< ख़ुरु 38 >
1 और उसने सोख़्तनी क़ुर्बानी का मज़बह कीकर की लकड़ी का बनाया; उसकी लम्बाई पाँच हाथ और चौड़ाई पाँच हाथ थी, वह चौकोर था और उसकी ऊँचाई तीन हाथ थी।
Od bagremova drva napravi žrtvenik za žrtve paljenice, pet lakata dug, pet lakata širok - u četvorinu - a tri lakta visok.
2 और उसने उसके चारों कोनों पर सींग बनाए सींग और वह मज़बह दोनों एक ही टुकड़े के थे, और उसने उसको पीतल से मंढ़ा।
Na njegova četiri ugla načini mu četiri roga. Rogovi su bili u jednom komadu s njim. Onda ga obloži tučem.
3 और उसने मज़बह के सब बर्तन, या'नी देगें और बेलचे और कटोरे और सीहें और अंगूठियाँ बनायीं उसके सब बर्तन पीतल के थे।
A načini i sav pribor za žrtvenik: lonce, strugače, kotliće, viljuške i kadionike; sav mu je ovaj pribor načinio od tuča.
4 और उसने मज़बह के लिए उसकी चारों तरफ़ किनारे के नीचे पीतल की जाली की झंजरी इस तरह लगाई कि वह उसकी आधी दूर तक पहुँचती थी।
Za žrtvenik zatim načini rešetku u obliku mrežice od tuča ispod izbočine; zahvaćala mu je do sredine.
5 और उसने पीतल की झंजरी के चारों कोनों में लगाने के लिए चार कड़े ढाले ताकि चोबों के लिए ख़ानों का काम दें।
Salije četiri koluta na četiri ugla tučane rešetke da služe kao kvake za motke.
6 और चोबें कीकर की लकड़ी की बनाकर उनको पीतल से मंढ़ा।
Motke načini od bagremova drva pa ih obloži tučem.
7 और उसने वह चोबें मज़बह की दोनों तरफ़ के कड़ों में उसके उठाने के लिए डाल दीं। वह खोखला तख़्तों का बना हुआ था।
Onda provuče motke kroz kolutove na objema stranama žrtvenika da se na njima nosi. Napravio ga je šuplja - od dasaka.
8 और जो ख़िदमत गुज़ार 'औरतें ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर ख़िदमत करती थीं, उनके आईनों के पीतल से उसने पीतल का हौज़ और पीतल ही की उसकी कुर्सी बनाई।
A zatim, od zrcala žena koje su posluživale na vratima Šatora sastanka, načini tučani umivaonik i tučani stalak za nj.
9 फिर उसने सहन बनाया, और दख्खिनी रुख़ के लिए उस सहन के पर्दे बारीक बटे हुए कतान के थे और सब मिला कर सौ हाथ लम्बे थे।
Onda načini dvorište. Na južnoj strani dvorišta bijahu zavjese od prepredenog lana, stotinu lakata duge.
10 उनके लिए बीस सुतून और उनके लिए पीतल के बीस ख़ाने थे, और सुतून के कुन्डे और पट्टियाँ चाँदी की थीं।
Njihovih dvadeset stupova sa dvadeset podnožja bilo je od tuča, dok su kuke na stupovima i njihove šipke bile od srebra.
11 और उत्तरी रुख़ में भी वह सौ हाथ लम्बे और उनके लिए बीस सुतून और उनके लिए बीस ही पीतल के ख़ाने थे, और सुतूनों के कुन्डे और पट्टियाँ चाँदी की थीं।
Od stotinu lakata bile su zavjese i sa sjeverne strane. Njihovih dvadeset stupova sa dvadeset podnožja bilo je od tuča, dok su kuke na stupovima i njihove šipke bile od srebra.
12 और पश्चिमी रुख़ के लिए सब पर्दे मिला कर पचास हाथ के थे, उनके लिए दस सुतून और दस ही उनके ख़ाने थे और सुतूनों के कुन्डे और पट्टियाँ चाँदी की थीं।
Sa zapadne strane bijahu zavjese od pedeset lakata, sa deset stupova i deset njihovih podnožja. Kuke su na stupovima i njihove šipke bile od srebra.
13 और पूर्वी रुख़ में भी वह पचास ही हाथ के थे।
Sprijeda, s istoka, zavjese od pedeset lakata.
14 उसके दरवाज़े की एक तरफ़ पन्द्रह हाथ के पर्दे और उनके लिए तीन सुतून और तीन ख़ाने थे।
S jedne strane vrata zavjese su bile petnaest lakata, sa tri stupca i njihova tri podnožja.
15 और दुसरी तरफ़ भी वैसा ही था तब सहन के दरवाज़े के इधर और उधर पंद्रह — पन्द्रह हाथ के पर्दे थे। उनके लिए तीन — तीन सुतून और तीन ही तीन ख़ाने थे।
Tako i s druge strane - dakle, na obje strane dvorišnih vrata - bile su zavjese od petnaest lakata, sa tri stupca i njihova tri podnožja.
16 सहन के चारों तरफ़ के सब पर्दे बारीक बटे हुए कतान के बुने हुए थे।
Sve su zavjese oko dvorišta bile od prepredenog lana.
17 और सुतूनों के ख़ाने पीतल के और उनके कुंडे और पट्टियाँ चाँदी की थी। उनके सिरे चाँदी से मंढ़े हुए और सहन के कुल सुतून चाँदी की पट्टियों से जड़े हुए थे।
Podnožja za stupove bila su od tuča, a kuke na stupovima i njihove šipke od srebra. Vrhovi stupova bili su srebrom obloženi. Sve šipke na dvorišnim stupovima bijahu od srebra.
