< पैदाइश 49 >

1 और या'क़ूब ने अपने बेटों को यह कह कर बुलवाया कि तुम सब जमा' हो जाओ, ताकि मैं तुम को बताऊँ कि आख़िरी दिनों में तुम पर क्या — क्या गुज़रेगा।
UJakobe wasebiza amadodana akhe wathi: Buthanani ukuze ngilazise okuzalehlela ensukwini ezizayo.
2 ऐ, या'क़ूब के बेटों जमा' हो कर सुनो, और अपने बाप इस्राईल की तरफ़ कान लगाओ।
Buthanani, lizwe madodana kaJakobe, limlalele uIsrayeli uyihlo.
3 ऐ रूबिन! तू मेरा पहलौठा, मेरी क़ुव्वत और मेरी शहज़ोरी का पहला फल है। तू मेरे रौब की और मेरी ताक़त की शान है।
Rubeni, ulizibulo lami, amandla ami, lokuqala kokuqina kwami, ukuphelela kwesithunzi, lokuphelela kwamandla.
4 तू पानी की तरह बे सबात है, इसलिए मुझे फ़ज़ीलत नहीं मिलेगी क्यूँकि तू अपने बाप के बिस्तर पर चढ़ा तूने उसे नापाक किया; रूबिन मेरे बिछोने पर चढ़ गया।
Uphuphuma njengamanzi, kawuyikuba ngopheleleyo, ngoba ukhwele embhedeni kayihlo, wasuwona; wakhwela embhedeni wami.
5 शमौन और लावी तो भाई — भाई हैं, उनकी तलवारें ज़ुल्म के हथियार हैं।
USimeyoni loLevi bayizelamani; inkemba zabo ziyizikhali zokuphanga.
6 ऐ मेरी जान! उनके मधरे में शरीक न हो, ऐ मेरी बुज़ुर्गी! उनकी मजलिस में शामिल न हो, क्यूँकि उन्होंने अपने ग़ज़ब में एकआदमी को क़त्ल किया, और अपनी खुदराई से बैलों की कूँचें काटीं।
Umphefumulo wami ungangeni emphakathini wabo wangasese, udumo lwami lungahlangani emhlanganweni wabo; ngoba ngolaka lwabo babulala umuntu, langokuzithokozisa baquma izinkabi umsipha.
7 ला'नत उनके ग़ज़ब पर, क्यूँकि वह तुन्द था। और उनके क़हर पर, क्यूँकि वह सख़्त था; मैं उन्हें या'क़ूब में अलग अलग और इस्राईल में बिखेर दूँगा।
Kaluqalekiswe ulaka lwabo ngoba lulamandla, lentukuthelo yabo ngoba ilesihluku. Ngizabehlukanisa koJakobe, ngibahlakaze koIsrayeli.
8 ऐ यहूदाह, तेरे भाई तेरी मदह करेंगे, तेरा हाथ तेरे दुश्मनों की गर्दन पर होगा। तेरे बाप की औलाद तेरे आगे सिज्दा करेगी।
Juda, wena, abafowenu bazakudumisa; isandla sakho sizakuba sentanyeni yezitha zakho; amadodana kayihlo azakukhothamela.
9 यहूदाह शेर — ए — बबर का बच्चा है ऐ मेरे बेटे! तू शिकार मार कर चल दिया है। वह शेर — ए — बबर, बल्कि शेरनी की तरह दुबक कर बैठ गया, कौन उसे छेड़े?
UJuda ungumdlwane wesilwane; wenyukile empangweni, ndodana yami, uguqile, ulele njengesilwane, lanjengesilwane esisikazi; ngubani ozamsukumisa?
10 यहूदाह से सल्तनत नहीं छूटेगी। और न उसकी नसल से हुकूमत का 'असा मौकूफ़ होगा। जब तक शीलोह न आए और क़ौमें उसकी फ़रमाबरदार होंगी।
Intonga yobukhosi kayiyikusuka kuJuda, lomnikumthetho phakathi kwenyawo zakhe, aze afike uShilo, njalo izizwe zizamlalela.
