< गिन 22 >

1 फिर बनी — इस्राईल रवाना हुए और दरिया — ए — यरदन के पार मोआब के मैदानों में यरीहू के सामने ख़ेमे खड़े किए।
Poslije toga Izraelci otputuju i utabore se na Moapskim poljanama, s onu stranu Jordana, nasuprot Jerihonu.
2 और जो कुछ बनी — इस्राईल ने अमोरियों के साथ किया था वह सब बलक़ बिन सफ़ोर ने देखा था।
Balak, sin Siporov, vidje sve što Izrael učini Amorejcima.
3 इसलिए मोआबियों को इन लोगों से बड़ा ख़ौफ़ आया, क्यूँकि यह बहुत से थे; ग़र्ज़ मोआबी बनी — इस्राईल की वजह से परेशान हुए।
Moab se uvelike poboja toga naroda jer je bio brojan. Moaba obuze strah od Izraelaca.
4 तब मोआबियों ने मिदियानी बुज़ुर्गों से कहा, “जो कुछ हमारे आस पास है उसे यह लश्कर ऐसा चट कर जाएगा जैसे बैल मैदान की घास को चट कर जाता है।” उस वक़्त बलक़ बिन सफ़ोर मोआबियों का बादशाह था।
Zato reče Moab midjanskim starješinama: “Sad će ova rulja oko nas sve popasti kao što vol popase travu po polju.” Balak, sin Siporov, bijaše moapski kralj u ono vrijeme.
5 इसलिए उस ने ब'ओर के बेटे बल'आम के पास फ़तोर को, जो बड़े दरिया कि किनारे उसकी क़ौम के लोगों का मुल्क था, क़ासिद रवाना किए कि उसे बुला लाएँ और यह कहला भेजा, “देख, एक क़ौम मिस्र से निकलकर आई है, उनसे ज़मीन की सतह छिप गई है; अब वह मेरे सामने ही आकर जम गए हैं।
On pošalje glasnike Bileamu, sinu Beorovu, u Petoru, koji se nalazi na Rijeci, u zemlji Amonaca. Pozove ga rekavši: “Evo je došao neki narod iz Egipta; evo je prekrio lice zemlje i naselio se uza me.
6 इसलिए अब तू आकर मेरी ख़ातिर इन लोगों पर ला'नत कर, क्यूँकि यह मुझ से बहुत क़वी हैं; फिर मुम्किन है कि मैं ग़ालिब आऊँ, और हम सब इनको मार कर इस मुल्क से निकाल दें; क्यूँकि यह मैं जानता हूँ कि जिसे तू बरकत देता है उसे बरकत मिलती है, और जिस पर तू ला'नत करता है वह मला'ऊन होता है।”
Zato dođi i prokuni mi ovaj narod jer je jači od mene. Tako ću ga moći svladati i istjerati iz zemlje. A znam da je blagoslovljen onaj koga blagosloviš, a proklet onaj koga prokuneš.”
7 तब मोआब के बुज़ुर्ग और मिदियान के बुज़ुर्ग फ़ाल खोलने का इनाम साथ लेकर रवाना हुए और बल'आम के पास पहुँचे और बलक़ का पैग़ाम उसे दिया।
Starješine moapske i starješine midjanske krenu s nagradom za vračanje u svojim rukama. Stignu Bileamu i prenesu mu Balakovu poruku.
8 उसने उनसे कहा, “आज रात यहीं ठहरो और जो कुछ ख़ुदावन्द मुझ से कहेगा, उसके मुताबिक़ मैं तुम को जवाब दूँगा।” चुनाँचे मोआब के हाकिम बल'आम के साथ ठहर गए।
On im rekne: “Prenoćite ovdje te ću vam odgovoriti prema onome što mi Jahve kaže.” Tako moapski knezovi ostanu kod Bileama.
9 और ख़ुदा ने बल'आम के पास आकर कहा, “तेरे यहाँ यह कौन आदमी हैं?”
