< पैदाइश 43 >
1 और काल मुल्क में और भी सख़्त हो गया।
Սովը աւելի ու աւելի էր սաստկանում երկրում:
2 और यूँ हुआ कि जब उस ग़ल्ले को जिसे मिस्र से लाए थे, खा चुके तो उनके बाप ने उनसे कहा कि जाकर हमारे लिए फिर कुछ अनाज मोल ले आओ।
Երբ կերան-սպառեցին Եգիպտացիների երկրից բերած ցորենը, հայրն ասաց նրանց. «Դարձեալ գնացէ՛ք եւ մի քիչ պարէն գնեցէ՛ք»:
3 तब यहूदाह ने उसे कहा कि उस शख़्स ने हम को निहायत ताकीद से कह दिया था कि तुम मेरा मुँह न देखोगे, जब तक तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ न हो।
Յուդան, դիմելով նրան, ասաց. «Մարդը մեզ կտրուկ ու յստակ ասաց. «Իմ աչքին չերեւաք, եթէ ձեր կրտսեր եղբայրը ձեզ հետ չլինի»:
4 इसलिए अगर तू हमारे भाई को हमारे साथ भेज दे, तो हम जाएँगे और तेरे लिए अनाज मोल लाएँगे।
Արդ, եթէ թողնես, որ մեր եղբայրը գայ մեզ հետ, կը գնանք եւ պարէն կը գնենք,
5 और अगर तू उसे न भेजे तो हम नहीं जाएँगे; क्यूँकि उस शख़्स ने कह दिया है कि तुम मेरा मुँह न देखोगे जब तक तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ न हो'।
իսկ եթէ մեր եղբօրը մեզ հետ չթողնես, չենք գնայ, որովհետեւ այդ մարդը մեզ հետ խօսեց ու ասաց. «Իմ աչքին չերեւաք, եթէ ձեր կրտսեր եղբայրը ձեզ հետ չլինի»:
6 तब इस्राईल ने कहा कि तुम ने मुझ से क्यूँ यह बदसुलूकी की, कि उस शख़्स को बता दिया कि हमारा एक भाई और भी है?
Իսրայէլն ասաց. «Այդ ի՞նչ փորձանք բերեցիք իմ գլխին, ինչո՞ւ յայտնեցիք այդ մարդուն, թէ եղբայր ունէք»:
7 उन्होंने कहा, “उस शख़्स ने बजिद्द हो कर हमारा और हमारे ख़ान्दान का हाल पूछा कि 'क्या तुम्हारा बाप अब तक ज़िन्दा है? और क्या तुम्हारा कोई और भाई है?' तो हम ने इन सवालों के मुताबिक़ उसे बता दिया। हम क्या जानते थे कि वह कहेगा, 'अपने भाई को ले आओ'।”
Նրանք ասացին. «Այդ մարդը հարցուփորձ արեց մեր եւ մեր ընտանիքի մասին, թէ՝ «Տակաւին կենդանի՞ է ձեր հայրը», թէ՝ «Եղբայր ունէ՞ք»: Եւ մենք յայտնեցինք նրան ըստ նրա հարցերի: Ի՞նչ իմանայինք, թէ ասելու է մեզ. «Բերէ՛ք ձեր եղբօրը»:
8 तब यहूदाह ने अपने बाप इस्राईल से कहा कि उस लड़के को मेरे साथ कर दे तो हम चले जाएँगे; ताकि हम और तू और हमारे बाल बच्चे ज़िन्दा रहें और हलाक न हों।
Յուդան ասաց իր հայր Իսրայէլին. «Թո՛յլ տուր, որ պատանին գայ ինձ հետ, վեր կենանք գնանք, որպէսզի ե՛ւ մենք, ե՛ւ դու, ե՛ւ մեր ընտանիքի անդամները ապրենք, սովամահ չլինենք:
9 और मैं उसका ज़िम्मेदार होता हूँ, तू उसको मेरे हाथ से वापस माँगना। अगर मैं उसे तेरे पास पहुँचा कर सामने खड़ा न कर दूँ, तो मैं हमेशा के लिए गुनहगार ठहरूंगा।
Ես նրա համար պատասխանատու եմ. ինձնի՛ց կը պահանջես նրան: Եթէ նրան յետ չբերեմ ու քո առաջ չկանգնեցնեմ, թող մեղաւոր լինեմ իմ ամբողջ կեանքում:
10 अगर हम देर न लगाते तो अब तक दूसरी दफ़ा' लौट कर आ भी जाते।
Որովհետեւ եթէ չդանդաղէինք, ապա երկու անգամ գնացած-եկած կը լինէինք»:
11 तब उनके बाप इस्राईल ने उनसे कहा, “अगर यही बात है तो ऐसा करो कि अपने बर्तनों में इस मुल्क की मशहूर पैदावार में से कुछ उस शख़्स के लिए नज़राना लेते जाओ; जैसे थोड़ा सा रौग़ान — ए — बलसान, थोड़ा सा शहद, कुछ गर्म मसाले, और मुर्र और पिस्ता और बादाम,
Իրենց հայր Իսրայէլն ասաց նրանց. «Ճիշտ էք ասում: Այդպէս էլ արէք: Մեր երկրի բարիքներով լցրէ՛ք ձեր ամանները, այդ մարդուն իբրեւ նուէր տարէ՛ք կնդրուկ, մեղր, խունկ, խէժ, բեւեկն եւ ընկոյզ:
12 और दूना दाम अपने हाथ में ले लो, और वह नक़दी जो फेर दी गई और तुम्हारे बोरों के मुँह में रख्खी मिली अपने साथ वापस ले जाओ; क्यूँकि शायद भूल हो गई होगी।
Կրկնակի արծաթ վերցրէ՛ք ձեզ հետ, ինչպէս նաեւ այն արծաթը, որ ձեր պարկերի մէջ յետ բերեցիք, տարէ՛ք ձեզ հետ, գուցէ դա սխալմունք էր:
13 और अपने भाई को भी साथ लो, और उठ कर फिर उस शख़्स के पास जाओ।
Վերցրէ՛ք նաեւ ձեր եղբօրն ու գնացէ՛ք այդ մարդու մօտ: Իմ Աստուածը թող այնպէս անի, որ շնորհ գտնէք այդ մարդու մօտ, եւ նա կ՚արձակի ձեզ հետ ձեր միւս եղբօրն ու Բենիամինին:
14 और ख़ुदा — ए — क़ादिर उस शख़्स को तुम पर मेहरबानी करे, ताकि वह तुम्हारे दूसरे भाई को और बिनयमीन को तुम्हारे साथ भेज दे। मैं अगर बे — औलाद हुआ तो हुआ।”
Բայց ես ինչպէս անզաւակացայ, այնպէս էլ անզաւակ մնացի»:
15 तब उन्होंने नज़राना लिया और दूना दाम भी हाथ में ले लिया, और बिनयमीन को लेकर चल पड़े; और मिस्र पहुँच कर यूसुफ़ के सामने जा खड़े हुए।
Եւ մարդիկ, առնելով նուէրներ ու կրկնակի արծաթ, Բենիամինի հետ գնացին իջան Եգիպտոս եւ ներկայացան Յովսէփին:
16 जब यूसुफ़ ने बिनयमीन को उनके साथ देखा तो उसने अपने घर के मुन्तज़िम से कहा, “इन आदमियों को घर में ले जा, और कोई जानवर ज़बह करके खाना तैयार करवा; क्यूँकि यह आदमी दोपहर को मेरे साथ खाना खाएँगे।”
Երբ Յովսէփը տեսաւ նրանց եւ իր եղբայր Բենիամինին՝ ասաց պալատի կառավարիչին. «Այս մարդկանց տուն տա՛ր, անասուն մորթի՛ր եւ ճաշ պատրաստի՛ր, որովհետեւ այս մարդիկ կէսօրին ինձ հետ են ճաշելու»:
17 उस शख़्स ने जैसा यूसुफ़ ने फ़रमाया था किया, और इन आदमियों को यूसुफ़ के घर में ले गया।
Մարդն արեց այնպէս, ինչպէս ասել էր Յովսէփը, եւ մարդկանց տարաւ Յովսէփի տունը:
18 जब इनको यूसुफ़ के घर में पहुँचा दिया तो डर के मारे कहने लगे, “वह नक़दी जो पहली दफ़ा' हमारे बोरों में रख कर वापस कर दी गई थी, उसी की वजह से हम को अन्दर करवा दिया है; ताकि उसे हमारे ख़िलाफ़ बहाना मिल जाए और वह हम पर हमला करके हम को ग़ुलाम बना ले और हमारे गधों को छीन ले।”
Այս մարդիկ տեսնելով, որ իրենց տարան Յովսէփի տունը, ասացին. «Նախորդ անգամ մեր պարկերում մեզ վերադարձուած արծաթի պատճառով է, որ մեզ բերեցին այստեղ, որպէսզի մեզ խուզարկեն: Նրանք մեզ վրայ կը յարձակուեն, մեզ կը ստրկացնեն եւ կը տիրանան մեր էշերին»:
19 और वह यूसुफ़ के घर के मुन्तज़िम के पास गए और दरवाज़े पर खड़े होकर उससे कहने लगे,
Մօտենալով Յովսէփի պալատի կառավարիչին՝ նրանք դռան մօտ ասացին նրան.
