< इस्त 17 >

1 तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के लिए कोई बैल या भेड़ — बकरी, जिसमें कोई 'ऐब या बुराई हो, ज़बह मत करना क्यूँकि यह ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा के नज़दीक मकरूह है।
Du skal ikke ofre Herren din Gud et stykke storfe eller småfe som har noget lyte eller nogen skade; for det er en vederstyggelighet for Herren din Gud.
2 'अगर तेरे बीच तेरी बस्तियों में जिनको ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तुझको दे, कहीं कोई मर्द या 'औरत मिले जिसने ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा के सामने यह बदकारी की हो कि उसके 'अहद को तोड़ा हो,
Dersom der i din midte, i en av de byer som Herren din Gud gir dig, finnes en mann eller kvinne som gjør det som ondt er i Herrens, din Guds øine, så han bryter hans pakt,
3 और जाकर और मा'बूदों की या सूरज या चाँद या अजराम — ए — फ़लक में से किसी की, जिसका हुक्म मैंने तुझको नहीं दिया, इबादत और परस्तिश की हो,
og han mot mitt bud går bort og dyrker andre guder og tilbeder dem eller solen eller månen eller hele himmelens hær,
4 और यह बात तुझको बताई जाए और तेरे सुनने में आए, तो तू जाँफ़िशानी से तहक़ीक़ात करना और अगर यह ठीक हो और कत'ई तौर पर साबित हो जाए कि इस्राईल में ऐसा मकरूह काम हुआ,
og dette blir meldt dig, og du får høre om det, da skal du nøie granske saken; og er det da sannhet, er det sikkert og visst at denne vederstyggelighet er gjort i Israel,
5 तो तू उस मर्द या उस 'औरत को जिसने यह बुरा काम किया हो, बाहर अपने फाटकों पर निकाल ले जाना और उनको ऐसा संगसार करना कि वह मर जाएँ।
da skal du føre den mann eller den kvinne som har gjort denne onde gjerning, ut til byens port, og enten det er mann eller kvinne, skal du stene dem, så de dør.
6 जो वाजिब — उल — क़त्ल ठहरे वह दो या तीन आदमियों की गवाही से मारा जाए, सिर्फ़ एक ही आदमी की गवाही से वह मारा न जाए।
Efter to eller tre vidners utsagn skal den late livet som skal dø; han skal ikke late livet bare efter ett vidnes utsagn.
7 उसको क़त्ल करते वक़्त गवाहों के हाथ पहले उस पर उठे उसके बाद बाक़ी सब लोगों के हाथ, यूँ तू अपने बीच से शरारत को दूर किया करना।
Vidnene skal først løfte hånden for å avlive ham, og dernæst hele folket; således skal du rydde det onde bort av din midte.
8 अगर तेरी बस्तियों में कहीं आपस के ख़ून या आपस के दा'वे या आपस की मार पीट के बारे में कोई झगड़े की बात उठे, और उसका फ़ैसला करना तेरे लिए निहायत ही मुश्किल हो, तो तू उठ कर उस जगह जिसे ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा चुनेगा जाना।
Når en sak er dig for vanskelig å dømme i, enten det gjelder en drapssak eller en rettstrette eller et søksmål for skade på legemet eller i det hele nogen sak som der tvistes om i dine byer, da skal du gjøre dig rede og dra op til det sted Herren din Gud utvelger.
9 और लावी काहिनों और उन दिनों के क़ाज़ियों के पास पहुँच कर उनसे दरियाफ़्त करना, और वह तुझको फ़ैसले की बात बताएँगे;
Og du skal gå til de levittiske prester og til den som er dommer på den tid, og spørre dig for hos dem, og de skal si dig hvad rett er.
10 और तू उसी फ़ैसले के मुताबिक़ जो वह तुझको उस जगह से जिसे ख़ुदावन्द चुनेगा बताए 'अमल करना। जैसा वह तुमको सिखाएँ उसी के मुताबिक़ सब कुछ एहतियात करके मानना।
Og du skal gjøre efter det de sier dig på det sted Herren utvelger; og du skal i alle stykker akte på å gjøre som de lærer dig.
