< अह 19 >
1 फिर ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
HERREN talede fremdeles til Moses og sagde:
2 “बनी — इस्राईल की सारी जमा'अत से कह कि तुम पाक रहो; क्यूँकि मैं जो ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ पाक हूँ
Tal til hele Israeliternes Menighed og sig til dem: I skal være hellige, thi jeg HERREN eders Gud er hellig!
3 तुम में से हर एक अपनी माँ और अपने बाप से डरता रहे, और तुम मेरे सबतों को मानना; मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
I skal frygte hver sin Moder og sin Fader, og mine Sabbater skal I holde. Jeg er HERREN eders Gud!
4 तुम बुतों की तरफ़ रुजू' न होना, और न अपने लिए ढाले हुए मा'बूद बनाना; मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
Vend eder ikke til Afguderne og gør eder ikke støbte Gudebilleder! Jeg er HERREN eders Gud!
5 “और जब तुम ख़ुदावन्द के सामने सलामती के ज़बीहे पेश करो, तो उनको इस तरह पेश करना कि तुम मक़बूल हो।
Naar I ofrer Takoffer til HERREN, skal I ofre det saaledes, at I kan vinde Guds Velbehag.
6 और जिस दिन उसे पेश करो उस दिन और दूसरे दिन वह खाया जाए, और अगर तीसरे दिन तक कुछ बचा रह जाए तो वह आग में जला दिया जाए।
Den Dag, I ofrer det, og Dagen efter maa det spises, men hvad der levnes til den tredje Dag, skal opbrændes;
7 और अगर वह ज़रा भी तीसरे दिन खाया जाए, तो मकरूह ठहरेगा और मक़बूल न होगा;
spises det den tredje Dag, er det at regne for raaddent Kød og vinder ikke Guds Velbehag;
8 बल्कि जो कोई उसे खाए उसका गुनाह उसी के सिर लगेगा, क्यूँकि उसने ख़ुदावन्द की पाक चीज़ को नजिस किया; इसलिए वह शख़्स अपने लोगों में से काट डाला जाएगा।
den, der spiser deraf, skal undgælde for sin Brøde, thi han vanhelliger det, som var helliget HERREN, og det Menneske skal udryddes af sin Slægt.
9 “और जब तुम अपनी ज़मीन की पैदावार की फ़स्ल काटो, तो अपने खेत के कोने — कोने तक पूरा — पूरा न काटना और न कटाई की गिरी — पड़ी बालों को चुन लेना।
Naar I høster eders Lands Høst, maa du ikke høste helt hen til Kanten af din Mark, ej heller maa du sanke Efterslætten efter din Høst.
10 और तू अपने अंगूरिस्तान का दाना — दाना न तोड़ लेना, और न अपने अंगूरिस्तान के गिरे हुए दानों को जमा' करना; उनको ग़रीबों और मुसाफ़िरों के लिए छोड़ देना। मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
Heller ikke maa du holde Efterhøst eller sanke de nedfaldne Bær i din Vingaard; til den fattige og den fremmede skal du lade det blive tilbage. Jeg er HERREN eders Gud!
11 “तुम चोरी न करना और न दग़ा देना और न एक दूसरे से झूट बोलना।
I maa ikke stjæle, I maa ikke lyve, I maa ikke bedrage hverandre.
12 और तुम मेरा नाम लेकर झूटी क़सम न खाना जिससे तू अपने ख़ुदा के नाम को नापाक ठहराए; मैं ख़ुदावन्द हूँ।
I maa ikke sværge falsk ved mit Navn, saa du vanhelliger din Guds Navn. Jeg er HERREN!
13 “तू अपने पड़ोसी पर न ज़ुल्म करना, न उसे लूटना। मज़दूर की मज़दूरी तेरे पास सारी रात सुबह तक रहने न पाए।
Du maa intet aftvinge din Næste, du maa intet røve; Daglejerens Løn maa ikke blive hos dig Natten over.
14 तू बहरे को न कोसना, और न अन्धे के आगे ठोकर खिलाने की चीज़ को धरना, बल्कि अपने ख़ुदा से डरना। मैं ख़ुदावन्द हूँ।
Du maa ikke forbande den døve eller lægge Stød for den blindes Fod, du skal frygte din Gud. Jeg er HERREN!
