< क़ुजा 16 >
1 फिर समसून ग़ज़्ज़ा को गया। वहाँ उसने एक कस्बी देखी, और उसके पास गया।
Samson alla à Gaza; il y vit une prostituée, et il entra chez elle.
2 और ग़ज़्ज़ा के लोगों को ख़बर हुई के समसून यहाँ आया है। उन्होंने उसे घेर लिया और सारी रात शहर के फाटक पर उसकी घात में बैठे रहे; लेकिन रात भर चुप चाप रहे और कहा कि सुबह की रोशनी होते ही हम उसे मार डालेंगे।
Les habitants de Gaza furent informés: « Samson est ici! » Ils l'entourèrent et l'attendirent toute la nuit à la porte de la ville, et restèrent silencieux toute la nuit, en disant: « Attendez la lumière du matin; alors nous le tuerons. »
3 और समसून आधी रात तक लेटा रहा, और आधी रात को उठ कर शहर के फाटक के दोनों पल्लों और दोनों बाज़ुओं को पकड़कर चौखट समेत उखाड़ लिया; और उनको अपने कंधों पर रख कर उस पहाड़ की चोटी पर, जो हबरून के सामने है ले गया।
Samson resta couché jusqu'à minuit, puis se leva à minuit et saisit les portes de la porte de la ville, avec les deux poteaux, les arracha, barre et tout, les mit sur ses épaules et les porta au sommet de la montagne qui est devant Hébron.
4 इसके बाद सूरिक़ की वादी में एक 'औरत से जिसका नाम दलीला था, उसे इश्क़ हो गया।
Par la suite, il aima une femme dans la vallée de Sorek, dont le nom était Dalila.
5 और फ़िलिस्तियों के सरदारों ने उस 'औरत के पास जाकर उससे कहा कि तू उसे फुसलाकर दरियाफ़्त कर ले कि उसकी ताक़त का राज़ क्या है और हम क्यूँकर उस पर ग़ालिब आएँ, ताकि हम उसे बाँधकर उसको अज़िय्यत पहुँचाएँ; और हम में से हर एक ग्यारह सौ चाँदी के सिक्के तुझे देगा।
Les princes des Philistins s'approchèrent d'elle et lui dirent: « Attire-le, et vois en quoi consiste sa grande force, et par quel moyen nous pouvons l'emporter sur lui, afin de le lier pour l'affliger; et nous te donnerons chacun onze cents pièces d'argent. »
6 तब दलीला ने समसून से कहा कि मुझे तो बता दे तेरी ताक़त का राज़ क्या है, और तुझे तकलीफ़ पहुँचाने के लिए किस चीज़ से तुझे बाँधना चाहिए।
Dalila dit à Samson: « Dis-moi, je t'en prie, où réside ta grande force, et ce qui pourrait t'affliger. »
7 समसून ने उससे कहा कि अगर वह मुझ को सात हरी हरी बेदों से जो सुखाई न गई हों बाँधे, तो मैं कमज़ोर होकर और आदमियों की तरह हो जाऊँगा।
Samson lui dit: « Si on me lie avec sept cordes vertes qui n'ont jamais séché, je deviendrai faible et je serai comme un autre homme. »
8 तब फ़िलिस्तियों के सरदार सात हरी हरी बेदें जो सुखाई न गई थीं, उस 'औरत के पास ले आए और उसने समसून को उनसे बाँधा।
Et les princes des Philistins lui apportèrent sept cordes vertes qui n'avaient pas séché, et elle le lia avec elles.
9 और उस 'औरत ने कुछ आदमी अन्दर की कोठरी में घात में बिठा लिए थे। इसलिए उस ने समसून से कहा कि ऐ समसून, फ़िलिस्ती तुझ पर चढ़ आए! तब उसने उन बेदों को ऐसा तोड़ा जैसे सन का सूत आग पाते ही टूट जाता है; इसलिए उसकी ताक़त का राज़ न खुला।
Elle avait préparé une embuscade dans la salle intérieure. Elle lui dit: « Les Philistins sont sur toi, Samson! ». Il brisa les cordes comme on brise un fil de lin au contact du feu. Ainsi, sa force n'était pas connue.
