< मरकुस 14 >

1 दो दिन के बाद फ़सह और 'ईद — ए — फ़ितर होने वाली थी और सरदार काहिन और फ़क़ीह मौक़ा ढूँड रहे थे कि उसे क्यूँकर धोखे से पकड़ कर क़त्ल करें।
Za dva dana bijaše Pasha i Beskvasni kruhovi. Glavari svećenički i pismoznanci tražili su kako da ga na prijevaru uhvate i ubiju.
2 क्यूँकि कहते थे ई'द में नहीं “ऐसा न हो कि लोगों में बलवा हो जाए”
Jer se govorilo: “Nikako ne na Blagdan da ne nastane pobuna naroda.”
3 जब वो बैत अन्नियाह में शमौन जो पहले कौढ़ी था उसके घर में खाना खाने बैठा तो एक औरत जटामासी का बेशक़ीमती इत्र संगे मरमर के इत्र दान में लाई और इत्र दान तोड़ कर इत्र को उसके सिर पर डाला।
I kad je u Betaniji, u kući Šimuna Gubavca, bio za stolom, dođe neka žena s alabastrenom posudicom prave skupocjene nardove pomasti. Razbi posudicu i poli ga po glavi.
4 मगर कुछ अपने दिल में ख़फ़ा हो कर कहने लगे “ये इत्र किस लिए ज़ाया किया गया।
A neki negodovahu te će jedan drugomu: “Čemu to rasipanje pomasti?
5 क्यूँकि ये इत्र तक़रीबन तीन सौ दिन की मज़दूरी से ज़्यादा की क़ीमत में बिक कर ग़रीबों को दिया जा सकता था” और वो उसे मलामत करने लगे।
Mogla se pomast prodati za više od tristo denara i dati siromasima.” I otresahu se na nju.
6 ईसा ने कहा “उसे छोड़ दो उसे क्यूँ दिक़ करते हो उसने मेरे साथ भलाई की है।
A Isus reče: “Pustite je, što joj dodijavate? Dobro djelo učini na meni.
7 क्यूँकि ग़रीब और ग़ुरबा तो हमेशा तुम्हारे पास हैं जब चाहो उनके साथ नेकी कर सकते हो; लेकिन मैं तुम्हारे पास हमेशा न रहूँगा।
Ta siromaha svagda imate uza se i kad god hoćete možete im dobro činiti, a mene nemate svagda.
8 जो कुछ वो कर सकी उसने किया उसने दफ़्न के लिए मेरे बदन पर पहले ही से इत्र मला।
Učinila je što je mogla: unaprijed mi pomaza tijelo za ukop.
9 मैं तुम से सच कहता हूँ कि, तमाम दुनिया में जहाँ कहीं इन्जील की मनादी की जाएगी, ये भी जो इस ने किया उस की यादगारी में बयान किया जाएगा।”
Zaista, kažem vam, gdje se god bude propovijedalo evanđelje, po svem svijetu, navješćivat će se i ovo što ona učini - njoj na spomen.”
10 फिर यहूदाह इस्करियोती जो उन बारह में से था, सरदार काहिन के पास चला गया ताकि उसे उनके हवाले कर दे।
A Juda Iškariotski, jedan od dvanaestorice, ode glavarima svećeničkim da im ga preda.
11 वो ये सुन कर ख़ुश हुए और उसको रुपऐ देने का इक़रार किया और वो मौक़ा ढूँडने लगा कि किस तरह क़ाबू पाकर उसे पकड़वा दे।
Kad su oni to čuli, obradovali su se i obećali mu dati novca. I tražio je zgodu da ga preda.
12 ई'द 'ए फ़ितर के पहले दिन या'नी जिस रोज़ फ़सह को ज़बह किया करते थे “उसके शागिर्दों ने उससे कहा? तू कहाँ चाहता है कि हम जाकर तेरे लिए फ़सह खाने की तैयारी करें।”
Prvoga dana Beskvasnih kruhova, kad se žrtvovala pasha, upitaju učenici Isusa: “Gdje hoćeš blagovati pashu, da odemo i pripravimo?”
