< यूहन्ना 5 >
1 इन बातों के बाद यहूदियों की एक 'ईद हुई और ईसा येरूशलेम को गया।
Nakon toga bijaše židovski blagdan pa Isus uziđe u Jeruzalem.
2 येरूशलेम में भेड़ दरवाज़े के पास एक हौज़ है जो 'इब्रानी में बैत हस्दा कहलाता है, और उसके पाँच बरामदेह हैं।
U Jeruzalemu se kod Ovčjih vrata nalazi kupalište koje se hebrejski zove Bethzatha, a ima pet trijemova.
3 इनमें बहुत से बीमार और अन्धे और लंगड़े और कमज़ोर लोग जो पानी के हिलने के इंतज़ार में पड़े थे।
U njima je ležalo mnoštvo bolesnika - slijepih, hromih, uzetih: čekali su da izbije voda.
4 [क्यूँकि वक़्त पर ख़ुदावन्द का फ़रिश्ता हौज़ पर उतर कर पानी हिलाया करता था। पानी हिलते ही जो कोई पहले उतरता सो शिफ़ा पाता, उसकी जो कुछ बीमारी क्यूँ न हो।]
Anđeo bi Gospodnji, naime, silazio od vremena do vremena u ribnjak i pokrenuo vodu: tko bi prvi ušao pošto je voda izbila, ozdravio bi makar bolovao od bilo kakve bolesti.
5 वहाँ एक शख़्स था जो अठतीस बरस से बीमारी में मुब्तिला था।
Bijaše ondje neki čovjek koji je trpio od svoje bolesti trideset i osam godina.
6 उसको 'ईसा ने पड़ा देखा और ये जानकर कि वो बड़ी मुद्दत से इस हालत में है, उससे कहा, “क्या तू तन्दरुस्त होना चाहता है?”
Kad ga Isus opazi gdje leži i kada dozna da je već dugo u tome stanju, kaže mu: “Želiš li ozdraviti?”
7 उस बीमार ने उसे जवाब दिया, “ऐ ख़ुदावन्द! मेरे पास कोई आदमी नहीं कि जब पानी हिलाया जाए तो मुझे हौज़ में उतार दे, बल्कि मेरे पहुँचते पहुँचते दूसरा मुझ से पहले उतर पड़ता है।”
Odgovori mu bolesnik: “Gospodine, nikoga nemam tko bi me uronio u kupalište kad se voda uzbiba. Dok ja stignem, drugi već prije mene siđe.”
8 'ईसा ने उससे कहा, “उठ, और अपनी चारपाई उठाकर चल फिर।”
Kaže mu Isus: “Ustani, uzmi svoju postelju i hodi!”
9 वो शख़्स फ़ौरन तन्दरुस्त हो गया, और अपनी चारपाई उठाकर चलने फिरने लगा।
Čovjek odmah ozdravi, uzme svoju postelju i prohoda. Toga dana bijaše subota.
10 वो दिन सबत का था। पस यहूदी अगुवे उससे जिसने शिफ़ा पाई थी कहने लगे, “आज सबत का दिन है, तुझे चारपाई उठाना जायज़ नहीं।”
Židovi su stoga govorili ozdravljenomu: “Subota je! Ne smiješ nositi postelju svoju!”
11 उसने उन्हें जवाब दिया, जिसने मुझे तन्दरुस्त किया, उसी ने मुझे फ़रमाया, “अपनी चारपाई उठाकर चल फिर।”
On im odvrati: “Onaj koji me ozdravi reče mi: 'Uzmi svoju postelju i hodi!'”
12 उन्होंने उससे पूछा, “वो कौन शख़्स है जिसने तुझ से कहा, 'चारपाई उठाकर चल फिर'?”
Upitaše ga dakle: “Tko je taj čovjek koji ti je rekao: 'Uzmi i hodi?'”
13 लेकिन जो शिफ़ा पा गया था वो न जानता था कि वो कौन है, क्यूँकि भीड़ की वजह से 'ईसा वहाँ से टल गया था।
No ozdravljenik nije znao tko je taj jer je Isus nestao u mnoštvu što se ondje nalazilo.
14 इन बातों के बाद वो ईसा को हैकल में मिला; उसने उससे कहा, “देख, तू तन्दरुस्त हो गया है! फिर गुनाह न करना, ऐसा न हो कि तुझपर इससे भी ज़्यादा आफ़त आए।”
Nakon toga nađe ga Isus u Hramu i reče mu: “Eto, ozdravio si! Više ne griješi da te što gore ne snađe!”
15 उस आदमी ने जाकर यहूदियों को ख़बर दी कि जिसने मुझे तन्दरुस्त किया वो ईसा है।
Čovjek ode i javi Židovima da je Isus onaj koji ga je ozdravio.
16 इसलिए यहूदी ईसा को सताने लगे, क्यूँकि वो ऐसे काम सबत के दिन करता था।
Zbog toga su Židovi počeli Isusa napadati što to radi subotom.
