< ख़ुरु 18 >

1 और जो कुछ ख़ुदावन्द ने मूसा और अपनी क़ौम इस्राईल के लिए किया और जिस तरह से ख़ुदावन्द ने इस्राईल को मिस्र से निकाला, सब मूसा के ससुर यित्रो ने जो मिदियान का काहिन था सुना।
Jetro, presten i Midian, Moses' svigerfar, fikk høre alt det Gud hadde gjort for Moses og for sitt folk Israel, hvorledes Herren hadde ført Israel ut av Egypten.
2 और मूसा के ससुर यित्रो ने मूसा की बीवी सफ़्फूरा को जो मायके भेज दी गई थी,
Da tok Jetro, Moses' svigerfar, Sippora, Moses' hustru, som Moses før hadde sendt hjem,
3 और उसके दोनों बेटों को साथ लिया। इनमें से एक का नाम मूसा ने यह कह कर जैरसोम रख्खा था कि “मैं परदेस में मुसाफ़िर हूँ।”
og hennes to sønner - den ene hette Gersom, for Moses hadde sagt: Jeg er blitt gjest i et fremmed land,
4 और दूसरे का नाम यह कह कर इली'एलियाज़र रख्खा था कि “मेरे बाप का ख़ुदा मेरा मददगार हुआ, और उसने मुझे फ़िर'औन की तलवार से बचाया।”
og den andre hette Elieser, for han hadde sagt: Min fars Gud var min hjelp og fridde mig fra Faraos sverd.
5 और मूसा का ससुर यित्रो उसके बेटों और बीवी को लेकर मूसा के पास उस वीराने में आया, जहाँ ख़ुदा के पहाड़ के पास उसका ख़ेमा लगा था,
Da nu Jetro, Moses' svigerfar, kom med hans sønner og hans hustru til ham i ørkenen, der hvor Moses hadde slått leir, ved Guds berg,
6 और मूसा से कहा, कि “मैं तेरा ससुर यित्रो तेरी बीवी को और उसके साथ उसके दोनों बेटों को लेकर तेरे पास आया हूँ।”
sendte han bud til Moses og sa: Jeg, din svigerfar Jetro, kommer til dig med din hustru og hennes to sønner.
7 तब मूसा अपने ससुर से मिलने को बाहर निकला और कोर्निश बजा लाकर उसको चूमा, और वह एक दूसरे की ख़ैर — ओ — 'आफ़ियत पूछते हुए ख़ेमे में आए।
Da gikk Moses sin svigerfar møte, bøide sig for ham og kysset ham, og de spurte hverandre hvorledes det stod til; så gikk de inn i teltet.
8 और मूसा ने अपने ससुर को बताया कि ख़ुदावन्द ने इस्राईल की ख़ातिर फ़िर'औन के साथ क्या क्या किया, और इन लोगों पर रास्ते में क्या — क्या मुसीबतें पड़ीं और ख़ुदावन्द उनको किस किस तरह बचाता आया।
Og Moses fortalte sin svigerfar alt det Herren hadde gjort med Farao og egypterne for Israels skyld, og all den møie de hadde hatt på veien, og hvorledes Herren hadde hjulpet dem.
9 और यित्रो इन सब एहसानों की वजह से जो ख़ुदावन्द ने इस्राईल पर किए कि उनको मिस्रियों के हाथ से नजात बख़्शी बहुत ख़ुश हुआ।
Da blev Jetro glad over alt det gode Herren hadde gjort mot Israel, at han hadde fridd dem av egypternes hånd.
10 और यित्रो ने कहा, “ख़ुदावन्द मुबारक हो, जिसने तुम को मिस्रियों के हाथ और फ़िर'औन के हाथ से नजात बख़्शी, और जिसने इस क़ौम को मिस्रियों के पंजे से छुड़ाया।
Og Jetro sa: Lovet være Herren, som fridde eder av egypternes hånd Og av Faraos hånd - han som fridde folket av egypternes hånd!
11 अब मैं जान गया कि ख़ुदावन्द सब मा'बूदों से बड़ा है, क्यूँकि वह उन कामों में जो उन्होंने गु़रूर से किए उन पर ग़ालिब हुआ।”
Nu vet jeg at Herren er større enn alle guder; for således viste han sig ved det hvormed egypterne viste sitt overmot mot dette folk.
12 और मूसा के ससुर यित्रो ने ख़ुदा के लिए सोख़्तनी क़ुर्बानी और ज़बीहे चढ़ाए, और हारून और इस्राईल के सब बुज़ुर्ग़ मूसा के ससुर के साथ ख़ुदा के सामने खाना खाने आए।
Og Jetro, Moses' svigerfar, tok og ofret brennoffer og slaktoffer til Gud; og Aron og alle Israels eldste kom og holdt måltid med Moses' svigerfar for Guds åsyn.
13 और दूसरे दिन मूसा लोगों की 'अदालत करने बैठा और लोग मूसा के आसपास सुबह से शाम तक खड़े रहे।
Dagen efter satt Moses og skiftet rett mellem folket, og folket stod omkring Moses fra morgen til kveld.