15 “तुम फ़ैसले में नारास्ती न करना, न तो ग़रीब की रि'आयत करना और न बड़े आदमी का लिहाज़; बल्कि रास्ती के साथ अपने पड़ोसी का इन्साफ़ करना।
I maa ikke øve Uret, naar I holder Rettergang; du maa ikke begunstige den ringe, ej heller tage Parti for den store, men du skal dømme din Næste med Retfærdighed.
16 तू अपनी क़ौम में इधर — उधर लुतरापन न करते फिरना, और न अपने पड़ोसी का ख़ून करने पर आमादा होना; मैं ख़ुदावन्द हूँ।
Du maa ikke gaa rundt og bagvaske din Landsmand eller staa din Næste efter Livet. Jeg er HERREN!
17 तू अपने दिल में अपने भाई से बुग्ज़ न रखना; और अपने पड़ोसी को ज़रूर डाँटते भी रहना, ताकि उसकी वजह से तेरे सिर गुनाह न लगे।
Du maa ikke bære Nag til din Broder i dit Hjerte, men du skal tale din Næste til Rette, at du ikke skal paadrage dig Synd for hans Skyld.
18 तू इन्तक़ाम न लेना, और न अपनी क़ौम की नसल से कीना रखना, बल्कि अपने पड़ोसी से अपनी तरह मुहब्बत करना; मैं ख़ुदावन्द हूँ।
Du maa ikke hævne dig eller gemme paa Vrede mod dit Folks Børn, du skal elske din Næste som dig selv. Jeg er HERREN!
19 “तू मेरी शरी'अतों को माननाः तू अपने चौपायों को ग़ैर जिन्स से भरवाने न देना, और अपने खेत में दो क़िस्म के बीज एक साथ न बोना, और न तुझ पर दो क़िस्म के मिले जुले तार का कपड़ा हो।
Hold mine Anordninger! Du maa ikke lade to Slags Kvæg parre sig med hinanden; du maa ikke saa to Slags Sæd i din Mark; og du maa ikke bære Klæder, der er vævede af to Slags Garn.
20 “अगर कोई ऐसी 'औरत से सुहबत करे जो लौंडी और किसी शख़्स की मंगेतर हो, और न तो उसका फ़िदिया ही दिया गया हो और न वह आज़ाद की गई हो, तो उन दोनों की सज़ा मिले लेकिन वह जान से मारे न जाएँ इसलिए कि वह 'औरत आज़ाद न थी।
Naar en Mand har Samleje med en Kvinde, og det er en Trælkvinde, en anden Mands Medhustru, som ikke er løskøbt eller frigivet, saa skal Afstraffelse finde Sted; dog skal de ikke lide Døden, thi hun var ikke frigivet.
21 और वह आदमी अपने जुर्म की क़ुर्बानी के लिए ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर ख़ुदावन्द के सामने एक मेंढा लाए कि वह उसके जुर्म की क़ुर्बानी हो।
Og han skal bringe sit Skyldoffer for HERREN til Aabenbaringsteltets Indgang, en Skyldoffervæder,
22 और काहिन उसके जुर्म की क़ुर्बानी के मेंढे से उसके लिए ख़ुदावन्द के सामने कफ़्फ़ारा दे, तब जो ख़ता उसने की है वह उसे मु'आफ़ की जाएगी।
og Præsten skal med Skyldoffervæderen skaffe ham Soning for HERRENS Aasyn for den Synd, han har begaaet, saa han finder Tilgivelse for den Synd, han har begaaet.
23 और जब तुम उस मुल्क में पहुँचकर क़िस्म — क़िस्म के फल के दरख़्त लगाओ तो तुम उनके फल को जैसे नामख़्तून समझना वह तुम्हारे लिए तीन बरस तक नामख़्तून के बराबर हों और खाए न जाएँ।
Naar I kommer ind i Landet og planter alskens Frugttræer, skal I lade deres Forhud, den første Frugt, urørt; i tre Aar skal de være eder uomskaarne og maa ikke spises;
24 और चौथे साल उनका सारा फल ख़ुदावन्द की तम्जीद करने के लिए पाक होगा।
det fjerde Aar skal al deres Frugt under Høstjubel helliges HERREN;
25 तब पाँचवे साल से उनका फल खाना ताकि वह तुम्हारे लिए इफ़रात के साथ पैदा हों। मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
først det femte Aar maa I spise deres Frugt, for at I kan faa saa meget større Udbytte deraf. Jeg er HERREN eders Gud!