13 उसने अपने शागिर्दो में से दो को भेजा और उनसे कहा “शहर में जाओ एक शख़्स पानी का घड़ा लिए हुए तुम्हें मिलेगा, उसके पीछे हो लेना।
On pošalje dvojicu učenika i rekne im: “Idite u grad i namjerit ćete se na čovjeka koji nosi krčag vode. Pođite za njim
14 और जहाँ वो दाख़िल हो उस घर के मालिक से कहना ‘उस्ताद कहता है? मेरा मेहमानख़ाना जहाँ मैं अपने शागिर्दों के साथ फ़सह खाउँ कहाँ है।’
pa gdje on uđe, recite domaćinu: 'Učitelj pita: Gdje mi je svratište u kojem bih blagovao pashu sa svojim učenicima?'
15 वो आप तुम को एक बड़ा मेहमानख़ाना आरास्ता और तैयार दिखाएगा वहीं हमारे लिए तैयारी करना।”
I on će vam pokazati na katu veliko blagovalište, prostrto i spremljeno. Ondje nam pripravite.”
16 पस शागिर्द चले गए और शहर में आकर जैसा ईसा ने उन से कहा था वैसा ही पाया और फ़सह को तैयार किया।
Učenici odu, dođu u grad i nađu kako im on reče te priprave pashu.
17 जब शाम हुई तो वो उन बारह के साथ आया।
A uvečer dođe on s dvanaestoricom.
18 और जब वो बैठे खा रहे थे तो ईसा ने कहा “मैं तुम से सच कहता हूँ कि तुम में से एक जो मेरे साथ खाता है मुझे पकड़वाएगा।”
I dok bijahu za stolom te blagovahu, reče Isus: “Zaista, kažem vam, jedan će me od vas izdati - koji sa mnom blaguje.”
19 वो दुखी होकर और एक एक करके उससे कहने लगे, “क्या मैं हूँ?”
Ožalošćeni, stanu mu govoriti jedan za drugim: “Da nisam ja?”
20 उसने उनसे कहा, “वो बारह में से एक है जो मेरे साथ थाल में हाथ डालता है।
A on im reče: “Jedan od dvanaestorice koji umače sa mnom u zdjelicu.
21 क्यूँकि इब्न — ए आदम तो जैसा उसके हक़ में लिखा है जाता ही है लेकिन उस आदमी पर अफ़सोस जिसके वसीले से इब्न — ए आदम पकड़वाया जाता है, अगर वो आदमी पैदा ही न होता तो उसके लिए अच्छा था।”
Sin Čovječji, istina, odlazi kako je o njemu pisano, ali jao čovjeku onomu koji ga predaje. Tomu bi čovjeku bolje bilo da se ni rodio nije!”
22 और वो खा ही रहे थे कि उसने रोटी ली और बर्क़त देकर तोड़ी और उनको दी और कहा “लो ये मेरा बदन है।”
I dok su blagovali, on uze kruh, izreče blagoslov pa razlomi, dade im i reče: “Uzmite, ovo je tijelo moje.”
23 फिर उसने प्याला लेकर शुक्र किया और उनको दिया और उन सभों ने उस में से पिया।
I uze čašu, zahvali i dade im. I svi su iz nje pili.
24 उसने उनसे कहा “ये मेरा वो अहद का ख़ून है जो बहुतेरों के लिए बहाया जाता है।
A on im reče: “Ovo je krv moja, krv Saveza, koja se za mnoge prolijeva.
25 मैं तुम से सच कहता हूँ कि अंगूर का शीरा फिर कभी न पिऊँगा; उस दिन तक कि ख़ुदा की बादशाही में नया न पिऊँ।”
Zaista, kažem vam, ne, neću više piti od ovoga roda trsova do onoga dana kad ću ga - novoga - piti u kraljevstvu Božjem.”
26 फिर हम्द गा कर बाहर ज़ैतून के पहाड़ पर गए।
Otpjevavši hvalospjeve, zaputiše se prema Maslinskoj gori.
27 और ईसा ने उनसे कहा “तुम सब ठोकर खाओगे क्यूँकि लिखा है, ‘मैं चरवाहे को मारूँगा और भेड़ें इधर उधर हो जाएँगी।’
I reče im Isus: “Svi ćete se sablazniti. Ta pisano je: Udarit ću pastira i ovce će se razbjeći.
28 मगर मैं अपने जी उठने के बाद तुम से पहले गलील को जाऊँगा।”
Ali kad uskrsnem, ići ću pred vama u Galileju.”
