< यशो 4 >
1 और जब सारी क़ौम यरदन के पार हो गई तो ख़ुदावन्द ने यशू'अ से कहा कि।
Pošto je sav narod prešao preko Jordana, reče Jahve Jošui:
2 क़बीला पीछे एक आदमी के हिसाब से बारह आदमी लोगों में से चुन लो।
“Izaberite iz naroda dvanaest ljudi, od svakoga plemena po jednoga,
3 और उन को हुक्म दो कि तुम यरदन के बीच में से जहाँ काहिनों के पाँव जमे हुए थे बारह पत्थर लो और उनको अपने साथ ले जा कर उस मंज़िल पर जहाँ तुम आज की रात टिकोगे रख देना।
i zapovjedite im: 'Dignite odavde, iz sredine Jordana - s mjesta gdje stoje noge svećenika - dvanaest kamenova koje ćete ponijeti sa sobom i položiti na mjestu gdje budete noćas prenoćili.'”
4 तब यशू'अ ने उन बारह आदमियों को जिनको उस ने बनी इस्राईल में से क़बीला पीछे एक आदमी के हिसाब से तैयार कर रखा था बुलाया।
Tada pozva Jošua dvanaest ljudi koje je bio izabrao između sinova Izraelovih, iz svakoga plemena po jednoga čovjeka,
5 और यशू'अ ने उन से कहा, “तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के 'अहद के सन्दूक़ के आगे आगे यरदन के बीच में जाओ, और तुम में से हर शख़्स बनी इस्राईल के क़बीलों के शुमार के मुताबिक़ एक एक पत्थर अपने कन्धे पर उठा ले।
i reče im: “Idite pred Kovčeg Jahve, Boga svoga, u sredinu Jordana, i neka svaki donese na svojim ramenima po jedan kamen prema broju plemena Izraelovih.
6 ताकि यह तुम्हारे बीच एक निशान हो, और जब तुम्हारी औलाद आइन्दा ज़माने में तुम से पूछे, कि इन पत्थरों से तुम्हारा क्या मतलब है?
To će biti na spomen među vama. Kad vas jednoga dana budu pitala vaša djeca: 'Što vam znače ovi kamenovi?'
7 तो तुम उन को जवाब देना कि यरदन का पानी ख़ुदावन्द के 'अहद के सन्दूक़ के आगे दो हिस्से हो गया था; क्यूँकि जब वह यरदन पार आ रहा था तब यरदन का पानी दो हिस्से होगया। यूँ यह पत्थर हमेशा के लिए बनी इस्राईल के वास्ते यादगार ठहरेंगे।”
reći ćete im: 'Voda se Jordana razdijelila pred Kovčegom saveza Jahvina kad je prelazio preko Jordana.' I ovo će kamenje biti vječni spomen sinovima Izraelovim.”
8 चुनाँचे बनी इस्राईल ने यशू'अ के हुक्म के मुताबिक़ किया, और जैसा ख़ुदावन्द ने यशू'अ से कहा था उन्होंने बनी इस्राईल के क़बीलों के शुमार के मुताबिक़ यरदन के बीच में से बारह पत्थर उठा लिए; और उन को उठा कर अपने साथ उस जगह ले गये जहाँ वह टिके और वहीं उनको रख दिया।
Izraelci učine kako im je zapovjedio Jošua, uzmu dvanaest kamenova iz sredine Jordana, prema broju plemena Izraelovih, kako je Jahve naredio Jošui: prenesu ih do svoga noćišta i polože ondje.
9 और यशू'अ ने यरदन के बीच में उस जगह जहाँ 'अहद के सन्दूक़ के उठाने वाले काहिनों ने पाँव जमाये थे बारह पत्थर खड़े किये; चुनाँचे वह आज के दिन तक वहीं हैं।
Zatim Jošua postavi usred Jordana dvanaest kamenova na mjesta gdje su stajale noge svećenika koji su nosili Kovčeg saveza. Ondje stoje i danas.
10 क्यूँकि वह काहिन जो सन्दूक़ को उठाये हुए थे यरदन के बीच ही में खड़े रहे, जब तक उन सब बातों के मुताबिक़ जिनका हुक्म मूसा ने यशू'अ को दिया था हर एक बात पूरी न हो चुकी, जिसे लोगों को बताने का हुक्म ख़ुदावन्द ने यशू'अ को किया था; और लोगों ने जल्दी की और पार उतरे।
Svećenici koji su nosili Kovčeg saveza stajali su usred Jordana, sve dok se nije izvršilo sve što je Jahve zapovjedio Jošui da narod izvrši, sasvim onako kao što Mojsije bijaše naredio Jošui. A narod je žurno prelazio.
