< एज्रा 8 >

1 अरतख़शशता बादशाह के दौर — ए — सल्तनत में जो लोग मेरे साथ बाबुल से निकले, उनके अबाई ख़ान्दानों के सरदार ये हैं और उनका नसबनामा ये है:
و اینانند روسای آبای ایشان و این است نسب نامه آنانی که در سلطنت ارتحشستاپادشاه، با من از بابل برآمدند:۱
2 बनी फ़ीन्हास में से, जैरसोन; बनी ऐतामर में से, दानीएल; बनी दाऊद में से हत्तूश;
از بنی فینحاس، جرشوم و از بنی‌ایتامار، دانیال و از بنی داود، حطوش.۲
3 बनी सिकनियाह की नस्ल के बनी पर'ऊस में से, ज़करियाह, और उसके साथ डेढ़ सौ आदमी नसबनामे के तौर से गिने हुए थे;
و از بنی شکنیا از بنی فروش، زکریا و بااو صد و پنجاه نفر از ذکوران به نسب نامه شمرده شدند.۳
4 बनी पख़त — मोआब में से, इलीहू'ऐनी बिन ज़राखियाह, और उसके साथ दो सौ आदमी;
از بنی فحت، موآب الیهو عینای ابن زرحیا و با او دویست نفر از ذکور.۴
5 और बनी सिकनियाह में से, यहज़ीएल का बेटा, और उसके साथ तीन सौ आदमी:
از بنی شکنیا، ابن یحزیئیل و با او سیصد نفر از ذکور.۵
6 और बनी 'अदीन में से, 'अबद — बिन यूनतन, और उसके साथ पचास आदमी,
ازبنی عادین، عابد بن یوناتان و با او پنجاه نفر ازذکور.۶
7 और बनी 'ऐलाम में से, यसायाह बिन 'अतलियाह, और उसके साथ सत्तर आदमी;
از بنی عیلام، اشعیا ابن عتلیا و با او هفتادنفر از ذکور.۷
8 और बनी सफ़तियाह में से, जबदियाह बिन मीकाएल, और उसके साथ अस्सी आदमी,
از بنی شفطیا، زبدیا ابن میکائیل و بااو هشتاد نفر از ذکور.۸
9 और बनी योआब में से 'अबदियाह बिन यहीएल, और उसके साथ दो सौ अट्ठारह आदमी,
از بنی یوآب، عوبدیا ابن یحئیل و با او دویست و هجده نفر از ذکور.۹
10 और बनी सलूमीत में से, यूसिफ़ियाह का बेटा, और उसके साथ एक सौ साठ आदमी;
واز بنی شلومیت بن یوسفیا و با او صد وشصت نفراز ذکور.۱۰
11 और बनी बबई में से ज़करियाह बिन बबई, और उसके साथ अट्ठाईस आदमी;
و از بنی بابای، زکریا ابن بابای و با او بیست و هشت نفر از ذکور.۱۱
12 और बनी 'अज़जाद में से यूहनान बिन हक्कातान, और उसके साथ एक सौ दस आदमी,
و از بنی عزجد، یوحانان بن هقاطان و با او صد و ده نفر از ذکور.۱۲
13 और बनी अदुनिक़ाम में से जो सबसे पीछे गए, उनके नाम ये हैं: इलिफ़ालत, और य'ईएल, और समा'याह, और उनके साथ साठ आदमी;
و موخران از بنی ادونیقام بودند و این است نامهای ایشان: الیفلط ویعیئیل و شمعیا و با ایشان شصت نفر از ذکور.۱۳
14 और बनी बिगवई में से, ऊती और ज़ब्बूद, और उनके साथ सत्तर आदमी।
و از بنی بغوای، عوتای وزبود و با ایشان هفتاد نفر از ذکور.۱۴
15 फिर मैंने उनको उस दरिया के पास जो अहावा की सिम्त को बहता है इकट्ठा किया, और वहाँ हम तीन दिन ख़ैमों में रहे; और मैंने लोगों और काहिनों का मुलाहज़ा किया पर बनी लावी में से किसी को न पाया।
پس ایشان را نزد نهری که به اهوا می‌رودجمع کردم و در آنجا سه روز اردو زدیم و چون قوم و کاهنان را بازدید کردم، از بنی لاوی کسی رادر آنجا نیافتم.۱۵
16 तब मैंने एलियाज़र और अरीएल और समा'याह और इलनातन और यरीब और इलनातन और नातन और ज़करियाह और मसुल्लाम को जो रईस थे, और यूयरीब और इलनातन को जो मु'अल्लिम थे बुलवाया।
پس نزد الیعزر و اریئیل وشمعیا و الناتان و یاریب و الناتان و ناتان و زکریا ومشلام که روسا بودند و نزد یویاریب و الناتان که علما بودند، فرستادم.۱۶
17 और मैंने उनको क़सीफ़िया नाम एक मक़ाम में इद्दो सरदार के पास भेजा; और जो कुछ उनको इद्दो और उसके भाइयों नतीनीम से क़सीफ़िया में कहना था बताया, कि वह हमारे ख़ुदा के घर के लिए ख़िदमत करने वाले हमारे पास ले आएँ।
و پیغامی برای عدوی رئیس، در مکان کاسفیا به‌دست ایشان فرستادم وسخنانی که باید به عدو و برادرانش نتینیم که درمکان کاسقیا بودند بگویند، به ایشان القا کردم تاخادمان به جهت خانه خدای ما نزد ما بیاورند.۱۷
18 और चूँकि हमारे ख़ुदा की शफ़क़त का हाथ हम पर था, इसलिए वह महली बिन लावी बिन इस्राईल की औलाद में से एक 'अक़्लमन्द शख़्स को, और सरीबियाह को और उसके बेटों और भाइयों, या'नी अट्ठारह आदमियों को
و از دست نیکوی خدای ما که با ما می‌بود، شخصی دانشمند از پسران محلی ابن لاوی ابن اسرائیل برای ما آوردند، یعنی شربیا را با پسران وبرادرانش که هجده نفر بودند.۱۸
19 और हसबियाह की, और उसके साथ बनी मिरारी में से यसायाह को, और उसके भाइयों और उनके बेटों को, या'नी बीस आदमियों को;
و حشبیا را نیز وبا او از بنی مراری اشعیا را. و برادران او و پسران ایشان را که بیست نفر بودند.۱۹
20 और नतीनीम में से, जिनको दाऊद और अमीरों ने लावियों की ख़िदमत के लिए मुक़र्रर किया था, दो सौ बीस नतीनीम को ले आए। इन सभों के नाम बता दिए गए थे।
و از نتینیم که داودو سروران، ایشان را برای خدمت لاویان تعیین نموده بودند. از نتینیم دویست و بیست نفر که جمیع به نام ثبت شده بودند.۲۰
21 तब मैंने अहावा के दरिया पर रोज़े का ऐलान कराया, ताकि हम अपने ख़ुदा के सामने उस से अपने और अपने बाल बच्चों और अपने माल के लिए सीधी राह तलब करने को फ़रोतन बने।
پس من در آنجانزد نهر اهوا به روزه داشتن اعلان نمودم تاخویشتن را در حضور خدای خود متواضع نموده، راهی راست برای خود و عیال خویش وهمه اموال خود از او بطلبیم.۲۱
22 क्यूँकि मैंने शर्म की वजह से बादशाह से सिपाहियों के जत्थे और सवारों के लिए दरख़्वास्त न की थी, ताकि वह राह में दुश्मन के मुक़ाबिले में हमारी मदद करें; क्यूँकि हम ने बादशाह से कहा था, कि हमारे ख़ुदा का हाथ भलाई के लिए उन सब के साथ है जो उसके तालिब हैं, और उसका ज़ोर और क़हर उन सबके ख़िलाफ़ है जो उसे छोड़ देते हैं।
زیرا خجالت داشتم که سپاهیان و سواران از پادشاه بخواهیم تاما را از دشمنان در راه اعانت کنند، چونکه به پادشاه عرض کرده، گفته بودیم که دست خدای ما بر هر‌که او را می‌طلبد، به نیکویی می‌باشد، اماقدرت و غضب او به ضد آنانی که او را ترک می‌کنند.۲۲
23 इसलिए हम ने रोज़ा रखकर इस बात के लिए अपने ख़ुदा से मिन्नत की, और उसने हमारी सुनी।
پس روزه گرفته، خدای خود را برای این طلب نمودیم و ما را مستجاب فرمود.۲۳
24 तब मैंने सरदार काहिनों में से बारह को, या'नी सरीबियाह और हसबियाह और उनके साथ उनके भाइयों में से दस को अलग किया,
ودوازده نفر از روسای کهنه، یعنی شربیا و حشبیا وده نفر از برادران ایشان را با ایشان جدا کردم.۲۴
25 और उनको वह चाँदी सोना और बर्तन, या'नी वह हदिया जो हमारे ख़ुदा के घर के लिए बादशाह और उसके वज़ीरों और अमीरों और तमाम इस्राईल ने जो वहाँ हाज़िर थे, नज़्र किया था तोल दिया।
ونقره و طلا و ظروف هدیه خدای ما را که پادشاه ومشیران و سرورانش و تمامی اسرائیلیانی که حضور داشتند داده بودند، به ایشان وزن نمودم.۲۵
26 मैं ही ने उनके हाथ में साढ़े छ: सौ क़िन्तार चाँदी, और सौ क़िन्तार चाँदी के बर्तन, और सौ क़िन्तार सोना,
پس ششصد و پنجاه وزنه نقره و صد وزنه ظروف نقره و صد وزنه طلا به‌دست ایشان وزن نمودم.۲۶
27 और सोने के बीस प्याले जो हज़ार दिरहम के थे, और चोखे चमकते हुए पीतल के दो बर्तन जो सोने की तरह क़ीमती थे तौल कर दिए।
و بیست طاس طلا هزار درهم و دوظرف برنج صیقلی خالص که مثل طلا گرانبها بود.۲۷
28 और मैंने उनसे कहा, कि तुम ख़ुदावन्द के लिए मुक़द्दस हो, और ये बर्तन भी मुक़द्दस हैं, और ये चाँदी और सोना ख़ुदावन्द तुम्हारे बाप — दादा के ख़ुदा के लिए ख़ुशी की क़ुर्बानी है।
و به ایشان گفتم: «شما برای خداوند مقدس می‌باشید و ظروف نیز مقدس است و نقره و طلا به جهت یهوه خدای پدران شما هدیه تبرعی است.۲۸
29 इसलिए होशियार रहना, जब तक येरूशलेम में ख़ुदावन्द के घर की कोठरियों में सरदार काहिनों और लावियों और इस्राईल के आबाई ख़ान्दानों के अमीरों के सामने उनको तौल न दो, उनकी हिफ़ाज़त करना।
پس بیدار باشید و اینها را حفظ نمایید تا به حضور روسای کهنه و لاویان و سروران آبای اسرائیل در اورشلیم، به حجره های خانه خداوندبه وزن بسپارید.»۲۹
30 तब काहिनों और लावियों ने सोने और चाँदी और बर्तनों को तौलकर लिया, ताकि उनको येरूशलेम में हमारे ख़ुदा के घर में पहुँचाएँ।
آنگاه کاهنان و لاویان وزن طلا و نقره وظروف را گرفتند تا آنها را به خانه خدای ما به اورشلیم برسانند.۳۰
31 फिर हम पहले महीने की बारहवीं तारीख़ को अहावा के दरिया से रवाना हुए कि येरूशलेम को जाएँ, और हमारे ख़ुदा का हाथ हमारे साथ था, और उसने हम को दुश्मनों और रास्ते में घात लगानेवालों के हाथ से बचाया।
پس در روز دوازدهم ماه اول از نهر اهوا کوچ کرده، متوجه اورشلیم شدیم و دست خدای ما با ما بود و ما را از دست دشمنان و کمین نشینندگان سر راه خلاصی داد.۳۱
32 और हम येरूशलेम पहुँचकर तीन दिन तक ठहरे रहे।
و چون به اورشلیم رسیدیم سه روز درآنجاتوقف نمودیم.۳۲
33 और चौथे दिन वह चाँदी और सोना और बर्तन हमारे ख़ुदा के घर में तौल कर काहिन मरीमोत बिन ऊरिय्याह के हाथ में दिए गए, और उसके साथ इली'एलियाज़र बिन फ़ीन्हास था, और उनके साथ ये लावी थे, या'नी यूज़बाद बिन यशू'अ और नौ इंदियाह बिन बिनवी।
و در روز چهارم، نقره و طلا و ظروف را در خانه خدای ما به‌دست مریموت بن اوریای کاهن وزن کردند و العازار بن فینحاس با اوبود و یوزاباد بن یشوع و نوعدیا ابن بنوی لاویان باایشان بودند.۳۳
34 सब चीज़ों को गिन कर और तौल कर पूरा वज़न उसी वक़्त लिख लिया गया।
همه را به شماره و به وزن (حساب کردند) و وزن همه در آن وقت نوشته شد.۳۴
35 और ग़ुलामों में से उन लोगों ने जो जिलावतनी से लौट आए थे, इस्राईल के ख़ुदा के लिए सोख़्तनी क़ुर्बानियाँ पेश कीं; या'नी सारे इस्राईल के लिए बारह बछड़े और छियानवे मेंढे, और सतत्तर बर्रे, और ख़ता की क़ुर्बानी के लिए बारह बकरे; ये सब ख़ुदावन्द के लिए सोख़्तनी क़ुर्बानी थी।
و اسیرانی که از اسیری برگشته بودند، قربانی های سوختنی برای خدای اسرائیل گذرانیدند، یعنی دوازده گاو و نود و شش قوچ وهفتاد و هفت بره و دوازده بز نر، به جهت قربانی گناه، برای تمامی اسرائیل که همه اینها قربانی سوختنی برای خداوند بود.۳۵
36 और उन्होंने बादशाह के फ़रमानों को बादशाह के नाइबों, और दरिया पार के हाकिमों के हवाले किया; और उन्होंने लोगों की और ख़ुदा के घर की हिमायत की।
و چون فرمانهای پادشاه را به امرای پادشاه و والیان ماورای نهردادند، ایشان قوم و خانه خدا را اعانت نمودند.۳۶

< एज्रा 8 >