< यर्म 26 >
1 शाह — ए — यहूदाह यहूयक़ीम — बिन — यूसियाह की बादशाही के शुरू' में यह कलाम ख़ुदावन्द की तरफ़ से नाज़िल हुआ,
У почетку царовања Јоакима, сина Јосијиног, цара Јудиног, дође ова реч од Господа говорећи:
2 कि ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है कि: तू ख़ुदावन्द के घर के सहन में खड़ा हो, और यहूदाह के सब शहरों के लोगों से जो ख़ुदावन्द के घर में सिज्दा करने को आते हैं, वह सब बातें जिनका मैंने तुझे हुक्म दिया है कि उनसे कहे, कह दे; एक लफ़्ज़ भी कम न कर।
Овако говори Господ: Стани у трему дома Господњег, и говори свим градовима Јудиним, који долазе да се поклоне у дому Господњем, све речи које ти заповедам да им кажеш, не изостави ни речи,
3 शायद वह सुने और हर एक अपने बुरे चाल चलन से बाज़ आए, और मैं भी उस 'ऐज़ाब को जो उनकी बद'आमाली की वजह से उन पर लाना चाहता हूँ, बाज़ रखूँ।
Не би ли послушали и вратили се сваки са свог злог пута, да ми се сажали са зла које им мислим учинити за злоћу дела њихових.
4 और तू उनसे कहना, 'ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है: अगर तुम मेरी न सुनोगे कि मेरी शरी'अत पर, जो मैंने तुम्हारे सामने रखी 'अमल करो,
Реци им дакле: Овако вели Господ: ако ме не послушате да ходите у мом закону који сам ставио пред вас,
5 और मेरे ख़िदमतगुज़ार नबियों की बातें सुनो जिनको मैंने तुम्हारे पास भेजा मैंने उनको सही वक़्त पर “भेजा, लेकिन तुम ने न सुना;
Да слушате речи слуга мојих пророка, које вам шаљем, које слах зарана једнако, али их не послушасте,
6 तो मैं इस घर को शीलोह कि तरह कर डालूँगा, और इस शहर को ज़मीन की सब क़ौमों के नज़दीक ला'नत का ज़रिया' ठहराऊँगा।”
Учинићу с домом овим као са Силомом, и град овај даћу у проклетство свим народима на земљи.
7 चुनाँचे काहिनों और नबियों और सब लोगों ने यरमियाह को ख़ुदावन्द के घर में यह बातें कहते सुना।
А свештеници и пророци и сав народ чуше Јеремију где говори те речи у дому Господњем.
8 और यूँ हुआ कि जब यरमियाह वह सब बातें कह चुका जो ख़ुदावन्द ने उसे हुक्म दिया था कि सब लोगों से कहे, तो काहिनों और नबियों और सब लोगों ने उसे पकड़ा और कहा कि तू यक़ीनन क़त्ल किया जाएगा!
И кад Јеремија изговори све што му Господ заповеди да каже свему народу, ухватише га свештеници и пророци и сав народ говорећи: Погинућеш.
9 तू ने क्यूँ ख़ुदावन्द का नाम लेकर नबुव्वत की और कहा, 'यह घर शीलोह की तरह होगा, और यह शहर वीरान और ग़ैरआबाद होगा'? और सब लोग ख़ुदावन्द के घर में यरमियाह के पास जमा' हुए।
Зашто пророкова у име Господње говорећи: Овај ће дом бити као Силом, и овај ће град опустети да неће у њему нико живети? И скупи се сав народ на Јеремију у дом Господњи.
10 और यहूदाह के हाकिम यह बातें सुनकर बादशाह के घर से ख़ुदावन्द के घर में आए, और ख़ुदावन्द के घर के नये फाटक के मदख़ल पर बैठे।
А кнезови Јудини чувши то дођоше из дома царског у дом Господњи, и седоше пред нова врата Господња.
11 और काहिनों और नबियों ने हाकिम से और सब लोगों से मुख़ातिब होकर कहा कि यह शख़्स वाजिब — उल — क़त्ल है क्यूँकि इसने इस शहर के ख़िलाफ़ नबुव्वत की है, जैसा कि तुम ने अपने कानों से सुना।
И рекоше свештеници и пророци кнезовима и свему народу говорећи: Овај је човек заслужио смрт, јер пророкова против овог града, као што чусте својим ушима.
12 तब यरमियाह ने सब हाकिम और तमाम लोगों से मुख़ातिब होकर कहा कि “ख़ुदावन्द ने मुझे भेजा कि इस घर और इस शहर के ख़िलाफ़ वह सब बातें जो तुम ने सुनी हैं, नबुव्वत से कहूँ।
Тада проговори Јеремија свим кнезовима и свему народу говорећи: Господ ме посла да пророкујем против овог дома и против овог града све што чусте.
13 इसलिए अब तुम अपने चाल चलन और अपने आ'माल को दुरूस्त करो, और ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की आवाज़ को सुनो, ताकि ख़ुदावन्द उस 'ऐज़ाब से जिसका तुम्हारे ख़िलाफ़ 'ऐलान किया है बाज़ रहे।
Зато поправите путеве своје и дела своја, и послушајте реч Господа Бога свог, и сажалиће се Господу са зла које је изрекао за вас.
