< कुलुस्सियों 1 >

1 यह ख़त पौलुस की तरफ़ से है जो ख़ुदा की मर्ज़ी से मसीह ईसा का रसूल है। साथ ही यह भाई तीमुथियुस की तरफ़ से भी है।
IzvarasyEcchayA yIzukhrISTasya prEritaH paulastImathiyO bhrAtA ca kalasInagarasthAn pavitrAn vizvastAn khrISTAzritabhrAtRn prati patraM likhataH|
2 मैं कुलुस्से शहर के मुक़द्दस भाइयों को लिख रहा हूँ जो मसीह पर ईमान लाए हैं: ख़ुदा हमारा बाप आप को फ़ज़ल और सलामती बख़्शे।
asmAkaM tAta IzvaraH prabhu ryIzukhrISTazca yuSmAn prati prasAdaM zAntinjca kriyAstAM|
3 जब हम तुम्हारे लिए दुआ करते हैं तो हर वक़्त ख़ुदा अपने ख़ुदावन्द ईसा मसीह के बाप का शुक्र करते हैं,
khrISTE yIzau yuSmAkaM vizvAsasya sarvvAn pavitralOkAn prati prEmnazca vArttAM zrutvA
4 क्यूँकि हमने तुम्हारे मसीह ईसा पर ईमान और तुम्हारी तमाम मुक़द्दसीन से मुहब्बत के बारे में सुन लिया है।
vayaM sadA yuSmadarthaM prArthanAM kurvvantaH svargE nihitAyA yuSmAkaM bhAvisampadaH kAraNAt svakIyaprabhO ryIzukhrISTasya tAtam IzvaraM dhanyaM vadAmaH|
5 तुम्हारा यह ईमान और मुहब्बत वह कुछ ज़ाहिर करता है जिस की तुम उम्मीद रखते हो और जो आस्मान पर तुम्हारे लिए मह्फ़ूज़ रखा गया है। और तुम ने यह उम्मीद उस वक़्त से रखी है जब से तुम ने पहली मर्तबा सच्चाई का कलाम यानी ख़ुदा की ख़ुशख़बरी सुनी।
yUyaM tasyA bhAvisampadO vArttAM yayA susaMvAdarUpiNyA satyavANyA jnjApitAH
6 यह पैग़ाम जो तुम्हारे पास पहुँच गया पूरी दुनिया में फल ला रहा और बढ़ रहा है, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह यह तुम में भी उस दिन से काम कर रहा है जब तुम ने पहली बार इसे सुन कर ख़ुदा के फ़ज़ल की पूरी हक़ीक़त समझ ली।
sA yadvat kRsnaM jagad abhigacchati tadvad yuSmAn apyabhyagamat, yUyanjca yad dinam ArabhyEzvarasyAnugrahasya vArttAM zrutvA satyarUpENa jnjAtavantastadArabhya yuSmAkaM madhyE'pi phalati varddhatE ca|
7 तुम ने हमारे अज़ीज़ हमख़िदमत इपफ़्रास से इस ख़ुशख़बरी की तालीम पा ली थी। मसीह का यह वफ़ादार ख़ादिम हमारी जगह तुम्हारी ख़िदमत कर रहा है।
asmAkaM priyaH sahadAsO yuSmAkaM kRtE ca khrISTasya vizvastaparicArakO ya ipaphrAstad vAkyaM
8 उसी ने हमें तुम्हारी उस मुहब्बत के बारे में बताया जो रूह — उल — क़ुद्दूस ने तुम्हारे दिलों में डाल दी है।
yuSmAn AdiSTavAn sa EvAsmAn AtmanA janitaM yuSmAkaM prEma jnjApitavAn|
9 इस वजह से हम तुम्हारे लिए दुआ करने से बाज़ नहीं आए बल्कि यह माँगते रहते हैं कि ख़ुदा तुम को हर रुहानी हिक्मत और समझ से नवाज़ कर अपनी मर्ज़ी के इल्म से भर दे।
vayaM yad dinam Arabhya tAM vArttAM zrutavantastadArabhya nirantaraM yuSmAkaM kRtE prArthanAM kurmmaH phalatO yUyaM yat pUrNAbhyAm AtmikajnjAnavuddhibhyAm IzvarasyAbhitamaM sampUrNarUpENAvagacchEta,