11 और ऐसा हुआ कि जब सब लोग साफ़ पार हो गये, तो ख़ुदावन्द का सन्दूक़ और काहिन भी लोगों के रूबरू पार हुए।
Pošto je sav narod prešao, prijeđu i svećenici s Kovčegom saveza Jahvina i krenu pred narodom.
12 और बनी रूबिन और बनी जद्द और मनस्सी के आधे क़बीले के लोग मूसा के कहने के मुताबिक़ हथियार बांधे हुए बनी इस्राईल के आगे पार गये;
Tada sinovi Rubenovi i sinovi Gadovi i polovina plemena Manašeova u bojnoj opremi stanu na čelo sinova Izraelovih, kao što im bijaše zapovjedio Mojsije.
13 या'नी क़रीब चालीस हज़ार आदमी लड़ाई के लिए तैयार और हथियार बांधे हुए ख़ुदावन्द के सामने पार होकर यरीहू के मैदान में पहुँचे ताकि जंग करें।
Oko četrdeset tisuća naoružanih ljudi prešlo je pred Jahvom da se bori na Jerihonskim poljanama.
14 उस दिन ख़ुदावन्द ने सब इस्राईलियों के सामने यशू'अ को सरफ़राज़ किया; और जैसा वह मूसा से डरते थे, वैसे ही उससे उसकी ज़िन्दगी भर डरते रहे।
Toga dana uzvisi Jahve Jošuu pred svim Izraelom i svi ga se bojahu, kao nekoć Mojsija, u sve dane njegova života.
15 और ख़ुदावन्द ने यशू'अ से कहा कि।
Jahve reče Jošui:
16 इन काहिनो को जो 'अहद का सन्दूक़ उठाये हुए हैं, हुक्म कर कि वह यरदन में से निकल आयें।
“Zapovjedi svećenicima koji nose Kovčeg saveza neka izađu iz Jordana.”
17 चुनाँचे यशू'अ ने काहिनो को हुक्म दिया कि यरदन में से निकल आओ।
Tada Jošua zapovjedi svećenicima: “Izađite iz Jordana!”
18 और जब वह काहिन जो ख़ुदावन्द के 'अहद का सन्दूक़ उठाये हुए थे यरदन के बीच में से निकल आए, और उनके पाँव के तलवे ख़ुश्की पर आ टिके तो यरदन का पानी फिर अपनी जगह पर आ गया और पहले की तरह अपने सब किनारों पर बहने लगा।
A čim su svećenici koji su nosili Kovčeg saveza Jahvina izašli isred Jordana i stali nogama na suho, vrate se vode Jordana na svoje mjesto i poteku kao i prije preko svojih obala.
19 और लोग पहले महीने की दसवीं तारीख़ को यरदन में से निकल कर यरीहू की पूरबी सरहद पर जिल्जाल में ख़ेमाज़न हुए।
Narod je izašao iz Jordana desetog dana prvoga mjeseca. Tada se utaborio u Gilgalu, istočno od Jerihona.
20 और यशू'अ ने उन बारह पत्थरों को जिनको उन्होंने यरदन में से लिया था जिल्जाल में खड़ा किया।
A onih dvanaest kamenova što su ih uzeli sa sobom iz Jordana, Jošua postavi u Gilgalu.
21 और उस ने बनी इस्राईल से कहा कि जब तुम्हारे लड़के आइन्दा ज़माने में अपने अपने बाप दादा से पूछें, कि इन पत्थरों का मतलब क्या है?
Tada reče Izraelcima: “Ako potomci vaši upitaju jednoga dana svoje očeve: 'Što znači ovo kamenje?' -
22 तो तुम अपने लड़कों को यही बताना कि इस्राईली ख़ुश्की ख़ुश्की हो कर इस यरदन के पार आए थे।
vi ih poučite ovako: 'Izrael je ovdje po suhu prešao preko Jordana
23 क्यूँकि ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा ने जब तक तुम पार न हो गये, यरदन के पानी को तुम्हारे सामने से हटा कर सुखा दिया; जैसा ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा ने बहर — ए — कु़लजु़म से किया, कि उसे हमारे सामने से हटा कर सुखा दिया जब तक हम पार न हो गये।
jer je Jahve, Bog vaš, osušio pred vama vodu Jordana dok ne prijeđoste, kao što je učinio Jahve, Bog vaš, s Morem crvenim kad ga je osušio pred nama dok ne prijeđosmo.
24 ताकि ज़मीन की सब क़ौमें जान लें कि ख़ुदावन्द का हाथ ताक़तवर है। और ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा से हमेशा डरती रहें।
A sve to, da bi znali svi narodi zemlje koliko je moćna ruka Jahvina, i vi sami da se svagda bojite Jahve, Boga svoga.'”