< यर्म 38 >

1 फिर सफ़तियाह बिन मत्तान और जिदलियाह बिन फ़शहूर और यूकुल बिन सलमियाह और फ़शहूर बिन मलकियाह ने वह बातें जो यरमियाह सब लोगों से कहता था, सुनीं, वह कहता था,
Šefatja, sin Matanov, i Gedalija, sin Pašhurov, i Jukal, sin Šelemjin, i Pašhur, sin Malkijin, čuše tada za riječi što ih Jeremija kaza svemu narodu:
2 ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है कि: जो कोई इस शहर में रहेगा, वह तलवार और काल और वबा से मरेगा; और जो कसदियों में जा मिलेगा, वह ज़िन्दा रहेगा और उसकी जान उसके लिए ग़नीमत होगी और वह ज़िन्दा रहेगा।
“Ovako govori Jahve: 'Tko ostane u ovome gradu, poginut će od mača, gladi i kuge. A tko izađe pred Kaldejce, spasit će život - život će mu ostati kao plijen, ostat će živ.'
3 ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है कि: “यह शहर यक़ीनन शाह — ए — बाबुल की फ़ौज के हवाले कर दिया जाएगा और वह इसे ले लेगा।”
Jer ovako govori Jahve: 'Ovaj će grad odista pasti u ruke vojsci kralja babilonskoga i ona će ga zauzeti!'”
4 इसलिए हाकिम ने बादशाह से कहा, हम तुझ से 'अर्ज़ करते हैं कि इस आदमी को क़त्ल करवा, क्यूँकि यह जंगी मर्दों के हाथों को, जो इस शहर में बाक़ी हैं और सब लोगों के हाथों को, उनसे ऐसी बातें कह कर सुस्त करता है। क्यूँकि यह शख़्स इन लोगों का ख़ैरख़्वाह नहीं, बल्कि बदचाहे है।
Tada dostojanstvenici rekoše kralju: “Ovoga čovjeka valja ubiti: on zaista obeshrabruje ratnike koji su još ostali u gradu i sav narod kad takve riječi pred njima govori. Pa taj čovjek ne traži dobrobit ovoga naroda, nego njegovu propast.”
5 तब सिदक़ियाह बादशाह ने कहा, वह तुम्हारे क़ाबू में है; क्यूँकि बादशाह तुम्हारे ख़िलाफ़ कुछ नहीं कर सकता।
A kralj Sidkija odgovori: “Eto, on je u vašim rukama, jer kralj ionako više nema nikakve vlasti nad vama.”
6 तब उन्होंने यरमियाह को पकड़ कर मलकियाह शाहज़ादे के हौज़ में, जो क़ैदख़ाने के सहन में था डाल दिया; और उन्होंने यरमियाह को रस्से से बाँध कर लटकाया। और हौज़ में कुछ पानी न था बल्कि कीच थी; और यरमियाह कीच में धंस गया।
Tada pograbiše Jeremiju i baciše ga u čatrnju kraljevića Malkije, što je bila u tamničkom dvorištu, i oni ga spustiše na užetima. Ali u čatrnji ne bijaše vode, već samo glib, tako da Jeremija propade u glib.
7 जब 'अब्द मलिक कूशी ने जो शाही महल के ख़्वाजासराओं में से था, सुना कि उन्होंने यरमियाह को हौज़ में डाल दिया है — जब कि बादशाह बिनयमीन के फाटक में बैठा था।
Ali Kušit Ebed-Melek, dvorjanin koji bijaše u kraljevskom dvoru, doču da su Jeremiju bacili u čatrnju dok je kralj upravo sjedio kod Benjaminovih vrata.
8 तो 'अब्द मलिक बादशाह के महल से निकला और बादशाह से यूँ 'अर्ज़ की,
Tada Ebed-Melek izađe iz kraljevskog dvora te ovako reče kralju:
9 कि “ऐ बादशाह, मेरे आक़ा, इन लोगों ने यरमियाह नबी से जो कुछ किया बुरा किया, क्यूँकि उन्होंने उसे हौज़ में डाल दिया है, और वह वहाँ भूक से मर जाएगा क्यूँकि शहर में रोटी नहीं है।”
“Gospodaru, kralju moj, zlo čine ovi ljudi kad tako postupaju s prorokom Jeremijom: bacili su ga u čatrnju, gdje će od gladi umrijeti, jer nema kruha u gradu.”
