< पैदाइश 42 >

1 और या'क़ूब को मा'लूम हुआ कि मिस्र में ग़ल्ला है, तब उसने अपने बेटों से कहा कि तुम क्यूँ एक दूसरे का मुँह ताकते हो?
A Jakov videæi da ima žita u Misiru, reèe sinovima svojim: šta gledate jedan na drugoga?
2 देखो, मैंने सुना है कि मिस्र में ग़ल्ला है। तुम वहाँ जाओ और वहाँ से हमारे लिए अनाज मोल ले आओ, ताकि हम ज़िन्दा रहें और हलाक न हों।
I reèe: eto èujem da u Misiru ima žita; idite onamo te nam kupite otuda, da ostanemo živi i ne pomremo.
3 तब यूसुफ़ के दस भाई ग़ल्ला मोल लेने को मिस्र में आए।
I desetorica braæe Josifove otidoše da kupe žita u Misiru.
4 लेकिन या'क़ूब ने यूसुफ़ के भाई बिनयमीन को उसके भाइयों के साथ न भेजा, क्यूँकि उसने कहा, कि कहीं उस पर कोई आफ़त न आ जाए।
A Venijamina brata Josifova ne pusti otac s braæom govoreæi: da ga ne bi zadesilo kakvo zlo.
5 इसलिए जो लोग ग़ल्ला खरीदने आए उनके साथ इस्राईल के बेटे भी आए, क्यूँकि कनान के मुल्क में काल था।
I doðoše sinovi Izrailjevi da kupe žita s ostalima koji dolažahu; jer bješe glad u zemlji Hananskoj.
6 और यूसुफ़ मुल्क — ए — मिस्र का हाकिम था और वही मुल्क के सब लोगों के हाथ ग़ल्ला बेचता था। तब यूसुफ़ के भाई आए और अपने सिर ज़मीन पर टेक कर उसके सामने आदाब बजा लाए।
A Josif upravljaše zemljom, i prodavaše žito svemu narodu po zemlji. I braæa Josifova došavši pokloniše mu se licem do zemlje.
7 यूसुफ़ अपने भाइयों को देख कर उनको पहचान गया; लेकिन उसने उनके सामने अपने आप को अन्जान बना लिया और उनसे सख़्त लहजे में पूछा, “तुम कहाँ से आए हो?” उन्होंने कहा, “कना'न के मुल्क से अनाज मोल लेने को।”
A Josif ugledav braæu svoju pozna ih; ali se uèini da ih ne poznaje, i oštro im progovori i reèe: odakle ste došli? A oni rekoše: iz zemlje Hananske, da kupimo hrane.
8 यूसुफ़ ने तो अपने भाइयों को पहचान लिया था लेकिन उन्होंने उसे न पहचाना।
Josif dakle pozna braæu svoju; ali oni njega ne poznaše.
9 और यूसुफ़ उन ख़्वाबों को जो उसने उनके बारे में देखे थे याद करके उनसे कहने लगा कि तुम जासूस हो। तुम आए हो कि इस मुल्क की बुरी हालत दरियाफ़्त करो।
I opomenu se Josif sanova koje je snio za njih; i reèe im: vi ste uhode; došli ste da vidite gdje je zemlja slaba.
10 उन्होंने उससे कहा, “नहीं ख़ुदावन्द! तेरे ग़ुलाम अनाज मोल लेने आए हैं।
A oni mu rekoše: nijesmo, gospodaru; nego sluge tvoje doðoše da kupe hrane.
11 हम सब एक ही शख़्स के बेटे हैं। हम सच्चे हैं; तेरे ग़ुलाम जासूस नहीं हैं।”
Svi smo sinovi jednoga èovjeka, pošteni ljudi, nigda nijesu sluge tvoje bile uhode.
12 उसने कहा, “नहीं; बल्कि तुम इस मुल्क की बुरी हालत दरियाफ़्त करने को आए हो।”
A on im reèe: nije istina, nego ste došli da vidite gdje je zemlja slaba.
13 तब उन्होंने कहा, “तेरे ग़ुलाम बारह भाई एक ही शख़्स के बेटे हैं जो मुल्क — ए — कना'न में है। सबसे छोटा इस वक़्त हमारे बाप के पास है और एक का कुछ पता नहीं।”
A oni rekoše: nas je bilo dvanaest braæe, sluga tvojih, sinova jednoga èovjeka u zemlji Hananskoj; i eno, najmlaði je danas kod oca našega, a jednoga nema više.
14 तब यूसुफ़ ने उनसे कहा, “मैं तो तुम से कह चुका कि तुम जासूस हो।
A Josif im reèe: kažem ja da ste vi uhode.
