< यशो 11 >
1 जब हसूर के बादशाह याबीन ने यह सुना तो उस ने मदून के बादशाह यूआब और समरून के बादशाह और इक्शाफ़ के बादशाह को।
Kad je sve to čuo Jabin, kralj od Hasora, obavijesti Jobaba, kralja od Madona, i kralja od Šimrona, i kralja od Akšafa,
2 और उन बादशाहों को जो उत्तर की तरफ़ पहाड़ी मुल्क और किन्नरत के दख्खिनी मैदान और नशेब की ज़मीन और पश्चिम की तरफ़ डोर की मुर्तफ़ा ज़मीन में रहते थे।
i kraljeve na sjeveru, u Gorju, i u Arabi južno od Kinereta, i u Šefeli, i na uzvišicama Dora prema moru;
3 और पूरबी और पश्चिम के कना'नियों और अमूरीयों और हित्तियों और फ़रिज़्ज़ियों और पहाड़ी मुल्क के यबूसियों और हव्वियों को जो हरमून के नीचे मिस्फ़ाह के मुल्क में रहते थे बुलवा भेजा।
Kanaance na istoku i zapadu, Amorejce, Hetite, Perižane i Jebusejce u planinama, Hivijce pod Hermonom u zemlji Mispi.
4 तब वह और उनके साथ उनके लश्कर या'नी एक बड़ी भीड़ जो ता'दाद में समन्दर के किनारे की रेत की तरह थे बहुत से घोड़ों और रथों को साथ लेकर निकले।
Svi oni izađu sa svim svojim četama, s mnoštvom što ga bijaše kao pijeska na obali morskoj i s mnogim konjima i kolima.
5 और यह सब बादशाह मिलकर आए और उन्होंने मेरुम की झील पर इकठ्ठे डेरे डाले ताकि इस्राईलियों से लड़ें।
Udruže se, dakle, svi ti kraljevi i utabore se zajedno na vodama Meroma da se bore protiv Izraela.
6 तब ख़ुदावन्द ने यशू'अ से कहा कि उन से न डरो क्यूँकि कल इस वक़्त मैं उन सब को इस्राईलियों के सामने मार कर डाल दूँगा तू उनके घोड़ों की कूचें काट डालना और उनके रथ आग से जला देना।
Tada Jahve reče Jošui: “Ne boj se njih, jer ću sutra u ovo doba učiniti te će svi biti pobijeni pred Izraelom; konje njihove osakati, a bojna im kola ognjem spali.”
7 चुनाँचे यशू'अ और सब जंगी मर्द उसके साथ मेरूम की झील पर अचानक उनके मुक़ाबिले को आए और उन पर टूट पड़े।
Jošua povede na njih sve svoje ratnike, iznenada ih napade na vodama Meroma i udari na njih.
8 और ख़ुदावन्द ने उनको इस्राईलियों के क़ब्ज़े में कर दिया इसलिए उन्होंने उनको मारा और बड़े सैदा और मिसरफ़ात अलमाइम और पूरब में मिसफ़ाह की वादी तक उनको दौड़ाया और क़त्ल किया यहाँ तक कि उन में से एक भी बाक़ी न छोड़ा।
I Jahve ih dade u ruke Izraelcima te ih oni pobiše i protjeraše sve do Velikog Sidona i do Misrefot Majima i do ravnice Mispe na istoku; i poraziše ih tako te nitko ne preživje.
9 और यशू'अ ने ख़ुदावन्द के हुक्म के मुवाफ़िक़ उन से किया कि उनके घोड़ों की कूँचें काट डालीं और उनके रथ आग से जला दिए।
Jošua učini kako mu je Jahve zapovjedio: konje im osakati, a kola im ognjem spali.
10 फिर यशू'अ उसी वक़्त लौटा और उस ने हसूर को घेर करके उसके बादशाह को तलवार से मारा, क्यूँकि अगले वक़्त में हसूर उन सब सल्तनतों का सरदार था।
U to se vrijeme vrati Jošua i zauze Hasor, a njegova kralja pogubi mačem. Hasor je nekoć bio glavni grad svima tim kraljevstvima.
11 और उन्होंने उन सब लोगों को जो वहाँ थे तहस नहस करके उनको, बिल्कुल हलाक कर दिया; वहाँ कोई आदमी बाक़ी न रहा, फिर उस ने हसूर को आग से जला दिया।
Pobili su sve oštricom mača, izvršujući “herem”, kletvu. Ne ostade ništa živo, a Hasor spališe ognjem.
12 और यशू'अ ने उन बादशाहों के सब शहरों को और उन शहरों के सब बादशाहों को लेकर और उनको तहस नहस कर के बिल्कुल हलाक कर दिया, जैसा ख़ुदावन्द के बन्दे मूसा ने हुक्म किया था।
Sve gradove onih kraljeva pokori Jošua i pobi kraljeve oštricom mača, izvršujući “herem”, kletvu, kao što je bio zapovjedio Mojsije, sluga Jahvin.
