< लूका 23 >

1 फिर पूरी मज्लिस उठी और 'ईसा को पीलातुस के पास ले आई।
Усе зібрання піднялося, і повели Його до Пилата.
2 और उन्होंने उस पर इल्ज़ाम लगा कर कहने लगे, “हम ने मालूम किया है कि यह आदमी हमारी क़ौम को गुमराह कर रहा है। यह क़ैसर को ख़िराज देने से मनह करता और दा'वा करता है कि मैं मसीह और बादशाह हूँ।”
Там почали звинувачувати Його: ―Ми встановили, що Він вводить народ в оману, забороняє сплачувати Кесареві податок і називає Себе Христом, Царем.
3 पीलातुस ने उस से पूछा, “अच्छा, तुम यहूदियों के बादशाह हो?” ईसा ने जवाब दिया, जी, “आप ख़ुद कहते हैं।”
Пилат запитав Його: ―Ти Цар юдеїв? [Ісус] відповів: ―Ти кажеш це!
4 फिर पीलातुस ने रहनुमा इमामों और हुजूम से कहा, “मुझे इस आदमी पर इल्ज़ाम लगाने की कोई वजह नज़र नहीं आती।”
Тоді Пилат сказав первосвященникам та натовпу: ―Я не знаходжу в Цій Людині жодної провини.
5 मगर वो और भी ज़ोर देकर कहने लगे कि ये तमाम यहूदिया में बल्कि गलील से लेकर यहाँ तक लोगों को सिखा सिखा कर उभारता है
Але вони наполягали кажучи: ―Він підбурює народ, навчаючи всюди в Юдеї, почав із Галілеї, а тепер прийшов сюди.
6 यह सुन कर पीलातुस ने पूछा, “क्या यह शख़्स गलील का है?”
Почувши це, Пилат запитав, чи Він галілеянин.
7 जब उसे मालूम हुआ कि ईसा गलील यानी उस इलाक़े से है, जिस पर हेरोदेस अनतिपास की हुकूमत है तो उस ने उसे हेरोदेस के पास भेज दिया, क्यूँकि वह भी उस वक़्त येरूशलेम में था।
І дізнавшись, що Ісус із [території], яка підвладна Іродові, відіслав Його до Ірода, котрий був у ті дні в Єрусалимі.
8 हेरोदेस ईसा को देख कर बहुत ख़ुश हुआ, क्यूँकि उस ने उस के बारे में बहुत कुछ सुना था, और इस लिए काफ़ी दिनों से उस से मिलना चाहता था। अब उस की बड़ी ख़्वाहिश थी, कि ईसा को कोई मोजिज़ा करते हुए देख सके।
Коли Ірод побачив Ісуса, то дуже зрадів, бо давно бажав побачити Його. Він багато чув про [Ісуса] та сподівався побачити від Нього якесь знамення.
9 उस ने उस से बहुत सारे सवाल किए, लेकिन ईसा ने एक का भी जवाब न दिया।
І ставив Йому багато запитань, але [Ісус] нічого не відповідав.
10 रहनुमा इमाम और शरी'अत के उलमा साथ खड़े बड़े जोश से उस पर इल्ज़ाम लगाते रहे।
Первосвященники та книжники, які там стояли, наполегливо звинувачували Його.
11 फिर हेरोदेस और उस के फ़ौजियों ने उसको ज़लील करते हुए उस का मज़ाक़ उड़ाया और उसे चमकदार लिबास पहना कर पीलातुस के पास वापस भेज दिया।
Але Ірод зі своїми воїнами, познущавшись та насміявшись із Нього, одягнув [Ісуса] в яскраву одежу й відіслав назад до Пилата.
12 उसी दिन हेरोदेस और पीलातुस दोस्त बन गए, क्यूँकि इस से पहले उन की दुश्मनी चल रही थी।
Того ж дня Ірод і Пилат стали друзями, хоч раніше вони ворогували один з одним.
13 फिर पीलातुस ने रहनुमा इमामों, सरदारों और अवाम को जमा करके;
Пилат скликав разом первосвященників, старійшин і народ
14 उन से कहा, “तुम ने इस शख़्स को मेरे पास ला कर इस पर इल्ज़ाम लगाया है कि यह क़ौम को उकसा रहा है। मैं ने तुम्हारी मौजूदगी में इस का जायज़ा ले कर ऐसा कुछ नहीं पाया जो तुम्हारे इल्ज़ामात की तस्दीक़ करे।
та сказав їм: ―Ви привели до мене Цього Чоловіка та сказали, що Він вводить народ в оману. І ось, дослідивши Його перед вами, я не знайшов на Цьому Чоловікові ніякої провини в тому, у чому ви Його звинувачуєте.