15 इसलिए तुम्हारी आज़माइश इस तरह की जाएगी कि फ़िर'औन की हयात की क़सम, तुम यहाँ से जाने न पाओगे; जब तक तुम्हारा सबसे छोटा भाई यहाँ न आ जाए।
Nego hoæu da se uvjerim ovako: tako živ bio Faraon, neæete izaæi odavde dokle ne doðe amo najmlaði brat vaš.
16 इसलिए अपने में से किसी एक को भेजो कि वह तुम्हारे भाई को ले आए और तुम क़ैद रहो, ताकि तुम्हारी बातों की तसदीक़ हो कि तुम सच्चे हो या नहीं; वरना फ़िर'औन की हयात की क़सम तुम ज़रूर ही जासूस हो।”
Pošljite jednoga izmeðu sebe neka dovede brata vašega, a vi æete ostati ovdje u tamnici, pa æu vidjeti je li istina što govorite; inaèe ste uhode, tako živ bio Faraon!
17 और उसने उन सब को तीन दिन तक इकट्ठे नज़रबन्द रख्खा।
I zatvori ih u tamnicu na tri dana.
18 और तीसरे दिन यूसुफ़ ने उनसे कहा, “एक काम करो तो ज़िन्दा रहोगे; क्यूँकि मुझे ख़ुदा का ख़ौफ़ है।
A treæi dan reèe im Josif: ako ste radi životu, ovo uèinite, jer se ja Boga bojim:
19 अगर तुम सच्चे हो तो अपने भाइयों में से एक को क़ैद खाने में बन्द रहने दो, और तुम अपने घरवालों के खाने के लिए अनाज ले जाओ।
Ako ste pošteni ljudi, jedan brat izmeðu vas neka ostane u tamnici, a vi idite i odnesite žita koliko treba porodicama vašim.
20 और अपने सबसे छोटे भाई को मेरे पास ले आओ, यूँ तुम्हारी बातों की तस्दीक़ हो जाएगी और तुम हलाक न होगे।” इसलिए उन्होंने ऐसा ही किया।
Pa onda dovedite k meni najmlaðega brata svojega da se posvjedoèe rijeèi vaše i da ne izginete. I oni uèiniše tako.
21 और वह आपस में कहने लगे, “हम दरअसल अपने भाई की वजह से मुजरिम ठहरे हैं; क्यूँकि जब उसने हम से मिन्नत की तो हम ने यह देखकर भी, कि उसकी जान कैसी मुसीबत में है उसकी न सुनी; इसी लिए यह मुसीबत हम पर आ पड़ी है।”
I rekoše jedan drugom: doista se ogriješismo o brata svojega, jer vidjesmo muku duše njegove kad nam se moljaše, pa ga se oglušismo; zato doðe na nas ova muka.
22 तब रूबिन बोल उठा, “क्या मैंने तुम से न कहा था कि इस बच्चे पर ज़ुल्म न करो, और तुम ने न सुना; इसलिए देख लो, अब उसके ख़ून का बदला लिया जाता है।”
A Ruvim odgovori im govoreæi: nijesam li vam govorio: nemojte se griješiti o dijete? ali me ne poslušaste; i zato se evo traži od nas krv njegova.
23 और उनको मा'लूम न था कि यूसुफ़ उनकी बातें समझता है, इसलिए कि उनके बीच एक तरजुमान था।
A oni ne znadijahu da ih Josif razumije, jer se s njim razgovarahu preko tumaèa.
24 तब वह उनके पास से हट गया और रोया, और फिर उनके पास आकर उनसे बातें कीं और उनमें से शमौन को लेकर उनकी आँखों के सामने उसे बन्धवा दिया।
A Josif okrete se od njih, i zaplaka se. Potom se opet okrete k njima, i progovori s njima, i uzev izmeðu njih Simeuna veza ga pred njima.
25 फिर यूसुफ़ ने हुक्म किया, कि उनके बोरों में अनाज भरें और हर शख़्स की नकदी उसी के बोरे में रख दें, और उनको सफ़र का सामान भी दे दें। चुनांचे उनके लिए ऐसा ही किया गया।
I zapovjedi Josif da im naspu vreæe žita, pa i novce što je koji dao da metnu svakome u vreæu, i da im dadu brašnjenice na put. I tako bi uèinjeno.
26 और उन्होंने अपने गधों पर ग़ल्ला लाद लिया और वहाँ से रवाना हुए।
I natovarivši žito svoje na magarce svoje otidoše.
27 जब उनमें से एक ने मन्जिल पर अपने गधे को चारा देने के लिए अपना बोरा खोला, तो अपनी नक़दी बोरे के मुँह में रख्खी देखी।
A jedan od njih otvoriv svoju vreæu da nahrani magarca svojega u jednoj gostionici, vidje novce svoje ozgo u vreæi.