14 और देखो, मैं तो तुम्हारे क़ाबू में हूँ जो कुछ तुम्हारी नज़र में ख़ूब — ओ — रास्त हो मुझसे करो।
А ја, ево сам у вашим рукама, чините од мене шта мислите да је добро и право.
15 लेकिन यक़ीन जानो कि अगर तुम मुझे क़त्ल करोगे, तो बेगुनाह का ख़ून अपने आप पर और इस शहर पर और इसके बाशिन्दों पर लाओगे; क्यूँकि हक़ीक़त में ख़ुदावन्द ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है कि तुम्हारे कानों में ये सब बातें कहूँ।”
Али знајте зацело, ако ме убијете, крв праву свалићете на се и на овај град и на становнике његове, јер доиста Господ ме посла к вама да говорим све ове речи, да чујете.
16 तब हाकिम और सब लोगों ने काहिनों और नबियों से कहा, यह शख़्स वाजिब — उल — क़त्ल नहीं क्यूँकि उसने ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा के नाम से हम से कलाम किया।
Тада рекоше кнезови и сав народ свештеницима и пророцима: Није овај човек заслужио смрт, јер нам је говорио у име Господа Бога нашег.
17 तब मुल्क के चंद बुज़ुर्ग उठे और कुल जमा'अत से मुख़ातिब होकर कहने लगे,
И усташе неки од старешина земаљских, и проговорише свему збору народном и рекоше:
18 कि “मीकाह मोरश्ती ने शाह — ए — यहूदाह हिज़क़ियाह के दिनों में नबुव्वत की, और यहूदाह के सब लोगों से मुख़ातिब होकर यूँ कहा, 'रब्ब — उल — अफ़वाज यूँ फ़रमाता है कि: सिय्यून खेत की तरह जोता जाएगा और येरूशलेम खण्डर हो जाएगा, और इस घर का पहाड़ जंगल की ऊँची जगहों की तरह होगा।
Михеј Морашћанин пророкова у време Језекије, цара Јудиног, и говори свему народу Јудином и рече: Овако вели Господ над војскама: Сион ће се преорати као њива и град ће Јерусалим бити гомила камења, и гора овог дома висока шума.
19 क्या शाह — ए — यहूदाह हिज़क़ियाह और तमाम यहूदाह ने उसको क़त्ल किया? क्या वह ख़ुदावन्द से न डरा, और ख़ुदावन्द से मुनाजात न की? और ख़ुदावन्द ने उस 'ऐज़ाब को जिसका उनके ख़िलाफ़ 'ऐलान किया था, बाज़ न रख्खा? तब यूँ हम अपनी जानों पर बड़ी आफ़त लाएँगे।”
Је ли га зато убио Језекија, цар Јудин и сав Јуда? Није ли се побојао Господа и молио се Господу? И Господу се сажали ради зла које беше изрекао на њих; ми дакле чинимо велико зло душама својим.
20 फिर एक और शख़्स ने ख़ुदावन्द के नाम से नबुवत की, या'नी ऊरिय्याह — बिनसमा'याह ने जो करयत या'रीम का था; उसने इस शहर और मुल्क के ख़िलाफ़ यरमियाह की सब बातों के मुताबिक़ नबुव्वत की;
И још беше један који пророкова у име Господње, Урија син Семајин из Киријат-Јарима; он пророкова против овог града и против ове земље исто онако као Јеремија.
21 और जब यहूयक़ीम बादशाह और उसके सब जंगी मर्दों और हाकिम ने उसकी बातें सुनीं, तो बादशाह ने उसे क़त्ल करना चाहा; लेकिन ऊरिय्याह यह सुनकर डरा और मिस्र को भाग गया।
И кад чу цар Јоаким и све војводе његове и сви кнезови речи његове, тражи га цар да га убије; а Урија чувши побоја се и побеже и дође у Мисир.
22 और यहूयक़ीम बादशाह ने चंद आदमियों या'नी इलनातन — बिन — अकबूर और उसके साथ कुछ और आदमियों को मिस्र में भेजा:
А цар Јоаким посла неке у Мисир, Елнатана сина Аховоровог и друге с њим.
23 और वह ऊरिय्याह को मिस्र से निकाल लाए, और उसे यहूयक़ीम बादशाह के पास पहुँचाया; और उसने उसको तलवार से क़त्ल किया और उसकी लाश को 'अवाम के क़ब्रिस्तान में फिकवा दिया।
И они изведоше Урију из Мисира и доведоше к цару Јоакиму, и уби га мачем, и баци тело његово у гробље простог народа.
24 लेकिन अख़ीक़ाम — बिन — साफ़न यरमियाह का दस्तगीर था, ताकि वह क़त्ल होने के लिए लोगों के हवाले न किया जाए।
Али рука Ахикама, сина Сафановог, би уз Јеремију, те га не предаше у руке народу да га погубе.