< यूहन्ना 17 >
1 यह कह कर ईसा ने अपनी नज़र आसमान की तरफ़ उठाई और दुआ की, “ऐ बाप, वक़्त आ गया है। अपने बेटे को जलाल दे ताकि बेटा तुझे जलाल दे।
O Yesu ayanjile amambo ega; nantele abhozya amaso gakwe ahwenyelezye amwanya na yanje, “Daada, esala efishile; mwamishe omwana waho ili omwana wope nkamwamishe awe -
2 क्यूँकि तू ने उसे तमाम इंसान ों पर इख़्तियार दिया है ताकि वह उन सब को हमेशा की ज़िन्दगी दे जो तू ने उसे दिया हैं। (aiōnios )
nashi shila shopiye enguvu huu vyonti vyavili nobele aje abhapele owomi wewilawila bhonti wopiye. (aiōnios )
3 और हमेशा की ज़िन्दगी यह है कि वह तुझे जान लें जो वाहिद और सच्चा ख़ुदा है और ईसा मसीह को भी जान लें जिसे तू ने भेजा है। (aiōnios )
Ou wowomi wewilawila: aje bhamanye awe, Ongolobhe we lyoli na woli humwene, nolo wotumile, oYesu Kilisti. (aiōnios )
4 मैं ने तुझे ज़मीन पर जलाल दिया और उस काम को पूरा किया जिस की ज़िम्मेदारी तू ने मुझे दी थी।
Namwamishe epa pansi, naimalezye embombo yohampiye aje enjibhombe.
5 और अब मुझे अपने हुज़ूर जलाल दे, ऐ बाप, वही जलाल जो मैं दुनियाँ की पैदाइश से पहले तेरे साथ रखता था।”
Esalaezi, Daada, omwamishe ane pamoja nawe wewe huumihwe uula wendi nowo pandwemo nawe sheti seele abhombwe ensi.
6 “मैं ने तेरा नाम उन लोगों पर ज़ाहिर किया जिन्हें तू ने दुनियाँ से अलग करके मुझे दिया है। वह तेरे ही थे। तू ने उन्हें मुझे दिया और उन्हों ने तेरे कलाम के मुताबिक़ ज़िन्दगी गुज़ारी है।
Nalikwinkuye itawa lyaho hwa bhantu bhompiye epa pansi. Bhali bhantu bhaho; ila wampiye ane. na bhope bhalikhete izu lyaho.
7 अब उन्होंने जान लिया है कि जो कुछ भी तू ने मुझे दिया है वह तेरी तरफ़ से है।
Esalezi ohwelewa aje shila hantu hompiye ane hafumile huliwe,
8 क्यूँकि जो बातें तू ने मुझे दीं मैं ने उन्हें दी हैं। नतीजे में उन्हों ने यह बातें क़बूल करके हक़ीक़ी तौर पर जान लिया कि मैं तुझ में से निकल कर आया हूँ। साथ साथ वह ईमान भी लाए कि तू ने मुझे भेजा है।
hu mazu gala gompiye ane— Embapelile abhahale amazu ego. Wagejeleye nantele na wamanya aje ane enfumile huliwe, na bheteshela aje awe wontumile.
9 मैं उन के लिए दुआ करता हूँ, दुनियाँ के लिए नहीं बल्कि उन के लिए जिन्हें तू ने मुझे दिया है, क्यूँकि वह तेरे ही हैं।
Embaputila abhahale. Senjiputila ensi ila bhala bhompiye afuatanaje abhahale wahuliwe.
10 जो भी मेरा है वह तेरा है और जो तेरा है वह मेरा है। चुनाँचे मुझे उन में जलाल मिला है।
Evintu vyonti evyahuline vyahuliwe na vila vyolinavyo vyahuline nane emwamihwa hwevyo.
11 अब से मैं दुनियाँ में नहीं हूँगा। लेकिन यह दुनियाँ में रह गए हैं जबकि मैं तेरे पास आ रहा हूँ। क़ुद्दूस बाप, अपने नाम में उन्हें मह्फ़ूज़ रख, उस नाम में जो तू ने मुझे दिया है, ताकि वह एक हों जैसे हम एक हैं।
Ane sehwendi nantele munsi, ila bhahale bhahweli munsi, nane esalezi ehwenza huliwe. Daada Wozelu, omwoyo obhasonje hwi tawa lyaho lila bhabhe nolwonvano nanshi shila ane nawe shatili no lwonvwano.
12 जितनी देर मैं उन के साथ रहा मैं ने उन्हें तेरे नाम में मह्फ़ूज़ रखा, उसी नाम में जो तू ने मुझे दिया था। मैं ने यूँ उन की निगहबानी की कि उन में से एक भी हलाक नहीं हुआ सिवाए हलाकत के फ़र्ज़न्द के। यूँ कलाम की पेशीनगोई पूरी हुई।
Nanali nabho, nabhasonjele hwitawa lyompiye; Nawasonjele, na nomo mhati yabho watejile ila omwana otezu, amazu nkagatimile.
