< अह 4 >

1 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा कि,
Yahweh spoke to Moses, saying,
2 बनी इस्राईल से कह कि अगर कोई उन कामों में से जिनको ख़ुदावन्द ने मना' किया है, किसी काम को करे और उससे अनजाने में ख़ता हो जाए।
“Tell the people of Israel, 'When anyone sins without wanting to sin, doing any of the things that Yahweh has commanded not to be done, and if he does something that is prohibited, the following must be done.
3 अगर काहिन — ए — मम्सूह ऐसी ख़ता करे जिससे क़ौम मुजरिम ठहरती हो, तो वह अपनी उस ख़ता के लिए जो उसने की है, एक बे — 'ऐब बछड़ा ख़ता की क़ुर्बानी के तौर पर ख़ुदावन्द के सामने पेश करे।
If it is the high priest who sins so as to bring guilt on the people, then let him offer for his sin which he has committed a young bull without blemish to Yahweh as a sin offering.
4 वह उस बछड़े को ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर ख़ुदावन्द के आगे लाए, और बछड़े के सिर पर अपना हाथ रख्खे और उसको ख़ुदावन्द के आगे ज़बह करे।
He must bring the bull to the entrance of the tent of meeting before Yahweh, lay his hand on its head, and kill the bull before Yahweh.
5 और वह काहिन — ए — मम्सूह उस बछड़े के ख़ून में से कुछ लेकर उसे ख़ेमा — ए — इजितमा'अ में ले जाए।
The anointed priest will take some of the blood of the bull and take it to the tent of meeting.
6 और काहिन अपनी उँगली ख़ून में डुबो — डुबो कर, और ख़ून में से ले लेकर उसे हैकल के पर्दे के सामने सात बार ख़ुदावन्द के आगे छिड़के।
The priest will dip his finger into the blood and sprinkle some of it seven times before Yahweh, before the curtain of the most holy place.
7 और काहिन उसी ख़ून में से ख़ुशबूदार ख़ुशबू जलाने की क़ुर्बानगाह के सींगों पर, जो ख़ेमा — ए — इज्तिमा'अ में है, ख़ुदावन्द के आगे लगाए; और उस बछड़े के बाक़ी सब ख़ून को सोख़्तनी क़ुर्बानी के मज़बह के पाये पर, जो ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर है उँडेल दे।
Then the priest will put some of the blood on the horns of the altar of fragrant incense before Yahweh, which is in the tent of meeting, and he will pour out all the rest of the blood of the bull at the base of the altar for burnt offerings, which is at the entrance of the tent of meeting.
8 फिर वह ख़ता की क़ुर्बानी के बछड़े की सब चर्बी को उससे अलग करे; या'नी जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढकी रहती हैं, और वह सब चर्बी जो अंतड़ियों पर लिपटी रहती है,
He will cut away all the fat of the bull of the sin offering; the fat that covers the inner parts, all the fat that is attached to the inner parts,
9 और दोनों गुर्दे और उनके ऊपर की चर्बी जो कमर के पास रहती है, और जिगर पर की झिल्ली गुर्दों के साथ; इन सभों को वह वैसे ही अलग करे।
the two kidneys and the fat that is on them, which is by the loins, and the lobe of the liver, with the kidneys—he will cut away all this.
10 जैसे सलामती के ज़बीहे के बछड़े से वह अलग किए जाते हैं; और काहिन उनको सोख़्तनी क़ुर्बानी के मज़बह पर जलाए।
He will cut it all away, just as he cuts it off from the bull of the sacrifice of peace offerings. Then the priest will burn these parts on the altar for burnt offerings.
11 और उस बछड़े की खाल, और उसका सब गोश्त, और सिर और पाये, और अंतड़ियाँ और गोबर;
The skin of the bull and any remaining meat, with its head and with its legs and its inner parts and its dung,
12 या'नी पूरे बछड़े को लश्कर गाह के बाहर किसी साफ़ जगह में जहाँ राख पड़ती है, ले जाए; और सब कुछ लकड़ियों पर रख कर आग से जलाए, वह वहीं जलाया जाए जहाँ राख डाली जाती है।
all the rest of the parts of the bull—he will carry all these parts outside the camp to a place that they have cleansed for me, where they pour out the ashes; they will burn those parts there on wood. They must burn those parts where they pour out the ashes.