10 तब दलीला ने समसून से कहा, देख, तूने मुझे धोका दिया और मुझ से झूट बोला। “अब तू ज़रा मुझ को बता दे, कि तू किस चीज़ से बाँधा जाए।”
Dalila dit à Samson: « Voici, tu t'es moqué de moi et tu m'as dit des mensonges. Maintenant, dis-moi comment on peut te lier. »
11 उसने उससे कहा, “अगर वह मुझें नई नई रस्सियों से जो कभी काम में न आई हों, बाँधे तो मैं कमज़ोर होकर और आदमियों की तरह हो जाऊँगा।”
Il lui dit: « Si l'on me lie seulement avec des cordes neuves dont on n'a pas fait usage, je deviendrai faible et je serai comme un autre homme. »
12 तब दलीला ने नई रस्सियाँ लेकर उसको उनसे बाँधा और उससे कहा, “ऐ समसून, फ़िलिस्ती तुझ पर चढ़ आए!” और घात वाले अन्दर की कोठरी में ठहरे ही हुए थे। तब उसने अपने बाज़ुओं पर से धागे की तरह उनको तोड़ डाला।
Alors Dalila prit des cordes neuves et le lia avec, puis elle lui dit: « Les Philistins sont sur toi, Samson! ». L'embuscade l'attendait dans la salle intérieure. Il les brisa sur ses bras comme un fil.
13 तब दलीला समसून से कहने लगी, “अब तक तो तूने मुझे धोका ही दिया और मुझ से झूट बोला; अब तो बता दे, कि तू किस चीज़ से बँध सकता है?” उसने उसे कहा, “अगर तू मेरे सिर की सातों लटें ताने के साथ बुन दे।”
Dalila dit à Samson: « Jusqu'à présent, tu t'es moqué de moi et tu m'as raconté des mensonges. Dis-moi avec quoi tu pourrais être lié. » Il lui dit: « Si tu tisses les sept mèches de ma tête avec le tissu du métier à tisser. »
14 तब उसने खूंटे से उसे कसकर बाँध दिया और उससे कहा, ऐ समसून, फ़िलिस्ती तुझ पर चढ़ आए! “तब वह नींद से जाग उठा, और बल्ली के खूंटे को ताने के साथ उखाड़ डाला।
Elle l'attacha avec l'épingle, et lui dit: « Les Philistins sont sur toi, Samson! » Il se réveilla de son sommeil, et arracha l'épingle de la poutre et du tissu.
15 फिर वह उससे कहने लगी, तू क्यूँकर कह सकता है, कि मैं तुझे चाहता हूँ, जब कि तेरा दिल मुझ से लगा नहीं? तूने तीनों बार मुझे धोका ही दिया और न बताया कि तेरी ताक़त का राज़ क्या है।”
Elle lui dit: « Comment peux-tu dire: « Je t'aime », alors que ton cœur n'est pas avec moi? Tu t'es moqué de moi ces trois fois, et tu ne m'as pas dit où était ta grande force. »
16 जब वह उसे रोज़ अपनी बातों से तंग और मजबूर करने लगी, यहाँ तक कि उसका दम नाक में आ गया।
Comme elle le pressait chaque jour de ses paroles et l'exhortait, son âme était troublée à mort.
