< इस्त 14 >

1 “तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के फ़र्ज़न्द हो, तुम मुर्दों की वजह से अपने आप को ज़ख़्मी न करना, और न अपने अबरू के बाल मुंडवाना।
Ви сте синови Господа Бога свог; немојте се резати нити бријати међу очима за мртвацем.
2 क्यूँकि तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की मुक़द्दस क़ौम है और ख़ुदावन्द ने तुझको इस ज़मीन की और सब क़ौमों में से चुन लिया है ताकि तू उसकी ख़ास क़ौम ठहरे।
Јер си народ свет Господу Богу свом, и тебе изабра Господ да си му народ особит између свих народа на земљи.
3 “तू किसी घिनौनी चीज़ को मत खाना।
Не једи ништа гадно.
4 जिन चौपायों को तुम खा सकते हो वह ये हैं, या'नी गाय — बैल, और भेड़, और बकरी,
Ово су животиње које ћете јести: говече, овцу, козу,
5 और चिकारे और हिरन, और छोटा हिरन और बुज़कोही और साबिर और नीलगाय और, जंगली भेड़।
Јелена, срну, бивола, дивокозу, једнорога и козу камењачу;
6 और चौपायों में से जिस जिस के पाँव अलग और चिरे हुए हैं और वह जुगाली भी करता हो तुम उसे खा सकते हो।
И све животиње које имају папке расцепљене на двоје, и које преживају између животиња, њих једите.
7 लेकिन उनमें से जो जुगाली करते हैं या उनके पाँव चिरे हुए हैं तुम उनको, या'नी ऊँट, और ख़रगोश, और साफ़ान को न खाना, क्यूँकि ये जुगाली करते हैं लेकिन इनके पाँव चिरे हुए नहीं हैं; इसलिए ये तुम्हारे लिए नापाक हैं।
Али не једите оне које само преживају или које само имају папке расцепљене на двоје, као: камилу, зеца, питомог зеца, јер преживају, а немају папке раздвојене; да вам је нечисто;
8 और सूअर तुम्हारे लिए इस वजह से नापाक है कि उसके पाँव तो चिरे हुए हैं लेकिन वह जुगाली नहीं करता। तुम न तो उनका गोश्त खाना और न उनकी लाश को हाथ लगाना।
Ни свињче, јер има раздвојене папке, али не прежива; да вам је нечисто; месо од њега не једите, и стрва се његовог не дохватајте.
9 'आबी जानवरों में से तुम उन ही को खाना जिनके पर और छिल्के हों।
А између оних што су у води, једите ове: шта год има пера и љуске, једите;
10 लेकिन जिसके पर और छिल्के न हों तुम उसे मत खाना, वह तुम्हारे लिए नापाक हैं।
А што нема пера и љуске, не једите; да вам је нечисто.
11 “पाक परिन्दों में से तुम जिसे चाहो खा सकते हो,
Све птице чисте једите;
12 लेकिन इनमें से तुम किसी को न खाना, या'नी 'उक़ाब, और उस्तुख़्वानख़्वार, और बहरी 'उक़ाब,
А ове не једите: орла, ни јастреба, ни морског орла,
13 और चील और बाज़ और गिद्ध और उनकी क़िस्म के:
Ни сокола, ни еју, ни крагуја по врстама њиховим,
14 हर क़िस्म का कौवा,
Ни гаврана по врстама његовим,
15 और शुतुरमुर्ग़ और चुग़द और कोकिल और क़िस्म क़िस्म के शाहीन,
Ни ћука, ни совуљагу, ни лиску, ни копца по врстама његовим,
16 और बूम, और उल्लू, और क़ाज़,
Ни буљину, ни ражња, ни лабуда,
17 और हवासिल, और रख़म, और हड़गीला,
Ни гема, ни свраку, ни гњурца,
18 और लक़ — लक़, और हर क़िस्म का बगुला, और हुद — हुद, और चमगादड़।
Ни роду, ни чапљу по врстама њеним, ни пупавца, ни љиљка.