Bog dođe Bileamu i upita: “Tko su ti ljudi s tobom?” Bileam odgovori Bogu:
10 बल'आम ने ख़ुदा से कहा, “मोआब के बादशाह बलक़ बिन सफ़ोर ने मेरे पास कहला भेजा है, कि
“Poslao ih k meni Balak, sin Siporov, moapski kralj, s porukom:
11 जो कौम मिस्र से निकल कर आई है उससे ज़मीन की सतह छिप गई है, इसलिए तू अब आकर मेरी ख़ातिर उन पर ला'नत कर, फिर मुम्किन है कि मैं उनसे लड़ सकूँ और उनको निकाल दूँ।”
'Evo je neki narod došao iz Egipta i prekrio lice zemlje. Dođi da ga prokuneš. Tako ću ga moći svladati i protjerati.'”
12 ख़ुदा ने बल'आम से कहा, “तू इनके साथ मत जाना, तू उन लोगों पर ला'नत न करना, इसलिए कि वह मुबारक हैं।”
Ali Bog reče Bileamu: “Nemoj ići s njima! Nemoj proklinjati onaj narod jer je blagoslovljen.”
13 बल'आम ने सुबह को उठ कर बलक़ के हाकिमों से कहा, “तुम अपने मुल्क को लौट जाओ, क्यूँकि ख़ुदावन्द मुझे तुम्हारे साथ जाने की इजाज़त नहीं देता।”
Ujutro Bileam ustane te će Balakovim knezovima: “Odlazite u svoju zemlju jer mi ne da Jahve da pođem s vama.”
14 और मोआब के हाकिम चले गए और जाकर बलक़ से कहा, “बल'आम हमारे साथ आने से इंकार करता है।”
Moapski se knezovi dignu, odu Balaku pa mu reknu: “Bileam nije htio poći s nama.”
15 तब दूसरी दफ़ा' बलक़ ने और हाकिमों को भेजा, जो पहलों से बढ़ कर मु'अज़िज़ और शुमार में भी ज़्यादा थे।
Balak opet pošalje knezove, brojnije i uglednije od prvih.
16 उन्होंने बल'आम के पास जाकर उस से कहा, “बलक़ बिन सफ़ोर ने यूँ कहा है, कि मेरे पास आने में तेरे लिए कोई रुकावट न हो;
Oni dođu Bileamu i reknu mu: “Ovako je poručio Balak, sin Siporov: 'Ne skanjuj se nego dođi k meni.
17 क्यूँकि मैं बहुत 'आला मन्सब पर तुझे मुम्ताज़ करूँगा, और जो कुछ तू मुझ से कहे मैं वही करूँगा; इसलिए तू आ जा और मेरी ख़ातिर इन लोगों पर ला'नत कर।”
Bogato ću te nagraditi i učinit ću sve što mi kažeš. Dođi, molim te, i prokuni mi ovaj narod!'”
18 बल'आम ने बलक़ के ख़ादिमों को जवाब दिया, “अगर बलक़ अपना घर भी चाँदी और सोने से भर कर मुझे दे, तो भी मैं ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के हुक्म से तजावुज़ नहीं कर सकता, कि उसे घटाकर या बढ़ा कर मानूँ।
Ali Bileam odgovori Balakovim slugama: “Da mi Balak dadne svoju kuću punu srebra i zlata, ne bih mogao prestupiti zapovijedi Jahve, Boga svoga, da učinim išta, bilo veliko bilo malo.
19 इसलिए अब तुम भी आज रात यहीं ठहरो, ताकि मैं देखूँ कि ख़ुदावन्द मुझ से और क्या कहता है।”
Ali provedite ovdje i vi noć da doznam što će mi Jahve još kazati.”
20 और ख़ुदा ने रात को बल'आम के पास आ कर उससे कहा, “अगर यह आदमी तुझे बुलाने को आए हुए हैं तो तू उठ कर उनके साथ जा; मगर जो बात मैं तुझ से कहूँ उसी पर 'अमल करना।”
Noću Bog dođe Bileamu pa mu rekne: “Ako su ti ljudi došli da te pozovu, ustani, pođi s njima! Ali da činiš samo što ti ja reknem!”
21 तब बल'आम सुबह को उठा, और अपनी गधी पर ज़ीन रख कर मोआब के हाकिमों के साथ चला।
Ustane Bileam ujutro, osamari svoju magaricu i ode s moapskim knezovima.
