< पैदाइश 11 >
1 और तमाम ज़मीन पर एक ही ज़बान और एक ही बोली थी।
Hele Menneskeheden havde eet Tungemål og samme Sprog.
2 और ऐसा हुआ कि मशरिक़ की तरफ़ सफ़र करते करते उनको मुल्क — ए — सिन'आर में एक मैदान मिला और वह वहाँ बस गए।
Da de nu drog østerpå, traf de på en Dal i Sinear, og der slog de sig ned.
3 और उन्होंने आपस में कहा, 'आओ, हम ईटें बनाएँ और उनको आग में खू़ब पकाएँ। तब उन्होंने पत्थर की जगह ईट से और चूने की जगह गारे से काम लिया।
Da sagde de til hverandre: "Kom, lad os stryge Teglsten og brænde dem godt!" De brugte nemlig Tegl som Sten og Jordbeg som Kalk.
4 फिर वह कहने लगे, कि आओ हम अपने लिए एक शहर और एक बुर्ज जिसकी चोटी आसमान तक पहुँचे बनाए और यहाँ अपना नाम करें, ऐसा न हो कि हम तमाम रु — ए — ज़मीन पर बिखर जाएँ।
Derpå sagde de: "Kom, lad os bygge os en By og et Tårn, hvis Top når til Himmelen, og skabe os et Navn, for at vi ikke skal spredes ud over hele Jorden!"
5 और ख़ुदावन्द इस शहर और बुर्ज, को जिसे बनी आदम बनाने लगे देखने को उतरा।
Men HERREN steg ned for at se Byen og Tårnet, som Menneskebørnene byggede,
6 और ख़ुदावन्द ने कहा, “देखो, यह लोग सब एक हैं और इन सभों की एक ही ज़बान है। वह जो यह करने लगे हैं तो अब कुछ भी जिसका वह इरादा करें उनसे बाक़ी न छूटेगा।
og han sagde: "Se, de er eet Folk og har alle eet Tungemål; og når de nu først er begyndt således, er intet, som de sætter sig for, umuligt for dem;
7 इसलिए आओ, हम वहाँ जाकर उनकी ज़बान में इख्तिलाफ़ डालें, ताकि वह एक दूसरे की बात समझ न सकें।”
lad os derfor stige ned og forvirre deres Tungemål der, så de ikke forstår hverandres Tungemål!"
8 तब, ख़ुदावन्द ने उनको वहाँ से तमाम रू — ए — ज़मीन में बिखेर दिया; तब वह उस शहर के बनाने से बाज़ आए।
Da spredte HERREN dem fra det Sted ud over hele Jorden, og de opgav at bygge Byen.
9 इसलिए उसका नाम बाबुल हुआ क्यूँकि ख़ुदावन्द ने वहाँ सारी ज़मीन की ज़बान में इख्तिलाफ़ डाला और वहाँ से ख़ुदावन्द ने उनको तमाम रू — ए — ज़मीन पर बिखेर दिया।
Derfor kaldte man den Babel, thi der forvirrede HERREN al Jordens Tungemål, og derfra spredte HERREN dem ud over hele Jorden.
10 यह सिम का नसबनामा है: सिम एक सौ साल का था जब उससे तूफ़ान के दो साल बाद अरफ़कसद पैदा हुआ;
Dette er Sems Slægtebog. Da Sem var 100 År gammel, avlede han Arpaksjad, to År efter Vandfloden;
11 और अरफ़कसद की पैदाइश के बाद सिम पाँच सौ साल ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुई।
og efter at Sem havde avlet Arpaksjad, levede han 500 År og avlede Sønner og Døtre.
12 जब अरफ़कसद पैतीस साल का हुआ, तो उससे सिलह पैदा हुआ;
Da Atpaksjad havde levet 35 År, avlede han Sjela;
13 और सिलह की पैदाइश के बाद अरफ़कसद चार सौ तीन साल और ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुई।
og efter at Arpaksjad havde avlet Sjela, levede han 403 År og avlede Sønner og Døtre.
14 सिलह जब तीस साल का हुआ, तो उससे इब्र पैदा हुआ;
Da Sjela havde levet 30 År, avlede han Eber;
15 और इब्र की पैदाइश के बाद सिलह चार सौ तीन साल और ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुई।
og efter at Sjela havde avlet Eber, levede han 403 År og avlede Sønner og Døtre.
16 जब इब्र चौंतीस साल का था, तो उससे फ़लज पैदा हुआ;
Da Eber havde levet 34 År, avlede han Peleg;
17 और फ़लज की पैदाइश के बाद इब्र चार सौ तीस साल और ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुई।
og efter at Eber havde avlet Peleg, levede han 430 År og avlede Sønner og Døtre.
18 फ़लज तीस साल का था, जब उससे र'ऊ पैदा हुआ;
Da Peleg havde levet 30 År, avlede han Re'u;
19 और र'ऊ की पैदाइश के बाद फ़लज दो सौ नौ साल और ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुई।
og efter at Peleg havde avlet Re'u, levede han 209 År og avlede Sønner og Døtre.
20 और र'ऊ बत्तीस साल का था, जब उससे सरूज पैदा हुआ;
Da Re'u havde levet 32 År, avlede han Serug;
21 और सरूज की पैदाइश के बाद र'ऊ दो सौ सात साल और ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुई।
og efter at Re'u havde avlet Serug, levede han 207 År og avlede Sønner og Døtre.
22 और सरूज तीस साल का था, जब उससे नहूर पैदा हुआ।
Da Serug havde levet 30 År, avlede han Nakor;
23 और नहूर की पैदाइश के बाद सरूज दो सौ साल और ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुईं।
og efter at Serug havde avlet Nakor, levede han 200 År og avlede Sønner og Døtre.
24 नहूर उन्तीस साल का था, जब उससे तारह पैदा हुआ।
Da Nakor havde levet 29 År, avlede han Tara;
25 और तारह की पैदाइश के बाद नहूर एक सौ उन्नीस साल और ज़िन्दा रहा, और उससे बेटे और बेटियाँ पैदा हुई।
og efter at Nakor havde avlet Tara, levede han 119 År og avlede Sønner og Døtre.
26 और तारह सत्तर साल का था, जब उससे इब्रहाम और नहूर और हारान पैदा हुए।
Da Tara havde levet 70 År, avlede han Abram, Nakor og Haran.
27 और यह तारह का नसबनामा है: तारह से इब्रहाम और नहूर और हारान पैदा हुए और हारान से लूत पैदा हुआ।
Dette er Taras Slægtebog. Tara avlede Abram, Nako og Haran. Haran avlede Lot.
28 और हारान अपने बाप तारह के आगे अपनी पैदाइशी जगह यानी कसदियों के ऊर में मरा।
Haran døde i sin Fader Taras Levetid i sin Hjemstavn i Ur Kasdim.
29 और अब्राम और नहूर ने अपना — अपना ब्याह कर लिया। इब्रहाम की बीवी का नाम सारय और नहुर की बीवी का नाम मिल्का था जो हारान की बेटी थी। वही मिल्का का बाप और इस्का का बाप था।
Abram og Nakor tog sig Hustruer; Abrams Hustru hed Saraj, Nakors Milka, en Datter af Haran, Milkas og Jiskas Fader.
30 और सारय बाँझ थी; उसके कोई बाल — बच्चा न था।
Men Saraj var ufrugtbar og havde ingen Børn.
31 और तारह ने अपने बेटे इब्रहाम को और अपने पोते लूत को, जो हारान का बेटा था, और अपनी बहू सारय को जो उसके बेटे इब्रहाम की बीवी थी, साथ लिया और वह सब कसदियों के ऊर से रवाना हुए की कनान के मुल्क में जाएँ; और वह हारान तक आए और वहीं रहने लगे।
Tara tog sin Søn Abram, sin Sønnesøn Lot, Harans Søn, og sin Sønnekone Saraj, hans Søn Abrams Hustru, og førte dem fra Ur Kasdim for at begive sig til Kana'ans Land; men da de kom til Karan, slog de sig ned der.
32 और तारह की उम्र दो सौ पाँच साल की हुई और उस ने हारान में वफ़ात पाई।
Taras Levetid var 205 År; og Tara døde i Karan.