< यूहन्ना 21 >

1 इस के बाद ईसा एक बार फिर अपने शागिर्दों पर ज़ाहिर हुआ जब वह तिबरियास यानी गलील की झील पर थे। यह यूँ हुआ।
Poslije toga očitova se Isus ponovno učenicima na Tiberijadskome moru. Očitova se ovako:
2 कुछ शागिर्द शमौन पतरस के साथ जमा थे, तोमा जो जुड़वाँ कहलाता था, नतन — एल जो गलील के क़ाना से था, ज़ब्दी के दो बेटे और मज़ीद दो शागिर्द।
Bijahu zajedno Šimun Petar, Toma zvani Blizanac, Natanael iz Kane Galilejske, zatim Zebedejevi i još druga dva njegova učenika.
3 शमौन पतरस ने कहा, “मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।” दूसरों ने कहा, “हम भी साथ जाएँगे।” चुनाँचे वह निकल कर कश्ती पर सवार हुए। लेकिन उस पूरी रात एक भी मछली हाथ न आई।
Kaže im Šimun Petar: “Idem ribariti.” Rekoše: “Idemo i mi s tobom.” Izađoše i uđoše u lađu, ali te noći ne uloviše ništa.
4 सुबह — सवेरे ईसा झील के किनारे पर आ खड़ा हुआ। लेकिन शागिर्दों को मालूम नहीं था कि वह ईसा ही है।
Kad je već svanulo, stade Isus na kraju, ali učenici nisu znali da je to Isus.
5 उस ने उन से पूछा, “बच्चो, क्या तुम्हें खाने के लिए कुछ मिल गया?”
Kaže im Isus: “Dječice, imate li što za prismok?” Odgovoriše mu: “Nemamo.”
6 उस ने कहा, “अपना जाल नाव के दाएँ हाथ डालो, फिर तुम को कुछ मिलेगा।” उन्हों ने ऐसा किया तो मछलियों की इतनी बड़ी तहदाद थी कि वह जाल नाव तक न ला सके।
A on im reče: “Bacite mrežu na desnu stranu lađe i naći ćete.” Baciše oni i više je ne mogoše izvući od mnoštva ribe.
7 इस पर ईसा के प्यारे शागिर्द ने पतरस से कहा, “यह तो ख़ुदावन्द है।” यह सुनते ही कि ख़ुदावन्द है शमौन पतरस अपनी चादर ओढ़ कर पानी में कूद पड़ा (उस ने चादर को काम करने के लिए उतार लिया था)।
Tada onaj učenik kojega je Isus ljubio kaže Petru: “Gospodin je!” Kad je Šimun Petar čuo da je to Gospodin, pripaše si gornju haljinu, jer bijaše gol, te se baci u more.
8 दूसरे शागिर्द नाव पर सवार उस के पीछे आए। वह किनारे से ज़्यादा दूर नहीं थे, तक़रीबन सौ मीटर के फ़ासिले पर थे। इस लिए वह मछलियों से भरे जाल को पानी खींच खींच कर ख़ुश्की तक लाए।
Ostali učenici dođoše s lađicom vukući mrežu s ribom jer ne bijahu daleko od kraja, samo kojih dvjesta lakata.
9 जब वह नाव से उतरे तो देखा कि लकड़ी के कोयलों की आग पर मछलियाँ भुनी जा रही हैं और साथ रोटी भी है।
Kad iziđu na kraj, ugledaju pripravljenu žeravicu i na njoj pristavljenu ribu i kruh.
10 ईसा ने उन से कहा, “उन मछलियों में से कुछ ले आओ जो तुम ने अभी पकड़ी हैं।”
Kaže im Isus: “Donesite riba što ih sada uloviste.”
11 शमौन पतरस नाव पर गया और जाल को ख़ुश्की पर घसीट लाया। यह जाल 153 बड़ी मछलियों से भरा हुआ था, तो भी वह न फटा।
Nato se Šimun Petar popne i izvuče na kraj mrežu punu velikih riba, sto pedeset i tri. I premda ih je bilo toliko, mreža se ne raskinu.
12 ईसा ने उन से कहा, “आओ, खा लो।” किसी भी शागिर्द ने सवाल करने की जुरअत न की कि “आप कौन हैं?” क्यूँकि वह तो जानते थे कि यह ख़ुदावन्द ही है।
Kaže im Isus: “Hajde, doručkujte!” I nitko se od učenika ne usudi upitati ga: “Tko si ti?” Znali su da je Gospodin.
13 फिर ईसा आया और रोटी ले कर उन्हें दी और इसी तरह मछली भी उन्हें खिलाई।
Isus pristupi, uzme kruh i dade im, a tako i ribu.
14 ईसा के जी उठने के बाद यह तीसरी बार था कि वह अपने शागिर्दों पर ज़ाहिर हुआ।
To se već treći put očitova Isus učenicima pošto uskrsnu od mrtvih.