17 तो उसने अपना दिल खोलकर उसे बता दिया कि मेरे सिर पर उस्तरा नहीं फिरा है, इसलिए कि मैं अपनी माँ के पेट ही से ख़ुदा का नज़ीर हूँ, इसलिए अगर मेरा सिर मूंडा जाए तो मेरी ताक़त मुझ से जाती रहेगा, और मैं कमज़ोर होकर और आदमियों की तरह हो जाऊँगा।
Il lui raconta tout son cœur et lui dit: « Jamais rasoir n'a touché ma tête, car j'ai été naziréen à Dieu dès le ventre de ma mère. Si l'on me rase, alors ma force s'en ira de moi et je deviendrai faible, et je serai comme n'importe quel autre homme. »
18 जब दलीला ने देखा के उसने दिल खोलकर सब कुछ बता दिया, तो उसने फ़िलिस्तियों के सरदारों को कहला भेजा कि इस बार और आओ, क्यूँकि उसने दिल खोलकर मुझे सब कुछ बता दिया है। तब फ़िलिस्तियों के सरदार उसके पास आए, और रुपये अपने हाथ में लेते आए।
Lorsque Dalila vit qu'il lui avait dit tout son cœur, elle envoya chercher les princes des Philistins et dit: « Montez tout de suite, car il m'a dit tout son cœur. » Les princes des Philistins montèrent vers elle et apportèrent l'argent en main.
19 तब उसे उसने अपने ज़ानों पर सुला लिया, और एक आदमी को बुलवाकर सातों लटें जो उसके सिर पर थीं, मुण्डवा डालीं, और उसे तकलीफ़ देने लगी; और उसका ज़ोर उससे जाता रहा।
Elle le fit dormir sur ses genoux; elle appela un homme et lui rasa les sept boucles de la tête; elle commença à le tourmenter, et sa force le quitta.
20 फिर उसने कहा, “ऐ समसून, फ़िलिस्ती तुझ पर चढ़ आए!” और वह नींद से जागा और कहने लगा कि मैं और दफ़ा' की तरह बाहर जाकर अपने को झटकुँगा। लेकिन उसे ख़बर न थी कि ख़ुदावन्द उससे अलग हो गया है।
Elle dit: « Les Philistins sont sur toi, Samson! » Il se réveilla de son sommeil, et dit: « Je sortirai comme les autres fois, et je me secouerai pour me libérer. » Mais il ne savait pas que Yahvé s'était éloigné de lui.
21 तब फ़िलिस्तियों ने उसे पकड़ कर उसकी आँखें निकाल डालीं, और उसे ग़ज़्ज़ा में ले आए और पीतल की बेड़ियों से उसे जकड़ा, और वह क़ैदख़ाने में चक्की पीसा करता था।
Les Philistins le saisirent et lui crevèrent les yeux; ils le firent descendre à Gaza et le lièrent avec des chaînes d'airain; et il moulait au moulin dans la prison.
22 तो भी उसके सिर के बाल मुण्डवाए जाने के बाद फिर बढ़ने लगे।
Cependant, les cheveux de sa tête se remirent à pousser après qu'il eut été rasé.