11 शरी'अत की जो बात वह तुझको सिखाएँ और जैसा फ़ैसला तुझको बताएँ, उसी के मुताबिक़ करना और जो कुछ फ़तवा वह दें उससे दहने या बाएँ न मुड़ना।
Efter den lov de lærer dig, og efter den dom de forkynner dig, skal du gjøre; du skal ikke vike fra det de sier dig, hverken til høire eller til venstre.
12 और अगर कोई शख़्स गुस्ताख़ी से पेश आए कि उस काहिन की बात, जो ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा के सामने ख़िदमत के लिए खड़ा रहता है या उस क़ाज़ी का कहा न सुने, तो वह शख़्स मार डाला जाए और तू इस्राईल में से ऐसी बुराई को दूर कर देना।
Men den mann som er så overmodig at han ikke hører på presten, som står der for å tjene Herren din Gud, eller på dommeren, den mann skal dø; således skal du rydde det onde bort av Israel,
13 और सब लोग सुन कर डर जाएँगे और फिर गुस्ताख़ी से पेश नहीं आएँगे।
og alt folket skal høre det og frykte og ikke mere bære sig overmodig at.
14 जब तू उस मुल्क में जिसे ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तुझको देता है पहुँच जाये, और उस पर क़ब्ज़ा कर के वहाँ रहने और कहने लगे, कि उन क़ौमों की तरह जो मेरे चारों तरफ़ हैं मैं भी किसी को अपना बादशाह बनाऊँ।
Når du kommer inn i det land Herren din Gud gir dig, og du eier det og bor i det, og du så sier: Jeg vil sette en konge over mig, likesom alle de folk som bor rundt omkring mig,
15 तो तू बहरहाल सिर्फ़ उसी को अपना बादशाह बनाना जिसको ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा चुन ले, तू अपने भाइयों में से ही किसी को अपना बादशाह बनाना, और परदेसी को जो तेरा भाई नहीं अपने ऊपर हाकिम न कर लेना।
da skal du sette den til konge over dig som Herren din Gud utvelger. En av dine brødre skal du sette til konge over dig, du må ikke sette over dig en fremmed mann, en som ikke er din bror.
16 इतना ज़रूर है कि वह अपने लिए बहुत घोड़े न बढ़ाए, और न लोगों को मिस्र में भेजे ताकि उसके पास बहुत से घोड़े हो जाएँ, इसलिए कि ख़ुदावन्द ने तुमसे कहा है कि तुम उस राह से फिर कभी उधर न लौटना।
Men han skal ikke holde mange hester og ikke sende folket tilbake til Egypten for å hente mange hester; for Herren har sagt til eder: I skal nu ikke mere vende tilbake den vei.
17 और वह बहुत सी बीवियाँ भी न रख्खे ऐसा न हो कि उसका दिल फिर जाए, और न वह अपने लिए सोना चाँदी ज़ख़ीरा करे।
Han skal heller ikke ta sig mange hustruer, forat hans hjerte ikke skal komme på avveie; heller ikke skal han samle sig meget sølv og gull.
18 और जब वह तख़्त — ए — सल्तनत पर बैठा करे तो उस शरी'अत की जो लावी काहिनों के पास रहेगी, एक नक़ल अपने लिए एक किताब में उतार ले।
Når han så sitter på sin kongetrone, da skal han få denne lov hos de levittiske prester og la den skrive av for sig i en bok.
19 और वह उसे अपने पास रख्खे और अपनी सारी उम्र उसको पढ़ा करे, ताकि वह ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा का ख़ौफ़ मानना और उस शरी'अत और आईन की सब बातों पर 'अमल करना सीखे;
Og den skal han ha hos sig og lese i den alle sitt livs dager, forat han kan lære å frykte Herren sin Gud, så han tar vare på alle denne lovs ord og disse forskrifter og holder dem,
20 जिससे उसके दिल में ग़ुरूर न हो कि वह अपने भाइयों को हक़ीर जाने, और इन अहकाम से न तो दहने न बाएँ मुड़े; ताकि इस्राईलियों के बीच उसकी और उसकी औलाद की सल्तनत ज़माने तक रहे।
forat han ikke skal ophøie sig over sine brødre og ikke vike av fra budet, hverken til høire eller til venstre. Da skal han leve lenge som konge i Israel, både han og hans sønner.

< इस्त 17 >