13 'अगर बनी — इस्राईल की सारी जमा'अत से अनजाने चूक हो जाए, और यह बात जमा'अत की आँखों से छिपी तो हो तो भी वह उन कामों में से जिन्हें ख़ुदावन्द ने मना' किया है, किसी काम को करके मुजरिम हो गई हो,
If the whole assembly of Israel sins without wanting to sin, and the assembly is unaware that they have sinned and done any of the things which Yahweh has commanded not to be done, and if they are guilty,
14 तो उस ख़ता के जिसके वह क़ुसूरवार हों, मा'लूम हो जाने पर जमा'अत एक बछड़ा ख़ता की क़ुर्बानी के तौर पर चढ़ाने के लिए ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के सामने लाए।
then, when the sin they have committed becomes known, then the assembly must offer a young bull for a sin offering and bring it before the tent of meeting.
15 और जमा'अत के बुज़ुर्ग अपने — अपने हाथ ख़ुदावन्द के आगे उस बछड़े के सिर पर रख्खें, और बछड़ा ख़ुदावन्द के आगे ज़बह किया जाए।
The elders of the assembly will lay their hands on the head of the bull before Yahweh, and the bull will be killed before Yahweh.
16 और काहिन — ए — मम्सूह उस बछड़े के ख़ून में से कुछ ख़ेमा — ए — इजितमा'अ में ले जाए;
The anointed priest will bring some of the blood of the bull to the tent of meeting,
17 और काहिन अपनी उँगली उस ख़ून में डुबो — डुबो कर उसे पर्दे के सामने सात बार ख़ुदावन्द के आगे छिड़के,
and the priest will dip his finger in the blood and sprinkle it seven times before Yahweh, before the curtain.
18 और उसी ख़ून में से मज़बह के सींगों पर जो ख़ुदावन्द के आगे ख़ेमा — ए — इजितमा'अ में है लगाए, और बाक़ी सारा ख़ून सोख़्तनी क़ुर्बानी के मज़बह के पाये पर, जो ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर है, उँडेल दे।
He will put some of the blood on the horns of the altar that is before Yahweh, which is in the tent of meeting, and he will pour out all the blood at the base of the altar for burnt offerings, which is at the entrance of the tent of meeting.
19 और उसकी सब चर्बी उससे अलग करके उसे मज़बह पर जलाए।
He will cut off all the fat from it and burn it on the altar.
20 वह बछड़े से यही करे, या'नी जो कुछ ख़ता की क़ुर्बानी के बछड़े से किया था, वही इस बछड़े से करे। यूँ काहिन उनके लिए कफ़्फ़ारा दे, तो उन्हें मु'आफ़ी मिलेगी;
That is what he must do with the bull. Just as he did with the bull of the sin offering, so will he also do with this bull, and the priest will make atonement for the people, and they will be forgiven.
21 और वह उस बछड़े को लश्करगाह के बाहर ले जा कर जलाए, जैसे पहले बछड़े को जलाया था; यह जमा'अत की ख़ता की क़ुर्बानी है।
He will carry the bull outside the camp and burn it as he burned the first bull. This is the sin offering for the assembly.
22 और जब किसी सरदार से ख़ता हो जाए, और वह उन कामों में से जिन्हें ख़ुदावन्द ने मना' किया है किसी काम को अनजाने में कर बैठे और मुजरिम हो जाए।
When a ruler sins without intending to sin, doing any one of all the things that Yahweh his God has commanded not to be done, and he is guilty,
23 तो जब वह ख़ता जो उससे सरज़द हुई है उसे बता दी जाए, तो वह एक बे — 'ऐब बकरा अपनी क़ुर्बानी के लिए लाए;
then his sin which he has committed is made known to him, he must bring for his sacrifice a goat, a male without blemish.
24 और अपना हाथ उस बकरे के सिर पर रख्खे, और उसे उस जगह ज़बह करे जहाँ सोख़्तनी क़ुर्बानी के जानवर ख़ुदावन्द के आगे ज़बह करते हैं; यह ख़ता की क़ुर्बानी है।
He will lay his hand on the head of the goat and kill it in the place where they kill the burnt offering before Yahweh. This is a sin offering.
25 और काहिन ख़ता की क़ुर्बानी का कुछ ख़ून अपनी उँगली पर लेकर उसे सोख़्तनी क़ुर्बानी के मज़बह के सींगों पर लगाए, और उसका बाक़ी सब ख़ून सोख़्तनी क़ुर्बानी के मज़बह के पाए पर उँडेल दे।
The priest will take the blood of the sin offering with his finger and put it on the horns of the altar for burnt offerings, and he will pour out its blood at the base of the altar of burnt offering.
