< हिज़ि 37 >

1 ख़ुदावन्द का हाथ मुझ पर था, और उसने मुझे अपनी रूह में उठा लिया और उस वादी में जो हड्डियों से पुर थी, मुझे उतार दिया।
HERRENS Haand kom over mig, og han førte mig i Aanden ud og satte mig midt i Dalen. Den var fuld af Ben;
2 और मुझे उनके आसपास चारों तरफ़ फिराया, और देख, वह वादी के मैदान में ब — कसरत और बहुत सूखी थीं।
og han førte mig rundt omkring dem, og se, de laa i store Mængder ud over Dalen, og se, de var aldeles tørre.
3 और उसने मुझे फ़रमाया, कि 'ऐ आदमज़ाद, क्या यह हड्डियाँ ज़िन्दा हो सकती हैं मेंने जवाब दिया, कि 'ऐ ख़ुदावन्द ख़ुदा, तू ही जानता है।
Derpaa sagde han til mig: »Menneskesøn! kan disse Ben blive levende?« Jeg svarede: »Herre, HERRE, du ved det!«
4 फिर उसने मुझे फ़रमाया, तू इन हड्डियों पर नबुव्वत कर और इनसे कह, ऐ सूखी हड्डियों, ख़ुदावन्द का कलाम सुनो।
Saa sagde han til mig: Profetér over disse Ben og sig til dem: I tørre Ben, hør HERRENS Ord!
5 ख़ुदावन्द ख़ुदा इन हड्डियों को यूँ फ़रमाता है: कि मैं तुम्हारे अन्दर रूह डालूँगा और तुम ज़िन्दा हो जाओगी।
Saa siger den Herre HERREN til disse Ben: Se, jeg bringer Aand i eder, saa I bliver levende.
6 और तुम पर नसें फैलाऊँगा और गोश्त चढ़ाऊँगा, और तुम को चमड़ा पहनाऊँगा और तुम में दम फूकूँगा, और तुम ज़िन्दा होगी और जानोगी कि मैं ख़ुदावन्द हूँ।
Jeg lægger Sener om eder, lader Kød vokse frem paa eder, overtrækker eder med Hud og indgiver eder Aand, saa I bliver levende; og I skal kende, at jeg er HERREN.
7 तब मैंने हुक्म के मुताबिक़ नबुव्वत की, और जब मैं नबुव्वत कर रहा था तो एक शोर हुआ, और देख, ज़लज़ला आया और हड्डियाँ आपस में मिल गई, हर एक हड्डी अपनी हड्डी से।
Saa profeterede jeg, som mig var paalagt, og der hørtes en Lyd, da jeg profeterede, og se, der hørtes Raslen, og Benene nærmede sig hverandre.
8 और मैंने निगाह की तो क्या देखता हूँ कि नसें और गोश्त उन पर चढ़ आए, और उन पर चमड़े की पोशिश हो गई, लेकिन उनमें दम न था।
Og jeg skuede, og se, der kom Sener paa dem, Kød voksede frem, og de blev overtrukket med Hud, men der var ingen Aand i dem.
9 तब उसने मुझे फ़रमाया, नबुव्वत कर, तू हवा से नबुव्वत कर ऐ आदमज़ाद, और हवा से कह, ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि ऐ दम, तू चारों तरफ़ से आ और इन मक़्तूलों पर फूँक कि ज़िन्दा हो जाएँ।
Saa sagde han til mig: Profetér og tal til Aanden, profetér, du Menneskesøn, og sig til dem: Saa siger den Herre HERREN: Aand, kom fra de fire Verdenshjørner og blæs paa disse dræbte, at de maa blive levende!
10 इसलिए मैंने हुक्म के मुताबिक़ नबुव्वत की और उनमें दम आया, और वह ज़िन्दा होकर अपने पाँव पर खड़ी हुई; एक बहुत बड़ा लश्कर!
Da profeterede jeg, som han bød mig, og Aanden kom i dem, og de blev levende og rejste sig paa deres Fødder, en saare, saare stor Hær.