15 हेरोदेस भी कुछ नहीं मालूम कर सका, इस लिए उस ने इसे हमारे पास वापस भेज दिया है। इस आदमी से कोई भी ऐसा गुनाह नहीं हुआ कि यह सज़ा — ए — मौत के लायक़ है।
Навіть Ірод, не знайшовши в Ньому жодної провини, відіслав Його назад. Отже, Він не зробив нічого, вартого смерті.
16 इस लिए मैं इसे कोड़ों की सज़ा दे कर रिहा कर देता हूँ।”
Тож я Його покараю й відпущу.
17 [अस्ल में यह उस का फ़र्ज़ था कि वह ईद के मौक़े पर उन की ख़ातिर एक क़ैदी को रिहा कर दे]।
На свято йому треба було відпустити одного з в’язнів.
18 लेकिन सब मिल कर शोर मचा कर कहने लगे, “इसे ले जाएँ! इसे नहीं बल्कि बर — अब्बा को रिहा करके हमें दें।”
Але вони всі разом закричали кажучи: ―Візьми Його! Та відпусти нам Варавву!
19 (बर — अब्बा को इस लिए जेल में डाला गया था कि वह क़ातिल था और उस ने शहर में हुकूमत के ख़िलाफ़ बग़ावत की थी)।
[Варавва] був ув’язнений за повстання, яке сталося в місті, та за вбивство.
20 पीलातुस ईसा को रिहा करना चाहता था, इस लिए वह दुबारा उन से मुख़ातिब हुआ।
Пилат, бажаючи відпустити Ісуса, знову заговорив.
21 लेकिन वह चिल्लाते रहे, “इसे मस्लूब करें, इसे मस्लूब करें।”
Але вони продовжували кричати: ―Розіпни, розіпни Його!
22 फिर पीलातुस ने तीसरी दफ़ा उन से कहा, “क्यूँ? उस ने क्या जुर्म किया है? मुझे इसे सज़ा — ए — मौत देने की कोई वजह नज़र नहीं आती। इस लिए मैं इसे कोड़े लगवा कर रिहा कर देता हूँ।”
Пилат утретє звернувся до них: ―Яке ж зло Він скоїв? Ніякої провини, вартої смерті, я не знайшов у Ньому! Тож, покаравши Його, відпущу!
23 लेकिन वह बड़ा शोर मचा कर उसे मस्लूब करने का तक़ाज़ा करते रहे, और आख़िरकार उन की आवाज़ें ग़ालिब आ गईं।
Але вони продовжували кричати та наполягати, щоб [Ісуса] було розіп’ято. І своїми криками вони домоглися свого.
24 फिर पीलातुस ने फ़ैसला किया कि उन का मुतालबा पूरा किया जाए।
Пилат погодився виконати їхню вимогу.
25 उस ने उस आदमी को रिहा कर दिया जो अपनी हुकूमत के ख़िलाफ़ हरकतों और क़त्ल की वजह से जेल में डाल दिया गया था जबकि ईसा को उस ने उन की मर्ज़ी के मुताबिक़ उन के हवाले कर दिया।
Він відпустив того, хто за повстання та вбивство був у тюрмі, а Ісуса віддав на [розп’яття], як вони вимагали.
26 जब फ़ौजी ईसा को ले जा रहे थे तो उन्हों ने एक आदमी को पकड़ लिया जो लिबिया के शहर कुरेन का रहने वाला था। उस का नाम शमौन था। उस वक़्त वह देहात से शहर में दाख़िल हो रहा था। उन्हों ने सलीब को उस के कँधों पर रख कर उसे ईसा के पीछे चलने का हुक्म दिया।
Коли повели [Ісуса], то, схопивши Симона з Кирени, що повертався з поля, поклали на нього хрест, щоб він ніс його за Ісусом.
27 एक बड़ा हुजूम उस के पीछे हो लिया जिस में कुछ ऐसी औरतें भी शामिल थीं जो सीना पीट पीट कर उस का मातम कर रही थीं।
Серед великого натовпу людей, що йшли за Ним, були й жінки, які плакали та жаліли Його.
