< गिन 15 >

1 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
Jahve reče Mojsiju:
2 “बनी — इस्राईल से कह कि जब तुम अपने रहने के मुल्क में जो मैं तुम को देता हूँ पहुँचो
“Govori Izraelcima i reci im: 'Kad uđete u zemlju gdje ćete boraviti i koju vam ja dajem,
3 और ख़ुदावन्द के सामने आतिशी क़ुर्बानी, या'नी सोख़्तनी क़ुर्बानी या ख़ास मिन्नत का ज़बीहा या रज़ा की क़ुर्बानी पेश करो, या अपनी मु'अय्यन 'ईदों में राहतअंगेज़ ख़ुशबू के तौर पर ख़ुदावन्द के सामने गाय बैल या भेड़ बकरी चढ़ाओ।
pa budete prinosili Jahvi paljenu žrtvu, paljenicu ili klanicu, zavjetnicu ili dragovoljnu žrtvu, ili žrtvu prigodom svojih svetkovina - praveći tako od krupne ili sitne stoke ugodan miris Jahvi -
4 तो जो शख़्स अपना हदिया लाए, वह ख़ुदावन्द के सामने नज़्र की क़ुर्बानी के तौर पर ऐफ़ा के दस्वें हिस्से के बराबर मैदा जिसमें चौथाई हीन के बराबर तेल मिला हुआ हो,
neka prinositelj prinese svoj dar Jahvi: prinosnicu od desetine efe najboljeg brašna, zamiješena u četvrtini hina ulja.
5 और तपावन के तौर पर चौथाई हीन के बराबर मय भी लाए; तू अपनी सोख़्तनी क़ुर्बानी या अपने ज़बीहे के हर बर्रे के साथ इतना ही तैयार किया करना।
Uz paljenicu ili uz klanicu prinesi čevrtinu hina vina za ljevanicu na svako janje.
6 और हर मेंढे के साथ ऐफ़ा के पाँचवे हिस्से के बराबर मैदा, जिसमें तिहाई हीन के बराबर तेल मिला हुआ हो, नज़्र की क़ुर्बानी के तौर पर लाना।
Povrh ovna prinesi kao prinosnicu dvije desetine efe najboljeg brašna, zamiješena u jednoj trećini hina ulja;
7 और तपावन के तौर पर तिहाई हीन के बराबर मय देना, ताकि वह ख़ुदावन्द के सामने राहतअंगेज़ ख़ुशबू ठहरे।
i vina za ljevanicu prinesi trećinu hina na ugodan miris Jahvi.
8 और जब तू ख़ुदावन्द के सामने सोख़्तनी क़ुर्बानी या ख़ास मिन्नत के ज़बीहे या सलामती के ज़बीहे के तौर पर बछड़ा पेश करे,
Ako Jahvi prinosiš junca kao paljenicu ili kao klanicu da izvršiš zavjet ili kao pričesnicu,
9 तो वह उस बछड़े के साथ नज़्र की क़ुर्बानी के तौर पर ऐफ़ा के तीन दहाई हिस्से के बराबर मैदा, जिसमें आधे हीन के बराबर तेल मिला हुआ हो चढ़ाए।
neka se onda uz junca prinesu tri desetine efe najboljeg brašna, zamiješena u pola hina ulja,
10 और तू तपावन के तौर पर आधे हीन के बराबर मय पेश करना, ताकि वह ख़ुदावन्द के सामने राहतअंगेज़ ख़ुशबू की आतिशी क़ुर्बानी ठहरे।
a za ljevanicu prinesi pola hina vina kao paljenu žrtvu na ugodan miris Jahvi.
11 “हर बछड़े, और हर मेंढे, और हर नर बर्रे या बकरी के बच्चे के लिए ऐसा ही किया जाए।
Neka se tako postupi uza svakoga vola i uza svakoga ovna, uza svaku glavu sitne stoke, ovce ili koze:
12 तुम जितने जानवर लाओ, उनके शुमार के मुताबिक़ एक — एक के साथ ऐसा ही करना।
koliko ih god prinesete, za svako pojedino tako učinite, već prema njihovu broju.
13 जितने देसी ख़ुदावन्द के सामने राहतअंगेज़ ख़ुशबू की आतिशी क़ुर्बानी पेश करें वह उस वक़्त यह सब काम इसी तरीक़े से करें।
Svaki domorodac neka postupa ovako kad prinosi žrtvu paljenu na ugodan miris Jahvi.
14 और अगर कोई परदेसी तुम्हारे साथ क़याम करता हो या जो कोई नसलों से तुम्हारे साथ रहता आया हो, और वह ख़ुदावन्द के सामने राहतअंगेज़ ख़ुशबू की आतिशीन क़ुर्बानी पेश करना चाहे तो जैसा तुम करते हो वह भी वैसा ही करे।
I ako koji stranac koji živi među vama, ili će biti među vašim potomcima, htjedne prinijeti žrtvu paljenu na ugodan miris Jahvi, neka radi kako i vi radite.
