< यूहन्ना 12 >

1 फ़सह की ईद में अभी छः दिन बाक़ी थे कि ईसा बैत — अनियाह पहुँचा। यह वह जगह थी जहाँ उस लाज़र का घर था जिसे ईसा ने मुर्दों में से ज़िन्दा किया था।
kum kume nukkun nakwak yabkaka, Yeecu bou betani, fiye Lizaru wiyeu wo Yeecu fulouweu
2 वहाँ उस के लिए एक ख़ास खाना बनाया गया। मर्था खाने वालों की ख़िदमत कर रही थी जबकि लाज़र ईसा और बाक़ी मेहमानों के साथ खाने में शरीक था।
cin macinen cariwi, matta nima carike, Liazaru wi mor nubo yimwiyeu kange Yeecu.
3 फिर मरियम ने आधा लीटर ख़ालिस जटामासी का बेशक़ीमती इत्र ले कर ईसा के पैरों पर डाल दिया और उन्हें अपने बालों से पोंछ कर ख़ुश्क किया। ख़ुश्बू पूरे घर में फैल गई।
dila matta tuwango ficangeu ciyweki nad, ci belti Yeecu ninti nacek. laci wauki yiri duwecek. mor luweu dimki kundo ficang ficangeu.
4 लेकिन ईसा के शागिर्द यहूदाह इस्करियोती ने एतराज़ किया (बाद में उसी ने ईसा को दुश्मन के हवाले कर दिया) उस ने कहा,
Yafuda kari yoti wiin mor nob bwankaceb niwo ane konco fiyeu, yiki,
5 “इस इत्र की क़ीमत लगभग एक साल की मज़दूरी के बराबर थी। इसे क्यूँ नहीं बेचा गया ताकि इस के पैसे ग़रीबों को दिए जाते?”
yebwe mani miyeu nuwango ficang ficangeti nai kwinikwo ta'arti naneken nubo manki dikere?
6 उस ने यह बात इस लिए नहीं की कि उसे ग़रीबों की फ़िक्र थी। असल में वह चोर था। वह शागिर्दों का ख़ज़ांची था और जमाशुदा पैसों में से ले लिया करता था।
citok kero wo nobkici cwinubo manki dikereti, wori cin nikuye: cociyo kemerotiye, takri kudike ciyokangce keti.
7 लेकिन ईसा ने कहा, “उसे छोड़ दे! उस ने मेरी दफ़्नाने की तय्यारी के लिए यह किया है।
Yeecu yiki, dobco ciya yoken dike cidou na fwekami koceu
8 ग़रीब तो हमेशा तुम्हारे पास रहेंगे, लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे पास नहीं रहूँगा।”
kwatti kom wari kange nob bwinibi, kommani wari kange mo.”
9 इतने में यहूदियों की बड़ी तहदाद को मालूम हुआ कि ईसा वहाँ है। वह न सिर्फ़ ईसा से मिलने के लिए आए बल्कि लाज़र से भी जिसे उस ने मुर्दों में से ज़िन्दा किया था।
kambo Yafudawa ducce nyumom Yeecu wini yeri la cin bou, kebo Yeecu nin ki kwace, cibou nacin to Liazaru, wo Yeecu fulou buwareu.
10 इस लिए राहनुमा इमामों ने लाज़र को भी क़त्ल करने का इरादा बनाया।
la liya wabetin do dou nuriti ciya twalum Liayazaru ti kencu,
11 क्यूँकि उस की वजह से बहुत से यहूदी उन में से चले गए और ईसा पर ईमान ले आए थे।
inkercen Yafudawa ducce yane bilnike Yeecu nine.
12 अगले दिन ईद के लिए आए हुए लोगों को पता चला कि ईसा येरूशलेम आ रहा है। एक बड़ा मजमा
celfiniceri namor ka nubeko ducce cin bou fiye Idii. kaci nuwa ker Yeecu bouti wurcalima,
13 खजूर की डालियाँ पकड़े शहर से निकल कर उस से मिलने आया। चलते चलते वह चिल्ला कर नहरे लगा रहे थे, “होशाना! मुबारक है वह जो रब्ब के नाम से आता है! इस्राईल का बादशाह मुबारक है!”
la cin yeu bilu dibin cin ceru'u cin ker co dila cin kun diro citi toki Hosana; be buyer kiniwo bou kiden kwamareu, liya Yafudawa.”