10 तब बादशाह ने 'अब्द मलिक कूशी को यूँ हुक्म दिया, कि “तू यहाँ से तीस आदमी अपने साथ ले, और यरमियाह नबी को इससे पहले कि वह मर जाए हौज़ में से निकाल।”
Nato kralj zapovjedi Kušitu Ebed-Meleku: “Povedi trojicu ljudi te izvuci proroka Jeremiju iz čatrnje dok nije umro.”
11 और 'अब्द मलिक उन आदमियों को जो उसके पास थे, अपने साथ लेकर बादशाह के महल में ख़ज़ाने के नीचे गया, और पुराने चीथड़े और पुराने सड़े हुए लत्ते वहाँ से लिए और उनको रस्सियों के वसीले से हौज़ में यरमियाह के पास लटकाया।
I Ebed-Melek povede ljude, uđe u kraljevski dvor, pod riznicu: uze ondje nešto iznošenih i poderanih dronjaka te ih na užetu spusti Jeremiji u čatrnju.
12 और 'अब्द मलिक कूशी ने यरमियाह से कहा कि इन पुराने चीथड़ों और सड़े हुए लत्तों को रस्सी के नीचे अपनी बगल तले रख। और यरमियाह ने वैसा ही किया।
Kušit Ebed-Melek reče Jeremiji: “Podmetni iznošene i poderane dronjke pod pazuha i pod užad.” Jeremija učini tako.
13 और उन्होंने रस्सियों से यरमियाह को खींचा और हौज़ से बाहर निकाला; और यरमियाह क़ैदख़ाने के सहन में रहा।
Tada na užetima izvukoše Jeremiju iz čatrnje. Otada Jeremija ostade u tamničkom dvorištu.
14 तब सिदक़ियाह बादशाह ने यरमियाह नबी को ख़ुदावन्द के घर के तीसरे मदखल में अपने पास बुलाया; और बादशाह ने यरमियाह से कहा, मैं तुझ से एक बात पूछता हूँ, तू मुझसे कुछ न छिपा।
Kralj Sidkija posla po proroka Jeremiju te ga pozva da dođe k njemu na treći ulaz što vodi u Dom Jahvin. Kralj reče Jeremiji: “Htio bih te nešto upitati, nemoj mi ni riječi zatajiti!”
15 और यरमियाह ने सिदक़ियाह से कहा, अगर मैं तुझ से खोलकर बयान करूँ, तो क्या तू मुझे यक़ीनन क़त्ल न करेगा? और अगर मैं तुझे सलाह दूँ, तो तू न मानेगा।
Jeremija odgovori Sidkiji: “Ako ti kažem, nećeš li me pogubiti? Ako te pak posvjetujem, nećeš me poslušati!”
16 तब सिदक़ियाह बादशाह ने यरमियाह के सामने तन्हाई में कहा, ज़िन्दा ख़ुदा की क़सम, जो हमारी जानों का ख़ालिक़ है, कि न मैं तुझे क़त्ल करूँगा, और न उनके हवाले करूँगा जो तेरी जान के तलबगार हैं।
Tada se kralj Sidkija u tajnosti zakle Jeremiji ovim riječima: “Živoga mi Jahve, koji nam daje ovaj život, neću te pogubiti i neću te predati onima što ti rade o glavi.”
17 तब यरमियाह ने सिदक़ियाह से कहा कि “ख़ुदावन्द, लश्करों का ख़ुदा, इस्राईल का ख़ुदा यूँ फ़रमाता है कि: यक़ीनन अगर तू निकल कर शाह — ए — बाबुल के हाकिम के पास चला जाएगा, तो तेरी जान बच जाएगी और यह शहर आग से जलाया न जाएगा, और तू और तेरा घराना ज़िन्दा रहेगा।
Jeremija, dakle, reče Sidkiji: “Ovako govori Jahve, Bog nad Vojskama, Bog Izraelov: 'Ako izađeš pred vojskovođe kralja babilonskoga, spasit ćeš glavu i ovaj grad neće biti uništen požarom; živjet ćete ti i tvoj dom.
18 लेकिन अगर तू शाह — ए — बाबुल के हाकिम के पास न जाएगा, तो यह शहर कसदियों के हवाले कर दिया जाएगा, और वह इसे जला देंगे और तू उनके हाथ से रिहाई न पाएगा।”
Ako pak ne izađeš pred vojskovođe kralja babilonskoga, ovaj će grad pasti u ruke Kaldejaca i oni će ga spaliti, a ti se nećeš spasiti iz ruku njihovih.'”