15 मजमे' के लिए, या'नी तुम्हारे लिए और उस परदेसी के लिए जो तुम में रहता हो नसल — दर — नसल हमेशा एक ही क़ानून रहेगा; ख़ुदावन्द के आगे परदेसी भी वैसे ही हों जैसे तुम हो।
Neka je jedan zakon i za vas i za stranca koji s vama boravi. To je trajan zakon za vaše naraštaje: pred Jahvom, kako je s vama, tako neka bude i sa strancem.
16 तुम्हारे लिए और परदेसियों के लिए जो तुम्हारे साथ रहते हैं एक ही शरी'अत और एक ही क़ानून हो।”
Jedan zakon i jedno pravo neka vrijedi za vas i za stranca koji s vama boravi.'”
17 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा कि;
Jahve reče Mojsiju:
18 “बनी — इस्राईल से कह, जब तुम उस मुल्क में पहुँचो, जहाँ मैं तुम को लिए जाता हूँ,
“Govori Izraelcima i reci im: 'Kad dođete u zemlju u koju vas vodim
19 और उस मुल्क की रोटी खाओ तो ख़ुदावन्द के सामने उठाने की क़ुर्बानी पेश करना।
i budete jeli kruh te zemlje, prinesite podizanicu Jahvi.
20 तुम अपने पहले गूँधे हुए आटे का एक गिर्दा उठाने की क़ुर्बानी के तौर पर अदा करना, जैसे खलीहान की उठाने की क़ुर्बानी को लेकर उठाते हो वैसे ही इसे भी उठाना।
Kao prvinu iz svojih naćava prinesite jedan kolač kao podizanicu; prinesite ga kao i podizanicu s gumna.
21 तुम अपनी नसल — दर — नसल अपने पहले ही गूँधे हुए आटे में से कुछ लेकर उसे ख़ुदावन्द के सामने उठाने की क़ुर्बानी के तौर पर पेश करना।
Od prvine svojih naćava davajte Jahvi podizanicu od naraštaja do naraštaja.'”
22 “और अगर तुम से भूल हो जाए और तुमने उन सब हुक्मों पर जो ख़ुदावन्द ने मूसा को दिए 'अमल न किया हो,
“Ako nehotice pogriješite te ne budete obdržavali koju od zapovijedi što ih je Jahve objavio po Mojsiju -
23 या'नी जिस दिन से ख़ुदावन्द ने हुक्म देना शुरू' किया उस दिन से लेकर आगे — आगे, जो कुछ हुक्म ख़ुदावन्द ने तुम्हारी नसल — दर — नसल मूसा के ज़रिए' तुम को दिया है,
sve što vam je Jahve zapovjedio po Mojsiju, odonda kad vam je izdao zapovijedi pa dalje od koljena do koljena -
24 उसमें अगर अनजाने में कोई ख़ता हो गई हो और जमा'अत उससे वाक़िफ़ न हो तो सारी जमा'अत एक बछड़ा सोख़्तनी क़ुर्बानी के लिए पेश करे, ताकि वह ख़ुदावन्द के सामने राहतअंगेज़ ख़ुशबू हो, और उसके साथ शरा' के मुताबिक़ उसकी नज़्र की क़ुर्बानी और उसका तपावन भी चढ़ाए, और ख़ता की क़ुर्बानी के लिए एक बकरा पेश करे।
onda: ako je to počinjeno nepažnjom zajednice, neka sva zajednica prinese jednoga junca kao paljenicu na ugodan miris Jahvi s propisanom prikaznicom i ljevanicom i jednoga jarca kao okajnicu.
25 यूँ काहिन बनी — इस्राईल की सारी जमा'अत के लिए कफ़्फ़ारा दे तो उनकी मु'आफ़ी मिलेगी, क्यूँकि यह महज़ भूल थी और उन्होंने उस भूल के बदले वह क़ुर्बानी भी चढ़ाई जो ख़ुदावन्द के सामने आतिशी क़ुर्बानी ठहरती है, और ख़ता की क़ुर्बानी भी ख़ुदावन्द के सामने पेश कीं।
Neka svećenik obavi obred pomirenja nad svom izraelskom zajednicom, pa će im biti oprošteno. Bila je samo nepažnja, a oni su prinijeli svoj dar - paljenu žrtvu Jahvi - i okajnicu pred Jahvom za svoju nepažnju.
26 तब बनी — इस्राईल की सारी जमा'अत को और उन परदेसियों को भी जो उनमें रहते हैं मु'आफ़ी मिलेगी, क्यूँकि जमा'अत के ऐतबार से यह अनजाने में हुआ।
Bit će oprošteno svoj izraelskoj zajednici, a tako i strancu koji među njima boravi, jer se sav narod iz nepažnje ogriješio.
