< अह 6 >
1 फिर ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
and to speak: speak LORD to(wards) Moses to/for to say
2 “अगर किसी से यह ख़ता हो कि वह ख़ुदावन्द का क़ुसूर करे, और अमानत या लेन — देन या लूट के मु'आमिले में अपने पड़ोसी को धोखा दे, या अपने पड़ोसी पर ज़ुल्म करे,
soul: person for to sin and be unfaithful unfaithfulness in/on/with LORD and to deceive in/on/with neighbor his in/on/with deposit or in/on/with security hand or in/on/with robbery or to oppress [obj] neighbor his
3 या किसी खोई हुई चीज़ को पाकर धोखा दे, और झूठी क़सम भी खा ले; तब इनमें से चाहे कोई बात हो जिसमें किसी शख़्स से ख़ता हो गई है,
or to find something lost and to deceive in/on/with her and to swear upon deception upon one from all which to make: do [the] man to/for to sin in/on/with them
4 इसलिए अगर उससे ख़ता हुई है और वह मुजरिम ठहरा है, तो जो चीज़ उसने लूटी, या जो चीज़ उसने ज़ुल्म करके छीनी, या जो चीज़ उसके पास अमानत थी, या जो खोई हुई चीज़ उसे मिली,
and to be for to sin and be guilty and to return: rescue [obj] [the] violence which to plunder or [obj] [the] oppression which to oppress or [obj] [the] deposit which to reckon: overseer with him or [obj] [the] something lost which to find
5 या जिस चीज़ के बारे में उसने झूटी क़सम खाई; उस चीज़ को वह ज़रूर पूरा — पूरा वापस करे, और असल के साथ पाँचवा हिस्सा भी बढ़ा कर दे। जिस दिन यह मा'लूम हो कि वह मुजरिम है, उसी दिन वह उसे उसके मालिक को वापस दे;
or from all which to swear upon him to/for deception and to complete [obj] him in/on/with head: first his and fifth his to add upon him to/for which he/she/it to/for him to give: give him in/on/with day guiltiness his
6 और अपने जुर्म की क़ुर्बानी ख़ुदावन्द के सामने अदा करे, और जितना दाम तू मुक़र्रर करे उतने दाम का एक बे — 'ऐब मेंढा रेवड़ में से जुर्म की क़ुर्बानी के तौर पर काहिन के पास लाए।
and [obj] guilt (offering) his to come (in): bring to/for LORD ram unblemished from [the] flock in/on/with valuation your to/for guilt (offering) to(wards) [the] priest
7 यूँ काहिन उसके लिए ख़ुदावन्द के सामने कफ़्फ़ारा दे, तो जिस काम को करके वह मुजरिम ठहरा है उसकी उसे मु'आफ़ी मिलेगी।”
and to atone upon him [the] priest to/for face: before LORD and to forgive to/for him upon one from all which to make: do to/for guiltiness in/on/with her
8 फिर ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
and to speak: speak LORD to(wards) Moses to/for to say
9 “हारून और उसके बेटों को यूँ हुक्म दे कि सोख़्तनी क़ुर्बानी के बारे में शरा' यह है, कि सोख़्तनी क़ुर्बानी मज़बह के ऊपर आतिशदान पर तमाम रात सुबह तक रहे, और मज़बह की आग उस पर जलती रहे।
to command [obj] Aaron and [obj] son: child his to/for to say this instruction [the] burnt offering he/she/it [the] burnt offering upon hearth upon [the] altar all [the] night till [the] morning and fire [the] altar to burn in/on/with him
10 और काहिन अपना कतान का लिबास पहने और कतान के पाजामे को अपने तन पर डाले और आग ने जो सोख़्तनी क़ुर्बानी को मज़बह पर भसम करके राख कर दिया है, उस राख को उठा कर उसे मज़बह की एक तरफ़ रख्खे।
and to clothe [the] priest garment his linen and undergarment linen to clothe upon flesh his and to exalt [obj] [the] ashes which to eat [the] fire [obj] [the] burnt offering upon [the] altar and to set: put him beside [the] altar
11 फिर वह अपने लिबास को उतार कर दूसरे कपड़े पहने, और उस राख को उठा कर लश्करगाह के बाहर किसी साफ़ जगह में ले जाए।
and to strip [obj] garment his and to clothe garment another and to come out: send [obj] [the] ashes to(wards) from outside to/for camp to(wards) place pure
12 और मज़बह पर आग जलती रहे, और कभी बुझने न पाए; और काहिन हर सुबह को उस पर लकड़ियाँ जला कर सोख़्तनी क़ुर्बानी को उसके ऊपर चुन दे, और सलामती के ज़बीहों की चर्बी को उसके ऊपर जलाया करे।
and [the] fire upon [the] altar to burn in/on/with him not to quench and to burn: burn upon her [the] priest tree: wood in/on/with morning in/on/with morning and to arrange upon her [the] burnt offering and to offer: burn upon her fat [the] peace offering
13 मज़बह पर आग हमेशा जलती रख्खी जाए; वह कभी बुझने न पाए।
fire continually to burn upon [the] altar not to quench
14 “नज़्र की क़ुर्बानी 'और नज़्र की क़ुर्बानी के बारे में शरा' यह है, कि हारून के बेटे उसे मज़बह के आगे ख़ुदावन्द के सामने पेश करें।
and this instruction [the] offering to present: bring [obj] her son: child Aaron to/for face: before LORD to(wards) face: before [the] altar
15 और वह नज़्र की क़ुर्बानी में से अपनी मुट्ठी भर इस तरह निकाले कि उसमें थोड़ा सा मैदा और कुछ तेल जो उसमें पड़ा होगा और नज़्र की क़ुर्बानी का सब लुबान आ जाए, और इस यादगारी के हिस्से को मज़बह पर ख़ुदावन्द के सामने राहतअंगेज ख़ुशबू के तौर पर जलाए।