13 अब तो मैं तेरे पास आ रहा हूँ। लेकिन मैं दुनियाँ में होते हुए यह बयान कर रहा हूँ ताकि उन के दिल मेरी ख़ुशी से भर कर छलक उठें।
Esalezi ehwenza huliwe; ila eyanga ega munsi aje olusongwo lwane lugoloshe muhati yabho bhebho.
14 मैं ने उन्हें तेरा कलाम दिया है और दुनियाँ ने उन से दुश्मनी रखी, क्यूँकि यह दुनियाँ के नहीं हैं, जिस तरह मैं भी दुनियाँ का नहीं हूँ।
Embapiye izu lyaho; embavitilwe aje abhene sebha munsi, nanshishi ane shasendi wa munsi.
15 मेरी दुआ यह नहीं है कि तू उन्हें दुनियाँ से उठा ले बल्कि यह कि उन्हें इब्लीस से मह्फ़ूज़ रखे।
Sembaputila aje obhefwe munsi ila obhasonje nola obhibhi.
16 वह दुनियाँ के नहीं हैं जिस तरह मैं भी दुनियाँ का नहीं हूँ।
Abhene sebhamunsi nanshi shila ane shasenali wa munsi.
17 उन्हें सच्चाई के वसीले से मख़्सूस — ओ — मुक़द्दस कर। तेरा कलाम ही सच्चाई है।
Ubhabheshe bhagolosu huliwe wewe mu lyoli; izu lyahaho ye lyoli.
18 जिस तरह तू ने मुझे दुनियाँ में भेजा है उसी तरह मैं ने भी उन्हें दुनियाँ में भेजा है।
Wantunile munsi, naane embafumile munsi.
19 उन की ख़ातिर मैं अपने आप को मख़्सूस करता हूँ, ताकि उन्हें भी सच्चाई के वसीले से मख़्सूस — ओ — मुक़द्दस किया जाए।”
Alengane nabhene ane neene ehwifumya huliwe aje wope nkabhahwifumyaje huliwe hwela elyoli.
20 “मेरी दुआ न सिर्फ़ इन ही के लिए है, बल्कि उन सब के लिए भी जो इन का पैग़ाम सुन कर मुझ पर ईमान लाएँगे
Sio aje ebha bhene bhembaputila na bhala bhabha yeteshela ishilile izu lyaho
21 ताकि सब एक हों। जिस तरह तू ऐ बाप, मुझ में है और मैं तुझ में हूँ उसी तरह वह भी हम में हों ताकि दुनियाँ यक़ीन करे कि तू ने मुझे भेजा है।
aje bhope ebho bhabhe no lwonvwano nanshi shila awe Daada, sholi muhati yane nane muhati yaho. Embaputila aje abhene bhawezye abhe muhati yetu ili ensi nkeyeteshele aje awe wontumile.
22 मैं ने उन्हें वह जलाल दिया है जो तू ने मुझे दिया है ताकि वह एक हों जिस तरह हम एक हैं,
Omwamihwe ula wompiye ane - nane embapiye abhehali, aje bhawezye abhe no lwonvwano nanshile ate shatili no lwonvwano -
23 मैं उन में और तू मुझ में। वह कामिल तौर पर एक हों ताकि दुनियाँ जान ले कि तू ने मुझे भेजा और कि तू ने उन से मुहब्बत रखी है जिस तरह मुझ से रखी है।
Ane muhati yabho wope muhati yane, aje nkabhawezye akamilisiwe huu, aje ensi nkemanye aje yooli awe wontumile, na abhagane, nanshi shila awe shongene, ane.
24 ऐ बाप, मैं चाहता हूँ कि जो तू ने मुझे दिए हैं वह भी मेरे साथ हों, वहाँ जहाँ मैं हूँ, कि वह मेरे जलाल को देखें, वह जलाल जो तू ने इस लिए मुझे दिया है कि तू ने मुझे दुनियाँ को बनाने से पहले प्यार किया है।
Daada hala hompiye ane - Eziliha aje abhene wope bhawezye abhe pandwemo nane apantu pehwendi wawezye alole oummwamihwe wane, ula wompiye: afuatanaje awe ohangane ane shagelisele misingi gensi.
25 ऐ रास्तबाज़, दुनियाँ तुझे नहीं जानती, लेकिन मैं तुझे जानता हूँ। और यह शागिर्द जानते हैं कि तू ने मुझे भेजा है।
Daada welyoli, ensi seyamenye awe, ila ane namenye awe; na bhamenye aje ohantumile.
26 मैं ने तेरा नाम उन पर ज़ाहिर किया और इसे ज़ाहिर करता रहूँगा ताकि तेरी मुझ से मुहब्बत उन में हो और मैं उन में हूँ।”
Nabhashele aje itawa lyaho limanyishe hwa bhene, embalibheshe limanyishe aje olwonvwano olwo lwo hangene ane luwezye abhe muhati yabho, nane embezye abhe muhati yabho.”