22 और उसके जाने की वजह से ख़ुदा का ग़ज़ब भड़का, और ख़ुदावन्द का फ़रिश्ता उससे मुज़ाहमत करने के लिए रास्ता रोक कर खड़ा हो गया। वह तो अपनी गधी पर सवार था और उसके साथ उसके दो मुलाज़िम थे।
No Božja srdžba usplamtje što je on pošao. Zato anđeo Jahvin stade na put da ga spriječi. On je jahao na svojoj magarici, a pratila ga njegova dva momka.
23 और उस गधी ने ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते को देखा, कि वह अपने हाथ में नंगी तलवार लिए हुए रास्ता रोके खड़ा है; तब गधी रास्ता छोड़कर एक तरफ़ हो गई और खेत में चली गई। तब बल'आम ने गधी को मारा ताकि उसे रास्ते पर ले आए।
Kad magarica opazi anđela Jahvina kako stoji na putu s isukanim mačem u ruci, skrene sa staze i pođe preko polja. Bileam poče tući magaricu da je vrati na put.
24 तब ख़ुदावन्द का फ़रिश्ता एक नीची राह में जा खड़ा हुआ, जो ताकिस्तानों के बीच से होकर निकलती थी और उसकी दोनों तरफ़ दीवारें थीं।
Anđeo Jahvin tada stade na uskom prolazu, među vinogradima, a bijaše ograda i s ove i s one strane.
25 गधी ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते को देख कर दीवार से जा लगी और बल'आम का पाँव दीवार से पिचा दिया, इसलिए उसने फिर उसे मारा।
Magarica, spazivši Jahvina anđela, stisne se uza zid i o zid pritisne Bileamovu nogu. On je opet poče tući.
26 तब ख़ुदावन्द का फ़रिश्ता आगे बढ़ कर एक ऐसे तंग मक़ाम में खड़ा हो गया, जहाँ दहनी या बाई तरफ़ मुड़ने की जगह न थी।
Anđeo Jahvin pođe naprijed te stade na usko mjesto gdje nije bilo prostora da se provuče ni desno ni lijevo.
27 फिर जो गधी ने ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते को देखा तो बल'आम को लिए हुए बैठ गई; फिर तो बल'आम झल्ला उठा और उसने गधी को अपनी लाठी से मारा।
Kad je magarica ugledala Jahvina anđela, legne pod Bileamom. Bileam pobjesni i poče tući magaricu štapom.
28 तब ख़ुदावन्द ने गधी की ज़बान खोल दी और उसने बल'आम से कहा, “मैंने तेरे साथ क्या किया है कि तूने मुझे तीन बार मारा?”
Tada Jahve otvori usta magarici te ona progovori Bileamu: “Što sam ti učinila da si me tukao tri puta?”
29 बल'आम ने गधी से कहा, “इसलिए कि तूने मुझे चिढ़ाया; काश मेरे हाथ में तलवार होती, तो मैं तुझे अभी मार डालता।”
Bileam odgovori magarici: “Što sa mnom zbijaš šalu! Da mi je mač u ruci, sad bih te ubio!”
30 गधी ने बल'आम से कहा, “क्या मैं तेरी वही गधी नहीं हूँ जिस पर तू अपनी सारी उम्र आज तक सवार होता आया है? क्या मैं तेरे साथ पहले कभी ऐसा करती थी?” उसने कहा, “नहीं।”
A magarica uzvrati Bileamu: “Zar ja nisam tvoja magarica na kojoj si jahao svega svoga vijeka do danas? Jesam li ti običavala ovako?” - “Nisi!” - odgovori on.
31 तब ख़ुदावन्द ने बल'आम की आँखें खोलीं, और उसने ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते को देखा कि वह अपने हाथ में नंगी तलवार लिए हुए रास्ता रोके खड़ा है, तब उसने अपना सिर झुका लिया और औंधा हो गया।
Tada Jahve otvori oči Bileamu i on opazi anđela Jahvina kako stoji na putu s golim mačem u ruci. Pognu on glavu i pade ničice.
