< गिन 20 >
1 और पहले महीने में बनी — इस्राईल की सारी जमा'अत सीन के जंगल में आ गई और वह लोग क़ादिस में रहने लगे, और मरियम ने वहाँ वफ़ात पाई और वहीं दफ़्न हुई।
Potom stigoše Izraelci, sva zajednica, u pustinju Sin u prvome mjesecu. Narod se nastani u Kadešu. Ondje umrije Mirjam i ondje je sahraniše.
2 और जमा'अत के लोगों के लिए वहाँ पानी न मिला, इसलिए वह मूसा और हारून के बरख़िलाफ़ इकट्ठे हुए।
Nije bilo vode za zajednicu. Stoga se udruže protiv Mojsija i protiv Arona.
3 और लोग मूसा से झगड़ने और यह कहने लगे, “हाय, काश हम भी उसी वक़्त मर जाते जब हमारे भाई ख़ुदावन्द के सामने मरे।
Narod se poče svađati s Mojsijem i govoriti: “Da smo bar izginuli kad su nam i braća poginula pred Jahvom!
4 तुम ख़ुदावन्द की जमा'अत को इस जंगल में क्यूँ ले आए हो कि हम भी और हमारे जानवर भी यहाँ मरें?
Zašto ste doveli Jahvinu zajednicu u ovu pustinju da ovdje pomremo i mi i naša stoka?
5 और तुम ने क्यूँ हम को मिस्र से निकाल कर इस बुरी जगह पहुँचाया है? यह तो बोने की और अंजीरों और ताकों और अनार की जगह नहीं है बल्कि यहाँ तो पीने के लिए पानी तक हासिल नहीं।”
Zašto ste nas izveli iz Egipta da nas dovedete u ovo nesretno mjesto; mjesto u kojem nema ni žita, ni smokava, ni loze, ni mogranja? Nema ni vode da pijemo.”
6 और मूसा और हारून जमा'अत के पास से जाकर ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर औंधे मुँह गिरे। तब ख़ुदावन्द का जलाल उन पर ज़ाहिर हुआ,
Mojsije i Aron odu ispred zajednice do ulaza u Šator sastanka i padnu ničice. Tada im se pokaza slava Jahvina.
7 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा कि,
I Jahve reče Mojsiju:
8 “उस लाठी को ले और तू और तेरा भाई हारून, तुम दोनों जमा'अत को इकट्ठा करो और उनकी आँखों के सामने उस चट्टान से कहो कि वह अपना पानी दे; और तू उनके लिए चट्टान ही से पानी निकालना, यूँ जमा'अत को और उनके चौपायों को पिलाना।”
“Uzmi štap pa ti i tvoj brat Aron skupite zajednicu. Onda, na njihove oči, progovorite pećini da ustupi svoje vode. Iz pećine im izvedi vodu te napoj zajednicu i njezino blago.”
9 चुनाँचे मूसा ने ख़ुदावन्द के सामने से उसी के हुक्म के मुताबिक़ वह लाठी ली।
Mojsije uzme štap ispred Jahve kako mu je naredio.
10 और मूसा और हारून ने जमा'अत को उस चट्टान के सामने इकट्ठा किया, और उसने उनसे कहा, “सुनो, ऐ बाग़ियों, क्या हम तुम्हारे लिए इसी चट्टान से पानी निकालें?”
Zatim Mojsije i Aron skupe zbor pred pećinu pa im Mojsije rekne: “Čujte, buntovnici! Hoćemo li vam iz ove pećine izvesti vodu?”
11 तब मूसा ने अपना हाथ उठाया और उस चट्टान पर दो बार लाठी मारी, और कसरत से पानी बह निकला और जमा'अत ने और उनके चौपायों ने पिया।
Zatim Mojsije podigne ruku i dvaput udari štapom o pećinu: voda provali u obilju, pa su mogli piti i zajednica i njezino blago.
12 लेकिन मूसा और हारून से ख़ुदावन्द ने कहा, “चूँकि तुम ने मेरा यक़ीन नहीं किया कि बनी — इस्राईल के सामने मेरी तक़दीस करते, इसलिए तुम इस जमा'अत को उस मुल्क में जो मैंने उनको दिया है नहीं पहुँचाने पाओगे।”
Potom će Jahve Mojsiju i Aronu: “Budući da se niste pouzdavali u me i niste me svetim očitovali u očima sinova Izraelovih, nećete uvesti ovaj zbor u zemlju koju im dajem.”
13 मरीबा का चश्मा यही है क्यूँकि बनी — इस्राईल ने ख़ुदावन्द से झगड़ा किया और वह उनके बीच क़ुद्दूस साबित हुआ।
To su Meripske vode, kraj njih su se Izraelci prepirali s Jahvom, a on se pokazao svetim.
14 और मूसा ने क़ादिस से अदोम के बादशाह के पास क़ासिद रवाना किए और कहला भेजा कि “तेरा भाई इस्राईल यह 'अर्ज़ करता है, कि तू हमारी सारी मुसीबतों से जो हम पर आईं वाकिफ़ है;
Iz Kadeša pošalje Mojsije glasnike: “Kralju Edoma. Ovako veli tvoj brat Izrael: 'Ti znaš sve jade koji su nas snašli.
15 कि हमारे बाप दादा मिस्र में गए और हम बहुत मुद्दत तक मिस्र में रहे, और मिस्रियों ने हम से और हमारे बाप दादा से बुरा सुलूक किया।
Naši se preci spustiše u Egipat. U Egiptu smo proboravili mnogo vremena. Egipćani su s nama i s našim precima loše postupali.