15 खाने के बाद ईसा शमौन पतरस से मुख़ातिब हुआ, “यूहन्ना के बेटे शमौन, क्या तू इन की निस्बत मुझ से ज़्यादा मुहब्बत करता है?” उस ने जवाब दिया, “जी ख़ुदावन्द, आप तो जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ।” ईसा बोला, “फिर मेरे भेड़ों को चरा।”
Nakon doručka upita Isus Šimuna Petra: “Šimune Ivanov, ljubiš li me više nego ovi?” Odgovori mu: “Da, Gospodine, ti znaš da te volim.”
16 तब ईसा ने एक और मर्तबा पूछा, “शमौन यूहन्ना के बेटे, क्या तू मुझ से मुहब्बत करता है?” उस ने जवाब दिया, “जी ख़ुदावन्द, आप तो जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ।” ईसा बोला, “फिर मेरी भेड़ों को चरा।”
Kaže mu: “Pasi jaganjce moje!” Upita ga po drugi put: “Šimune Ivanov, ljubiš li me?” Odgovori mu: “Da, Gospodine, ti znaš da te volim!” Kaže mu: “Pasi ovce moje!”
17 तीसरी दफ़ा ईसा ने उस से पूछा, “शमौन यूहन्ना के बेटे, क्या तू मुझे प्यार करता है?” तीसरी दफ़ा यह सवाल सुनने से पतरस को बड़ा दुख हुआ। उस ने कहा, “ख़ुदावन्द, आप को सब कुछ मालूम है। आप तो जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ।” ईसा ने उस से कहा, “मेरी भेड़ों को चरा।
Upita ga treći put: “Šimune Ivanov, voliš li me?” Ražalosti se Petar što ga upita treći put: “Voliš li me?” pa mu odgovori: “Gospodine, ti sve znaš! Tebi je poznato da te volim.” Kaže mu Isus: “Pasi ovce moje!”
18 मैं तुझे सच बताता हूँ कि जब तू जवान था तो तू ख़ुद अपनी कमर बाँध कर जहाँ जी चाहता घूमता फिरता था। लेकिन जब तू बूढ़ा होगा तो तू अपने हाथों को आगे बढ़ाएगा और कोई और तेरी कमर बाँध कर तुझे ले जाएगा जहाँ तेरा दिल नहीं करेगा।”
“Zaista, zaista kažem ti: Dok si bio mlađi, sam si se opasivao i hodio kamo si htio; ali kad ostariš, raširit ćeš ruke i drugi će te opasivati i voditi kamo nećeš.”
19 (ईसा की यह बात इस तरफ़ इशारा था कि पतरस किस क़िस्म की मौत से ख़ुदा को जलाल देगा)। फिर उस ने उसे बताया, “मेरे पीछे चल।”
A to mu reče nagovješćujući kakvom će smrću proslaviti Boga. Rekavši to doda: “Idi za mnom!”
20 पतरस ने मुड़ कर देखा कि जो शागिर्द ईसा को प्यारा था वह उन के पीछे चल रहा है। यह वही शागिर्द था जिस ने शाम के खाने के दौरान ईसा की तरफ़ सर झुका कर पूछा था, “ख़ुदावन्द, कौन आप को दुश्मन के हवाले करेगा?”
Petar se okrene i opazi da ga slijedi onaj učenik kojega je Isus ljubio i koji se za večere bijaše privio Isusu uz prsa i upitao ga: “Gospodine, tko će te to izdati?”
21 अब उसे देख कर पतरस ने ईसा से सवाल किया, “ख़ुदावन्द, इस के साथ क्या होगा?”
Vidjevši ga, Petar kaže Isusu: “Gospodine, a što s ovim?”
22 ईसा ने जवाब दिया, “अगर मैं चाहूँ कि यह मेरे वापस आने तक ज़िन्दा रहे तो तुझे क्या? बस तू मेरे पीछे चलता रह।”
Odgovori mu Isus: “Ako hoću da on ostane dok ne dođem, što je tebi do toga? Ti idi za mnom!”
23 नतीजे में भाइयों में यह ख़याल फैल गया कि यह शागिर्द नहीं मरेगा। लेकिन ईसा ने यह बात नहीं की थी। उस ने सिर्फ़ यह कहा था, “अगर मैं चाहूँ कि यह मेरे वापस आने तक ज़िन्दा रहे तो तुझे क्या?”
Stoga se pronese među braćom glas da onaj učenik neće umrijeti. No Isus mu nije rekao: “Neće umrijeti”, nego: “Ako hoću da on ostane dok ne dođem, što je tebi do toga?”
24 यह वह शागिर्द है जिस ने इन बातों की गवाही दे कर इन्हें क़लमबन्द कर दिया है। और हम जानते हैं कि उस की गवाही सच्ची है।
Taj učenik za ovo svjedoči i ovo napisa. I znamo da je istinito svjedočanstvo njegovo.
25 ईसा ने इस के अलावा भी बहुत कुछ किया। अगर उस का हर काम क़लमबन्द किया जाता तो मेरे ख़याल में पूरी दुनियाँ में यह किताबें रखने की गुन्जाइश न होती।
A ima još mnogo toga što učini Isus i kad bi se sve redom popisalo, sav svijet, mislim, ne bi obuhvatio knjiga koje bi se napisale.

< यूहन्ना 21 >