28 ईसा ने मुड़ कर उन से कहा, “येरूशलेम की बेटियो! मेरे वास्ते न रोओ बल्कि अपने और अपने बच्चों के वास्ते रोओ।
Ісус повернувся до них та промовив: «Доньки Єрусалима, не плачте за Мною, а плачте за собою та за дітьми вашими.
29 क्यूँकि ऐसे दिन आएँगे जब लोग कहेंगे, मुबारिक़ हैं वह जो बाँझ हैं, जिन्हों ने न तो बच्चों को जन्म दिया, न दूध पिलाया।’
Бо ось приходять дні, коли скажуть: „Блаженні неплідні, що не народжували й не годували грудьми!“
30 फिर लोग पहाड़ों से कहने लगेंगे, हम पर गिर पड़ो, और पहाड़ियों से कि ‘हमें छुपा लो।”’
Тоді почнуть говорити горам: „Упадіть на нас!“і пагорбам: „Покрийте нас!“
31 “क्यूँकि अगर हरे दरख़्त से ऐसा सुलूक किया जाता है तो फिर सूखे के साथ क्या कुछ न किया जाएगा?”
Бо коли так обходяться із зеленим деревом, то що ж буде із сухим?»
32 दो और मर्दों को भी मस्लूब करने के लिए बाहर ले जाया जा रहा था। दोनों मुजरिम थे।
Разом з [Ісусом] вели на страту двох злочинців.
33 चलते चलते वह उस जगह पहुँचे जिस का नाम खोपड़ी था। वहाँ उन्हों ने ईसा को दोनों मुजरिमों समेत मस्लूब किया। एक मुजरिम को उस के दाएँ हाथ और दूसरे को उस के बाएँ हाथ लटका दिया गया।
Коли вони прийшли на місце, яке звалося «місце Черепа», там розіп’яли Його й злочинців: одного – праворуч, а іншого – ліворуч від Нього.
34 ईसा ने कहा, “ऐ बाप, इन्हें मुआफ़ कर, क्यूँकि यह जानते नहीं कि क्या कर रहे हैं।” उन्हों ने पर्ची डाल कर उस के कपड़े आपस में बाँट लिए।
Ісус же казав: «Отче, прости їм, бо не знають, що чинять!» Коли ж ділили Його одяг між собою, то кидали жереб.
35 हुजूम वहाँ खड़ा तमाशा देखता रहा जबकि क़ौम के सरदारों ने उस का मज़ाक़ भी उड़ाया। उन्हों ने कहा, “उस ने औरों को बचाया है। अगर यह ख़ुदा का चुना हुआ और मसीह है तो अपने आप को बचाए।”
Народ стояв та дивився. Керівники ж насміхалися з Нього, кажучи: «Інших рятував, нехай врятує Себе, якщо Він Христос, Божий Обранець!»
36 फ़ौजियों ने भी उसे लान — तान की। उस के पास आ कर उन्हों ने उसे मय का सिरका पेश किया
Глузували з Нього й воїни. Вони давали Йому кислого вина
37 और कहा, “अगर तू यहूदियों का बादशाह है तो अपने आप को बचा ले।”
й казали: «Якщо Ти Цар юдеїв, спаси Себе Самого!»
38 उस के सर के ऊपर एक तख़्ती लगाई गई थी जिस पर लिखा था, “यह यहूदियों का बादशाह है।”
Над Ним був напис: це цар юдеїв.
39 जो मुजरिम उस के साथ मस्लूब हुए थे उन में से एक ने कुफ़्र बकते हुए कहा, “क्या तू मसीह नहीं है? तो फिर अपने आप को और हमें भी बचा ले।
Один із розіп’ятих злочинців богохульствував проти Нього, кажучи: ―Хіба Ти не Христос? Спаси Себе й нас!
40 लेकिन दूसरे ने यह सुन कर उसे डाँटा, क्या तू ख़ुदा से भी नहीं डरता? जो सज़ा उसे दी गई है वह तुझे भी मिली है।
А другий відповів, докоряючи йому: ―Чи ти не боїшся Бога, коли й сам на те саме засуджений?
41 हमारी सज़ा तो वाजिबी है, क्यूँकि हमें अपने कामों का बदला मिल रहा है, लेकिन इस ने कोई बुरा काम नहीं किया।”
Ми покарані справедливо за те, що зробили, а Цей не зробив нічого поганого.