20 “जनाब, हम पहले भी यहाँ अनाज मोल लेने आए थे;
«Աղաչում ենք քեզ, տէ՛ր, լսի՛ր մեզ: Երբ առաջին անգամ եկանք պարէն գնելու
21 और यूँ हुआ कि जब हम ने मंज़िल पर उतर कर अपने बोरों को खोला, तो अपनी अपनी पूरी तौली हुई नक़दी अपने अपने बोरे के मुँह में रख्खी देखी, इसलिए हम उसे अपने साथ वापस लेते आए हैं।
եւ վերադառնալիս իջեւան հասանք, բացելով մեր պարկերը՝ տեսանք, որ իւրաքանչիւրիս արծաթը իր պարկի մէջ է: Արդ, արծաթը նոյն կշռով յետ ենք բերել, ահա այն մեր ձեռքին է:
22 और हम अनाज मोल लेने को और भी नक़दी साथ लाए हैं, ये हम नहीं जानते के हमारी नक़दी किसने हमारे बोरों में रख दी।”
Ուրիշ արծաթ էլ ենք բերել մեզ հետ, որ պարէն գնենք: Մենք չգիտենք, թէ ով է արծաթը դրել մեր պարկերի մէջ»:
23 उसने कहा कि तुम्हारी सलामती हो, मत डरो! तुम्हारे ख़ुदा और तुम्हारे बाप के ख़ुदा ने तुम्हारे बोरों में तुम को ख़ज़ाना दिया होगा, मुझे तो तुम्हारी नक़दी मिल चुकी। फिर वह शमौन को निकाल कर उनके पास ले आया।
Նա ասաց նրանց. «Խաղաղութիւն ընդ ձեզ, մի՛ վախեցէք: Ձեր եւ ձեր հայրերի Աստուածն է դրել գանձերը ձեր պարկերի մէջ, իսկ ես արդէն ստացել եմ ձեր արծաթը եւ գոհացել եմ»: Եւ նա բանտից հանեց ու նրանց մօտ բերեց Շմաւոնին:
24 और उस शख़्स ने उनको यूसुफ़ के घर में लाकर पानी दिया, और उन्होंने अपने पाँव धोए; और उनके गधों को चारा दिया।
Մարդը նրանց տարաւ ներս՝ Յովսէփի տունը: Ջուր բերեցին, որ նրանք լուանան իրենց ոտքերը, եւ նա նրանց գրաստներին կեր տուեց:
25 फिर उन्होंने यूसुफ़ के इन्तिज़ार में कि वह दोपहर को आएगा, नज़राना तैयार करके रख्खा; क्यूँकि उन्होंने सुना था कि उनको वहीं रोटी खानी है।
Նրանք պատրաստեցին ընծաները, երբ Յովսէփը դեռ չէր եկել կէսօրին, որովհետեւ լսել էին, որ այնտեղ է ճաշելու:
26 जब यूसुफ़ घर आया, तो वह उस नज़राने को जो उनके पास था उसके सामने ले गए, और ज़मीन पर झुक कर उसके सामने आदाब बजा लाए।
Յովսէփը տուն մտաւ, եւ նրանք այդ տանը նրան մատուցեցին իրենց ձեռքերում բռնած ընծաները եւ գլուխ խոնարհեցին նրան մինչեւ գետին:
27 उसने उनसे ख़ैर — ओ — 'आफियत पूछी और कहा कि तुम्हारा बूढ़ा बाप जिसका तुम ने ज़िक्र किया था अच्छा तो है? क्या वह अब तक ज़िन्दा है?