10 क्यूँकि फिर ही तुम अपनी ज़िन्दगी ख़ुदावन्द के लायक़ गुज़ार सकोगे और हर तरह से उसे पसन्द आओगे। हाँ, तुम हर क़िस्म का अच्छा काम करके फल लाओगे और ख़ुदा के इल्म — ओ — 'इरफ़ान में तरक़्क़ी करोगे।
prabhO ryOgyaM sarvvathA santOSajanakanjcAcAraM kuryyAtArthata IzvarajnjAnE varddhamAnAH sarvvasatkarmmarUpaM phalaM phalEta,
11 और तुम उस की जलाली क़ुदरत से मिलने वाली हर क़िस्म की ताक़त से मज़बूती पा कर हर वक़्त साबितक़दमी और सब्र से चल सकोगे।
yathA cEzvarasya mahimayuktayA zaktyA sAnandEna pUrNAM sahiSNutAM titikSAnjcAcarituM zakSyatha tAdRzEna pUrNabalEna yad balavantO bhavEta,
12 और बाप का शुक्र करते रहो जिस ने तुम को उस मीरास में हिस्सा लेने के लायक़ बना दिया जो उसकी रोशनी में रहने वाले मुक़द्दसीन को हासिल है।
yazca pitA tEjOvAsinAM pavitralOkAnAm adhikArasyAMzitvAyAsmAn yOgyAn kRtavAn taM yad dhanyaM vadEta varam EnaM yAcAmahE|
13 क्यूँकि वही हमें अंधेरे की गिरफ़्त से रिहाई दे कर अपने प्यारे फ़र्ज़न्द की बादशाही में लाया,
yataH sO'smAn timirasya karttRtvAd uddhRtya svakIyasya priyaputrasya rAjyE sthApitavAn|
14 उस एक शख़्स के इख़्तियार में जिस ने हमारा फ़िदया दे कर हमारे गुनाहों को मुआफ़ कर दिया।
tasmAt putrAd vayaM paritrANam arthataH pApamOcanaM prAptavantaH|
15 ख़ुदा को देखा नहीं जा सकता, लेकिन हम मसीह को देख सकते हैं जो ख़ुदा की सूरत और कायनात का पहलौठा है।
sa cAdRzyasyEzvarasya pratimUrtiH kRtsnAyAH sRSTErAdikarttA ca|
16 क्यूँकि ख़ुदा ने उसी में सब कुछ पैदा किया, चाहे आस्मान पर हो या ज़मीन पर, आँखों को नज़र आए या न नज़र आएँ, चाहे शाही तख़्त, क़ुव्वतें, हुक्मरान या इख़्तियार वाले हों। सब कुछ मसीह के ज़रिए और उसी के लिए पैदा हुआ।
yataH sarvvamEva tEna sasRjE siMhAsanarAjatvaparAkramAdIni svargamarttyasthitAni dRzyAdRzyAni vastUni sarvvANi tEnaiva tasmai ca sasRjirE|
17 वही सब चीज़ों से पहले है और उसी में सब कुछ क़ाईम रहता है।
sa sarvvESAm AdiH sarvvESAM sthitikArakazca|
18 और वह बदन यानी अपनी जमाअत का सर भी है। वही शुरुआत है, और चूँकि पहले वही मुर्दों में से जी उठा इस लिए वही उन में से पहलौठा भी है ताकि वह सब बातों में पहले हो।
sa Eva samitirUpAyAstanO rmUrddhA kinjca sarvvaviSayE sa yad agriyO bhavEt tadarthaM sa Eva mRtAnAM madhyAt prathamata utthitO'grazca|
19 क्यूँकि ख़ुदा को पसन्द आया कि मसीह में उस की पूरी मामूरी सुकूनत करे
yata Izvarasya kRtsnaM pUrNatvaM tamEvAvAsayituM
20 और वह मसीह के ज़रिए सब बातों की अपने साथ सुलह करा ले, चाहे वह ज़मीन की हों चाहे आस्मान की। क्यूँकि उस ने मसीह के सलीब पर बहाए गए ख़ून के वसीले से सुलह — सलामती क़ाईम की।
