< क़ुजा 3 >
1 और यह वह क़ौमें हैं जिनको ख़ुदावन्द ने रहने दिया, ताकि उनके वसीले से इस्राईलियों में से उन सब को जो कन'आन की सब लड़ाइयों से वाक़िफ़ न थे आज़माए,
Dette er de folk som Herren lot bli for ved dem å prøve Israel, alle de israelitter som ikke selv hadde vært med i nogen av Kana'anskrigene,
2 सिर्फ़ मक़सद यह था कि बनी — इस्राईल की नसल के ख़ासकर उन लोगों को, जो पहले लड़ना नहीं जानते थे लड़ाई सिखाई जाए ताकि वह वाक़िफ़ हो जाएँ,
bare forat de kommende slekter i Israel skulde få kjennskap til krig og bli oplært deri, alle de som ikke før hadde vært med:
3 या'नी फ़िलिस्तियों के पाँचों सरदार, और सब कन'आनी और सैदानी, और कोह — ए — बा'ल हरमून से हमात के मदख़ल तक के सब हव्वी जो कोह — ए — लुबनान में बसते थे।
Filistrenes fem fyrster og alle kana'anittene og sidonierne og hevittene, som bodde på Libanon-fjellene, fra Ba'al-Hermon-fjellet til der hvor veien går til Hamat.
4 यह इसलिए थे कि इनके वसीले से इस्राईली आज़माए जाएँ, ताकि मा'लूम हो जाए के वह ख़ुदावन्द के हुक्मों को जो उसने मूसा के ज़रिए' उनके बाप — दादा को दिए थे सुनेंगे या नहीं।
Ved dem var det Israel skulde prøves, så det kunde kjennes om de vilde lyde Herrens bud, som han hadde gitt deres fedre ved Moses.
5 इसलिए बनी — इस्राईल कन'आनियों और हित्तियों और अमूरियों और फ़रिज़्ज़ियों और हव्वियों और यबूसियों के बीच बस गए;
Men da Israels barn nu bodde midt iblandt kana'anittene, hetittene og amorittene og ferisittene og hevittene og jebusittene,
6 और उनकी बेटियों से आप निकाह करने और अपनी बेटियाँ उनके बेटों को देने, और उनके मा'बूदों की इबादत करने लगे।
tok de deres døtre til hustruer og gav sine døtre til deres sønner og dyrket deres guder.
7 और बनी — इस्राईल ने ख़ुदावन्द के आगे बुराई की, और ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा को भूल कर बा'लीम और यसीरतों की इबादत करने लगे।
Israels barn gjorde det som var ondt i Herrens øine; de glemte Herren sin Gud og dyrket Ba'alene og Astarte-billedene.
8 इसलिए ख़ुदावन्द का क़हर इस्राईलियों पर भड़का, और उसने उनको मसोपतामिया के बादशाह कोशन रिसा'तीम के हाथ बेच डाला; इसलिए वह आठ बरस तक कोशन रिसा'तीम के फ़रमाँबरदार रहे।
Da optendtes Herrens vrede mot Israel, og han solgte dem i Kusan-Risata'ims hånd, som var konge i Mesopotamia; og Israels barn tjente Kusan-Risata'im i åtte år.
9 और जब बनी — इस्राईल ने ख़ुदावन्द से फ़रियाद की तो ख़ुदावन्द ने बनी — इस्राईल के लिए एक रिहाई देने वाले को खड़ा किया, और कालिब के छोटे भाई क़नज़ के बेटे ग़ुतनीएल ने उनको छुड़ाया।
Da ropte Israels barn til Herren, og Herren opreiste Israels barn en frelser, og han frelste dem; det var kenisitten Otniel, Kalebs yngre bror.
10 और ख़ुदावन्द की रूह उस पर उतरी और वह इस्राईल का क़ाज़ी हुआ और जंग के लिए निकला; तब ख़ुदावन्द ने मसोपतामिया के बादशाह कोशन रिसा'तीम को उसके हाथ में कर दिया, इसलिए उसका हाथ कोशन रिसा'तीम पर ग़ालिब हुआ।
Og Herrens Ånd kom over ham; han blev dommer i Israel og drog ut til strid, og Herren gav Kusan-Risata'im, kongen i Mesopotamia, i hans hånd, så han vant over Kusan-Risata'im.