14 और जब मूसा के ससुर ने सब कुछ जो वह लोगों के लिए करता था देख लिया तो उससे कहा, “यह क्या काम है जो तू लोगों के लिए करता है? तू क्यूँ आप अकेला बैठता है और सब लोग सुबह से शाम तक तेरे आस — पास खड़े रहते हैं?”
Da Moses' svigerfar så hvor meget han hadde å gjøre for folket, sa han: Hvad er dette for et arbeid du legger på dig for folket? Hvorfor sitter du alene og dømmer mens hele folket står omkring dig fra morgen til kveld?
15 मूसा ने अपने ससुर से कहा, “इसकी वजह यह है कि लोग मेरे पास ख़ुदा से मा'लूम करने के लिए आते हैं।
Moses svarte sin svigerfar: Folket kommer til mig for å få vite Guds vilje;
16 जब उनमें कुछ झगड़ा होता है तो वह मेरे पास आते हैं, और मैं उनके बीच इन्साफ़ करता और ख़ुदा के अहकाम और शरी'अत उनको बताता हूँ।”
når de har en sak, da kommer de til mig, og jeg skifter rett mellem dem og lærer dem Guds bud og lover.
17 तब मूसा के ससुर ने उससे कहा, कि “तू अच्छा काम नहीं करता।
Da sa Moses' svigerfar til ham: Det er ikke klokt det du her gjør.
18 इससे तू क्या बल्कि यह लोग भी जो तेरे साथ हैं क़त'ई घुल जाएँगे, क्यूँकि यह काम तेरे लिए बहुत भारी है।
Du må jo bli altfor trett, både du og dette folk som er med dig; for dette arbeid er for svært for dig, du makter ikke å gjøre det alene.
19 तू अकेला इसे नहीं कर सकता। इसलिए अब तू मेरी बात सुन, मैं तुझे सलाह देता हूँ और ख़ुदा तेरे साथ रहे! तू इन लोगों के लिए ख़ुदा के सामने जाया कर और इनके सब मु'आमिले ख़ुदा के पास पहुँचा दिया कर।
Men hør nu på mig! Jeg vil gi dig et råd, og Gud skal være med dig. Tred du frem for Gud på folkets vegne og legg deres saker frem for ham,
20 और तू रिवायतों और शरी'अत की बातें इनको सिखाया कर, और जिस रास्ते इनको चलना और जो काम इनको करना हो वह इनको बताया कर।
forklar dem budene og lovene, og lær dem den vei de skal vandre, og den gjerning de skal gjøre.
21 और तू इन लोगों में से ऐसे लायक़ शख़्सों को चुन ले जो ख़ुदातरस और सच्चे और रिश्वत के दुश्मन हों, और उनको हज़ार — हज़ार और सौ — सौ और पचास — पचास और दस — दस आदमियों पर हाकिम बना दे;
Velg dig så ut duelige menn av hele folket, menn som frykter Gud, troverdige menn, som hater urettferdig vinning, og sett dem til domsmenn over dem, nogen over tusen, nogen over hundre, nogen over femti og nogen over ti!
22 कि वह हर वक़्त लोगों का इन्साफ़ किया करें और ऐसा हो कि बड़े — बड़े मुक़द्दमें तो वह तेरे पास लाएँ और छोटी — छोटी बातों का फ़ैसला ख़ुद ही कर दिया करें। यूँ तेरा बोझ हल्का हो जाएगा और वह भी उसके उठाने में तेरे शरीक होंगे।
Og de skal skifte rett mellem folket til enhver tid; enhver stor sak skal de komme til dig med, men enhver liten sak skal de selv dømme i. Således letter du byrden for dig selv, og de bærer den med dig.
23 अगर तू यह काम करे और ख़ुदा भी तुझे ऐसा ही हुक्म दे, तो तू सब कुछ झेल सकेगा और यह लोग भी अपनी जगह इत्मीनान से जाएँगे।”
Dersom du gjør dette, og Gud byder dig det, da vil du kunne holde ut, og da vil også alt folket her kunne gå hjem i fred.
24 और मूसा ने अपने ससुर की बात मान कर जैसा उसने बताया था वैसा ही किया।
Moses lød sin svigerfars råd og gjorde alt det han sa.
25 चुनाँचे मूसा ने सब इस्राईलियों में से लायक़ शख़्सों को चुना और उन को हज़ार — हज़ार और सौ — सौ और पचास — पचास और दस — दस आदमियों के ऊपर हाकिम मुक़र्रर किया।
Han valgte ut duelige menn av hele Israel og satte dem til høvdinger over folket, til domsmenn, nogen over tusen, nogen over hundre, nogen over femti og nogen over ti.
26 इसलिए यही हर वक़्त लोगों का इन्साफ़ करने लगे, मुश्किल मुक़द्दमात तो वह मूसा के पास ले आते थे पर छोटी — छोटी बातों का फ़ैसला ख़ुद ही कर देते थे।
Og de skiftet rett mellem folket til enhver tid; enhver vanskelig sak kom de til Moses med, men i enhver liten sak dømte de selv.
27 फिर मूसा ने अपने ससुर को रुख़्सत किया और वह अपने वतन को रवाना हो गया।
Så bad Moses farvel med sin svigerfar, og han drog hjem til sitt eget land.

< ख़ुरु 18 >