14 ईसा को कहीं से एक जवान गधा मिल गया और वह उस पर बैठ गया, जिस तरह कलाम — ए — मुक़द्दस में लिखा है,
Yeecu fiyaube Gelban kwiken dorcer kambo bulangeu,
15 “ऐ सिय्यून की बेटी, मत डर! देख, तेरा बादशाह गधे के बच्चे पर सवार आ रहा है।”
cwaretai mo cihiyona, to liya kume bouti yimdor gelbar.”
16 उस वक़्त उस के शागिर्दों को इस बात की समझ न आई। लेकिन बाद में जब ईसा अपने जलाल को पहुँचा तो उन्हें याद आया कि लोगों ने उस के साथ यह कुछ किया था और वह समझ गए कि कलाम — ए — मुक़द्दस में इस का ज़िक्र भी है।
nob bwankan cebo yombo dikowo kikabe, kambo ci duklang Yeecuri, la cin kwabidikewo mulangi nyo dor Yeecur, la cin ma cinen dikerowo.
17 जो मजमा उस वक़्त ईसा के साथ था जब उस ने लाज़र को मुर्दों में से ज़िन्दा किया था, वह दूसरों को इस के बारे में बताता रहा था।
la nubowo wari kange Yeecu ki kumewo ci cuwo Liyazaru mor tuwe cin fuloucou, cinen bilenke.
18 इसी वजह से इतने लोग ईसा से मिलने के लिए आए थे, उन्हों ने उस के इस ख़ुदाई करिश्मे के बारे में सुना था।
wonco dike bwi nubo cirou yaercou, wori ciin nuwa cin ma dikewo.
19 यह देख कर फ़रीसी आपस में कहने लगे, “आप देख रहे हैं कि बात नहीं बन रही। देखो, तमाम दुनियाँ उस के पीछे हो ली है।”
la Firicawa yoten kero bwiti ki, “to mani ka ma dike kangeti, komto dorbitinero bwangtenco.
20 कुछ यूनानी भी उन में थे जो फ़सह की ईद के मौक़े पर इबादत करने के लिए आए हुए थे।
morece Helinawa wi birombo yakentiwi fiye wabka Idii.
21 अब वह फ़िलिप्पुस से मिलने आए जो गलील के बैत — सैदा से था। उन्हों ने कहा, “जनाब, हम ईसा से मिलना चाहते हैं।”
cin yaken Filibu nin, inni becaida yim Galili, “cii ki, nii merangka, nyin cwiti nyin to Yeecu.
22 फ़िलिप्पुस ने अन्द्रियास को यह बात बताई और फिर वह मिल कर ईसा के पास गए और उसे यह ख़बर पहुँचाई।
Filibu yanyi Andirawu yaken wari kange Filibu yacin yi Yeecu.
23 लेकिन ईसा ने जवाब दिया, “अब वक़्त आ गया है कि इब्न — ए — आदम को जलाल मिले।
Yeecu ciya yicii, kang keno ko din wo ciya ne bibwe nii duktang tiye.
24 मैं तुम को सच बताता हूँ कि जब तक गन्दुम का दाना ज़मीन में गिर कर मर न जाए वह अकेला ही रहता है। लेकिन जब वह मर जाता है तो बहुत सा फल लाता है।
bilenke, bilenke, miyikomti, la nu'u bikateu an yarken bitine na buyam, cannowi cike kwaco, cano cibuyamri, canne bituttitui.
25 जो अपनी जान को प्यार करता है वह उसे खो देगा, और जो इस दुनियाँ में अपनी जान से दुश्मनी रखता है वह उसे हमेशा तक बचाए रखेगा। (aiōnios g166)
niwo cwi dume cetiyeu, an lomco lano ko dumece kalereri atin yoken co dume wo diri diriyeu. (aiōnios g166)
26 अगर कोई मेरी ख़िदमत करना चाहे तो वह मेरे पीछे हो ले, क्यूँकि जहाँ मैं हूँ वहाँ मेरा ख़ादिम भी होगा। और जो मेरी ख़िदमत करे मेरा बाप उस की इज़्ज़त करेगा।
ni wo wabyetiyeri, la abwang menten. fiye miwiyeu. bwe can nya miu anowinken. niwo wabyeti yeri, kwama an neco duri.