19 और सब परदार रेंगने वाले जानदार तुम्हारे लिए नापाक हैं, वह खाए न जाएँ।
И све бубине крилате да су вам нечисте; не једите их.
20 और पाक परिन्दों में से तुम जिसे चाहो खाओ।
И све птице чисте једите.
21 “जो जानवर आप ही मर जाए तू उसे मत खाना; तू उसे किसी परदेसी को, जो तेरे फाटकों के अन्दर हो खाने को दे सकता है, या उसे किसी अजनबी आदमी के हाथ बेच सकता है; क्यूँकि तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की मुक़द्दस क़ौम है। तू हलवान को उसकी माँ के दूध में न उबालना।
Ништа мрцино не једите; дошљаку који је код тебе подај нека једе, или продај туђину; јер си народ свет Господу Богу свом; не кувај јаре у млеку матере његове.
22 “तू अपने ग़ल्ले में से, जो हर साल तुम्हारे खेतों में पैदा हो दहेकी देना।
Десетак дај од свега рода усева свог, што дође с њиве твоје сваке године.
23 और तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के सामने उसी मक़ाम में जिसे वह अपने नाम के घर के लिए चुने, अपने ग़ल्ले और मय और तेल की दहेकी को, और अपने गाय — बैल और भेड़ — बकरियों के पहलौठों को खाना, ताकि तू हमेशा ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा का ख़ौफ़ मानना सीखे।
И једи пред Господом Богом својим на месту које изабере да онде настани име своје, десетак од жита свог, од вина свог и уља свог, и првине стоке своје крупне и ситне, да се учиш бојати се Господа Бога свог свагда.
24 और अगर वह जगह जिसको ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा अपने नाम को वहाँ क़ाईम करने के लिए चुने तेरे घर से बहुत दूर हो, और रास्ता भी इस क़दर लम्बा हो कि तू अपनी दहेकी को उस हाल में जब ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तुझको बरकत बख़्शे वहाँ तक न ले जा सके,
Ако би ти пут био далек, те не би могао однети зато што је далеко од тебе место, које изабере Господ Бог твој да онде намести име своје, кад те Господ Бог твој благослови,
25 तो तू उसे बेच कर रुपये को बाँध, हाथ में लिए हुए उस जगह चले जाना जिसे ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा चुने।
Онда ужини у новац, и узевши у руку своју отиди у место које изабере Господ Бог твој,
26 और इस रुपये से जो कुछ तेरा जी चाहे, चाहे गाय — बैल, या भेड़ — बकरी, या मय, या शराब मोल लेकर उसे अपने घराने समेत वहाँ ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के सामने खाना और ख़ुशी मनाना।
И за те новце узми шта зажели душа твоја, говеда, оваца, вина или другог јаког пића, и шта год би зажелела душа твоја, па једи онде пред Господом Богом својим, и весели се ти и дом твој.
27 और लावी को जो तेरे फाटकों के अन्दर है छोड़ न देना, क्यूँकि उसका तेरे साथ कोई हिस्सा या मीरास नहीं हैं।
Али Левита који би био у месту твом, немој оставити јер нема део ни наследство с тобом.
28 'तीन तीन बरस के बाद तू तीसरे बरस के माल की सारी दहेकी निकाल कर उसे अपने फाटकों के अन्दर इकट्ठा करना।
Сваке треће године одвој сав десетак од доходака својих оне године, и остави га у свом месту.
29 तब लावी जिसका तेरे साथ कोई हिस्सा या मीरास नहीं, और परदेसी और यतीम और बेवा 'औरतें जो तेरे फाटकों के अन्दर हों आएँ, और खाकर सेर हों, ताकि ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तेरे सब कामों में जिनको तू हाथ लगाये तुझको बरकत बख़्शे।
Па нека дођу Левити (јер немају део ни наследство с тобом) и дошљаци и сироте и удовице што су у месту твом, и нека једу и насите се, да би те благословио Господ Бог твој у сваком послу руку твојих, који би радио.

< इस्त 14 >