29 पतरस ने उससे कहा, “चाहे सब ठोकर खाएँ लेकिन मैं न खाउँगा।”
Nato će mu Petar: “Ako se i svi sablazne, ja neću!”
30 ईसा ने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ। कि तू आज इसी रात मुर्ग़ के दो बार बाँग देने से पहले तीन बार मेरा इन्कार करेगा।”
A Isus mu reče: “Zaista, kažem ti, baš ti, danas, ove noći, prije nego se pijetao dvaput oglasi, triput ćeš me zatajiti.”
31 लेकिन उसने बहुत ज़ोर देकर कहा, “अगर तेरे साथ मुझे मरना भी पड़े तोभी तेरा इन्कार हरगिज़ न करूँगा।” इसी तरह और सब ने भी कहा।
Ali on je upornije uvjeravao: “Bude li trebalo i umrijeti s tobom - ne, neću te zatajiti.” A tako su svi govorili.
32 फिर वो एक जगह आए जिसका नाम गतसिमनी था और उसने अपने शागिर्दों से कहा, “यहाँ बैठे रहो जब तक मैं दुआ करूँ।”
I dođu u predio imenom Getsemani. I kaže Isus svojim učenicima: “Sjednite ovdje dok se ne pomolim.”
33 और पतरस और या'क़ूब और यूहन्ना को अपने साथ लेकर निहायत हैरान और बेक़रार होने लगा।
I povede sa sobom Petra, Jakova i Ivana. Spopade ga užas i tjeskoba
34 और उसने कहा “मेरी जान निहायत ग़मगीन है यहाँ तक कि मरने की नौबत पहुँच गई है तुम यहाँ ठहरो और जागते रहो।”
pa im reče: “Duša mi je nasmrt žalosna! Ostanite ovdje i bdijte!”
35 और वो थोड़ा आगे बढ़ा और ज़मीन पर गिर कर दुआ करने लगा, कि अगर हो सके तो ये वक़्त मुझ पर से टल जाए।
Ode malo dalje i rušeći se na zemlju molio je da ga, ako je moguće, mimoiđe ovaj čas.
36 और कहा “ऐ अब्बा ऐ बाप तुझ से सब कुछ हो सकता है इस प्याले को मेरे पास से हटा ले तोभी जो मैं चाहता हूँ वो नहीं बल्कि जो तू चाहता है वही हो।”
Govoraše: “Abba! Oče! Tebi je sve moguće! Otkloni čašu ovu od mene! Ali ne što ja hoću, nego što hoćeš ti!”
37 फिर वो आया और उन्हें सोते पाकर पतरस से कहा “ऐ शमौन तू सोता है? क्या तू एक घड़ी भी न जाग सका।
I dođe, nađe ih pozaspale pa reče Petru: “Šimune, spavaš? Jedan sat nisi mogao probdjeti?
38 जागो और दुआ करो, ताकि आज़माइश में न पड़ो रूह तो मुसतैद है मगर जिस्म कमज़ोर है।”
Bdijte i molite da ne padnete u napast. Duh je, istina, voljan, no tijelo je slabo.”
39 वो फिर चला गया और वही बात कह कर दुआ की।
Opet ode i pomoli se istim riječima.
40 और फिर आकर उन्हें सोते पाया क्यूँकि उनकी आँखें नींद से भरी थीं और वो न जानते थे कि उसे क्या जवाब दें।
Ponovno dođe i nađe ih pozaspale. Oči im se sklapale i nisu znali što da mu odgovore.
41 फिर तीसरी बार आकर उनसे कहा “अब सोते रहो और आराम करो बस वक़्त आ पहुँचा है देखो; इब्न — ए आदम गुनाहगारों के हाथ में हवाले किया जाता है।
Dođe i treći put i reče im: “Samo spavajte i počivajte! Gotovo je! Dođe čas! Evo, predaje se Sin Čovječji u ruke grešničke!
42 उठो चलो देखो मेरा पकड़वाने वाला नज़दीक आ पहुँचा है।”
Ustanite, hajdemo! Evo, izdajica se moj približio!”