18 और सहन के दरवाज़े के पर्दे पर बेल बूटे का काम था, और वह आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के कपड़े और बारीक बटे हुए कतान का बुना हुआ था; उसकी लम्बाई बीस हाथ और ऊँचाई सहन के पर्दे की चौड़ाई के मुताबिक़ पाँच हाथ थी।
Zavjesa na dvorišnim vratima - izvezena - bila je od ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva i prepredenog lana. Dvadeset je lakata bila duga; visoka, po širini, pet lakata kao i dvorišne zavjese.
19 उनके लिए चार सुतून और चार ही उनके लिए पीतल के ख़ाने थे, उनके कुन्दे चाँदी के थे और उनके सिरों पर चाँदी मंढी हुई थी और उनकी पट्टियाँ भी चाँदी की थीं।
Bila su četiri njihova stupa sa četiri podnožja od tuča. Kuke na stupovima bile su od srebra. Vrhovi stupova bili su srebrom obloženi, a njihove šipke bile su srebrne.
20 और घर के और सहन के चारो तरफ़ की सब मेखे़ं पीतल की थीं
Svi kočići unutar Prebivališta bili su od tuča.
21 और घर या'नी मस्कन — ए — शहादत के जो सामान लावियों की ख़िदमत के लिए बने और जिनको मूसा के हुक्म के मुताबिक़ हारून काहिन के बेटे ऐतामर ने गिना, उनका हिसाब यह है।
To je popis stvari za Prebivalište - Prebivalište Svjedočanstva, koji je sastavljen na zapovijed Mojsijevu trudom levita pod vodstvom Itamara, sina svećenika Arona.
22 बज़लीएल बिन — ऊरी बिन — हूर ने जो यहूदाह के क़बीले का था, सब कुछ जो ख़ुदावन्द ने मूसा को फ़रमाया था बनाया।
Besalel, Urijev sin, iz koljena Hurova od plemena Judina napravio je sve što je Jahve Mojsiju naredio.
23 और उसके साथ दान के क़बीले का अहलियाब बिन अख़ीसमक था जो खोदने में माहिर कारीगर था और आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के कपड़ो और बारीक कतान पर बेल — बूटे काढ़ता था
S njim je bio Oholiab, sin Ahisamakov, iz plemena Danova, rezbar, krojač i vezilac za ljubičasto, crveno i tamnocrveno predivo i prepredeni lan.
24 सब सोना जो मक़दिस की चीज़ों के काम में लगा, या'नी हदिये का सोना उन्तीस क़िन्तार और मक़दिस की मिस्क़ाल के हिसाब से एक हज़ार सात सौ पिछत्तर मिस्क़ाल था।
Sve zlato što je utrošeno u radove oko Svetišta - zlato posvećeno prinosom - iznosilo je: dvadeset i devet talenata i sedam stotina trideset šekela u hramskim šekelima.
25 और जमा'त में से गिने हुए लोगों के हदिये की चाँदी एक सौ क़िन्तार और मक़दिस की मिस्क़ाल के हिसाब से एक हज़ार सात सौ पिछत्तर मिस्क़ाल थी।
A srebro, sabrano prigodom upisivanja zajednice -
26 मक़दिस की मिस्क़ाल के हिसाब से हरआदमी जो निकल कर शुमार किए हुओ में मिल गया एक बिका, या'नी नीम मिस्क़ाल बीस बरस और उससे ज़्यादा उम्र लोगों से लिया गया था यह छ: लाख तीन हज़ार साढ़े पाँच सौ मर्द थे।
to jest beku po glavi, odnosno pola šekela prema hramskom šekelu, od svakoga koji je bio upisan, od dvadeset godina pa naprijed - iznosilo je: stotinu talenata i tisuću sedam stotina sedamdeset i pet šekela u hramskim šekelima. Bilo je upisanih: šest stotina tri tisuće i petsto pedeset.
27 इस सौ क़िन्तार चाँदी से मक़दिस के और बीच के पर्दे के ख़ाने ढाले गए, सौ क़िन्तार से सौ ही ख़ाने बने या'नी एक — एक क़िन्तार। एक — एक ख़ाने में लगा
Stotinu talenata srebra otišlo je za salijevanje podnožja Svetištu i zavjesi: sto podnožja od sto talenata - talenat za podnožje.
28 और एक हज़ार सात सौ पिछत्तर मिस्क़ाल चाँदी से सुतूनों के कुन्डे बने और उनके सिरे मंढे गए और उनके लिए पट्टियाँ तैयार हुई।
A od tisuću sedam stotina sedamdeset i pet šekela načinio je kuke za stupove, obložio njihove vrhove i napravio šipke za njih.
29 और हदिये का पीतल सत्तर क़िन्तार और दो हज़ार चार सौ मिस्क़ाल था।
Tuč od žrtve prikaznice iznosio je sedamdeset talenata i dvije tisuće četiri stotine šekela.
30 इससे उसने ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े के ख़ाने और पीतल का मज़बह और उसके लिए पीतल की झंजरी और मज़बह के सब बर्तन,
Od njega je načinio: podnožja za ulaz u Šator sastanka, žrtvenik od tuča s njegovom tučanom rešetkom i sav pribor za žrtvenik;
31 और सहन के चारों तरफ़ के ख़ाने और सहन के दरवाज़े के ख़ाने और घर की मेख़ें और सहन के चारों तरफ़ की मेख़ें बनाई।
dalje, podnožja oko dvorišta, podnožja za dvorišni ulaz; sve kočiće za Prebivalište i sve kočiće oko dvorišta.