< हिज़ि 11 >

1 और रूह मुझ को उठा कर ख़ुदावन्द के घर के पूरबी फाटक पर जिसका रुख़ पूरब की तरफ़ है ले गई, और क्या देखता हूँ कि उस फाटक के आस्ताने पर पच्चीस शख़्स हैं। और मैंने उनके बीच याज़नियाह बिन अज़ूर और फ़िल्तियाह बिन बिनायाह, लोगों के हाकिमों को देखा।
Og et vær løftet mig op og førte mig til den østre port i Herrens hus, den som vender mot øst, og ved inngangen til porten så jeg fem og tyve menn og midt iblandt dem Ja'asanja, Assurs sønn, og Pelatja, Benajas sønn, som var høvdinger blandt folket.
2 और उसने मुझे फ़रमाया, कि “ऐ आदमज़ाद, यह वह लोग हैं जो इस शहर में बदकिरदारी की तदबीर और बुरी मश्वरत करते हैं।
Og Herren sa til mig: Menneskesønn! Dette er de menn som tenker ut urett og gir onde råd i denne stad,
3 जो कहते हैं, कि 'घर बनाना नज़दीक नहीं है, यह शहर तो देग है और हम गोश्त हैं।
de som sier: Det blir ikke så snart tale om å bygge hus; den er gryten, og vi er kjøttet.
4 इसलिए तू उनके ख़िलाफ़ नबुव्वत कर; ऐ आदमज़ाद, नबुव्वत कर।”
Derfor, spå mot dem, spå du menneskesønn!
5 और ख़ुदावन्द की रूह मुझ पर नाज़िल हुई और उसने मुझे कहा कि ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है: कि ऐ बनी — इस्राईल तुम ने यूँ कहा है, मैं तुम्हारे दिल के ख़्यालात को जानता हूँ।
Og Herrens Ånd falt på mig, og han sa til mig: Si: Så sier Herren: Således har I sagt, I av Israels hus, og de tanker som stiger op i eders ånd, dem kjenner jeg.
6 तुम ने इस शहर में बहुतों को क़त्ल किया, बल्कि उसकी सड़कों को मक़तूलों से भर दिया है।
Mange er de som I har drept i denne stad; I har fylt dens gater med drepte.
7 इसलिए ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि तुम्हारे मक़्तूल जिनकी लाशें तुम ने शहर में रख छोड़ी हैं, यह वही गोश्त है और यह शहर वही देग है; लेकिन तुम इस से बाहर निकाले जाओगे।
Derfor sier Herren, Israels Gud, så: De som I har drept og latt ligge midt i staden, de er kjøttet, og den er gryten; men I skal føres ut av den.
8 तुम तलवार से डरे हो, और ख़ुदावन्द ख़ुदा फ़रमाता है, कि मैं तलवार तुम पर लाऊँगा।
I frykter for sverdet, og sverdet vil jeg la komme over eder, sier Herren, Israels Gud.
9 और मैं तुम को उस से बाहर निकालूँगा और तुम को परदेसियों के हवाले कर दूँगा, और तुम को सज़ा दूँगा।
Jeg vil føre eder ut av den og gi eder i fremmedes hånd, og jeg vil holde dom over eder.
10 तुम तलवार से क़त्ल होगे, इस्राईल की हदों के अन्दर मैं तुम्हारी 'अदालत करूँगा, और तुम जानोगे कि मैं ख़ुदावन्द हूँ।
For sverdet skal I falle; ved Israels grense vil jeg dømme eder, og I skal kjenne at jeg er Herren.
11 यह शहर तुम्हारे लिए देग न होगा, न तुम इसमें का गोश्त होगे; बल्कि मैं बनी — इस्राईल की हदों के अन्दर तुम्हारा फ़ैसला करूँगा।
Den skal ikke være en gryte for eder, og I skal ikke være kjøttet i den; ved Israels grense vil jeg dømme eder.
12 और तुम जानोगे कि मैं ख़ुदावन्द हूँ, जिसके क़ानून पर तुम नहीं चले और जिसके हुक्मों पर तुम ने 'अमल नहीं किया; बल्कि तुम उन क़ौमों के हुक्मों पर जो तुम्हारे आस पास हैं 'अमल किया।
Og I skal kjenne at jeg er Herren, hvis bud I ikke har fulgt, og hvis lover I ikke har holdt; men I har holdt eder efter de hedningefolks lover som bor rundt omkring eder.
13 और जब मैं नबुव्वत कर रहा था, तो यूँ हुआ कि फ़लतियाह — बिन — बिनायाह मर गया। तब मैं मुँह के बल गिरा और बुलन्द आवाज़ से चिल्ला कर कहा, कि “ऐ ख़ुदावन्द ख़ुदा! क्या तू बनी — इस्राईल के बक़िये को बिल्कुल मिटा डालेगा?”