43 वो ये कह ही रहा था कि फ़ौरन यहूदाह जो उन बारह में से था और उसके साथ एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियाँ लिए हुए सरदार काहिनों और फ़क़ीहों की तरफ़ से आ पहुँची।
Uto, dok je on još govorio, stiže Juda, jedan od dvanaestorice, i s njime svjetina s mačevima i toljagama, poslana od glavara svećeničkih, pismoznanaca i starješina.
44 और उसके पकड़वाने वाले ने उन्हें ये निशान दिया था जिसका मैं बोसा लूँ वही है उसे पकड़ कर हिफ़ाज़त से ले जाना।
A izdajica im njegov dade znak: “Koga poljubim, taj je! Uhvatite ga i oprezno odvedite!”
45 वो आकर फ़ौरन उसके पास गया और कहा, “ऐ रब्बी!” और उसके बोसे लिए।
I kako dođe, odmah pristupi k njemu i reče: “Učitelju!” I poljubi ga.
46 उन्होंने उस पर हाथ डाल कर उसे पकड़ लिया।
Oni podignu na nj ruke i uhvate ga.
47 उन में से जो पास खड़े थे एक ने तलवार खींचकर सरदार काहिन के नौकर पर चलाई और उसका कान उड़ा दिया।
A jedan od nazočnih trgnu mač, udari slugu velikoga svećenika i odsiječe mu uho.
48 ईसा ने उनसे कहा “क्या तुम तलवारें और लाठियाँ लेकर मुझे डाकू की तरह पकड़ने निकले हो?
Isus im prozbori: “Kao na razbojnika iziđoste s mačevima i toljagama da me uhvatite.
49 मैं हर रोज़ तुम्हारे पास हैकल में ता'लीम देता था, और तुम ने मुझे नहीं पकड़ा लेकिन ये इसलिए हुआ कि लिखा हुआ पूरा हों।”
Danomice bijah vam u Hramu, naučavah i ne uhvatiste me. No neka se ispune Pisma!”
50 इस पर सब शगिर्द उसे छोड़कर भाग गए।
I svi ga ostave i pobjegnu.
51 मगर एक जवान अपने नंगे बदन पर महीन चादर ओढ़े हुए उसके पीछे हो लिया, उसे लोगों ने पकड़ा।
A jedan je mladić išao za njim, ogrnut samo plahtom. I njega htjedoše uhvatiti,
52 मगर वो चादर छोड़ कर नंगा भाग गया।
no on ostavi plahtu i gol pobježe.
53 फिर वो ईसा को सरदार काहिन के पास ले गए; और अब सरदार काहिन और बुज़ुर्ग और फ़क़ीह उसके यहाँ जमा हुए।
Zatim odvedoše Isusa velikom svećeniku. I skupe se svi glavari svećenički, starješine i pismoznanci.
54 पतरस फ़ासले पर उसके पीछे पीछे सरदार काहिन के दिवानख़ाने के अन्दर तक गया और सिपाहियों के साथ बैठ कर आग तापने लगा।
Petar je izdaleka išao za njim do u dvor velikog svećenika. Tu je sjedio sa stražarima i grijao se uz vatru.
55 और सरदार काहिन सब सद्रे — अदालत वाले ईसा को मार डालने के लिए उसके ख़िलाफ़ गवाही ढूँडने लगे मगर न पाई।
A glavari svećenički i cijelo Vijeće, da bi mogli pogubiti Isusa, tražili su protiv njega kakvo svjedočanstvo, ali nikako da ga nađu.
56 क्यूँकि बहुतेरों ने उस पर झूठी गवाहियाँ तो दीं लेकिन उनकी गवाहियाँ सहीह न थीं।
Mnogi su doduše lažno svjedočili protiv njega, ali im se svjedočanstva ne slagahu.
57 फिर कुछ ने उठकर उस पर ये झूठी गवाही दी।
Ustali su neki i lažno svjedočili protiv njega:
58 “हम ने उसे ये कहते सुना है मैं इस मक़दिस को जो हाथ से बना है ढाऊँगा और तीन दिन में दूसरा बनाऊँगा जो हाथ से न बना हो।”
“Mi smo ga čuli govoriti: 'Ja ću razvaliti ovaj rukotvoreni Hram i za tri dana sagraditi drugi, nerukotvoreni!'”
59 लेकिन इस पर भी उसकी गवाही सही न निकली।
Ali ni u tom im svjedočanstvo ne bijaše složno.