11 तब उसने मुझे फ़रमाया, कि 'ऐ आदमज़ाद, यह हड्डियाँ तमाम बनी — इस्राईल हैं; देख, यह कहते हैं, 'हमारी हड्डियाँ सूख गई और हमारी उम्मीद जाती रही, हम तो बिल्कुल फ़ना हो गए।
Derpaa sagde han til mig: Menneskesøn! Disse Ben er alt Israels Hus. Se, de siger: »Vore Ben er tørre, vort Haab er svundet, det er ude med os!«
12 इसलिए तू नबुव्वत कर और इनसे कह ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है कि ऐ मेरे लोगो, देखो मैं तुम्हारी क़ब्रों को खोलूँगा और तुम को उनसे बाहर निकालूँगा और इस्राईल के मुल्क में लाऊँगा।
Profetér derfor og sig til dem: Saa siger den Herre HERREN: Se, jeg aabner eders Grave og fører eder ud af dem, mit Folk, og bringer eder til Israels Land;
13 और ऐ मेरे लोगों जब मैं तुम्हारी क़ब्रों को खोलूँगा और तुम को उनसे बाहर निकालूँगा, तब तुम जानोगे कि ख़ुदावन्द मैं हूँ।
og I skal kende, at jeg er HERREN, naar jeg aabner eders Grave og fører eder ud af dem, mit Folk.
14 और मैं अपनी रूह तुम में डालूँगा और तुम ज़िन्दा हो जाओगे, और मैं तुम को तुम्हारे मुल्क में बसाऊँगा, तब तुम जानोगे कि मैं ख़ुदावन्द ने फ़रमाया और पूरा किया, ख़ुदावन्द फ़रमाता है।
Jeg indgiver eder min Aand, saa I bliver levende, og jeg bosætter eder i eders Land; og I skal kende, at jeg er HERREN; jeg har talet, og jeg fuldbyrder det, lyder det fra HERREN.
15 फिर ख़ुदा वन्द का कलाम मुझ पर नाज़िल हुआ:
HERRENS Ord kom til mig saaledes:
16 कि 'ऐ आदमज़ाद, एक छड़ी ले और उस पर लिख, 'यहूदाह और उसके रफ़ीक़ बनी — इस्राईल के लिए; फिर दूसरी छड़ी ले और उस पर यह लिख, 'इफ़्राईम की छड़ी यूसुफ़ और उसके रफ़ीक़ तमाम बनी इस्राईल के लिए।
Du, Menneskesøn, tag dig et Stykke Træ og skriv derpaa: Juda og hans Medbrødre blandt Israeliterne! Tag saa et andet Stykke Træ og skriv derpaa: Josef — Efraims Træ — og hans Medbrødre, alt Israels Hus!
17 और उन दोनों को जोड़ दे कि एक ही छड़ी तेरे लिए हों, और वह तेरे हाथ में एक होंगी।
Føj dem saa sammen til eet Stykke, saa de bliver eet i din Haand.
18 और जब तेरी क़ौम के लोग तुझ से पूछे और कहें, कि “इन कामों से तेरा क्या मतलब है? क्या तू हमें नहीं बताएगा?”
Og naar saa dine Landsmænd siger til dig: »Vil du ikke sige os, hvad du mener dermed?«
19 तो तू उनसे कहना, कि ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि देख, मैं यूसुफ़ की छड़ी को जो इफ़्राईम के हाथ में है, और उसके रफ़ीकों को जो इस्राईल के क़बीले हैं, लूँगा और यहूदाह की छड़ी के साथ जोड़ दूँगा और उनको एक ही छड़ी बना दूँगा और वह मेरे हाथ में एक होंगी।
sig saa til dem: Saa siger den Herre HERREN: Se, jeg tager Josefs Træ, som var i Efraims Haand, og Israels Stammer, hans Medbrødre, og føjer dem til Judas Træ og gør dem til eet Stykke og de skal blive eet i Judas Haand.