11 वह अपना जवान गधा अंगूर के दरख़्त से, और अपनी गधी का बच्चा 'आला दरजे के अंगूर के दरख़्त से बाँधा करेगा; वह अपना लिबास मय में, और अपनी पोशाक आब — ए अंगूर में धोया करेगा
Ubophela ithole lakhe likababhemi evinini, lethole likababhemikazi wakhe evinini elihle. Uhlamba isigqoko sakhe ewayinini, lesembatho sakhe egazini lezithelo zevini.
12 उसकी आँखें मय की वजह से लाल, और उसके दाँत दूध की वजह से सफ़ेद रहा करेंगे।
Amehlo akhe azakuba nsundu ngewayini, lamazinyo akhe mhlophe ngochago.
13 ज़बूलून समुन्दर के किनारे बसेगा, और जहाज़ों के लिए बन्दरगाह का काम देगा, और उसकी हद सैदा तक फैली होगी।
UZebuluni uzahlala ethekwini lolwandle, abe litheku lemikhumbi, lomngcele wakhe uzakuba ngaseSidoni.
14 इश्कार मज़बूत गधा है, जो दो भेड़सालों के बीच बैठा है;
UIsakari ungubabhemi olamathambo alamandla, oqutha phakathi kwemithwalo emibili.
15 उसने एक अच्छी आरामगाह और खुशनुमा ज़मीन को देख कर अपना कन्धा बोझ उठाने को झुकाया, और बेगार में ग़ुलाम की तरह काम करने लगा।
Wathi ebona indawo yokuphumula ukuthi inhle, lelizwe ukuthi liyabukeka, wagobisa amahlombe akhe ukuze athwale, waba yinceku esibhalweni.
16 दान इस्राईल के क़बीलों में से एक की तरह अपने लोगों का इन्साफ़ करेगा।
UDani uzakwahlulela abantu bakhe, njengesinye sezizwe zakoIsrayeli.
17 दान रास्ते का साँप है, वह राहगुज़र का अज़दह है, जो घोड़े के 'अकब को ऐसा डसता है किउसका सवार पछाड़ खा कर गिर पड़ता है।
UDani uzakuba yinyoka endleleni, inhlangwana emkhondweni, eluma izithende zebhiza, ukuze umgadi walo awe nyovane.
18 ऐ ख़ुदावन्द, मैं तेरी नजात की राह देखता आया हूँ।
Ngilindele usindiso lwakho, Nkosi.
19 जद्द पर एक फौज़ हमला करेगी लेकिन वह उसके दुम्बाला पर छापा मारेगा।
UGadi, iviyo lizamhlasela, kodwa yena uzahlasela ezithendeni.
20 आशर नफ़ीस अनाज पैदा किया करेगा और बादशाहों के लायक़ लज़ीज़ सामान मुहय्या करेगा।
Kuvela kuAsheri, ukudla kwakhe kuzanona, uzaveza izibiliboco zenkosi.
21 नफ़्ताली ऐसा है जैसा छूटी हुई हिरनी, वह मीठी — मीठी बातें करता है।
UNafithali uyimpala ethukululiweyo, eveza amazwi amahle.
22 यूसुफ़ एक फलदार पौधा है, ऐसा फलदार पौधा जो पानी के चश्में के पास लगा हुआ हो, और उसकी शाखें। दीवार पर फैल गई हों।
UJosefa ulugatsha oluthelayo, ugatsha oluthelayo emthonjeni, ingatsha zikhwela phezu komduli.
23 तीरंदाज़ों ने उसे बहुत छेड़ा और मारा और सताया है;
Abatshoki basebemphatha kabuhlungu, bamtshoka, bamzonda.
