< यर्म 8 >
1 ख़ुदावन्द फ़रमाता है कि उस वक़्त वह यहूदाह के बादशाहों और उसके सरदारों और काहिनों और नबियों और येरूशलेम के बाशिन्दों की हड्डियाँ, उनकी क़ब्रों से निकाल लाएँगे;
Dans le même temps, dit l'Éternel, on exhumera de leurs tombeaux les os des rois de Juda, et les os de ses princes, et les os des sacrificateurs, et les os des prophètes, et les os des habitants de Jérusalem;
2 और उनको सूरज और चाँद और तमाम अजराम — ए — फ़लक के सामने, जिनको वह दोस्त रखते और जिनकी ख़िदमत — ओ — पैरवी करते थे जिनसे वह सलाह लेते थे और जिनको सिज्दा करते थे, बिछाएँगे; वह न जमा' की जाएँगी न दफ़्न होंगी, बल्कि इस ज़मीन पर खाद बनेंगी।
et on les étendra devant le soleil, et la lune et toute l'armée des Cieux, qu'ils ont aimés, et qu'ils ont servis, et qu'ils ont suivis, et qu'ils ont cherchés, et qu'ils ont adorés; ils ne seront ni recueillis, ni inhumés; ils seront un fumier sur la terre;
3 और वह सब लोग जो इस बुरे घराने में से बाक़ी बच रहेंगे, उन सब मकानों में जहाँ जहाँ मैं उनको हाँक दूँ, मौत को ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहेंगे, रब्ब — उल — अफ़वाज फ़रमाता है।
et la mort sera préférée à la vie par tous ceux qui resteront de cette race perverse, dans tous les lieux où j'aurai disséminé leurs restes, dit l'Éternel des armées.
4 और तू उनसे कह दे कि ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है, क्या लोग गिरकर फिर नहीं उठते? क्या कोई फिर कर वापस नहीं आता?
Dis-leur encore: Ainsi parle l'Éternel: Si l'on tombe, ne se relève-t-on pas? Si l'on dévie, ne revient-on pas?
5 फिर येरूशलेम के यह लोग क्यूँ हमेशा की नाफ़रमानी पर अड़े हैं? वह फ़रेब से लिपटे रहते हैं और वापस आने से इन्कार करते हैं।
Pourquoi ce peuple, Jérusalem, dévie-t-il sans jamais revenir? Ils s'obstinent dans leur tromperie; ils refusent de se convertir.
6 मैंने कान लगाया और सुना, उनकी बातें ठीक नहीं; किसी ने अपनी बुराई से तौबा करके नहीं कहा कि 'मैंने क्या किया?' हर एक अपनी राह को फिरता है, जिस तरह घोड़ा लड़ाई में सरपट दौड़ता है।
J'observai et j'écoutai; ils ne parlent pas bien; aucun ne se repent de sa méchanceté, et ne dit: Qu'ai-je fait? Tous ils s'écartent dans leur course, comme un cheval élancé dans la mêlée.
7 हाँ हवाई लक़लक़ अपने मुक़र्ररा वक़्तों को जानता है, और क़ुमरी और अबाबील और कुलंग अपने आने का वक़्त पहचान लेते हैं; लेकिन मेरे लोग ख़ुदावन्द के हुक्मों को नहीं पहचानते।
Même la cigogne dans les airs connaît sa saison; et la tourterelle, l'hirondelle et la grue observent le temps de leur retour, et mon peuple ne connaît point la loi de l'Éternel! Comment osez-vous dire:
8 “तुम क्यूँकर कहते हो कि हमतो 'अक़्लमन्द हैं और ख़ुदावन्द की शरी'अत हमारे पास है? लेकिन देख, लिखने वालों के बेकार क़लम ने बतालत पैदा की है।
Nous sommes sages, nous savons la loi de l'Éternel?…. Certes le style menteur des Scribes en fait un mensonge.
9 'अक़्लमन्द शर्मिन्दा हुए, वह हैरान हुए और पकड़े गए; देख, उन्होंने ख़ुदावन्द के कलाम को रद्द किया; उनमें कैसी समझदारी है?
Ils seront confus les sages, ils seront atterrés, ils seront enveloppés. Voici, ils ont méprisé la parole de l'Éternel: quelle sagesse est la leur!
10 तब मैं उनकी बीवियाँ औरों को, और उनके खेत उनको दूँगा जो उन पर क़ाबिज़ होंगे; क्यूँकि वह सब छोटे से बड़े तक लालची हैं, और नबी से काहिन तक हर एक दग़ाबाज़ है।
C'est pourquoi je donnerai leurs femmes à d'autres, et leurs champs à de nouveaux possesseurs; car du petit au grand tous sont désireux du gain, du prophète au sacrificateur tous commettent des fraudes.
11 और वह मेरी बिन्त — ए — क़ौम के ज़ख़्म को यूँ ही 'सलामती सलामती' कह कर अच्छा करते हैं, हालाँकि सलामती नहीं है।
Et ils traitent la plaie de mon peuple comme chose légère, disant: « Salut! salut! » et il n'y a point de salut.