27 “अब मेरा दिल घबराता है। मैं क्या कहूँ? क्या मैं कहूँ, ‘ऐ बाप, मुझे इस वक़्त से बचाए रख’? नहीं, मैं तो इसी लिए आया हूँ।
naweu dume mi kino mor kwomka, yemama tiye? tee cokye ki kwama wo? wonco dike bwi milau kwama.
28 ऐ बाप, अपने नाम को जलाल दे।” पस आसमान से आवाज़ आई कि मैंने उस को जलाल दिया है और भी दूँगा
tee, duktang den mwero “la diro yirau di kwama ki, min duktangce, man duktangcotak.
29 मजमा के जो लोग वहाँ खड़े थे उन्हों ने यह सुन कर कहा, बादल गरज रहे हैं। औरों ने ख़याल पेश किया, “कोई फ़रिश्ते ने उस से बातें की”
la nyori nubo murom wiyeu nuwa diro, cin yi ki kwama kwabi. kanyembo ki nii tomangeu tokker kange co.”
30 ईसा ने उन्हें बताया, “यह आवाज़ मेरे वास्ते नहीं बल्कि तुम्हारे वास्ते थी।
Yeecu ciya ci ki, dirowo boubo minen, bou kumen.
31 अब दुनियाँ की अदालत करने का वक़्त आ गया है, अब दुनियाँ पे हुकूमत करने वालों को निकाल दिया जाएगा।
naweu ciyatin warkaleu: na weu atin ywa nii liyar kalero.
32 और मैं ख़ुद ज़मीन से ऊँचे पर चढ़ाए जाने के बाद सब को अपने पास बुला लूँगा।”
na nyime mo, canno cii kunye dorbitinerdi, man bou ki nubo kwareub fiye mwiyeu”
33 इन बातों से उस ने इस तरफ़ इशारा किया कि वह किस तरह की मौत मरेगा।
ci tokwo nadong dara buwareu ca bwiya tiyeu.
34 मजमा बोल उठा, कलाम — ए — मुक़द्दस से हम ने सुना है कि मसीह हमेशा तक क़ाईम रहेगा। तो फिर आप की यह कैसी बात है कि “इब्न — ए — आदम को ऊँचे पर चढ़ाया जाना है?” आख़िर इब्न — ए — आदम है कौन? (aiōn g165)
nubo ciyaco yiki, nyin nuwa mor werfuner kiritti a yi nyo diri. ye bwi mutok muki atin kun bibweni ye? we bibweni ciro? (aiōn g165)
35 ईसा ने जवाब दिया, “रोशनी थोड़ी देर और तुम्हारे पास रहेगी। जितनी देर वह मौजूद है इस रोशनी में चलते रहो ताकि अँधेरा तुम पर छा न जाए। जो अंधेरे में चलता है उसे नहीं मालूम कि वह कहाँ जा रहा है।
Yeecu inyici, “kakten biduwardi kam yi ki filang kamyi kange filango ki kwama wo filango wari kange komeu, ka kumtacileu cumomkom. wo yam mor kumtacileu, nyombo fiye ciyakenti wiyeu.
36 रोशनी तुम्हारे पास से चले जाने से पहले पहले उस पर ईमान लाओ ताकि तुम ख़ुदा के फ़र्ज़न्द बन जाओ।”
komne bilenke filanko wonin kambo kom wari kange filange nakom yilam bebei filang. Yeecu tokwori colem ya Yuranngum me.
37 अगरचे ईसा ने यह तमाम ख़ुदाई करिश्मे उन के सामने ही दिखाए तो भी वह उस पर ईमान न लाए।
cano Yeecu inma diker nyiman kar ducce kabumcim. kwarub kange wo, cinebo bilinki anen.
