשה פעלת-שקר וזרע צדקה שכר אמת
19 सदाक़त पर क़ाईम रहने वाला ज़िन्दगी हासिल करता है, और बदी का हिमायती अपनी मौत को पहुँचता है।
כן-צדקה לחיים ומרדף רעה למותו
20 कज दिलों से ख़ुदावन्द को नफ़रत है, लेकिन कामिल रफ़्तार उसकी ख़ुशनूदी हैं।
תועבת יהוה עקשי-לב ורצונו תמימי דרך
21 यक़ीनन शरीर बे सज़ा न छूटेगा, लेकिन सादिक़ों की नसल रिहाई पाएगी।
יד ליד לא-ינקה רע וזרע צדיקים נמלט
22 बेतमीज़ 'औरत में खू़बसूरती, जैसे सूअर की नाक में सोने की नथ है।
נזם זהב באף חזיר-- אשה יפה וסרת טעם
23 सादिक़ों की तमन्ना सिर्फ़ नेकी है; लेकिन शरीरों की उम्मीद ग़ज़ब है।
תאות צדיקים אך-טוב תקות רשעים עברה
24 कोई तो बिथराता है, लेकिन तो भी तरक़्क़ी करता है; और कोई सही ख़र्च से परहेज़ करता है, लेकिन तोभी कंगाल है।
יש מפזר ונוסף עוד וחשך מישר אך-למחסור
25 सख़ी दिल मोटा हो जाएगा, और सेराब करने वाला ख़ुद भी सेराब होगा।
נפש-ברכה תדשן ומרוה גם-הוא יורא
26 जो ग़ल्ला रोक रखता है, लोग उस पर ला'नत करेंगे; लेकिन जो उसे बेचता है उसके सिर पर बरकत होगी।
מנע בר יקבהו לאום וברכה לראש משביר
27 जो दिल से नेकी की तलाश में है मक़्बूलियत का तालिब है, लेकिन जो बदी की तलाश में है वह उसी के आगे आएगी।
שחר טוב יבקש רצון ודרש רעה תבואנו
28 जो अपने माल पर भरोसा करता है गिर पड़ेगा, लेकिन सादिक़ हरे पत्तों की तरह सरसब्ज़ होंगे।
בוטח בעשרו הוא יפול וכעלה צדיקים יפרחו
29 जो अपने घराने को दुख देता है, हवा का वारिस होगा, और बेवक़ूफ़ अक़्ल दिल का ख़ादिम बनेगा।
עכר ביתו ינחל-רוח ועבד אויל לחכם-לב
30 सादिक़ का फल ज़िन्दगी का दरख़्त है, और जो 'अक़्लमंद है दिलों को मोह लेता है।
פרי-צדיק עץ חיים ולקח נפשות חכם
31 देख, सादिक़ को ज़मीन पर बदला दिया जाएगा, तो कितना ज़्यादा शरीर और गुनहगार को।
הן צדיק בארץ ישלם אף כי-רשע וחוטא

< अम्सा 11 >