< मत्ती 5 >
1 वो इस भीड़ को देख कर ऊँची जगह पर चढ़ गया। और जब बैठ गया तो उस के शागिर्द उस के पास आए।
A kad on vidje narod, pope se na goru, i sjede, i pristupiše mu uèenici njegovi.
2 और वो अपनी ज़बान खोल कर उन को यूँ ता'लीम देने लगा।
I otvorivši usta svoja uèaše ih govoreæi:
3 मुबारिक़ हैं वो जो दिल के ग़रीब हैं क्यूँकि आस्मान की बादशाही उन्हीं की है।
Blago siromašnima duhom, jer je njihovo carstvo nebesko;
4 मुबारिक़ हैं वो जो ग़मगीन हैं, क्यूँकि वो तसल्ली पाएँगे।
Blago onima koji plaèu, jer æe se utješiti;
5 मुबारिक़ हैं वो जो हलीम हैं, क्यूँकि वो ज़मीन के वारिस होंगे।
Blago krotkima, jer æe naslijediti zemlju;
6 मुबारिक़ हैं वो जो रास्तबाज़ी के भूखे और प्यासे हैं, क्यूँकि वो सेर होंगे।
Blago gladnima i žednima pravde, jer æe se nasititi;
7 मुबारिक़ हैं वो जो रहमदिल हैं, क्यूँकि उन पर रहम किया जाएगा।
Blago milostivima, jer æe biti pomilovani;
8 मुबारिक़ हैं वो जो पाक दिल हैं, क्यूँकि वह ख़ुदा को देखेंगे।
Blago onima koji su èistoga srca, jer æe Boga vidjeti;
9 मुबारिक़ हैं वो जो सुलह कराते हैं, क्यूँकि वह ख़ुदा के बेटे कहलाएँगे।
Blago onima koji mir grade, jer æe se sinovi Božiji nazvati;
10 मुबारिक़ हैं वो जो रास्तबाज़ी की वजह से सताए गए हैं, क्यूँकि आस्मान की बादशाही उन्हीं की है।
Blago prognanima pravde radi, jer je njihovo carstvo nebesko.
11 जब लोग मेरी वजह से तुम को लान — तान करेंगे, और सताएँगे; और हर तरह की बुरी बातें तुम्हारी निस्बत नाहक़ कहेंगे; तो तुम मुबारिक़ होगे।
Blago vama ako vas uzasramote i usprogone i reku na vas svakojake rðave rijeèi lažuæi, mene radi.
12 ख़ुशी करना और निहायत शादमान होना क्यूँकि आस्मान पर तुम्हारा अज्र बड़ा है। इसलिए कि लोगों ने उन नबियों को जो तुम से पहले थे, इसी तरह सताया था।
Radujte se i veselite se, jer je velika plata vaša na nebesima, jer su tako progonili proroke prije vas.
13 तुम ज़मीन के नमक हो। लेकिन अगर नमक का मज़ा जाता रहे तो वो किस चीज़ से नमकीन किया जाएगा? फिर वो किसी काम का नहीं सिवा इस के कि बाहर फेंका जाए और आदमियों के पैरों के नीचे रौंदा जाए।
Vi ste so zemlji; ako so obljutavi, èim æe se osoliti? Ona veæ neæe biti ni za što, osim da se prospe napolje i da je ljudi pogaze.
14 तुम दुनिया के नूर हो। जो शहर पहाड़ पर बसा है वो छिप नहीं सकता।
Vi ste vidjelo svijetu; ne može se grad sakriti kad na gori stoji.
15 और चिराग़ जलाकर पैमाने के नीचे नहीं बल्कि चिराग़दान पर रखते हैं; तो उस से घर के सब लोगों को रोशनी पहुँचती है।
Niti se užiže svijeæa i meæe pod sud nego na svijeænjak, te svijetli svima koji su u kuæi.
16 इसी तरह तुम्हारी रोशनी आदमियों के सामने चमके, ताकि वो तुम्हारे नेक कामों को देखकर तुम्हारे बाप की जो आसमान पर है बड़ाई करें।
Tako da se svijetli vaše vidjelo pred ljudima, da vide vaša dobra djela, i slave oca vašega koji je na nebesima.
17 “ये न समझो कि मैं तौरेत या नबियों की किताबों को मन्सूख़ करने आया हूँ, मन्सूख़ करने नहीं बल्कि पूरा करने आया हूँ।
Ne mislite da sam ja došao da pokvarim zakon ili proroke: nijesam došao da pokvarim, nego da ispunim.
18 क्यूँकि मैं तुम से सच कहता हूँ, जब तक आस्मान और ज़मीन टल न जाएँ, एक नुक़्ता या एक शोशा तौरेत से हरगिज़ न टलेगा जब तक सब कुछ पूरा न हो जाए।
Jer vam zaista kažem: dokle nebo i zemlja stoji, neæe nestati ni najmanjega slovca ili jedne title iz zakona dok se sve ne izvrši.