12 क्या वह अपने मकरूह कामों की वजह से शर्मिन्दा हुए? वह हरगिज़ शर्मिन्दा न हुए, बल्कि वह लजाए तक नहीं। इस लिए वह गिरने वालों के साथ गिरेंगे, ख़ुदावन्द फ़रमाता है, जब उनको सज़ा मिलेगी तो वह पस्त हो जाएँगे।
Ils seront confondus, car ils font des abominations; mais ils ne rougissent point, ils ne connaissent point la honte; aussi tomberont-ils avec ceux qui tombent, au jour des châtiments ils seront renversés, dit l'Éternel.
13 ख़ुदावन्द फ़रमाता है, मैं उनको बिल्कुल फ़ना करूँगा। न ताक में अंगूर लगेंगे और न अंजीर के दरख़्त में अंजीर, बल्कि पत्ते भी सूख जाएँगे; और जो कुछ मैंने उनको दिया, जाता रहेगा।”
Je les détruirai, dit l'Éternel; il n'y aura plus de raisins au cep, ni de figues au figuier, et la feuille se flétrira; et je leur donnerai qui les envahira.
14 हम क्यूँ चुपचाप बैठे हैं? आओ, इकट्ठे होकर मज़बूत शहरों में भाग चलें और वहाँ चुप हो रहें क्यूँकि ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा ने हमको चुप कराया और हमको इन्द्रायन का पानी पीने को दिया है; इसलिए कि हम ख़ुदावन्द के गुनाहगार हैं।
« Pourquoi nous arrêter? Rassemblez-vous, et allons dans les villes fortes, et y périssons, puisque l'Éternel, notre Dieu, veut notre perte, et qu'il nous abreuve d'eaux vénéneuses, parce que nous avons péché contre l'Éternel.
15 सलामती का इन्तिज़ार था पर कुछ फ़ायदा न हुआ; और शिफ़ा के वक़्त का, लेकिन देखो दहशत!
Nous attendions le salut, mais il ne vient rien de bon; le temps de la guérison, et voici l'épouvante. »
16 “उसके घोड़ों के फ़र्राने की आवाज़ दान से सुनाई देती है, उसके जंगी घोड़ों के हिनहिनाने की आवाज़ से तमाम ज़मीन काँप गई; क्यूँकि वह आ पहुँचे हैं और ज़मीन को और सब कुछ जो उसमें है, और शहर को भी उसके बाशिन्दों के साथ खा जाएँगे।”
De Dan se fait entendre le frémissement de leurs chevaux; au hennissement de leurs coursiers toute la terre tremble; ils arrivent et dévorent le pays et ce qu'il renferme, les villes et leurs habitants.
17 क्यूँकि ख़ुदावन्द फ़रमाता है, देखो, मैं तुम्हारे बीच साँप और अज़दहे भेजूँगा जिन पर मन्तर कारगर न होगा और वह तुम को काटेंगे।
Oui, voici, je vous envoie des serpents, des aspics, contre lesquels le charme est nul, et ils vous piqueront, dit l'Éternel.
18 काश कि मैं फ़रियाद से तसल्ली पाता; मेरा दिल मुझ में सुस्त हो गया।
[Où trouver] la sérénité au lieu du chagrin? En moi mon cœur est languissant!
19 देख, मेरी बिन्त — ए — क़ौम की ग़म की आवाज़ दूर के मुल्क से आती है, 'क्या ख़ुदावन्द सिय्यून में नहीं? क्या उसका बादशाह उसमें नहीं? उन्होंने क्यूँ अपनी तराशी हुई मूरतों से, और बेगाने मा'बूदों से मुझ को ग़ज़बनाक किया?
Voici, les cris de détresse de mon peuple d'une terre lointaine se font entendre: « L'Éternel n'est-Il plus en Sion, ou son Roi n'y est-Il plus? » – « Pourquoi m'ont-ils irrité par leurs idoles, par les vanités de l'étranger? »
20 “फ़सल काटने का वक़्त गुज़रा, गर्मी के दिन ख़त्म हुए, और हम ने रिहाई नहीं पाई।”
– « La moisson est finie, l'été est passé, et nous ne sommes pas secourus! »
21 अपनी बिन्त — क़ौम की शिकस्तगी की वजह से मैं शिकस्ताहाल हुआ; मैं कुढ़ता रहता हूँ, हैरत ने मुझे दबा लिया।
De la meurtrissure de mon peuple je suis meurtri, je mène deuil, l'horreur m'a saisi.
22 क्या जिल'आद में रौग़न — ए — बलसान नहीं है? क्या वहाँ कोई हकीम नहीं? मेरी बिन्त — ए — क़ौम क्यूँ शिफ़ा नहीं पाती?
N'y a-t-il point de baume en Galaad? n'y a-t-il point de médecin? Pourquoi ne bande-t-on pas la plaie de mon peuple?