24 लेकिन उसकी कमान मज़बूत रही, और उसके हाथों और बाजुओं ने या'क़ूब के क़ादिर के हाथ से ताक़त पाई, वहीं से वह चौपान उठा है जो इस्राईल की चट्टान है।
Kodwa idandili lakhe lahlala liqinile, lengalo zezandla zakhe zaqiniswa ngezandla zikaSomandla kaJakobe, okuvela khona umelusi, ilitshe likaIsrayeli,
25 यह तेरे बाप के ख़ुदा का काम है, जो तेरी मदद करेगा, उसी क़ादिर — ए — मुतलक का काम जो ऊपर से आसमान की बरकतें, और नीचे से गहरे समुन्दर कि बरकतें 'अता करेगा।
ngoNkulunkulu kayihlo ozakusiza, langoSomandla ozakubusisa ngezibusiso zamazulu ezivela phezulu, izibusiso zokujula okulele phansi, izibusiso zamabele lesizalo,
26 तेरे बाप की बरकतें, मेरे बाप दादा की बरकतों से कहीं ज़्यादा हैं, और क़दीम पहाड़ों की इन्तिहा तक पहुँची हैं; वह यूसुफ़ के सिर, बल्कि उसके सिर की चाँदी पर जो अपने भाइयों से जुदा हुआ नाज़िल होंगी।
izibusiso zikayihlo ziyedlula izibusiso zabokhokho bami, kuze kube sengqongeni zamaqaqa aphakade; zizakuba phezu kwekhanda likaJosefa, laphezu kwenkanda yalowo owehlukaniswe kubafowabo.
27 बिनयमीन फाड़ने वाला भेड़िया है, वह सुबह को शिकार खाएगा और शाम को लूट का माल बाँटेगा।
UBhenjamini uyimpisi edabulayo; ekuseni izakudla ekujimbileyo, lakusihlwa izakwehlukanisa impango.
28 इस्राईल के बारह क़बीले यही हैं: और उनके बाप ने जो — जो बातें कह कर उनको बरकत दीं वह भी यही हैं; हर एक को, उसकी बरकत के मुवाफ़िक़ उसने बरकत दी।
Bonke labo bayizizwe ezilitshumi lambili zakoIsrayeli; futhi lokho yikho uyise akukhuluma kubo ebabusisa; ngulowo lalowo ngesibusiso sakhe wababusisa.
29 फिर उसने उनको हुक्म किया और कहा, कि मैं अपने लोगों में शामिल होने पर हूँ; मुझे मेरे बाप दादा के पास उस मग़ारह मारे में जो इफ़रोन हित्ती के खेत में है दफ़्न करना,
Wasebalaya wathi kubo: Sengibuthelwa ebantwini bakithi; lingingcwabe labobaba obhalwini olusensimini kaEfroni umHethi,
30 या'नी उस मग़ारे में जो मुल्क — ए — कना'न में ममरे के सामने मकफ़ीला के खेत में है, जिसे अब्रहाम ने खेत के साथ 'इफ़रोन हित्ती से मोल लिया था, ताकि क़ब्रिस्तान के लिए वह उसकी मिलिकयत बन जाए।
obhalwini olusensimini yeMakaphela eqondane leMamre, elizweni leKhanani, uAbrahama owaluthenga lensimu kuEfroni umHethi ibe yindawo yethu yokungcwabela.
31 वहाँ उन्होंने अब्रहाम को और उसकी बीवी सारा को दफ़न किया, वहीं उन्होने इस्हाक़ और उसकी बीवी रिबक़ा को दफ़न किया, और वहीं मैंने भी लियाह को दफ़न किया,
Lapho bangcwaba oAbrahama loSara umkakhe; lapho bangcwaba oIsaka loRebeka umkakhe; lalapho ngangcwaba uLeya,
32 या'नी उसी खेत के माग़ारे में जो बनी हित्ती से ख़रीदा था।
insimu, lobhalu olukiyo, kwathengwa emadodaneni kaHethi.
33 और जब या'क़ूब अपने बेटों को वसीयत कर चुका तो, उसने अपने पाँव बिछौने पर समेट लिए और दम छोड़ दिया और अपने लोगों में जा मिला।
Kwathi uJakobe eseqedile ukulaya amadodana akhe, waqoqela inyawo zakhe embhedeni, waphela, wabuthelwa ebantwini bakibo.

< पैदाइश 49 >