27 और अगर एक ही शख़्स अनजाने में ख़ता करे तो वह यक — साला बकरी ख़ता की क़ुर्बानी के लिए चढ़ाए।”
Pogriješi li iz nepažnje pojedinac, neka prinese jedno žensko kozle od godine dana kao okajnicu.
28 यूँ काहिन उस शख़्स की तरफ़ से जिसने अनजाने में ख़ता की, उसकी ख़ता के लिए ख़ुदावन्द के सामने कफ़्फ़ारा दे तो उसे मु'आफ़ी मिलेगी।
Neka svećenik obavi obred pomirenja pred Jahvom nad osobom koja je nehotice pogriješila od nepažnje. Kad nad njom obavi obred pomirenja, bit će joj oprošteno.
29 जिस शख़्स ने अनजाने में ख़ता की हो, उसके लिए तुम एक ही शरा' रखना चाहे वह बनी — इस्राईल में से देसी हो या परदेसी जो उनमें रहता हो।
Kada tko pogriješi nepažnjom, neka vam jedan zakon vrijedi i za domoroca i za stranca koji boravi među vama.
30 लेकिन जो शख़्स बेख़ौफ़ हो कर गुनाह करे, चाहे वह देसी हो या परदेसी, वह ख़ुदावन्द की बे'इज़्ज़ती करता है; वह शख़्स अपने लोगों में से अलग किया जाएगा।
Ali onaj koji nešto učini naumice, bio on domorodac ili stranac, taj na Jahvu huli. Takav neka se istrijebi između svoga naroda
31 क्यूँकि उसने ख़ुदावन्द के कलाम की हिक़ारत की और उसके हुक्म को तोड़ डाला, वह शख़्स बिल्कुल अलग कर दिया जाएगा, उसका गुनाह उसी के सिर लगेगा।”
jer je prezreo Jahvinu riječ i prekršio njegovu zapovijed. Neka se takav iskorijeni. Neka njegova krivnja padne na nj!”
32 और जब बनी — इस्राईल वीरान में रहते थे, उन दिनों एक आदमी उनको सबत के दिन लकड़ियाँ जमा' करता हुआ मिला।
Kad su Izraelci bili u pustinji, nađu čovjeka kako kupi drva u subotnji dan.
33 और जिनकी वह लकड़ियाँ जमा' करता हुआ मिला वह उसे मूसा और हारून और सारी जमा'अत के पास ले गए।
I oni koji su ga našli da kupi drva dovedu ga Mojsiju i Aronu i svoj zajednici.
34 उन्होंने उसे हवालात में रख्खा, क्यूँकि उनको यह नहीं बताया गया था कि उसके साथ क्या करना चाहिए
Stave ga pod stražu, jer još nije bilo određeno što treba s njim učiniti.
35 तब ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा, “यह शख़्स ज़रूर जान से मारा जाए; सारी जमा'अत लश्करगाह के बाहर उसे पथराव करे।”
“Toga čovjeka treba pogubiti!” - reče Jahve Mojsiju. “Neka ga kamenjem zaspe izvan tabora sva zajednica.”
36 चुनाँचे जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म दिया था, उसके मुताबिक़ सारी जमा'अत ने उसे लश्करगाह के बाहर ले जाकर पथराव किया और वह मर गया।
Sva ga zajednica izvede izvan tabora i zasu ga kamenjem te on poginu, kako je Jahve zapovjedio Mojsiju.
37 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
Reče Jahve Mojsiju:
38 “बनी — इस्राईल से कह कि वह नसल — दर — नसल अपने लिबासों के किनारों पर झालर लगाएँ, और हर किनारे की झालर के ऊपर आसमानी रंग का डोरा टाँके।
“Govori Izraelcima i reci im: neka od naraštaja do naraštaja prave rese na skutovima svojih haljina, a za resu svakoga skuta neka privezuju ljubičastu vrpcu.
39 यह झालर तुम्हारे लिए ऐसी हो कि जब तुम उसे देखो तो ख़ुदावन्द के सारे हुक्मों को याद करके उन पर 'अमल करो और अपने दिल और आँखों की ख़्वाहिशों की पैरवी में ज़िनाकारी न करते फिरो जैसा करते आए हो;
Imat ćete rese zato da vas pogled na njih sjeća svih Jahvinih zapovijedi. Vršite ih, a ne zanosite se svojim srcem i svojim očima, što vas tako lako zavode na bludnost.
40 बल्कि मेरे सब हुक्मों को याद करके उनको 'अमल में लाओ और अपने ख़ुदा के लिए पाक हो।
Tako ćete se sjećati svih mojih zapovijedi, vršit ćete ih i bit ćete posvećeni svome Bogu.
41 मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ, जो तुम को मुल्क — ए — मिस्र से निकाल कर लाया ताकि तुम्हारा ख़ुदा ठहरूँ। मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।”
Ja sam Jahve, Bog vaš, koji sam vas izveo iz zemlje egipatske da vam budem Bogom. Ja, Jahve, Bog vaš.”

< गिन 15 >