and to exalt from him in/on/with handful his from fine flour [the] offering and from oil her and [obj] all [the] frankincense which upon [the] offering and to offer: burn [the] altar aroma soothing memorial her to/for LORD
16 और जो बाक़ी बचे उसे हारून और उसके बेटे खाएँ, वह बग़ैर ख़मीर के पाक जगह में खाया जाए, या'नी वह ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के सहन में उसे खाएँ।
and [the] to remain from her to eat Aaron and son: child his unleavened bread to eat in/on/with place holy in/on/with court tent meeting to eat her
17 वह ख़मीर के साथ पकाया न जाए; मैंने यह अपनी आतिशीन क़ुर्बानियों में से उनका हिस्सा दिया है, और यह ख़ता की क़ुर्बानी और जुर्म की क़ुर्बानी की तरह बहुत पाक है।
not to bake leaven portion their to give: give [obj] her from food offering my holiness holiness he/she/it like/as sin: sin offering and like/as guilt (offering)
18 हारून की औलाद के सब मर्द उसमें से खाएँ। तुम्हारी नसल — दर — नसल की आतिशी क़ुर्बानियां जो ख़ुदावन्द को पेश करेंगे उनमें से यह उनका हक़ होगा। जो कोई उन्हें छुए वह पाक ठहरेगा।”
all male in/on/with son: descendant/people Aaron to eat her statute: decree forever: enduring to/for generation your from food offering LORD all which to touch in/on/with them to consecrate: consecate
19 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा कि,
and to speak: speak LORD to(wards) Moses to/for to say
20 “जिस दिन हारून को मसह किया जाए उस दिन वह और उसके बेटे ख़ुदावन्द के सामने यह हदिया अदा करें, कि ऐफ़ा के दसवें हिस्से के बराबर मैदा, आधा सुबह को और आधा शाम को, हमेशा नज़्र की क़ुर्बानी के लिए लाएँ।
this offering Aaron and son: child his which to present: bring to/for LORD in/on/with day to anoint [obj] him tenth [the] ephah fine flour offering continually half her in/on/with morning and half her in/on/with evening
21 वह तवे पर तेल में पकाया जाए; जब वह तर हो जाए तो तू उसे ले आना। इस नज़्र की क़ुर्बानी को पकवान के टुकड़ों की सूरत में पेश करना ताकि वह ख़ुदावन्द के लिए राहतअंगेज़ ख़ुशबू भी हो।
upon griddle in/on/with oil to make to stir to come (in): bring her baked offering morsel to present: bring aroma soothing to/for LORD
22 और जो उसके बेटों में से उसकी जगह काहिन मम्सूह हो वह उसे पेश करे। यह हमेशा का क़ानून होगा कि वह ख़ुदावन्द के सामने बिल्कुल जलाया जाए।
and [the] priest [the] anointed underneath: instead him from son: child his to make: offer [obj] her statute: decree forever: enduring to/for LORD entire to offer: burn
23 काहिन की हर एक नज़्र की क़ुर्बानी बिल्कुल जलाई जाए; वह कभी खाई न जाए।”
and all offering priest entire to be not to eat
24 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
and to speak: speak LORD to(wards) Moses to/for to say
25 “हारून और उसके बेटों से कह कि ख़ता की क़ुर्बानी के बारे में शरा' यह है, कि जिस जगह सोख़्तनी क़ुर्बानी का जानवर ज़बह किया जाता है, वहीं ख़ता की क़ुर्बानी का जानवर भी ख़ुदावन्द के आगे ज़बह किया जाए; वह बहुत पाक है।
to speak: speak to(wards) Aaron and to(wards) son: child his to/for to say this instruction [the] sin: sin offering in/on/with place which to slaughter [the] burnt offering to slaughter [the] sin: sin offering to/for face: before LORD holiness holiness he/she/it
26 जो काहिन उसे ख़ता के लिए पेश करे वह उसे खाए: वह पाक जगह में, या'नी ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के सहन में खाया जाए।
[the] priest [the] to sin [obj] her to eat her in/on/with place holy to eat in/on/with court tent meeting
27 जो कुछ उसके गोश्त से छू जाए वह पाक ठहरेगा, और अगर किसी कपड़े पर उसके ख़ून की छिट पड़ जाए, तो जिस कपड़े पर उसकी छींट पड़ी है तू उसे किसी पाक जगह में धोना।
all which to touch in/on/with flesh her to consecrate: consecate and which to sprinkle from blood her upon [the] garment which to sprinkle upon her to wash in/on/with place holy
28 और मिट्टी का वह बर्तन जिसमें वह पकाया जाए तोड़ दिया जाए, लेकिन अगर वह पीतल के बर्तन में पकाया जाए तो उस बर्तन की माँज कर पानी से धो लिया जाए।
and article/utensil earthenware which to boil in/on/with him to break and if in/on/with article/utensil bronze to boil and to polish and to overflow in/on/with water
29 और काहिनों में से हर मर्द उसे खाए; वह बहुत पाक है।
all male in/on/with priest to eat [obj] her holiness holiness he/she/it
30 लेकिन जिस ख़ता की क़ुर्बानी का कुछ ख़ून ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के अन्दर पाक मक़ाम में कफ़्फ़ारे के लिए पहुँचाया गया है, उसका गोश्त कभी न खाया जाए; बल्कि वह आग से जला दिया जाए।
and all sin: sin offering which to come (in): bring from blood her to(wards) tent meeting to/for to atone in/on/with Holy Place not to eat in/on/with fire to burn