42 फिर उस ने ईसा से कहा, “जब आप अपनी बादशाही में आएँ तो मुझे याद करें।”
І сказав: ―Ісусе, згадай мене, коли прийдеш у Царство Твоє!
43 ईसा ने उस से कहा, “मैं तुझे सच बताता हूँ कि तू आज ही मेरे साथ फ़िरदोस में होगा।”
Ісус відповів: ―Істинно кажу тобі: сьогодні будеш зі Мною в раю.
44 बारह बजे से दोपहर तीन बजे तक पूरा मुल्क अंधेरे में डूब गया।
Було вже близько шостої години, і настала темрява по всій землі – аж до дев’ятої години.
45 सूरज तारीक हो गया और बैत — उल — मुक़द्दस के पाकतरीन कमरे के सामने लटका हुआ पर्दा दो हिस्सों में फट गया।
Сонце затьмарилось, і завіса в Храмі розірвалася навпіл.
46 ईसा ऊँची आवाज़ से पुकार उठा, “ऐ बाप, मैं अपनी रूह तेरे हाथों में सौंपता हूँ।” यह कह कर उस ने दम तोड़ दिया।
Ісус, голосно скрикнувши, промовив: «Отче, у руки Твої Я ввіряю дух Мій!» Сказавши це, віддав дух.
47 यह देख कर वहाँ खड़े फ़ौजी अफ़्सर ने ख़ुदा की बड़ाई करके कहा, “यह आदमी वाक़'ई रास्तबाज़ था।”
Коли сотник побачив, що сталося, він прославив Бога й сказав: «Цей Чоловік справді був праведником!»
48 और हुजूम के तमाम लोग जो यह तमाशा देखने के लिए जमा हुए थे यह सब कुछ देख कर छाती पीटने लगे और शहर में वापस चले गए।
Весь натовп, який зібрався подивитись на це видовище, побачивши, що сталося, повертався додому, б’ючи себе в груди.
49 लेकिन ईसा के जानने वाले कुछ फ़ासिले पर खड़े देखते रहे। उन में वह औरतें भी शामिल थीं जो गलील में उस के पीछे चल कर यहाँ तक उस के साथ आई थीं।
Усі, хто знав [Ісуса], і жінки, які йшли за Ним із Галілеї, стояли поодаль і дивилися на це.
50 वहाँ एक नेक और रास्तबाज़ आदमी बनाम यूसुफ़ था। वह यहूदी अदालत — ए — अलिया का रुकन था
І був там один чоловік, на ім’я Йосиф, який був членом Синедріону, чоловік добрий та праведний.
51 लेकिन दूसरों के फ़ैसले और हरकतो पर रज़ामन्द नहीं हुआ था। यह आदमी यहूदिया के शहर अरिमतियाह का रहने वाला था और इस इन्तिज़ार में था कि ख़ुदा की बादशाही आए।
Він не погодився з їхнім планом і рішенням. [Йосиф] походив з Ариматеї, юдейського міста, та очікував Царства Божого.
52 अब उस ने पिलातुस के पास जा कर उस से ईसा की लाश ले जाने की इजाज़त माँगी।
Він пішов до Пилата та попросив тіло Ісуса.
53 फिर लाश को उतार कर उस ने उसे कतान के कफ़न में लपेट कर चट्टान में तराशी हुई एक क़ब्र में रख दिया जिस में अब तक किसी को दफ़नाया नहीं गया था।
І знявши [тіло], обгорнув його у льняну тканину й поклав до гробниці, яка була висічена в скелі, куди ще нікого не хоронили.
54 यह तैयारी का दिन यानी जुमआ था, लेकिन सबत का दिन शुरू होने को था।
Це був день Приготування до Суботи, яка вже наступала.
55 जो औरतें ईसा के साथ गलील से आई थीं वह यूसुफ़ के पीछे हो लीं। उन्हों ने क़ब्र को देखा और यह भी कि ईसा की लाश किस तरह उस में रखी गई है।
Жінки, які прийшли разом з [Ісусом] із Галілеї, ідучи за Йосифом, бачили гробницю і як до неї було покладено тіло [Ісуса].
56 फिर वह शहर में वापस चली गईं और उस की लाश के लिए ख़ुश्बूदार मसाले तैयार करने लगीं।
Повернувшись, приготували пахощі та миро. А в Суботу вони відпочили за заповіддю.

< लूका 23 >