11 और उस मुल्क में चालीस बरस तक चैन रहा और क़नज़ के बेटे गुतनीएल ने वफ़ात पाई।
Og landet hadde ro i firti år; da døde Otniel, Kenas' sønn.
12 और बनी — इस्राईल ने फिर ख़ुदावन्द के आगे बुराई की; तब ख़ुदावन्द ने मोआब के बादशाह 'अजलून को इस्राईलियों के ख़िलाफ़ ज़ोर बख़्शा, इसलिए कि उन्होंने ख़ुदावन्द के आगे बदी की थी।
Men Israels barn gjorde atter det som var ondt i Herrens øine; og Herren gav Eglon, kongen i Moab, makt over Israel, fordi de gjorde det som var ondt i Herrens øine.
13 और उसने बनी 'अम्मून और बनी 'अमालीक़ को अपने यहाँ जमा' किया और जाकर इस्राईल को मारा, और उन्होंने खजूरों का शहर ले लिया।
Han fikk med sig Ammons barn og Amalek og drog ut og slo Israel, og de inntok Palmestaden.
14 इसलिए बनी इस्राईल अठारह बरस तक मोआब के बादशाह 'अजलून के फ़रमाँबरदार रहे।
Og Israels barn tjente Eglon, kongen i Moab, i atten år.
15 लेकिन जब बनी — इस्राईल ने ख़ुदावन्द से फ़रियाद की तो ख़ुदावन्द ने बिनयमीनी जीरा के बेटे अहूद को जो बेसहारा था, उनका छुड़ाने वाले मुक़र्रर किया और बनी इस्राईल ने उसके ज़रिए' मोआब के बादशाह 'अजलून के लिए हदिया भेजा।
Da ropte Israels barn til Herren, og Herren opreiste dem en frelser, benjaminitten Ehud, Geras sønn, en kjevhendt mann. Israels barn sendte ham engang med en gave til Eglon, kongen i Moab;
16 और अहूद ने अपने लिए एक दोधारी तलवार एक हाथ लम्बी बनवाई, और उसे अपने जामे के नीचे दहनी रान पर बाँध लिया।
da gjorde Ehud sig et tveegget, alenlangt sverd og bandt det om sig under sine klær ved sin høire hofte.
17 फिर उसने मोआब के बादशाह 'अजलून के सामने वह हदिया पेश किया, और 'अजलून बड़ा मोटा आदमी था।
Så førte han gaven frem til Eglon, kongen i Moab; men Eglon var en meget fet mann.
18 और जब वह हदिया पेश कर चुका तो उन लोगों को जो हदिया लाए थे रुख़सत किया।
Og da han hadde gitt gaven fra sig, lot han folkene som hadde båret gaven, dra hjem.
19 और वह उस पत्थर के कान के पास जो जिल्जाल में है, कहने लगा, “ऐ बादशाह मेरे पास तेरे लिए एक ख़ूफ़िया पैग़ाम है।” उसने कहा, “ख़ामोश रह।” तब वह पास सब जो उसके खड़े थे उसके पास से बाहर चले गए।
Men selv vendte han tilbake fra stenbruddene ved Gilgal og lot si: Jeg har et hemmelig ord til dig, konge! Da sa kongen: Hysj! Så gikk de ut alle de som stod om ham.
20 फिर अहूद उसके पास आया, उस वक़्त वह अपने हवादार बालाख़ाने में अकेला बैठा था। तब अहूद ने कहा, “तेरे लिए मेरे पास ख़ुदा की तरफ़ से एक पैग़ाम है।” तब वह कुर्सी पर से उठ खड़ा हुआ।
Og Ehud kom inn til ham, mens han satt alene i sin kjølige sal, og Ehud sa: Jeg har et ord fra Gud til dig. Da reiste han sig op fra sin stol.