60 “फिर सरदार काहिन ने बीच में खड़े हो कर ईसा से पूछा तू कुछ जवाब नहीं देता? ये तेरे ख़िलाफ़ क्या गवाही देते हैं।”
Usta nato veliki svećenik na sredinu i upita Isusa: “Zar ništa ne odgovaraš? Što to ovi svjedoče protiv tebe?
61 “मगर वो ख़ामोश ही रहा और कुछ जवाब न दिया? सरदार काहिन ने उससे फिर सवाल किया और कहा क्या तू उस यूसुफ़ का बेटा मसीह है।”
A on je šutio i ništa mu nije odgovarao. Veliki ga svećenik ponovo upita: “Ti li si Krist, Sin Blagoslovljenoga?”
62 ईसा ने कहा, “हाँ मैं हूँ। और तुम इब्न — ए आदम को क़ादिर ए मुतल्लिक़ की दहनी तरफ़ बैठे और आसमान के बादलों के साथ आते देखोगे।”
A Isus mu reče: “Ja jesam! I gledat ćete Sina Čovječjega gdje sjedi zdesna Sile i dolazi s oblacima nebeskim.”
63 सरदार काहिन ने अपने कपड़े फाड़ कर कहा “अब हमें गवाहों की क्या ज़रूरत रही।
Nato veliki svećenik razdrije haljine i reče: “Što nam još trebaju svjedoci?
64 तुम ने ये कुफ़्र सुना तुम्हारी क्या राय है? उन सब ने फ़तवा दिया कि वो क़त्ल के लायक़ है।”
Čuli ste hulu. Što vam se čini?” Oni svi presudiše da zaslužuje smrt.
65 तब कुछ उस पर थूकने और उसका मुँह ढाँपने और उसके मुक्के मारने और उससे कहने लगे “नबुव्वत की बातें सुना! और सिपाहियों ने उसे तमाचे मार मार कर अपने क़ब्ज़े में लिया।”
I neki stanu pljuvati po njemu, zastirati mu lice i udarati ga govoreći: “Proreci!” I sluge ga stadoše pljuskati.
66 जब पतरस नीचे सहन में था तो सरदार काहिन की लौंडियों में से एक वहाँ आई।
I dok je Petar bio dolje u dvoru, dođe jedna sluškinja velikoga svećenika;
67 और पतरस को आग तापते देख कर उस पर नज़र की और कहने लगी “तू भी उस नासरी ईसा के साथ था।”
ugledavši Petra gdje se grije, upre u nj pogled i reče: “I ti bijaše s Nazarećaninom, Isusom.”
68 उसने इन्कार किया और कहा “मैं तो न जानता और न समझता हूँ।” कि तू क्या कहती है फिर वो बाहर सहन में गया [और मुर्ग़ ने बाँग दी]।
On zanijeka: “Niti znam niti razumijem što govoriš.” I iziđe van u predvorje, a pijetao se oglasi.
69 वो लौंडी उसे देख कर उन से जो पास खड़े थे, फिर कहने लगी “ये उन में से है।”
Sluškinja ga ugleda i poče opet govoriti nazočnima: “Ovaj je od njih!”
70 “मगर उसने फिर इन्कार किया और थोड़ी देर बाद उन्होंने जो पास खड़े थे पतरस से फिर कहा बेशक तू उन में से है क्यूँकि तू गलीली भी है।”
On opet nijekaše. Domalo nazočni opet stanu govoriti Petru: “Doista, i ti si od njih! Ta Galilejac si!”
71 “मगर वो ला'नत करने और क़सम खाने लगा में इस आदमी को जिसका तुम ज़िक्र करते हो नहीं जानता।”
On se tada stane kleti i preklinjati: “Ne znam čovjeka o kom govorite!”
72 और फ़ौरन मुर्ग़ ने दूसरी बार बाँग दी पतरस को वो बात जो ईसा ने उससे कही थी याद आई “मुर्ग़ के दो बार बाँग देने से पहले तू तीन बार इन्कार करेगा” और उस पर ग़ौर करके रो पड़ा।
I odmah se po drugi put oglasi pijetao. I spomenu se Petar one besjede, kako mu ono Isus reče: “Prije nego se pijetao dvaput oglasi, triput ćeš me zatajiti.” I briznu u plač.

< मरकुस 14 >