23 और फ़िलिस्तियों के सरदार फ़राहम हुए ताकि अपने मा'बूद दजोन के लिए बड़ी क़ुर्बानी गुजारें और ख़ुशी करें क्यूँकि वह कहते थे कि हमारे मा'बूद ने हमारे दुश्मन समसून को हमारे क़ब्ज़े में कर दिया है।
Les princes des Philistins s'assemblèrent pour offrir un grand sacrifice à Dagon, leur dieu, et pour se réjouir, car ils disaient: « Notre dieu a livré entre nos mains Samson, notre ennemi. »
24 और जब लोग उसको देखते तो अपने मा'बूद की ता'रीफ़ करते और कहते थे कि हमारे मा'बूद ने हमारे दुश्मन और हमारे मुल्क को उजाड़ने वाले को, जिसने हम में से बहुतों को हलाक किया हमारे हाथ में कर दिया है।
Quand le peuple le vit, il loua son dieu, car il dit: « Notre dieu a livré entre nos mains notre ennemi et le destructeur de notre pays, qui a tué beaucoup d'entre nous. »
25 और ऐसा हुआ कि जब उनके दिल निहायत शाद हुए, तो वह कहने लगे कि समसून को बुलाओ, कि हमारे लिए कोई खेल करे। इसलिए उन्होंने समसून को क़ैदख़ाने से बुलवाया, और वह उनके लिए खेल करने लगा; और उन्होंने उसको दो खम्बों के बीच खड़ा किया।
Lorsque leurs cœurs furent joyeux, ils dirent: « Appelez Samson, qu'il nous divertisse. » Ils appelèrent Samson hors de la prison, et il se produisit devant eux. Ils le placèrent entre les piliers,
26 तब समसून ने उस लड़के से जो उसका हाथ पकड़े था कहा, “मुझे उन खम्बों को जिन पर यह घर क़ाईम है, थामने दे ताकि मैं उन पर टेक लगाऊँ।”
et Samson dit au garçon qui le tenait par la main: « Permets-moi de toucher les piliers sur lesquels repose la maison, afin que je puisse m'appuyer dessus. »
27 और वह घर शख़्सों और 'औरतों से भरा था, और फ़िलिस्तियों के सब सरदार वहीं थे, और छत पर क़रीबन तीन हज़ार शख़्स और 'औरत थे जो समसून के खेल देख रहे थे।
Or, la maison était pleine d'hommes et de femmes, et tous les princes des Philistins étaient là; et il y avait sur le toit environ trois mille hommes et femmes, qui voyaient pendant que Samson exécutait.
28 तब समसून ने ख़ुदावन्द से फ़रियाद की और कहा, “ऐ मालिक, ख़ुदावन्द! मैं तेरी मिन्नत करता हूँ कि मुझे याद कर; और मैं तेरी मिन्नत करता हूँ ऐ ख़ुदा सिर्फ़ इस बार और तू मुझे ताक़त बख़्श, ताकि मैं एक बार फ़िलिस्तियों से अपनी दोनों ऑखों का बदला लूं।”
Samson invoqua Yahvé et dit: « Seigneur Yahvé, souviens-toi de moi, s'il te plaît, et fortifie-moi, s'il te plaît, seulement cette fois, Dieu, afin que je sois immédiatement vengé des Philistins pour mes deux yeux. »
29 और समसून ने दोनों बीच के खम्बों को जिन पर घर क़ाईम था पकड़ कर, एक पर दहने हाथ से और दूसरे पर बाएँ हाथ से ज़ोर लगाया।
Samson saisit les deux piliers centraux sur lesquels reposait la maison et s'y appuya, l'un de la main droite et l'autre de la main gauche.
30 और समसून कहने लगा कि फ़िलिस्तियों के साथ मुझे भी मरना ही है। इसलिए वह अपने सारी ताक़त से झुका; और वह घर उन सरदारों और सब लोगों पर जो उसमें थे गिर पड़ा। इसलिए वह मुर्दे जिनको उसने अपने मरते दम मारा, उनसे भी ज़्यादा थे जिनको उसने जीते जी क़त्ल किया।
Samson dit: « Que je meure avec les Philistins! » Il s'inclina de toutes ses forces, et la maison tomba sur les seigneurs et sur tout le peuple qui s'y trouvait. Ainsi les morts qu'il tua à sa mort furent plus nombreux que ceux qu'il tua de son vivant.
31 तब उसके भाई और उसके बाप का सारा घराना आया, और वह उसे उठा कर ले गए और सुर'आ और इस्ताल के बीच उसके बाप मनोहा के क़ब्रिस्तान में उसे दफ़्न किया। वह बीस बरस तक इस्राईलियों का क़ाज़ी रहा।
Alors ses frères et toute la maison de son père descendirent et le prirent, le firent monter et l'enterrèrent entre Zorah et Eshtaol, dans la sépulture de Manoah, son père. Il fut juge en Israël pendant vingt ans.