21 और अहूद ने अपना बायाँ हाथ बढ़ा कर अपनी दहनी रान पर से वह तलवार ली और उसकी पेट में घुसेड़ दी।
Men Ehud rakte ut sin venstre hånd og tok sverdet fra sin høire hofte og støtte det i hans buk;
22 और फल क़ब्ज़े समेत दाख़िल हो गया, और चर्बी फल के ऊपर लिपट गई; क्यूँकि उसने तलवार को उसकी पेट से न निकाला, बल्कि वह पार हो गई।
og heftet gikk inn efter bladet, og fettet lukket til om bladet, for han drog ikke sverdet ut av hans buk; det gikk ut baktil.
23 तब अहूद ने बरआमदे में आकर और बालाख़ाने के दरवाज़ों के अन्दर उसे बन्द कर के ताला लगा दिया।
Og Ehud gikk ut i buegangen, og han lukket døren til salen hvor han var, og låste den.
24 और जब वह चलता बना तो उसके ख़ादिम आए और उन्होंने देखा कि बालाख़ाने के दरवाज़ों में ताला लगा है; वह कहने लगे, “वह ज़रूर हवादार कमरे में फराग़त कर रहा है।”
Og da han var gått ut, kom tjenerne inn, og da de så at døren til salen var låst, sa de: Han har visst et ærend i svalkammeret.
25 और वह ठहरे ठहरे शरमा भी गए, और जब देखा के वह बालाख़ाने के दरवाज़े नहीं खोलता, तो उन्होंने कुंजी ली और दरवाज़े खोले, और देखा कि उनका आक़ा ज़मीन पर मरा पड़ा है।
Og de ventet meget lenge, men han lukket ikke op døren til salen; da tok de nøklen og lukket op, og se, deres herre lå død på gulvet.
26 और वह ठहरे ही हुए थे के अहूद इतने में भाग निकला, और पत्थर की कान से आगे बढ़ कर स'ईरत में जा पनाह ली।
Mens de gav sig tid, slapp Ehud bort; han var allerede kommet forbi stenbruddene og kom frem til Se'ira.
27 और वहाँ पहुँच कर उसने इफ़्राईम के पहाड़ी मुल्क में नरसिंगा फूंका। तब बनी इस्राईल उसके साथ पहाड़ी मुल्क से उतरे, और वह उनके आगे आगे हो लिया।
Da han kom dit, støtte han i basunen på Efra'im-fjellet; og Israels barn drog ned med ham fra fjellene, og han foran dem.
28 उसने उनको कहा, “मेरे पीछे पीछे चले चलो, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने तुम्हारे दुश्मनों या'नी मोआबियों को तुम्हारे क़ब्ज़ा में कर दिया है।” इसलिए उन्होंने उसके पीछे पीछे जाकर यरदन के घाटों को जो मोआब की तरफ़ थे अपने क़ब्ज़े में कर लिया, और एक को भी पार उतरने न दिया।
Og han sa til dem: Skynd eder efter mig! For Herren har gitt eders fiender, moabittene, i eders hånd. Så drog de ned efter ham, og de satte folk ved vadestedene over Jordan til Moab og lot ingen komme over.
29 उस वक़्त उन्होंने मोआब के दस हज़ार शख़्स के क़रीब जो सब के सब मोटे ताज़े और बहादुर थे, क़त्ल किए और उनमें से एक भी न बचा।
Dengang slo de omkring ti tusen mann av Moab, som alle var sterke og djerve menn; ikke én slapp bort.
30 इसलिए मोआब उस दिन इस्राईलियों के हाथ के नीचे दब गया, और उस मुल्क में अस्सी बरस चैन रहा।
Så blev da Moab på den dag ydmyket under Israels hånd, og landet hadde ro i åtti år.
31 इसके बाद 'अनात का बेटा शमजर खड़ा हुआ, और उसने फ़िलिस्तियों में से छ: सौ आदमी बैल के पैने से मारे; और उसने भी इस्राईल को रिहाई दी।
Efter ham kom Samgar, Anats sønn; han slo seks hundre mann av filistrene med en oksedrivers stav; også han frelste Israel.