20 और वह छड़ियाँ जिन पर तू लिखता है, उनकी आँखों के सामने तेरे हाथ में होंगी।
Og Træstykkerne, du skrev paa, skal være i din Haand, saa de kan se dem.
21 और तू उनसे कहना, कि ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि मैं बनी इस्राईल को क़ौमों के बीच से जहाँ जहाँ वह गए हैं निकाल लाऊँगा और हर तरफ़ से उनको इकठ्ठा करूँगा और उनको उनके मुल्क में लाऊँगा।
Tal saa til dem: Saa siger den Herre HERREN: Se, jeg henter Israeliterne fra Folkene, til hvilke de vandrede hen, og samler dem alle Vegne fra og bringer dem til deres Land.
22 और मैं उनको उस मुल्क में इस्राईल के पहाड़ों पर एक ही क़ौम बनाऊँगा, और उन सब पर एक ही बादशाह होगा, और वह आगे को न दो क़ौमें होंगे और न दो मम्लकतों में तक़सीम किए जाएँगे।
Jeg gør dem til eet Folk i Landet paa Israels Bjerge; og de skal alle have en og samme Konge og ikke mere være to Folk eller delt i to Riger.
23 और वह फिर अपने बुतों से और अपनी नफ़रत अन्गेज़ चीज़ों से और अपनी ख़ताकारी से, अपने आपको नापाक न करेंगे बल्कि मैं उनको उनके तमाम घरों से, जहाँ उन्होंने गुनाह किया है, छुड़ाऊँगा और उनको पाक करूँगा और वह मेरे लोग होंगे और मैं उनका ख़ुदा हूँगा।
De skal ikke mere gøre sig urene ved deres Afgudsbilleder og væmmelige Guder eller alle deres Overtrædelser, og jeg vil frelse dem fra alt deres Frafald, hvormed de forsyndede sig, og rense dem, og de skal være mit Folk, og jeg vil være deres Gud.
24 'और मेरा बन्दा दाऊद उनका बादशाह होगा और उन सबका एक ही चरवाहा होगा, और वह मेरे हुक्मों पर चलेंगे और मेरे क़ानून को मानकर उन पर 'अमल करेंगे।
Min Tjener David skal være Konge over dem, og alle skal de have en og samme Hyrde. De skal følge mine Lovbud og holde mine Vedtægter og gøre efter dem.
25 और वह उस मुल्क में जो मैंने अपने बन्दा या'क़ूब को दिया जिसमें तुम्हारे बाप दादा बसते थे, बसेंगे और वह और उनकी औलाद और उनकी औलाद की औलाद हमेशा तक उसमें सुकूनत करेंगे और मेरा बन्दा दाऊद हमेशा के लिए उनका फरमारवा होगा।
De skal bo i det Land, jeg gav min Tjener Jakob, der hvor deres Fædre boede; de skal bo der til evig Tid, de, deres Børn og Børnebørn; og min Tjener David skal være deres Fyrste evindelig.
26 और मैं उनके साथ सलामती का 'अहद बाधूँगा जो उनके साथ हमेशा का 'अहद होगा, और मैं उनको बसाऊँगा और फ़िरावानी बख्शूँगा और उनके बीच अपने हैकल को हमेशा के लिए क़ाईम करूँगा।
Jeg slutter en Fredspagt med dem, en evig Pagt skal det være; og jeg gør dem mangfoldige og sætter min Helligdom i deres Midte evindelig;
27 मेरा खे़मा भी उनके साथ होगा, मैं उनका ख़ुदा हूँगा और वह मेरे लोग होंगे।
min Bolig skal være over dem; jeg vil være deres Gud, og de skal være mit Folk.
28 और जब मेरा हैकल हमेशा के लिए उनके बीच रहेगा तो क़ौमें जानेंगी कि मैं ख़ुदावन्द इस्राईल को पाक करता हूँ।
Og Folkene skal kende, at jeg er HERREN, som helliger Israel, naar min Helligdom bliver i deres Midte evindelig.

< हिज़ि 37 >