26 और सलामती के ज़बीहे की चर्बी की तरह उसकी सब चर्बी मज़बह पर जलाए। यूँ काहिन उसकी ख़ता का कफ़्फ़ारा दे, तो उसे मु'आफ़ी मिलेगी।
He will burn all the fat on the altar, just like the fat of the sacrifice of peace offerings. The priest will make atonement for the ruler concerning his sin, and the ruler will be forgiven.
27 'और अगर कोई 'आम आदमियों में से अनजाने में ख़ता करे, और उन कामों में से जिन्हें ख़ुदावन्द ने मना' किया है किसी काम को करके मुजरिम हो जाए;
If anyone of the common people sins without intending to sin, doing any of the things which Yahweh has commanded him not to be done, and when he realizes his guilt,
28 तो जब वह ख़ता जो उसने की है उसे बता दी जाए, तो वह अपनी उस ख़ता के लिए जो उससे सरज़द हुई है, एक बे — 'ऐब बकरी लाए।
then his sin which he has committed is made known to him, then he will bring a goat for his sacrifice, a female without blemish, for the sin that he has committed.
29 और वह अपना हाथ ख़ता की क़ुर्बानी के जानवर के सिर पर रख्खे, और ख़ता की क़ुर्बानी के उस जानवर को सोख़्तनी क़ुर्बानी की जगह पर ज़बह करे।
He will lay his hand on the head of the sin offering and kill the sin offering at the place of burnt offering.
30 और काहिन उसका कुछ ख़ून अपनी उँगली पर ले कर उसे सोख़्तनी क़ुर्बानी के मज़बह के सींगों पर लगाए, और उसका बाक़ी सब ख़ून मज़बह के पाए पर उँडेल दे;
The priest will take some of the blood with his finger and put it on the horns of the altar for burnt offerings. He will pour out all the rest of the blood at the base of the altar.
31 और वह उसकी सारी चर्बी को अलग करे जैसे सलामती के ज़बीहे की चर्बी अलग की जाती है, और काहिन उसे मज़बह पर राहतअंगेज़ ख़ुशबू के तौर पर ख़ुदावन्द के लिए जलाए। यूँ काहिन उसके लिए कफ़्फ़ारा दे, तो उसे मु'आफ़ी मिलेगी।
He will cut away all the fat, just as the fat is cut away from off the sacrifice of peace offerings. The priest will burn it on the altar to produce a sweet aroma for Yahweh. The priest will make atonement for the man, and he will be forgiven.
32 और अगर ख़ता की क़ुर्बानी के लिए उसका हदिया बर्रा हो, तो वह बे — 'ऐब मादा लाए;
If the man brings a lamb as his sacrifice for a sin offering, he will bring a female without blemish.
33 और अपना हाथ ख़ता की क़ुर्बानी के जानवर के सिर पर रख्खे; और उसे ख़ता की क़ुर्बानी के तौर पर उस जगह ज़बह करे जहाँ सोख़्तनी क़ुर्बानी ज़बह करते है।
He will lay his hand on the head of the sin offering and kill it for a sin offering at the place where they kill the burnt offering.
34 और काहिन ख़ता की क़ुर्बानी का कुछ ख़ून अपनी उँगली पर लेकर उसे सोख़्तनी क़ुर्बानी के मज़बह के सींगों पर लगाए, और उसका बाक़ी सब ख़ून मज़बह के पाये पर उँडेल दे।
The priest will take some of the blood of the sin offering with his finger and put it on the horns of the altar for burnt offerings, and he will pour out all its blood at the base of the altar.
35 और उसकी सब चर्बी को अलग करे जैसे सलामती के ज़बीहे के बर्रे की चर्बी अलग की जाती है। और काहिन उसको मज़बह पर ख़ुदावन्द की आतिशी क़ुर्बानियों के ऊपर जलाए। यूँ काहिन उसके लिए उसकी ख़ता का जो उससे हुई है कफ़्फ़ारा दे, तो उसे मु'आफ़ी मिलेगी।
He will cut away all the fat, just as the fat of the lamb is cut away from the sacrifice of peace offerings, and the priest will burn it on the altar on top of the offerings of Yahweh made by fire. The priest will make atonement for him for the sin he has committed, and the man will be forgiven.

< अह 4 >