< पैदाइश 40 >
1 इन बातों के बाद यूँ हुआ कि शाह ए — मिस्र का साकी और नानपज़ अपने ख़ुदावन्द शाह — ए — मिस्र के मुजरिम हुए।
Poslije toga peharnik se i pekar egipatskog kralja ogriješe o svoga gospodara, kralja egipatskog.
2 और फ़िर'औन अपने इन दोनों हाकिमों से जिनमें एक साकियों और दूसरा नानपज़ों का सरदार था, नाराज़ हो गया।
Faraon se razljuti na svoja dva dvoranina, glavnog peharnika i glavnog pekara,
3 और उसने इनको जिलौदारों के सरदार के घर में उसी जगह जहाँ यूसुफ़ हिरासत में था, क़ैद खाने में नज़रबन्द करा दिया।
te ih stavi u zatvor, u zgradu zapovjednika tjelesne straže - u istu tamnicu gdje je i Josip bio zatvoren.
4 जिलौदारों के सरदार ने उनको यूसुफ़ के हवाले किया, और वह उनकी ख़िदमत करने लगा और वह एक मुद्दत तक नज़रबन्द रहे।
Zapovjednik tjelesne straže odredi Josipa da ih poslužuje. Pošto su proveli u zatvoru neko vrijeme,
5 और शाह — ए — मिस्र के साकी और नानपज़ दोनों ने, जो क़ैद खाने में नज़रबन्द थे एक ही रात में अपने — अपने होनहार के मुताबिक़ एक — एक ख़्वाब देखा।
obojica njih - peharnik i pekar egipatskog kralja, utamničenici - usnu san jedne te iste noći. Svaki je usnuo svoj san; i svaki je san imao svoje značenje.
6 और यूसुफ़ सुबह को उनके पास अन्दर आया और देखा कि वह उदास हैं।
Kad je Josip ujutro došao k njima, opazi da su neraspoloženi.
7 और उसने फ़िर'औन के हाकिमों से जो उसके साथ उसके आक़ा के घर में नज़रबन्द थे, पूछा कि आज तुम क्यूँ ऐसे उदास नज़र आते हो?
Upita faraonove dvorane koji su bili s njim u zatvoru u zgradi njegova gospodara: “Zašto ste danas tako potišteni?”
8 उन्होंने उससे कहा, “हम ने एक ख़्वाब देखा है, जिसकी ता'बीर करने वाला कोई नहीं।” यूसुफ़ ने उनसे कहा, “क्या ता'बीर की कुदरत ख़ुदा को नहीं? मुझे ज़रा वह ख़्वाब बताओ।”
Odgovore mu: “Sne smo usnuli, ali nikog nema da nam ih protumači.” Josip im reče: “Zar tumačenje ne spada na Boga? Dajte, pričajte mi!”
9 तब सरदार साकी ने अपना ख़्वाब यूसुफ़ से बयान किया। उसने कहा, “मैंने ख़्वाब में देखा कि अंगूर की बेल मेरे सामने है।
Onda je glavni peharnik ispripovjedio Josipu svoj san: “Sanjao sam da je preda mnom lozov trs.
10 और उस बेल में तीन शाखें हैं, और ऐसा दिखाई दिया कि उसमें कलियाँ लगीं और फूल आए और उसके सब गुच्छों में पक्के — पक्के अंगूर लगे।
Na trsu bile tri mladice. I tek što je propupao, procvjeta i na njegovim grozdovima sazru bobe.
11 और फ़िर'औन का प्याला मेरे हाथ में है, और मैंने उन अंगूरों को लेकर फ़िर'औन के प्याले में निचोड़ा और वह प्याला मैंने फ़िर'औन के हाथ में दिया।”
Kako sam u ruci držao faraonov pehar, uzmem grožđa, istiještim ga u faraonov pehar, a onda stavim pehar u faraonovu ruku.”