17 लेकिन ईसा ने उनसे कहा, “मेरा आसमानी बाप अब तक काम करता है, और मैं भी काम करता हूँ।”
Isus im odgovori: “Otac moj sve do sada radi pa i ja radim.”
18 इस वजह से यहूदी और भी ज़्यादा उसे क़त्ल करने की कोशिश करने लगे, कि वो न फ़क़त सबत का हुक्म तोड़ता, बल्कि ख़ुदा को ख़ास अपना बाप कह कर अपने आपको ख़ुदा के बराबर बनाता था
Zbog toga su Židovi još više gledali da ga ubiju jer je ne samo kršio subotu nego i Boga nazivao Ocem svojim izjednačujući sebe s Bogom.
19 पस ईसा ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ कि बेटा आप से कुछ नहीं कर सकता, सिवा उसके जो बाप को करते देखता है; क्यूँकि जिन कामों को वो करता है, उन्हें बेटा भी उसी तरह करता है।
Isus nato odvrati: “Zaista, zaista, kažem vam: Sin ne može sam od sebe činiti ništa, doli što vidi da čini Otac; što on čini, to jednako i Sin čini.
20 इसलिए कि बाप बेटे को 'अज़ीज़ रखता है, और जितने काम ख़ुद करता है उसे दिखाता है; बल्कि इनसे भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम ता'ज्जुब करो।
Jer Otac Ljubi Sina i pokazuje mu sve što sam čini. Pokazat će mu i veća djela od ovih te ćete se čudom čuditi.
21 क्यूँकि जिस तरह बाप मुर्दों को उठाता और ज़िन्दा करता है, उसी तरह बेटा भी जिन्हें चाहता है ज़िन्दा करता है।
Uistinu, kao što Otac uskrisuje mrtve i oživljava tako i Sin oživljava koje hoće.
22 क्यूँकि बाप किसी की 'अदालत भी नहीं करता, बल्कि उसने 'अदालत का सारा काम बेटे के सुपुर्द किया है;
Otac doista ne sudi nikomu: sav je sud predao Sinu
23 ताकि सब लोग बेटे की 'इज़्ज़त करें जिस तरह बाप की 'इज़्ज़त करते हैं। जो बेटे की 'इज़्ज़त नहीं करता, वो बाप की जिसने उसे भेजा 'इज़्ज़त नहीं करता।
da svi časte Sina kao što časte Oca. Tko ne časti Sina, ne časti ni Oca koji ga posla.”
24 मैं तुम से सच कहता हूँ कि जो मेरा कलाम सुनता और मेरे भेजने वाले का यक़ीन करता है, हमेशा की ज़िन्दगी उसकी है और उस पर सज़ा का हुक्म नहीं होता बल्कि वो मौत से निकलकर ज़िन्दगी में दाख़िल हो गया है।” (aiōnios )
“Zaista, zaista, kažem vam: tko sluša moju riječ i vjeruje onomu koji me posla, ima život vječni i ne dolazi na sud, nego je prešao iz smrti u život. (aiōnios )
25 “मैं तुम से सच सच कहता हूँ कि वो वक़्त आता है बल्कि अभी है, कि मुर्दे ख़ुदा के बेटे की आवाज़ सुनेंगे और जो सुनेंगे वो जिएँगे।
Zaista, zaista, kažem vam: dolazi čas - sada je! - kad će mrtvi čuti glas Sina Božjega i koji čuju, živjet će.
26 क्यूँकि जिस तरह बाप अपने आप में ज़िन्दगी रखता है, उसी तरह उसने बेटे को भी ये बख़्शा कि अपने आप में ज़िन्दगी रख्खे।
Doista, kao što Otac ima život u sebi tako je i Sinu dao da ima život u sebi;
27 बल्कि उसे 'अदालत करने का भी इख़्तियार बख़्शा, इसलिए कि वो आदमज़ाद है।
i ovlasti ga da sudi jer je Sin Čovječji.
28 इससे ता'अज्जुब न करो; क्यूँकि वो वक़्त आता है कि जितने क़ब्रों में हैं उसकी आवाज़ सुनकर निकलेंगे,
Ne čudite se tome jer dolazi čas kad će svi koji su u grobovima, čuti njegov glas.
29 जिन्होंने नेकी की है ज़िन्दगी की क़यामत, के वास्ते, और जिन्होंने बदी की है सज़ा की क़यामत के वास्ते।”
I izići će: koji su dobro činili - na uskrsnuće života, a koji su radili zlo - na uskrsnuće osude.
30 “मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूँ 'अदालत करता हूँ और मेरी 'अदालत रास्त है, क्यूँकि मैं अपनी मर्ज़ी नहीं बल्कि अपने भेजने वाले की मर्ज़ी चाहता हूँ।
Ja sam od sebe ne mogu učiniti ništa: kako čujem, sudim, i sud je moj pravedan jer ne tražim svoje volje, nego volju onoga koji me posla.”