19 सिदक़ियाह बादशाह ने यरमियाह से कहा कि “मैं उन यहूदियों से डरता हूँ जो कसदियों से जा मिले हैं, ऐसा न हो कि वह मुझे उनके हवाले करें, और वह मुझ पर ता'ना मारें।”
A kralj Sidkija odgovori Jeremiji: “Bojim se Judejaca koji su prebjegli Kaldejcima: mogli bi mene predati njima da mi se izruguju.”
20 और यरमियाह ने कहा, वह तुझे हवाले न करेंगे; मैं तेरी मिन्नत करता हूँ, तू ख़ुदावन्द की बात, जो मैं तुझ से कहता हूँ मान ले। इससे तेरा भला होगा और तेरी जान बच जाएगी।
Jeremija odvrati: “Oni to neće učiniti. Poslušaj glas Jahvin prema kojem sam ti govorio, bit će ti dobro i spasit ćeš život svoj.
21 लेकिन अगर तू जाने से इन्कार करे, तो यही कलाम है जो ख़ुदावन्द ने मुझ पर ज़ाहिर किया:
Ali ako ne htjedneš iz grada, evo riječi koju mi Jahve objavi:
22 कि देख, वह सब 'औरतें जो शाह — ए — यहूदाह के महल में बाक़ी हैं शाह — ए — बाबुल के हाकिम के पास पहुँचाई जाएँगी और कहेंगी कि तेरे दोस्तों ने तुझे फ़रेब दिया और तुझ पर ग़ालिब आए; जब तेरे पाँव कीच में धँस गए, तो वह उल्टे फिर गए।
'Gle, sve žene koje su još ostale u dvoru kralja judejskoga bit će odvedene k vojskovođama kralja babilonskoga i govorit će: Zaveli te, svladali te vjerni prijatelji tvoji! Kad ti noge u kal propadaju, oni te napuštaju!'
23 और वह तेरी सब बीवियों को, और तेरे बेटों को कसदियों के पास निकाल ले जाएँगे; और तू भी उनके हाथ से रिहाई न पाएगा, बल्कि शाह — ए — बाबुल के हाथ में गिरफ़्तार होगा और तू इस शहर के आग से जलाए जाने का ज़रिया' होगा।
Da, sve će žene tvoje i djecu tvoju odvesti Kaldejcima, a ni ti sam nećeš umaći rukama njihovim: dospjet ćeš u ruke kralju babilonskom, a grad će ovaj biti spaljen.”
24 तब सिदक़ियाह ने यरमियाह से कहा कि इन बातों को कोई न जाने, तो तू मारा न जाएगा।
Sidkija reče Jeremiji: “Nitko živ ne smije o tome što saznati, inače ćeš umrijeti.
25 लेकिन अगर हाकिम सुन लें कि मैंने तुझ से बातचीत की, और वह तेरे पास आकर कहें, कि जो कुछ तूने बादशाह से कहा, और जो कुछ बादशाह ने तुझ से कहा अब हम पर ज़ाहिर कर, यह हम से न छिपा और हम तुझे क़त्ल न करेंगे;
Ako, dakle, dostojanstvenici doznaju da sam s tobom razgovarao te dođu k tebi i kažu: 'TÓa očituj nam što kralj kaza tebi, a ti njemu; ne krij ništa pred nama, inače ćemo te ubiti',
26 तब तू उनसे कहना कि 'मैंने बादशाह से 'अर्ज़ की थी कि मुझे फिर यूनतन के घर में वापस न भेज कि वहाँ मरूँ।
odgovori im: 'Molio sam kralja da me više ne vrati u kuću Jonatanovu, da ondje ne umrem!'”
27 तब सब हाकिम यरमियाह के पास आए और उससे पूछा, और उसने इन सब बातों के मुताबिक़, जो बादशाह ने फ़रमाई थीं, उनको जवाब दिया। और वह उसके पास से चुप होकर चले गए; क्यूँकि असल मुआ'मिला उनको मा'लूम न हुआ।
I doista, dođoše dostojanstvenici k Jeremiji te ga ispitivahu. Ali im on odgovori upravo onako kako mu kralj bijaše naredio. Tada ga se okaniše, jer se ništa nije pročulo o onom razgovoru.
28 और जिस दिन तक येरूशलेम फ़तह न हुआ, यरमियाह क़ैदख़ाने के सहन में रहा, और जब येरूशलेम फ़तह हुआ तो वह वहीं था।
Jeremiju, dakle, ostaviše u tamničkom dvorištu sve do dana kad neprijatelj zauze Jeruzalem. Kad Jeruzalem zauzeše, on bijaše ondje.

< यर्म 38 >