32 ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते ने उसे कहा, “तू ने अपनी गधी को तीन बार क्यूँ मारा? देख, मैं तुझ से मुज़ाहमत करने को आया हूँ, इसलिए कि तेरी चाल मेरी नज़र में टेढ़ी है।
Onda će mu anđeo Jahvin: “Zašto si tukao svoju magaricu već tri puta? TÓa ja sam istupio da te spriječim, jer te put meni naočigled vodi u propast.
33 और गधी ने मुझ को देखा, और वह तीन बार मेरे सामने से मुड़ गई। अगर वह मेरे सामने से न हटती तो मैं ज़रूर तुझ को मार ही डालता, और उसको ज़िन्दा छोड़ देता।”
Magarica me opazila i preda mnom se uklonila sva tri puta. Da mi se nije uklanjala, već bih te ubio, a nju ostavio na životu.”
34 बल'आम ने ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते से कहा, “मुझ से ख़ता हुई, क्यूँकि मुझे मा'लूम न था कि तू मेरा रास्ता रोके खड़ा है। इसलिए अगर अब तुझे बुरा लगता है तो मैं लौट जाता हूँ।”
Onda će Bileam anđelu Jahvinu: “Sagriješio sam! Nisam znao da ti preda mnom stojiš na putu. Ali sad, ako je zlo u tvojim očima, ja ću se vratiti.”
35 ख़ुदावन्द के फ़रिश्ते ने बल'आम से कहा, “तू इन आदमियों के साथ चला ही जा, लेकिन सिर्फ़ वही बात कहना जो मैं तुझ से कहूँ।” तब बल'आम बलक़ के हाकिमों के साथ गया।
Ali anđeo Jahvin odvrati Bileamu: “Idi s tim ljudima, ali samo ono govori što ti ja kažem.” Tako Bileam ode s Balakovim knezovima.
36 जब बलक़ ने सुना कि बल'आम आ रहा है, तो वह उसके इस्तक़बाल के लिए मोआब के उस शहर तक गया जो अरनोन की सरहद पर उसकी हदों के इन्तिहाई हिस्से में वाक़े' था।
Kad je Balak čuo da Bileam dolazi, iziđe mu u susret do grada Moaba što se nalazi na granici Arnona, na kraju područja.
37 तब बलक़ ने बल'आम से कहा, “क्या मैंने बड़ी उम्मीद के साथ तुझे नहीं बुलवा भेजा था? फिर तू मेरे पास क्यूँ न चला आया? क्या मैं इस क़ाबिल नहीं कि तुझे 'आला मन्सब पर मुम्ताज़ करूँ?”
“Zar nisam uporno po te slao i pozivao te? Zašto mi nisi došao?” reče Balak Bileamu. “Zar te zaista ne mogu bogato nagraditi?”
38 बल'आम ने बलक़ को जवाब दिया, “देख, मैं तेरे पास आ तो गया हूँ लेकिन क्या मेरी इतनी मजाल है कि मैं कुछ बोलूँ? जो बात ख़ुदा मेरे मुँह में डालेगा, वही मैं कहूँगा।”
“Evo sam ti došao”, reče Bileam Balaku. “Ali hoću li ti moći sada što kazati? Samo što mi Bog stavi na jezik, to ću govoriti.”
39 और बल'आम बलक़ के साथ — साथ चला और वह करयत हुसात में पहुँचे।
Pođe zatim Bileam s Balakom i dođoše u Kirjat Husot.
40 बलक़ ने बैल और भेड़ों की क़ुर्बानी पेश कीं, और बल'आम और उन हाकिमों के पास जो उसके साथ थे क़ुर्बानी का गोश्त भेजा।
Žrtvova Balak i krupne i sitne stoke te od toga pruži Bileamu i knezovima koji su ga pratili.
41 दूसरे दिन सुबह को बलक़ बल'आम को साथ लेकर उसे बा'ल के बुलन्द मक़ामों पर ले गया। वहाँ से उसने दूर दूर के इस्राईलियों को देखा।
Sutradan uze Balak Bileama i odvede ga gore na Bamot-Baal, odakle mogaše vidjeti krajnji dio naroda.

< गिन 22 >