26 “तुम किसी चीज़ को ख़ून के साथ न खाना। और न जादू मंतर करना, न शगुन निकालना।
I maa ikke spise noget med Blodet i. I maa ikke give eder af med at tage Varsler og øve Trolddom.
27 तुम अपने अपने सिर के गोशों को बाल काट कर गोल न बनाना, और न तू अपनी दाढ़ी के कोनों को बिगाड़ना।
I maa ikke runde Haaret paa Tindingerne; og du maa ikke studse dit Skæg;
28 तुम मुर्दों की वजह से अपने जिस्म को ज़ख़्मी न करना, और न अपने ऊपर कुछ गुदवाना। मैं ख़ुदावन्द हूँ।
I maa ikke gøre Indsnit i eders Legeme for de dødes Skyld eller indridse Tegn paa eder. Jeg er HERREN!
29 तू अपनी बेटी को कस्बी बना कर नापाक न होने देना, कहीं ऐसा न हो कि मुल्क में रण्डी बाज़ी फैल जाए और सारा मुल्क बदकारी से भर जाए।
Du maa ikke vanhellige din Datter ved at lade hende bedrive Hor, for at ikke Landet skal forfalde til Horeri og fyldes med Utugt.
30 तुम मेरे सबतों को मानना और मेरे हैकल की ता'ज़ीम करना; मैं ख़ुदावन्द हूँ।
Mine Sabbater skal I holde, og min Helligdom skal I frygte. Jeg er HERREN!
31 जो जिन्नात के यार हैं और जो जादूगर हैं, तुम उनके पास न जाना और न उनके तालिब होना कि वह तुम को नजिस बना दें। मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
Henvend eder ikke til Genfærd og Sandsigeraander; søg dem ikke, saa I gør eder urene ved dem. Jeg er HERREN eders Gud!
32 “जिनके सिर के बाल सफ़ेद हैं, तुम उनके सामने उठ खड़े होना और बड़े — बूढ़े का अदब करना, और अपने ख़ुदा से डरना। मैं ख़ुदावन्द हूँ।
Du skal rejse dig for de graa Haar og ære Oldingen, og du skal frygte din Gud. Jeg er HERREN!
33 'और अगर कोई परदेसी तेरे साथ तुम्हारे मुल्क में क़याम करता हो तो तुम उसे आज़ार न पहुँचाना;
Naar en fremmed bor hos dig i eders Land, maa I ikke lade ham lide Overlast;
34 बल्कि जो परदेसी तुम्हारे साथ रहता हो उसे देसी की तरह समझना, बल्कि तू उससे अपनी तरह मुहब्बत करना; इसलिए कि तुम मुल्क — ए — मिस्र में परदेसी थे। मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ।
som en af eders egne skal I regne den fremmede, der bor hos eder, og du skal elske ham som dig selv, thi I var selv fremmede i Ægypten. Jeg et HERREN eders Guld!
35 “तुम इन्साफ़, और पैमाइश, और वज़न, और पैमाने में नारास्ती न करना।
Naar I holder Rettergang, maa I ikke øve Uret ved Længdemaal, Vægt eller Rummaal;
36 ठीक तराजू, ठीक तौल बाट पूरा ऐफ़ा और पूरा हीन रखना। जो तुम को मुल्क — ए — मिस्र से निकाल कर लाया मैं ही हूँ, ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा।
Vægtskaale, der vejer rigtigt, Lodder, der holder Vægt, Efa og Hin, der holder Maal, skal I have. Jeg er HERREN eders Gud, som førte eder ud af Ægypten!
37 इसलिए तुम मेरे सब आईन और सब अहकाम मानना और उन पर 'अमल करना; मैं ख़ुदावन्द हूँ।”
Hold alle mine Anordninger og Lovbud og gør efter dem. Jeg er HERREN!