< अय्यू 23 >
1 तब अय्यूब ने जवाब दिया,
A Jov odgovori i reèe:
2 मेरी शिकायत आज भी तल्ख़ है; मेरी मार मेरे कराहने से भी भारी है।
Još je tužnjava moja odmet? a nevolja je moja teža od uzdaha mojih.
3 काश कि मुझे मा'लूम होता कि वह मुझे कहाँ मिल सकता है ताकि मैं ऐन उसकी मसनद तक पहुँच जाता।
O kad bih znao kako bih našao Boga! da otidem do prijestola njegova,
4 मैं अपना मु'आमिला उसके सामने पेश करता, और अपना मुँह दलीलों से भर लेता।
Da razložim pred njim parbu svoju, i usta svoja napunim razloga,
5 मैं उन लफ़्ज़ों को जान लेता जिनमें वह मुझे जवाब देता और जो कुछ वह मुझ से कहता मैं समझ लेता।
Da znam šta bi mi odgovorio, i razumijem šta bi mi rekao.
6 क्या वह अपनी क़ुदरत की 'अज़मत में मुझ से लड़ता? नहीं, बल्कि वह मेरी तरफ़ तवज्जुह करता।
Bi li se prema velikoj sili svojoj preo sa mnom? Ne; nego bi mi pomogao.
7 रास्तबाज़ वहाँ उसके साथ बहस कर सकते, यूँ मैं अपने मुन्सिफ़ के हाथ से हमेशा के लिए रिहाई पाता।
Ondje bi se pravedan èovjek mogao pravdati s njim, i oslobodio bih se zasvagda od svoga sudije.
8 देखो, मैं आगे जाता हूँ लेकिन वह वहाँ नहीं, और पीछे हटता हूँ लेकिन मैं उसे देख नहीं सकता।
Gle, ako poðem naprijed, nema ga; ako li natrag, ne nahodim ga;
9 बाएँ हाथ फिरता हूँ जब वह काम करता है, लेकिन वह मुझे दिखाई नहीं देता; वह दहने हाथ की तरफ़ छिप जाता है, ऐसा कि मैं उसे देख नहीं सकता।
Ako nalijevo radi, ne vidim ga; ako nadesno, zaklonio se, ne mogu ga vidjeti.
10 लेकिन वह उस रास्ते को जिस पर मैं चलता हूँ जानता है; जब वह मुझे पालेगा तो मैं सोने के तरह निकल आऊँगा।
Ali on zna put moj; kad me okuša, izaæi æu kao zlato.
11 मेरा पाँव उसके क़दमों से लगा रहा है। मैं उसके रास्ते पर चलता रहा हूँ और नाफ़रमान नहीं हुआ।
Po stopama je njegovijem stupala noga moja; puta njegova držao sam se, i ne zaðoh.
12 मैं उसके लबों के हुक्म से हटा नहीं; मैंने उसके मुँह की बातों को अपनी ज़रूरी ख़ुराक से भी ज़्यादा ज़ख़ीरा किया।
Od zapovijesti usta njegovijeh nijesam otstupao; èuvao sam rijeèi usta njegovijeh više nego svoj užitak.
13 लेकिन वह एक ख़याल में रहता है, और कौन उसको फिरा सकता है? और जो कुछ उसका जी चाहता है करता है।
Ali kad on što naumi, ko æe ga odvratiti? što duša njegova zaželi, ono èini.
14 क्यूँकि जो कुछ मेरे लिए मुक़र्रर है, वह पूरा करता है; और बहुत सी ऐसी बातें उसके हाथ में हैं।
I izvršiæe što je naumio za me; i toga ima u njega mnogo.
15 इसलिए मैं उसके सामने घबरा जाता हूँ, मैं जब सोचता हूँ तो उससे डर जाता हूँ।
Zato sam se uplašio od njega; i kad to mislim, strah me je od njega.
16 क्यूँकि ख़ुदा ने मेरे दिल को बूदा कर डाला है, और क़ादिर — ए — मुतलक़ ने मुझ को घबरा दिया है।
Bog je rastopio srce moje, svemoguæi me je uplašio.
17 इसलिए कि मैं इस ज़ुल्मत से पहले काट डाला न गया और उसने बड़ी तारीकी को मेरे सामने से न छिपाया।
Što ne pogiboh prije mraka? i što ne sakri mrak ispred mene?