< वाइज़ 4 >

1 तब मैंने फिर कर उस तमाम ज़ुल्म पर, जो दुनिया में होता है नज़र की। और मज़लूमों के आँसूओं को देखा, और उनको तसल्ली देनेवाला कोई न था; और उन पर ज़ुल्म करनेवाले ज़बरदस्त थे, लेकिन उनको तसल्ली देनेवाला कोई न था।
ושבתי אני ואראה את כל העשקים אשר נעשים תחת השמש והנה דמעת העשקים ואין להם מנחם ומיד עשקיהם כח ואין להם מנחם
2 तब मैंने मुर्दों को जो आगे मर चुके, उन ज़िन्दों से जो अब जीते हैं ज़्यादा मुबारक जाना;
ושבח אני את המתים שכבר מתו--מן החיים אשר המה חיים עדנה
3 बल्कि दोनों से नेक बख़्त वह है जो अब तक हुआ ही नहीं, जिसने वह बुराई जो दुनिया' में होती है नहीं देखी।
וטוב משניהם--את אשר עדן לא היה אשר לא ראה את המעשה הרע אשר נעשה תחת השמש
4 फिर मैंने सारी मेहनत के काम और हर एक अच्छी दस्तकारी को देखा कि इसकी वजह से आदमी अपने पड़ोसी से हसद करता है। ये भी बेकार और हवा की चरान है।
וראיתי אני את כל עמל ואת כל כשרון המעשה--כי היא קנאת איש מרעהו גם זה הבל ורעות רוח
5 बे — दानिश अपने हाथ समेटता' है और आप ही अपना गोश्त खाता है।
הכסיל חבק את ידיו ואכל את בשרו
6 एक मुट्ठी भर जो चैन के साथ हो, उन दो मुट्ठियों से बेहतर है जिनके साथ मेहनत और हवा की चरान हो।
טוב מלא כף נחת--ממלא חפנים עמל ורעות רוח
7 और मैंने फिर कर दुनिया' के बेकारी को देखा:
ושבתי אני ואראה הבל תחת השמש
8 कोई अकेला है और उसके साथ कोई दूसरा नहीं; उसके न बेटा है न भाई, तोभी उसकी सारी मेहनत की इन्तिहा नहीं; और उसकी आँख दौलत से सेर नहीं होती; वह कहता है मैं किसके लिए मेहनत करता और अपनी जान को 'ऐश से महरूम रखता हूँ? ये भी बेकार है; हाँ, ये सख़्त दुख है।
יש אחד ואין שני גם בן ואח אין לו ואין קץ לכל עמלו--גם עיניו (עינו) לא תשבע עשר ולמי אני עמל ומחסר את נפשי מטובה--גם זה הבל וענין רע הוא
9 एक से दो बेहतर हैं, क्यूँकि उनकी मेहनत से उनको बड़ा फ़ायदा होता है।
טובים השנים מן האחד אשר יש להם שכר טוב בעמלם
10 क्यूँकि अगर वह गिरें तो एक अपने साथी को उठाएगा; लेकिन उस पर अफ़सोस जो अकेला है जब वह गिरता है, क्यूँकि कोई दूसरा नहीं जो उसे उठा खड़ा करे।
כי אם יפלו האחד יקים את חברו ואילו האחד שיפול ואין שני להקימו
11 फिर अगर दो इकट्ठे लेटें तो गर्म होते हैं, लेकिन अकेला क्यूँकर गर्म हो सकता है?
גם אם ישכבו שנים וחם להם ולאחד איך יחם
12 और अगर कोई एक पर ग़ालिब हो तो दो उसका सामना कर सकते है और तिहरी डोरी जल्द नहीं टूटती।
ואם יתקפו האחד--השנים יעמדו נגדו והחוט המשלש לא במהרה ינתק
13 ग़रीब और 'अक़्लमन्द लड़का उस बूढ़े बेवक़ूफ़ बा'दशाह से, जिसने नसीहत सुनना छोड़ दिया बेहतर है;
טוב ילד מסכן וחכם--ממלך זקן וכסיל אשר לא ידע להזהר עוד
14 क्यूँकि वह कै़द ख़ाने से निकल कर बा'दशाही करने आया बावजूद ये कि वह जो सल्तनत ही में पैदा हुआ ग़रीब हो चला।
כי מבית הסורים יצא למלך כי גם במלכותו נולד רש
15 मैंने सब ज़िन्दों को जो दुनिया' में चलते फिरते हैं देखा कि वह उस दूसरे जवान के साथ थे जो उसका जानशीन होने के लिए खड़ा हुआ।
ראיתי את כל החיים המהלכים תחת השמש--עם הילד השני אשר יעמד תחתיו
16 उन सब लोगों का या'नी उन सब का जिन पर वह हुक्मरान था कुछ शुमार न था, तोभी वह जो उसके बाद उठेंगे उससे ख़ुश न होंगे। यक़ीनन ये भी बेकार और हवा की चरान है।
אין קץ לכל העם לכל אשר היה לפניהם--גם האחרונים לא ישמחו בו כי גם זה הבל ורעיון רוח

< वाइज़ 4 >