28 तब उसने अपने भाइयों से कहा कि मेरी नक़दी वापस कर दी गई है, वह मेरे बोरे में है, देख लो!' फिर तो वह घबरा गए और हक्का — बक्का होकर एक दूसरे को देखने और कहने लगे, ख़ुदा ने हम से यह क्या किया?
I reèe braæi svojoj: ja dobih natrag novce svoje, evo ih u mojoj vreæi. I zadrhta srce u njima i uplašiše se govoreæi jedan drugome: što nam to uèini Bog?
29 और वह मुल्क — ए — कना'न में अपने बाप या'क़ूब के पास आए, और सारी वारदात उसे बताई और कहने लगे कि
I došavši k Jakovu ocu svojemu u zemlju Hanansku, pripovjediše mu sve što im se dogodi, govoreæi:
30 उस शख़्स ने जो उस मुल्क का मालिक है हम से सख़्त लहजे में बातें कीं, और हम को उस मुल्क के जासूस समझा।
Oštro govoraše s nama èovjek, koji zapovijeda u onoj zemlji, i doèeka nas kao uhode.
31 हम ने उससे कहा कि हम सच्चे आदमी हैं; हम जासूस नहीं।
A kad mu rekosmo: mi smo pošteni ljudi, nigda nijesmo bili uhode;
32 हम बारह भाई एक ही बाप के बेटे हैं; हम में से एक का कुछ पता नहीं और सबसे छोटा इस वक़्त हमारे बाप के पास मुल्क — ए — कना'न में है।
Bilo nas je dvanaest braæe, sinova oca našega; jednoga veæ nema, a najmlaði je danas kod oca našega u zemlji Hananskoj;
33 तब उस शख़्स ने जो मुल्क का मालिक है हम से कहा, 'मैं इसी से जान लूँगा कि तुम सच्चे हो कि अपने भाइयों में से किसी को मेरे पास छोड़ दो और अपने घरवालों के खाने के लिए अनाज लेकर चले जाओ।
Reèe nam èovjek, koji zapovijeda u onoj zemlji: ovako æu doznati jeste li pošteni ljudi: brata jednoga izmeðu sebe ostavite kod mene, a što vam treba za porodice vaše gladi radi, uzmite i idite.
34 और अपने सबसे छोटे भाई को मेरे पास ले आओ; तब मैं जान लूँगा कि तुम जासूस नहीं बल्कि सच्चे आदमी हो। और मैं तुम्हारे भाई को तुम्हारे हवाले कर दूँगा, फिर तुम मुल्क में सौदागरी करना'।
Poslije dovedite k meni brata svojega najmlaðega, da se uvjerim da nijeste uhode nego pošteni ljudi; brata æu vam vratiti, i moæi æete trgovati po ovoj zemlji.
35 और यूँ हुआ कि जब उन्होंने अपने अपने बोरे खाली किए तो हर शख़्स की नक़दी की थैली उसी के बोरे में रख्खी देखी, और वह और उनका बाप नक़दी की थैलियाँ देख कर डर गए।
A kad izruèivahu vreæe svoje, gle, svakome u vreæi bjehu u zavežljaju novci njegovi; i vidjevši zavežljaje novaca svojih uplašiše se i oni i otac im.
36 और उनके बाप या'क़ूब ने उनसे कहा, “तुम ने मुझे बेऔलाद कर दिया। यूसुफ़ नहीं रहा और शमौन भी नहीं है, और अब बिनयमीन को भी ले जाना चाहते ही। ये सब बातें मेरे ख़िलाफ़ हैं।”
I reèe im Jakov otac njihov: potrste mi djecu; Josifa nema, Simeuna nema, pa hoæete i Venijamina da uzmete; sve se skupilo na me.
37 तब रूबिन ने अपने बाप से कहा, “अगर मैं उसे तेरे पास न ले आऊँ तो तू मेरे दोनों बेटों को क़त्ल कर डालना। उसे मेरे हाथ में सौंप दे और मैं उसे फिर तेरे पास पहुँचा दूँगा।”
A Ruvim progovori i reèe ocu svojemu: dva sina moja ubij, ako ti ga ne dovedem natrag; daj ga u moje ruke, i ja æu ti ga opet dovesti.
38 उसने कहा, मेरा बेटा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा; क्यूँकि उसका भाई मर गया और वह अकेला रह गया है। अगर रास्ते में जाते — जाते उस पर कोई आफ़त आ पड़े तो तुम मेरे सफ़ेद बालों को ग़म के साथ क़ब्र में उतारोगे। (Sheol h7585)
A on reèe: neæe iæi sin moj s vama, jer je brat njegov umro i on osta sam, pa ako bi ga zadesilo kako zlo na putu na koji æete iæi, svalili biste me stara s tugom u grob. (Sheol h7585)

< पैदाइश 42 >