38 यूँ यसायाह नबी की पेशगोई पूरी हुई, “ऐ रब्ब, कौन हमारे पैग़ाम पर ईमान लाया? और रब्ब की क़ुद्रत किस पर ज़ाहिर हुई?”
naker dukumer Icayarodin, woki, kwama, we nebilinke ker nyere? kang kwama ko bou wenin?”
39 चुनाँचे वह ईमान न ला सके, जिस तरह यसायाह नबी ने कहीं और फ़रमाया है,
wonco dike bwi ci nebo bilinker, Icaya toktentak,
40 “ख़ुदा ने उन की आँखों को अंधा किया और उन के दिल को बेहिस्स कर दिया है, नही तो वो अपनी आँखो से देखेंगे और अपने दिल से समझेंगे, और मेरी तरफ रजु करें, और मै उन्हे शिफ़ा दूं।”
cin cumom nuweceu, cin kwamum nerciro, wore na ci tore ki nuwece, naci nyomde ki nercer, yilau minen nan nirimci.
41 यसायाह ने यह इस लिए फ़रमाया क्यूँकि उस ने ईसा का जलाल देख कर उस के बारे में बात की।
Icaya tok kerowo inwori cinto duktanka Yeecu kon tok ker kangeco.
42 तो भी बहुत से लोग ईसा पर ईमान रखते थे। उन में कुछ राहनुमा भी शामिल थे। लेकिन वह इस का खुला इक़रार नहीं करते थे, क्यूँकि वह डरते थे कि फ़रीसी हमें यहूदी जमाअत से निकाल देंगे।
nawo duwoleu, ducce mor duremcin nin nebilinke Yeecu nin dila Faricawa, ci dambo yomka ceko dangla.
43 असल में वह ख़ुदा की इज़्ज़त के बजाए इंसान की इज़्ज़त को ज़्यादा अज़ीज़ रखते थे।
cin cwi caklangka la caklangka ko bou kwama ninneu.
44 फिर ईसा पुकार उठा, “जो मुझ पर ईमान रखता है वह न सिर्फ़ मुझ पर बल्कि उस पर ईमान रखता है जिस ने मुझे भेजा है।
Yeecu kung diro yiki, niwo bilenke mi nen neure keboka minen cine bilenke kange niwo two mu yerou,
45 और जो मुझे देखता है वह उसे देखता है जिस ने मुझे भेजा है।
niwo to yereu, tom niwo two mu yereu.
46 मैं रोशनी की तरह से इस दुनियाँ में आया हूँ ताकि जो भी मुझ पर ईमान लाए वह अंधेरे में न रहे।
me bou nan filang dor bitiner, canowo nebitinke minendi mani yiti mor kumtacile.
47 जो मेरी बातें सुन कर उन पर अमल नहीं करता मैं उसका इन्साफ़ नहीं करूँगा, क्यूँकि मैं दुनियाँ का इन्साफ़ करने के लिए नहीं आया बल्कि उसे नजात देने के लिए।
ni wo nuwa kermiro nebo bilenkeri, mani maci nen bolangti, mi bou bo nan ma dor bitinero nin bolang, bi bou nan fulo dor bitinero.
48 तो भी एक है जो उस का इन्साफ़ करता है। जो मुझे रद्द करके मेरी बातें क़ुबूल नहीं करता मेरा पेश किया गया कलाम ही क़यामत के दिन उस का इन्साफ़ करेगा।
niwo keya, koten kermireu, niwo a maci nen bolangko tiyeu wi kero matokeu an maci nen bolang ki kume cwile.
49 क्यूँकि जो कुछ मैं ने बयान किया है वह मेरी तरफ़ से नहीं है। मेरे भेजने वाले बाप ही ने मुझे हुक्म दिया कि क्या कहना और क्या सुनाना है।
ma tokbo ker doret mer inker teero twomu yereu, niwo yiye dike ma matiyeu kange dike matok tiyeu.
50 और मैं जानता हूँ कि उस का हुक्म हमेशा की ज़िन्दगी तक पहुँचाता है। चुनाँचे जो कुछ मैं सुनाता हूँ वही है जो बाप ने मुझे बताया है।” (aiōnios g166)
min nyimom nyalcero nawo diriye, co dike bwe matoke-nawo tee tokeu, nyo matoke.” (aiōnios g166)

< यूहन्ना 12 >