Յովսէփը, դիմելով նրանց, հարցրեց. «Ինչպէ՞ս էք, ողջ-առո՞ղջ է ձեր ծերունի հայրը, որի մասին ասել էիք, թէ տակաւին կենդանի է»:
28 उन्होंने जवाब दिया, “तेरा ख़ादिम हमारा बाप ख़ैरियत से है; और अब तक ज़िन्दा है।” फिर वह सिर झुका — झुका कर उसके सामने आदाब बजा लाए।
Նրանք պատասխանեցին. «Ողջ-առողջ է քեզ ծառայ մեր հայրը, տակաւին կենդանի է»: Նա ասաց. «Այդ մարդն օրհնեալ է Աստծուց»: Եւ նրանք խոնարհուելով գլուխ տուեցին նրան:
29 फिर उसने आँख उठा कर अपने भाई बिनयमीन को जो उसकी माँ का बेटा था, देखा और कहा कि तुम्हारा सबसे छोटा भाई जिसका ज़िक्र तुम ने मुझ से किया था यही है? फिर कहा कि ऐ मेरे बेटे! ख़ुदा तुझ पर मेहरबान रहे।
Յովսէփը բարձրացրեց իր աչքերը եւ, տեսնելով իր համամայր եղբայր Բենիամինին, հարցրեց. «Սա՞ է ձեր կրտսեր եղբայրը, որի մասին ասել էիք, թէ կը բերէք ինձ մօտ»: Եւ ասաց. «Աստուած թող ողորմի քեզ, որդեա՛կ»:
30 तब यूसुफ़ ने जल्दी की क्यूँकि भाई को देख कर उसका जी भर आया, और वह चाहता था कि कहीं जाकर रोए। तब वह अपनी कोठरी में जा कर वहाँ रोने लगा।
Յուզուեց Յովսէփը, իր եղբօր համար ճմլուեց սիրտը եւ ուզում էր լաց լինել: Եւ, մտնելով իր սենեակը, նա լաց եղաւ:
31 फिर वह अपना मुँह धोकर बाहर निकला और अपने को बर्दाश्त करके हुक्म दिया कि खाना लगाओ।
Յետոյ նա լուաց երեսը, դուրս եկաւ եւ, զսպելով իրեն, ասաց. «Ճա՛շ մատուցէք»:
32 और उन्होंने उसके लिए अलग और उनके लिए जुदा, और मिस्रियों के लिए, जो उसके साथ खाते थे, जुदा खाना लगाया; क्यूँकि मिस्र के लोग इब्रानियों के साथ खाना नहीं खा सकते थे, क्यूँकि मिस्रियों को इससे कराहियत है।
Քանի որ եգիպտացիները զզւում էին եբրայեցիներից եւ նրանց հետ սեղան չէին նստում, ուստի նրան եւ նրանցից իւրաքանչիւրին, ինչպէս նաեւ նրա հետ ճաշող եգիպտացիներից իւրաքանչիւրին ճաշ մատուցեցին առանձին-առանձին:
33 और यूसुफ़ के भाई उसके सामने तरतीबवार अपनी उम्र की बड़ाई और छोटाई के मुताबिक़ बैठे और आपस में हैरान थे।
Նրա դիմաց նստեց անդրանիկը՝ ըստ իր աւագութեան, իսկ կրտսերը՝ ըստ իր կրտսերութեան: Եւ մարդիկ զարմացել էին իւրաքանչիւրն իր եղբօր համար:
34 फिर वह अपने सामने से खाना उठा कर हिस्से कर — कर के उनको देने लगा, और बिनयमीन का हिस्सा उनके हिस्सों से पाँच गुना ज़्यादा था। और उन्होंने मय पी और उसके साथ खु़शी मनाई।
Նրանք Յովսէփից ստացան իրենց ճաշի բաժինը, եւ Բենիամինի բաժինը բոլորի բաժնի հնգապատիկը դարձաւ: Նրանք նրա հետ խմեցին ու գինովցան: