< हिज़ि 43 >
1 फिर वह मुझे फाटक पर ले आया, या'नी उस फाटक पर जिसका रुख़ पूरब की तरफ़ है;
Zatim me povede k vratima što gledaju na istok.
2 और क्या देखता हूँ कि इस्राईल के ख़ुदा का जलाल पूरब की तरफ़ से आया, और उसकी आवाज़ सैलाब के शोर के जैसी थी, और ज़मीन उसके जलाल से मुनव्वर हो गई।
I gle, Slava Boga Izraelova dolazi od istoka; šum joj kao šum velikih voda: i zemlja se sjala od slave njegove.
3 और यह उस ख़्वाब की नुमाइश के मुताबिक़ था जो मैंने देखा था, हाँ, उस ख़्वाब के मुताबिक़ जो मैंने उस वक़्त देखा था जब मैं शहर को बर्बाद करने आया था, और यह रोयतें उस ख़्वाब की तरह थीं जो मैंने नहर — ए — किबार के किनारे पर देखा था; तब मैं मुँह के बल गिरा।
To viđenje koje gledah bijaše kao viđenje što ga vidjeh kad dođoh da uništim grad i kao viđenje koje vidjeh na rijeci Kebaru. Padoh ničice.
4 और ख़ुदावन्द का जलाल उस फाटक की राह से, जिसका रुख़ पूरब की तरफ़ है हैकल में दाख़िल हुआ।
A Slava Jahvina uđe u Dom na vrata koja gledaju na istok.
5 और रूह ने मुझे उठा कर अन्दरूनी सहन में पहुँचा दिया, और क्या देखता हूँ कि हैकल ख़ुदावन्द के जलाल से मा'मूर है।
Tada me duh podiže i odvede u unutrašnje predvorje. I gle: Dom bijaše pun Slave Jahvine.
6 और मैंने किसी की आवाज़ सुनी, जो हैकल में से मेरे साथ बातें करता था, और एक शख़्स मेरे पास खड़ा था।
I čuh glas koji mi iz Doma govori, a kraj mene netko stajaše.
7 और उसने मुझे फ़रमाया, कि 'ऐ आदमज़ाद, यह मेरी तख़्तगाह और मेरे पाँव की कुर्सी है जहाँ मैं बनी — इस्राईल के बीच हमेशा तक रहूँगा और बनी इस्राईल और उनके बादशाह फिर कभी मेरे पाक नाम को अपनी बदकारी और अपने बादशाहों की लाशों से उनके मरने पर नापाक न करेंगे।
I reče mi: “Sine čovječji, ovo je mjesto mojega prijestolja, ovo je mjesto stopa mojih nogu: ovdje ću, posred sinova Izraelovih, prebivati zauvijek. Izraelov dom neće više oskvrnjivati moje sveto ime - ni oni ni njihovi kraljevi - svojim bludništvom i truplima svojih kraljeva:
8 क्यूँकि वह अपने आस्ताने मेरे आस्तानों के पास, और अपनी चौखटें मेरी चौखटों के पास लगाते थे, और मेरे और उनके बीच सिर्फ़ एक दीवार थी; उन्होंने अपने उन घिनौने कामों से जो उन्होंने किए मेरे पाक नाम को नापाक किया, इसलिए मैंने अपने क़हर में उनको हलाक किया।
stavili su svoj prag do moga, svoje dovratnike do mojih, tako da je bio samo zid između mene i njih, i oskvrnjivali su moje sveto ime gnusobama koje počiniše. I zato ih zatrijeh u svojem gnjevu.
9 अगरचे अब वह अपनी बदकारी और अपने बादशाहों की लाशें मुझ से दूर कर दें, तो मैं हमेशा तक उनके बीच रहूँगा।
Sada će oni ukloniti daleko od mene svoje bludništvo i trupla svojih kraljeva, a ja ću zauvijek prebivati posred njih.
10 'ऐ आदमज़ाद, तू बनी — इस्राईल को यह घर दिखा, ताकि वह अपनी बदकिरदारी से शर्मिन्दा हो जाएँ और इस नमूने को नापें।
Sine čovječji, pokaži domu Izraelovu ovaj Dom da se posrame sa svojih bezakonja. Neka mu izmjere razmjere.
11 और अगर वह अपने सब कामों से शर्मिंदा हों, तो उस घर का नक़्शा और उसकी तरतीब और उसके मख़ारिज और मदख़ल और उसकी तमाम शक्ल और उसके कुल हुक्मों और उसकी पूरी वज़ह और तमाम क़वानीन उनको दिखा, और उनकी आँखों के सामने उसको लिख, ताकि वह उसका कुल नक़्शा और उसके तमाम हुक्मों को मानकर उन पर 'अमल करें।
Ako se posrame zbog svega što učiniše, opiši im Dom i njegove razmjere, njegove izlaze i ulaze, sve njegovo obličje, sve propise i sve zakone; upoznaj ih i nacrtaj im da vide i da čuvaju i provedu sve njegovo obličje i sve propise o njemu.
12 इस घर का क़ानून यह है कि इसकी तमाम सरहदें पहाड़ की चोटी पर और इसके चारों तरफ़ बहुत पाक होंगी; देख, यही इस घर का क़ानून है।
A ovo je zakon za Dom: navrh gore, sav prostor uokolo, bit će najsvetija svetinja.
13 'और हाथ के नाप से मज़बह के यह नाप हैं, और इस हाथ की लम्बाई एक हाथ चार उँगल है। पाया एक हाथ का होगा, और चौड़ाई एक हाथ और उसके चारो तरफ़ बालिश्त भर चौड़ा हाशिया, और मज़बह का पाया यही है।
Ovo su mjere žrtvenika, na laktove - a lakat je ovdje jedan lakat i pedalj: podnožje žrtvenika lakat dugo, lakat široko; obrub kojim je obrubljen uokolo - jedan pedalj. Visina žrtvenika:
14 और ज़मीन पर के इस पाये से लेकर नीचे की कुर्सी तक दो हाथ, और उसकी चौड़ाई एक हाथ और छोटी कुर्सी से बड़ी कुर्सी तक चार हाथ और चौड़ाई एक हाथ।
od podnožja na zemlji do donjega pojasa žrtvenika - dva lakta, a u širinu jedan lakat; od manjeg pojasa do većega četiri lakta, a u širinu jedan lakat.
15 और ऊपर का मज़बह चार हाथ का होगा, और मज़बह के ऊपर चार सींग होंगे।
A samo žrtvište: četiri lakta visoko. A sa žrtvišta dižu se uvis četiri roga.
16 और मज़बह बारह हाथ लम्बा होगा और बारह हाथ चौड़ा मुरब्बा।
Žrtvište: dvanaest lakata dugo, dvanaest lakata široko, četvorina, na sve četiri strane.
17 और कुर्सी चौदह हाथ लम्बी और चौदह हाथ चौड़ी मुरब्बा' और चारों तरफ़ उसका किनारा आधा हाथ, उसका पाया चारो तरफ़ एक हाथ और उसका ज़ीना पूरब रू होगा।
A pojas: četrnaest lakata dug i četrnaest lakata širok, na četiri strane; njegov rub uokolo pol lakta, a podnožje oko njega uokolo jedan lakat; stepenice mu gledaju na istok.”
18 और उसने मुझ से कहा, ऐ आदमज़ाद, ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि मज़बह के यह हुक्म उस दिन जारी होंगे जब वह उसे बनाएँगे, ताकि उस पर सोख़्तनी क़ुर्बानी पेश करें और उस पर ख़ून छिड़कें।
I reče mi: “Sine čovječji, ovako govori Jahve Gospod: 'Ovo su propisi žrtveni po kojima se u svoje vrijeme mora podići žrtvenik da se na njemu prinose paljenice i da se po njemu škropi krvlju.
19 और तू लावी काहिनों को जो सदूक़ की नसल से हैं, जो मेरी ख़िदमत के लिए मेरे सामने आते हैं, ख़ता की क़ुर्बानी के लिए बछड़ा देना, ख़ुदावन्द ख़ुदा फ़रमाता है।
Svećenicima levitima, potomcima Sadokovim, koji pristupaju k meni da mi služe - riječ je Jahve Gospoda - dat ćeš june za žrtvu okajnicu.
20 और तू उसके खू़न में से लेना और मज़बह के चारों सींगों पर, उसकी कुर्सी के चारों कोनों पर और उसके चारो तरफ़ के हाशिए पर लगाना; इसी तरह कफ़्फ़ारा देकर उसे पाक — ओ — साफ़ करना।
Uzet ćeš njegove krvi i njome pomazati četiri roga žrtvišta i četiri ugla pojasa i obrub sve uokolo da okajnicom pomiriš žrtvenik.
21 और ख़ता की क़ुर्बानी के लिए बछड़ा लेना, और वह घर की मुक़र्रर जगह में हैकल के बाहर जलाया जाएगा।
Zatim uzmi june i spali ga na odijeljenom mjestu Doma, izvan Svetišta.
22 और तू दूसरे दिन एक बे'ऐब बकरा ख़ता की क़ुर्बानी के लिए पेश करना, और वह मज़बह को कफ़्फ़ारा देकर उसी तरह पाक करेंगे, जिस तरह बछड़े से पाक किया था।
Sutradan prinesi jarca bez mane kao okajnicu, neka se njime okaje žrtvenik kao što je okajan junetom.
23 और जब तू उसे पाक कर चुके तो एक बे'ऐब बछड़ा और गल्ले का एक बे'ऐब मेंढा पेश करना।
A kad ga okaješ, prinesi junca bez mane i ovna bez mane iz stada:
24 और तू उनको ख़ुदावन्द के सामने लाना और काहिन उनपर नमक छिड़कें और उनको सोख़्तनी क़ुर्बानी के लिए ख़ुदावन्द के सामने पेश करें।
prikaži ih pred Jahvom, a svećenici neka ih pospu solju i neka ih prinesu kao paljenicu Jahvi.
25 और तू सात दिन तक हर रोज़ एक बकरा ख़ता की क़ुर्बानी के लिए तैयार कर रखना, वह एक बछड़ा और गल्ले का एक मेंढा भी जो बे'ऐब हों तैयार कर रख्खें।
Sedam dana svaki dan prinesi jednog jarca za grijeh; i neka se prinese june i ovan iz stada, oba bez mane.
26 सात दिन तक वह मज़बह को कफ़्फ़ारा देकर पाक — ओ — साफ़ करेंगे और उसको मख़्सूस करेंगे।
Sedam dana neka se pomiruje žrtvenik i neka se čisti i posvećuje.
27 और जब यह दिन पूरे होंगे, तो यूँ होगा कि आठवें दिन और आइन्दा काहिन तुम्हारी सोख़्तनी कुर्बानियों को और तुम्हारी सलामती की कु़र्बानियों को मज़बह पर पेश करूँगे, और मैं तुम को क़ुबूल करूँगा; ख़ुदावन्द ख़ुदा फ़रमाता है।
Pošto se navrše ti dani, od osmoga dana unapredak neka svećenici žrtvuju na žrtveniku vaše paljenice i pričesnice; i omiljet ćete mi' - riječ je Jahve Gospoda.”