13 लेकिन जो शहर अपने टीलों पर बने हुए थे उन में से किसी को इस्राईलियों ने नहीं जलाया, सिवा हसूर के जिसे यशू'अ ने फूँक दिया था।
Od ostalih gradova koji se dizahu na svojim brežuljcima Izraelci nisu spalili ni jednoga, osim Hasora, koji spali Jošua.
14 और उन शहरों के तमाम माल — ए — ग़नीमत और चौपायों को बनी इस्राईल ने अपने वास्ते लूट में ले लिया, लेकिन हर एक आदमी को तलवार की धार से क़त्ल किया, यहाँ तक कि उनको ख़त्म कर दिया और एक आदमी को भी न छोड़ा।
Sav plijen iz tih gradova i stoku razdijeliše sinovi Izraelovi među sobom, a sve ljude pobiše oštricom mača, istrijebiše ih i ni žive duše ne ostade.
15 जैसा ख़ुदावन्द ने अपने बन्दे मूसा को हुक्म दिया था वैसा ही मूसा ने यशू'अ को हुक्म दिया, और यशू'अ ने वैसा ही किया; और जो हुक्म ख़ुदावन्द ने मूसा को दिया था उन में से किसी को उस ने बग़ैर पूरा किये न छोड़ा।
Sve što Jahve bijaše zapovjedio svome sluzi Mojsiju, zapovjedio je Mojsije Jošui, a Jošua sve izvršio, ne izostavivši ništa od svega što Jahve bijaše zapovjedio Mojsiju.
16 इसलिए यशू'अ ने उस सारे मुल्क को, या'नी पहाड़ी मुल्क, और सारे दख्खिनी हिस्से और जशन के सारे मुल्क, और नशेब की ज़मीन, और मैदान और इस्राईलियों के पहाड़ी मुल्क, और उसी के नशेब की ज़मीन,
Tako je Jošua zauzeo svu zemlju: Gorje, sav Negeb i svu zemlju Gošen, Šefelu, Arabu, Izraelsko gorje i njegove brežuljke,
17 कोह — ए — ख़ल्क़ से लेकर जो श'ईर की तरफ़ जाता है, बा'ल जद्द तक जो वादी — ए — लुबनान में कोह — ए — हरमून के नीचे है सब को ले लिया, और उनके बादशाहों पर फ़तह़ हासिल करके उस ने उनको मारा और क़त्ल किया।
od gore Halaka, koja se diže prema Seiru, pa do Baal Gada, u ravnici libanonskoj pod gorom Hermonom; zarobio je sve njihove kraljeve, pobio ih i pogubio.
18 और यशू'अ मुद्दत तक उन सब बादशाहों से लड़ता रहा।
Dugo je vremena ratovao Jošua s tim kraljevima.
19 सिवा हव्वियों के जो जिबा'ऊन के बाशिंदे थे और किसी शहर ने बनी इस्राईल से सुलह नहीं की, बल्कि सब को उन्होंने लड़ कर फ़तह किया।
Nije bilo ni jednoga grada koji je sklopio mir s sinovima Izraelovim, osim Hivijaca, koji su živjeli u Gibeonu: sve ih zauzeše ratom.
20 क्यूँकि यह ख़ुदावन्द ही की तरफ़ से था कि वह उनके दिलों को ऐसा सख़्त कर दे कि वह जंग में इस्राईल का मुक़ाबला करें ताकि वह उनको बिल्कुल हलाक़ कर डाले और उन पर कुछ मेहरबानी न हो बल्कि वह उनको बर्बाद कर दे, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म दिया था।
Jahve im bijaše otvrdnuo srca te su izašli u boj protiv Izraela i pali pod “herem”, kletvu bez smilovanja, da budu istrijebljeni, kako je to Jahve bio zapovjedio Mojsiju.
21 फिर उस वक़्त यशू'अ ने आकर, अनाक़ीम की पहाड़ी मुल्क, या'नी हबरून और दबीर और 'अनाब से बल्कि यहूदाह के सारे पहाड़ी मुल्क और इस्राईल के सारे पहाड़ी मुल्क से काट डाला; यशू'अ ने उनको उनके शहरों के साथ बिल्कुल हलाक़ कर दिया।
U ono vrijeme dođe Jošua i istrijebi Anakovce iz Gorja, iz Hebrona, iz Debira, iz Anaba, iz svega gorja Judina i iz svega gorja Izraelova: predade ih “heremu”, uništenju, njih i sve njihove gradove.
22 इसलिए अनाक़ीम में से कोई बनी इस्राईल के मुल्क में बाक़ी न रहा, सिर्फ़ गज़्ज़ा और जात और अशदूद में थोड़े से बाक़ी रहे।
Tako ne ostade nijedan Anakovac u svoj zemlji sinova Izraelovih, osim u Gazi, u Gatu i Ašdodu.
23 तब जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा था, उसके मुताबिक़ यशू'अ ने सारे मुल्क को लिया यशू'अ ने उसे इस्राईलियों को उनके क़बीलों के हिस्से के मुवाफ़िक़ मीरास के तौर पर दिया, और मुल्क को जंग से फराग़त मिली।
Jošua zauze svu zemlju, kao što je Jahve bio rekao Mojsiju, i dade je u baštinu Izraelu podijelivši je po plemenima. I konačno zemlja počinu od rata.