31 अगर मैं ख़ुद अपनी गवाही दूँ, तो मेरी गवाही सच्ची नहीं।
“Ako ja svjedočim sam za sebe, svjedočanstvo moje nije istinito.
32 एक और है जो मेरी गवाही देता है, और मैं जानता हूँ कि मेरी गवाही जो वो देता है सच्ची है।
Drugi svjedoči za mene i znam: istinito je svjedočanstvo kojim on svjedoči za mene.
33 तुम ने युहन्ना के पास पयाम भेजा, और उसने सच्चाई की गवाही दी है।
Vi ste poslali k Ivanu i on je posvjedočio za istinu.
34 लेकिन मैं अपनी निस्बत इंसान की गवाही मंज़ूर नहीं करता, तोभी मैं ये बातें इसलिए कहता हूँ कि तुम नजात पाओ।
Ja ne primam svjedočanstva od čovjeka, već govorim to da se vi spasite.
35 वो जलता और चमकता हुआ चराग़ था, और तुम को कुछ 'अर्से तक उसकी रौशनी में ख़ुश रहना मंज़ूर हुआ।
On bijaše svjetiljka što gori i svijetli, a vi se htjedoste samo za čas naslađivati njegovom svjetlosti.
36 लेकिन मेरे पास जो गवाही है वो युहन्ना की गवाही से बड़ी है, क्यूँकि जो काम बाप ने मुझे पूरे करने को दिए, या'नी यही काम जो मैं करता हूँ, वो मेरे गवाह हैं कि बाप ने मुझे भेजा है।
Ali ja imam svjedočanstvo veće od Ivanova: djela koja mi je dao izvršiti Otac, upravo ta djela koja činim, svjedoče za mene - da me poslao Otac.
37 और बाप जिसने मुझे भेजा है, उसी ने मेरी गवाही दी है। तुम ने न कभी उसकी आवाज़ सुनी है और न उसकी सूरत देखी;
Pa i Otac koji me posla sam je svjedočio za mene. Niti ste glasa njegova ikada čuli niti ste lica njegova ikada vidjeli,
38 और उस के कलाम को अपने दिलों में क़ाईम नहीं रखते, क्यूँकि जिसे उसने भेजा है उसका यक़ीन नहीं करते।
a ni riječ njegova ne prebiva u vama jer ne vjerujete onomu kojega on posla.
39 तुम किताब — ए — मुक़द्दस में ढूँडते हो, क्यूँकि समझते हो कि उसमें हमेशा की ज़िन्दगी तुम्हें मिलती है, और ये वो है जो मेरी गवाही देती है; (aiōnios )
Vi istražujete Pisma jer mislite po njima imati život vječni. I ona svjedoče za mene, (aiōnios )
40 फिर भी तुम ज़िन्दगी पाने के लिए मेरे पास आना नहीं चाहते।
a vi ipak nećete da dođete k meni da život imate.
41 मैं आदमियों से 'इज़्ज़त नहीं चाहता।
Slave od ljudi ne tražim,
42 लेकिन मैं तुमको जानता हूँ कि तुम में ख़ुदा की मुहब्बत नहीं।
ali vas dobro upoznah: ljubavi Božje nemate u sebi.
43 मैं अपने आसमानी बाप के नाम से आया हूँ और तुम मुझे क़ुबूल नहीं करते, अगर कोई और अपने ही नाम से आए तो उसे क़ुबूल कर लोगे।
Ja sam došao u ime Oca svoga i vi me ne primate. Dođe li tko drugi u svoje ime, njega ćete primiti.
44 तुम जो एक दूसरे से 'इज़्ज़त चाहते हो और वो 'इज़्ज़त जो ख़ुदा — ए — वाहिद की तरफ़ से होती है नहीं चाहते, क्यूँकर ईमान ला सकते हो?
Ta kako biste vi vjerovali kad tražite slavu jedni od drugih, a slave od Boga jedinoga ne tražite!
45 ये न समझो कि मैं बाप से तुम्हारी शिकायत करूँगा; तुम्हारी शिकायत करनेवाला तो है, या'नी मूसा जिस पर तुम ने उम्मीद लगा रख्खी है।
Ne mislite da ću vas ja tužiti Ocu. Vaš je tužitelj Mojsije u koga se uzdate.
46 क्यूँकि अगर तुम मूसा का यक़ीन करते तो मेरा भी यक़ीन करते, इसलिए कि उसने मेरे हक़ में लिखा है।
Uistinu, kad biste vjerovali Mojsiju, i meni biste vjerovali: ta o meni je on pisao.
47 लेकिन जब तुम उसके लिखे हुए का यक़ीन नहीं करते, तो मेरी बात का क्यूँकर यक़ीन करोगे?”
Ali ako njegovim pismima ne vjerujete, kako da mojim riječima vjerujete?”