Mens jeg holdt på å spå, døde Pelatja, Benajas sønn, og jeg falt på mitt ansikt og ropte med høi røst og sa: Akk, Herre, Herre! Vil du aldeles gjøre ende på det som er igjen av Israel?
14 तब ख़ुदावन्द का कलाम मुझ पर नाज़िल हुआ:
Og Herrens ord kom til mig, og det lød så:
15 कि 'ऐ आदमज़ाद, तेरे भाइयों, हाँ, तेरे भाइयों या'नी तेरे क़राबतियों बल्कि सब बनी — इस्राईल से, हाँ, उन सब से येरूशलेम के बाशिन्दों ने कहा है, 'ख़ुदावन्द से दूर रहो। यह मुल्क हम को मीरास में दिया गया है।
Menneskesønn! Dine brødre, dine brødre, dine nære frender og hele Israels hus, hele folket, er det til hvem Jerusalems innbyggere sier: Hold eder langt borte fra Herren! Oss er landet gitt til eiendom.
16 इसलिए तू कह, 'ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि हर चन्द मैंने उनको क़ौमों के बीच हाँक दिया है और गै़र — मुल्कों में तितर बितर किया लेकिन मैं उनके लिए थोड़ी देर तक उन मुल्कों में जहाँ जहाँ वह गए एक हैकल हूँगा।
Derfor skal du si: Så sier Herren, Israels Gud: Da jeg lot dem fare langt bort iblandt hedningefolkene, da jeg spredte dem i landene, blev jeg en kort tid en helligdom for dem i de land de var kommet til.
17 इसलिए तू कह, 'ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: मैं तुम को उम्मतों में से जमा' कर लूँगा, और उन मुल्कों में से जिनमें तुम तितर बितर हुए तुम को जमा' करूँगा और इस्राईल का मुल्क तुम को दूँगा।
Derfor skal du si: Så sier Herren, Israels Gud: Jeg vil samle eder fra folkene og sanke eder fra de land som I er spredt i, og jeg vil gi eder Israels land.
18 और वह वहाँ आयेंगे और उसकी तमाम नफ़रती और मकरूह चीज़ें उस से दूर कर देंगे।
Og når de kommer dit, da skal de få bort derfra alle de avskyeligheter og vederstyggeligheter som finnes der.
19 और मैं उनको नया दिल दूँगा और नई रूह तुम्हारे बातिन में डालूँगा, और संगीन दिल उनके जिस्म से निकाल कर दूँगा और उनको गोश्त का दिल 'इनायत करूँगा;
Og jeg vil gi dem ett hjerte, og en ny ånd vil jeg gi i deres indre; jeg vil ta bort stenhjertet av deres kjød og gi dem et kjødhjerte,
20 ताकि वह मेरे तौर तरीक़े पर चलें और मेरे हुक्मों पर 'अमल करें और उन पर 'अमल करें, और वह मेरे लोग होंगे और मैं उनका ख़ुदा हूँगा।
så de skal følge mine bud og holde mine lover og gjøre efter dem; og de skal være mitt folk, og jeg vil være deres Gud.
21 लेकिन जिनका दिल अपनी नफ़रती और मकरूह चीज़ों का तालिब होकर उनकी पैरवी में है, उनके बारे में ख़ुदावन्द ख़ुदा फ़रमाता है: कि मैं उनके चाल चलन को उन ही के सिर पर लाऊँगा।
Men de hvis hjerte følger deres avskyeligheter og vederstyggeligheter, deres gjerninger vil jeg la komme over deres eget hode, sier Herren, Israels Gud.
22 तब करूबियों ने अपने अपने बाज़ू बुलन्द किए, और पहिए उनके साथ साथ चले, और इस्राईल के ख़ुदा का जलाल उनके ऊपर जलवागर था।
Da løftet kjerubene sine vinger, og hjulene fulgte med, og Israels Guds herlighet var ovenover dem.
23 और ख़ुदावन्द का जलाल शहर में से उठा, और शहर की पूरबी तरफ़ के पहाड़ पर जा ठहरा।
Og Herrens herlighet steg op fra staden, og den blev stående på det berg som er østenfor staden.
24 तब रूह ने मुझे उठाया और ख़ुदा के रूह ने ख़्वाब में मुझे फिर कसदियों के मुल्क में ग़ुलामों के पास पहुँचा दिया। और वह ख़्वाब जो मैंने देखा था मुझ से ग़ायब हो गया।
Og et vær løftet mig op og førte mig i synet ved Guds Ånd til Kaldea, til de bortførte; og synet som jeg hadde sett, steg op fra mig.
25 और मैंने ग़ुलामों से ख़ुदावन्द की वह सब बातें बयान कीं, जो उसने मुझ पर ज़ाहिर की थीं।
Og jeg talte til de bortførte alle de ord som Herren hadde latt mig se.

< हिज़ि 11 >