16 और जब हमने ख़ुदावन्द से फ़रियाद की तो उसने हमारी सुनी, और एक फ़रिश्ते को भेज कर हम को मिस्र से निकाल ले आया है, और अब हम क़ादिस शहर में हैं जो तेरी सरहद के आख़िर में वाक़े' है।
Stoga smo vapili Jahvi, i on ču naš glas i posla anđela koji nas izbavi iz Egipta. Evo nas sad u Kadešu, gradu uz rub tvoga područja.
17 इसलिए हम को अपने मुल्क में से होकर जाने की इजाज़त दे। हम खेतों और ताकिस्तानों में से होकर नहीं गुज़रेंगे, और न कुओं का पानी पिएँगे; हम शाहराह पर चल कर जाएँगे और दहने या बाएँ हाथ नहीं मुड़ेंगे, जब तक तेरी सरहद से बाहर निकल न जाएँ।”
Pusti nas da prođemo kroz tvoju zemlju. Nećemo ići preko polja ni vinograda niti ćemo piti vodu iz bunara; ići ćemo Kraljevskim putem, ne skrećući ni desno ni lijevo, dok ne prođemo tvoje područje.”
18 लेकिन शाह — ए — अदोम ने कहला भेजा, “तू मेरे मुल्क से होकर जाने नहीं पाएगा, वरना मैं तलवार लेकर तेरा सामना करूँगा।”
Edom mu odgovori: “Ne prolazi preko moje zemlje, jer eto me s mačem preda te!”
19 बनी — इस्राईल ने उसे फिर कहला भेजा कि “हम सड़क ही सड़क जाएँगे, और अगर हम या हमारे चौपाये तेरा पानी भी पिएँ तो उसका दाम देंगे; हम को और कुछ नहीं चाहिए अलावा इसके कि हम को पॉव — पाँव चल कर निकल जाने दे।”
“Ići ćemo utrenikom”, rekoše Izraelci, “a budemo li pili tvoje vode, mi i naša stada, za to ćemo ti platiti. Ništa više, samo da prođemo pješice.”
20 लेकिन उसने कहा, “तू हरगिज़ निकलने नहीं पाएगा।” और अदोम उसके मुक़ाबले के लिए बहुत से आदमी और हथियार लेकर निकल आया।
“Ne prolazi!” - odgovori. I Edom mu izađe u susret s mnogo ljudi i s velikom silom.
21 यूँ अदोम ने इस्राईल को अपनी हदों से गुज़रने का रास्ता देने से इन्कार किया, इसलिए इस्राईल उसकी तरफ़ से मुड़ गया।
Tako Edom nije dopustio Izraelu da prođe kroz njegovo područje i Izrael se okrenu od njega.
22 और बनी — इस्राईल की सारी जमा'अत क़ादिस से रवाना होकर कोह — ए — हूर पहुँची।
Zaputivši se od Kadeša, stigoše Izraelci, sva zajednica, k brdu Horu.
23 और ख़ुदावन्द ने कोह — ए — हूर पर, जो अदोम की सरहद से मिला हुआ था, मूसा और हारून से कहा,
Kod brda Hora, uz među edomsku, reče Jahve Mojsiju i Aronu:
24 “हारून अपने लोगों में जा मिलेगा, क्यूँकि वह उस मुल्क में जो मैने बनी — इस्राईल को दिया है जाने नहीं पाएगा, इसलिए कि मरीबा के चश्मे पर तुम ने मेरे कलाम के ख़िलाफ़ 'अमल किया।
“Neka se Aron pridruži svojim precima! Neće ući u zemlju koju dajem Izraelcima, jer ste se oprli mojoj zapovijedi kod Meripskih voda.
25 इसलिए तू हारून और उसके बेटे इली'एलियाज़र को अपने साथ लेकर कोह — ए — हूर के ऊपर आ जा।
Uzmi Arona i njegova sina Eleazara, pa ih izvedi na brdo Hor.
26 और हारून के लिबास को उतार कर उसके बेटे इली'एलियाज़र को पहना देना, क्यूँकि हारून वहीं वफ़ात पाकर अपने लोगों में जा मिलेगा।”
I svuci Aronu njegove haljine pa ih obuci njegovu sinu Eleazaru. Aron će se pridružiti precima, umrijet će ondje.”
27 और मूसा ने ख़ुदा के हुक्म के मुताबिक़ 'अमल किया, और वह सारी जमा'अत की आँखों के सामने कोह — ए — हूर पर चढ़ गए।
Mojsije učini kako naredi Jahve. Pred svom zajednicom popeše se na brdo Hor.
28 और मूसा ने हारून के लिबास को उतार कर उस के बेटे इली'एलियाज़र को पहना दिया, और हारून ने वहीं पहाड़ की चोटी पर रहलत की। तब मूसा और इली'अजर पहाड़ पर से उतर आए।
Mojsije svuče s Arona njegove haljine te ih obuče njegovu sinu Eleazaru. Ondje navrh brda umrije Aron. Zatim se Mojsije i Eleazar spustiše s brda.
29 जब जमा'अत ने देखा कि हारून ने वफ़ात पाई तो इस्राईल के सारे घराने के लोग हारून पर तीस दिन तक मातम करते रहे।
Sva zajednica vidje da je Aron preminuo i sav dom Izraelov oplakivaše Arona trideset dana.