19 पस जो कोई इन छोटे से छोटे हुक्मों में से किसी भी हुक्म को तोड़ेगा, और यही आदमियों को सिखाएगा। वो आसमान की बादशाही में सब से छोटा कहलाएगा; लेकिन जो उन पर अमल करेगा, और उन की ता'लीम देगा; वो आसमान की बादशाही में बड़ा कहलाएगा।
Ako ko pokvari jednu od ovijeh najmanjijeh zapovijesti i nauèi tako ljude, najmanji nazvaæe se u carstvu nebeskome; a ko izvrši i nauèi, taj æe se veliki nazvati u carstvu nebeskome.
20 क्यूँकि मैं तुम से कहता हूँ, कि अगर तुम्हारी रास्तबाज़ी आलिमों और फ़रीसियों की रास्तबाज़ी से ज़्यादा न होगी, तो तुम आसमान की बादशाही में हरगिज़ दाख़िल न होगे।”
Jer vam kažem da ako ne bude veæa pravda vaša nego književnika i fariseja, neæete uæi u carstvo nebesko.
21 तुम सुन चुके हो कि अगलों से कहा गया था कि ख़ून ना करना जो कोई ख़ून करेगा वो 'अदालत की सज़ा के लायक़ होगा।
Èuli ste kako je kazano starima: ne ubij; jer ko ubije, biæe kriv sudu.
22 लेकिन मैं तुम से ये कहता हूँ कि, 'जो कोई अपने भाई पर ग़ुस्सा होगा, वो 'अदालत की सज़ा के लायक़ होगा; कोई अपने भाई को पाग़ल कहेगा, वो सद्रे — ऐ अदालत की सज़ा के लायक़ होगा; और जो उसको बेवक़ूफ़ कहेगा, वो जहन्नुम की आग का सज़ावार होगा। (Geenna )
A ja vam kažem da æe svaki koji se gnjevi na brata svojega ni za što, biti kriv sudu; a ako li ko reèe bratu svojemu: raka! biæe kriv skupštini; a ko reèe: budalo! biæe kriv paklu ognjenom. (Geenna )
23 पस अगर तू क़ुर्बानगाह पर अपनी क़ुर्बानी करता है और वहाँ तुझे याद आए कि मेरे भाई को मुझ से कुछ शिकायत है।
Zato dakle ako prineseš dar svoj k oltaru, i ondje se opomeneš da brat tvoj ima nešto na te,
24 तो वहीं क़ुर्बानगाह के आगे अपनी नज़्र छोड़ दे और जाकर पहले अपने भाई से मिलाप कर तब आकर अपनी क़ुर्बानी कर।
Ostavi ondje dar svoj pred oltarom, i idi prije te se pomiri s bratom svojijem, pa onda doði i prinesi dar svoj.
25 जब तक तू अपने मुद्द'ई के साथ रास्ते में है, उससे जल्द सुलह कर ले, कहीं ऐसा न हो कि मुद्द'ई तुझे मुन्सिफ़ के हवाले कर दे और मुन्सिफ़ तुझे सिपाही के हवाले कर दे; और तू क़ैद खाने में डाला जाए।
Miri se sa suparnikom svojijem brzo, dok si na putu s njim, da te suparnik ne preda sudiji, a sudija da te ne preda sluzi i u tamnicu da te ne vrgnu.
26 मैं तुझ से सच कहता हूँ, कि जब तक तू कौड़ी — कौड़ी अदा न करेगा वहाँ से हरगिज़ न छूटेगा।
Zaista ti kažem: neæeš iziæi odande dok ne daš do pošljednjega dinara.
27 “तुम सुन चुके हो कि कहा गया था, ‘ज़िना न करना।’
Èuli ste kako je kazano starima: ne èini preljube.
28 लेकिन मैं तुम से ये कहता हूँ कि जिस किसी ने बुरी ख़्वाहिश से किसी 'औरत पर निगाह की वो अपने दिल में उस के साथ ज़िना कर चुका।
A ja vam kažem da svaki koji pogleda na ženu sa željom, veæ je uèinio preljubu u srcu svojemu.
29 पस अगर तेरी दहनी आँख तुझे ठोकर खिलाए तो उसे निकाल कर अपने पास से फेंक दे; क्यूँकि तेरे लिए यही बेहतर है; कि तेरे आ'ज़ा में से एक जाता रहे और तेरा सारा बदन जहन्नुम में न डाला जाए। (Geenna )
A ako te oko tvoje desno sablažnjava, iskopaj ga i baci od sebe: jer ti je bolje da pogine jedan od udova tvojijeh negoli sve tijelo tvoje da bude baèeno u pakao. (Geenna )
30 और अगर तेरा दाहिना हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उस को काट कर अपने पास से फेंक दे। क्यूँकि तेरे लिए यही बेहतर है; कि तेरे आ'ज़ा में से एक जाता रहे और तेरा सारा बदन जहन्नुम में न जाए।” (Geenna )
I ako te desna ruka tvoja sablažnjava, otsijeci je i baci od sebe: jer ti je bolje da pogine jedan od udova tvojijeh negoli sve tijelo tvoje da bude baèeno u pakao. (Geenna )
31 ये भी कहा गया था, जो कोई अपनी बीवी को छोड़े उसे तलाक़नामा लिख दे।
Tako je kazano: ako ko pusti ženu svoju, da joj da knjigu raspusnu.