12 यूसुफ़ ने उससे कहा, “इसकी ता'बीर यह है कि वह तीन शाखें तीन दिन हैं।
Josip mu reče: “Ovo ti je značenje: tri mladice tri su dana.
13 इसलिए अब से तीन दिन के अन्दर फ़िर'औन तुझे सरफ़राज़ फ़रमाएगा, और तुझे फिर तेरे 'ओहदे पर बहाल कर देगा; और पहले की तरह जब तू उसका साकी था, प्याला फ़िर'औन के हाथ में दिया करेगा।
Poslije tri dana faraon će te pomilovati i vratiti na tvoje mjesto; opet ćeš stavljati pehar faraonu u ruku, kao i prije, dok si mu bio peharnik.
14 लेकिन जब तू ख़ुशहाल हो जाए तो मुझे याद करना और ज़रा मुझ से मेहरबानी से पेश आना, और फ़िर'औन से मेरा ज़िक्र करना और मुझे इस घर से छुटकारा दिलवाना।
Kada ti bude opet dobro, sjeti se da sam i ja bio s tobom, pa mi učini ovu uslugu: spomeni me faraonu i pokušaj me izvesti iz ove kuće.
15 क्यूँकि इब्रानियों के मुल्क से मुझे चुरा कर ले आए हैं, और यहाँ भी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से क़ैद खाने में डाला जाऊँ।”
Jer, zbilja, bio sam silom odveden iz zemlje Hebreja; ni ovdje nisam ništa skrivio, a baciše me u tamnicu.”
16 जब सरदार नानपज़ ने देखा कि ता'बीर अच्छी निकली तो यूसुफ़ से कहा, “मैंने भी ख़्वाब में देखा, कि मेरे सिर पर सफ़ेद रोटी की तीन टोकरियाँ हैं;
Kad je glavni pekar vidio kako je Josip dao dobro tumačenje, reče mu: “Usnuh da su mi na glavi tri bijele košare.
17 और ऊपर की टोकरी में हर क़िस्म का पका हुआ खाना फ़िर'औन के लिए है, और परिन्दे मेरे सिर पर की टोकरी में से खा रहे हैं।”
U najgornjoj bilo svakovrsna peciva što ga pekar pripravlja faraonu, ali su ptice jele iz košare povrh moje glave.”
18 यूसुफ़ ने उसे कहा, “इसकी ता'बीर यह है कि वह तीन टोकरियाँ तीन दिन हैं।
Josip odgovori: “Ovo je značenje: tri košare tri su dana.
19 इसलिए अब से तीन दिन के अन्दर फ़िर'औन तेरा सिर तेरे तन से जुदा करा के तुझे एक दरख़्त पर टंगवा देगा, और परिन्दे तेरा गोश्त नोंच — नोंच कर खाएँगे।”
Poslije tri dana faraon će uzdići tvoju glavu i o drvo te objesiti te će ptice jesti meso s tebe.”
20 और तीसरे दिन जो फ़िर'औन की सालगिरह का दिन था, यूँ हुआ कि उसने अपने सब नौकरों की दावत की और उसने सरदार साकी और सरदार नानपज़ को अपने नौकरों के साथ याद फ़रमाया।
I zaista, trećega dana, kad je faraon priredio gozbu za sve svoje službenike - bio mu je rođendan - iz sredine svojih službenika izluči glavnog peharnika i glavnog pekara.
21 और उसने सरदार साकी को फिर उसकी ख़िदमत पर बहाल किया, और वह फ़िर'औन के हाथ में प्याला देने लगा।
Vrati glavnog peharnika u peharničku službu te je i dalje stavljao pehar u faraonovu ruku,
22 लेकिन उसने सरदार नानपज़ को फाँसी दिलवाई, जैसा यूसुफ़ ने ता'बीर करके उनको बताया था।
a glavnog pekara objesi, kako je Josip protumačio.
23 लेकिन सरदार साकी ने यूसुफ़ को याद न किया बल्कि उसे भूल गया।
Ipak se glavni peharnik nije sjetio Josipa - zaboravio je na nj.