32 लेकिन मैं तुम से ये कहता हूँ, कि जो कोई अपनी बीवी को हरामकारी के सिवा किसी और वजह से छोड़ दे वो उस से ज़िना करता है; और जो कोई उस छोड़ी हुई से शादी करे वो भी ज़िना करता है।
A ja vam kažem da svaki koji pusti ženu svoju, osim za preljubu, navodi je te èini preljubu; i koji puštenicu uzme preljubu èini.
33 “फिर तुम सुन चुके हो कि अगलों से कहा गया था ‘झूठी क़सम न खाना; बल्कि अपनी क़समें ख़ुदावन्द के लिए पूरी करना।’
Još ste èuli kako je kazano starima: ne kuni se krivo, a ispuni što si se Gospodu zakleo.
34 लेकिन मैं तुम से ये कहता हूँ कि बिल्कुल क़सम न खाना न तो आस्मान की क्यूँकि वो ख़ुदा का तख़्त है,
A ja vam kažem: ne kunite se nikako: ni nebom, jer je prijestol Božij;
35 न ज़मीन की, क्यूँकि वो उस के पैरों की चौकी है। न येरूशलेम की क्यूँकि वो बुज़ुर्ग बादशाह का शहर है।
Ni zemljom, jer je podnožje nogama njegovijem; ni Jerusalimom, jer je grad velikoga cara.
36 न अपने सर की क़सम खाना क्यूँकि तू एक बाल को भी सफ़ेद या काला नहीं कर सकता।
Ni glavom svojom ne kuni se, jer ne možeš ni dlake jedne bijele ili crne uèiniti.
37 बल्कि तुम्हारा कलाम ‘हाँ — हाँ’ या ‘नहीं — नहीं में’ हो क्यूँकि जो इस से ज़्यादा है वो बदी से है।”
Dakle neka bude vaša rijeè: da, da; ne, ne; a što je više od ovoga, oda zla je.
38 “तुम सुन चुके हो कि कहा गया था, आँख के बदले आँख, और दाँत के बदले दाँत।
Èuli ste da je kazano: oko za oko, i zub za zub.
39 लेकिन मैं तुम से ये कहता हूँ कि शरीर का मुक़ाबिला न करना बल्कि जो कोई तेरे दहने गाल पर तमाचा मारे दूसरा भी उसकी तरफ़ फेर दे।
A ja vam kažem da se ne branite oda zla, nego ako te ko udari po desnome tvom obrazu, obrni mu i drugi;
40 और अगर कोई तुझ पर नालिश कर के तेरा कुरता लेना चाहे; तो चोग़ा भी उसे ले लेने दे।
I koji hoæe da se sudi s tobom i košulju tvoju da uzme, podaj mu i haljinu.
41 और जो कोई तुझे एक कोस बेग़ार में ले जाए; उस के साथ दो कोस चला जा।
I ako te potjera ko jedan sahat, idi s njime dva.
42 जो कोई तुझ से माँगे उसे दे; और जो तुझ से क़र्ज़ चाहे उस से मुँह न मोड़।”
Koji ište u tebe, podaj mu; i koji hoæe da mu uzajmiš, ne odreci mu.
43 “तुम सुन चुके हो कि कहा गया था, अपने पड़ोसी से मुँह रख और अपने दुश्मन से दुश्मनी।
Èuli ste da je kazano: ljubi bližnjega svojega, i mrzi na neprijatelja svojega.
44 लेकिन मैं तुम से ये कहता हूँ, अपने दुश्मनों से मुहब्बत रखो और अपने सताने वालों के लिए दुआ करो।
A ja vam kažem: ljubite neprijatelje svoje, blagosiljajte one koji vas kunu, èinite dobro onima koji na vas mrze i molite se Bogu za one koji vas gone;
45 ताकि तुम अपने बाप के जो आसमान पर है, बेटे ठहरो; क्यूँकि वो अपने सूरज को बदों और नेकों दोनों पर चमकाता है; और रास्तबाज़ों और नारास्तों दोनों पर मेंह बरसाता है।
Da budete sinovi oca svojega koji je na nebesima; jer on zapovijeda svome suncu, te obasjava i zle i dobre, i daje dažd pravednima i nepravednima.
46 क्यूँकि अगर तुम अपने मुहब्बत रखने वालों ही से मुहब्बत रख्खो तो तुम्हारे लिए क्या अज्र है? क्या महसूल लेने वाले भी ऐसा नहीं करते।”
Jer ako ljubite one koji vas ljube, kakovu platu imate? Ne èine li to i carinici?
47 अगर तुम सिर्फ़ अपने भाइयों को सलाम करो; तो क्या ज़्यादा करते हो? क्या ग़ैर क़ौमों के लोग भी ऐसा नहीं करते?
I ako Boga nazivate samo svojoj braæi, šta odviše èinite? Ne èine li tako i neznabošci?
48 पस चाहिए कि तुम कामिल हो जैसा तुम्हारा आस्मानी बाप कामिल है।
Budite vi dakle savršeni, kao što je savršen otac vaš nebeski.