kruzE pAtitEna tasya raktEna sandhiM vidhAya tEnaiva svargamarttyasthitAni sarvvANi svEna saha sandhApayitunjcEzvarENAbhilESE|
21 तुम भी पहले ख़ुदा के सामने अजनबी थे और दुश्मन की तरह सोच रख कर बुरे काम करते थे।
pUrvvaM dUrasthA duSkriyAratamanaskatvAt tasya ripavazcAsta yE yUyaM tAn yuSmAn api sa idAnIM tasya mAMsalazarIrE maraNEna svEna saha sandhApitavAn|
22 लेकिन अब उस ने मसीह के इंसानी बदन की मौत से तुम्हारे साथ सुलह कर ली है ताकि वह तुमको मुक़द्दस, बेदाग़ और बेइल्ज़ाम हालत में अपने सामने खड़ा करे।
yataH sa svasammukhE pavitrAn niSkalagkAn anindanIyAMzca yuSmAn sthApayitum icchati|
23 बेशक अब ज़रूरी है कि तुम ईमान में क़ाईम रहो, कि तुम ठोस बुनियाद पर मज़्बूती से खड़े रहो और उस ख़ुशख़बरी की उम्मीद से हट न जाओ जो तुम ने सुन ली है। यह वही पैग़ाम है जिस का एलान दुनिया में हर मख़्लूक़ के सामने कर दिया गया है और जिस का ख़ादिम मैं पौलुस बन गया हूँ।
kintvEtadarthaM yuSmAbhi rbaddhamUlaiH susthiraizca bhavitavyam, AkAzamaNPalasyAdhaHsthitAnAM sarvvalOkAnAM madhyE ca ghuSyamANO yaH susaMvAdO yuSmAbhirazrAvi tajjAtAyAM pratyAzAyAM yuSmAbhiracalai rbhavitavyaM|
24 अब मैं उन दुखों के ज़रिए ख़ुशी मनाता हूँ जो मैं तुम्हारी ख़ातिर उठा रहा हूँ। क्यूँकि मैं अपने जिस्म में मसीह के बदन यानी उस की जमाअत की ख़ातिर मसीह की मुसीबतों की वह कमियाँ पूरी कर रहा हूँ जो अब तक रह गई हैं।
tasya susaMvAdasyaikaH paricArakO yO'haM paulaH sO'ham idAnIm AnandEna yuSmadarthaM duHkhAni sahE khrISTasya klEzabhOgasya yOMzO'pUrNastamEva tasya tanOH samitEH kRtE svazarIrE pUrayAmi ca|
25 हाँ, ख़ुदा ने मुझे अपनी जमाअत का ख़ादिम बना कर यह ज़िम्मेदारी दी कि मैं तुम को ख़ुदा का पूरा कलाम सुना दूँ,
yata Izvarasya mantraNayA yuSmadartham IzvarIyavAkyasya pracArasya bhArO mayi samapitastasmAd ahaM tasyAH samitEH paricArakO'bhavaM|
26 वह बातें जो शुरू से तमाम गुज़री नसलों से छुपा रहा था लेकिन अब मुक़द्दसीन पर ज़ाहिर की गई हैं। (aiōn g165)
tat nigUPhaM vAkyaM pUrvvayugESu pUrvvapuruSEbhyaH pracchannam AsIt kintvidAnIM tasya pavitralOkAnAM sannidhau tEna prAkAzyata| (aiōn g165)
27 क्यूँकि ख़ुदा चाहता था कि वह जान लें कि ग़ैरयहूदियों में यह राज़ कितना बेशक़ीमती और जलाली है। और यह राज़ है क्या? यह कि मसीह तुम में है। वही तुम में है जिस के ज़रिए हम ख़ुदा के जलाल में शरीक होने की उम्मीद रखते हैं।
yatO bhinnajAtIyAnAM madhyE tat nigUPhavAkyaM kIdRggauravanidhisambalitaM tat pavitralOkAn jnjApayitum IzvarO'bhyalaSat| yuSmanmadhyavarttI khrISTa Eva sa nidhi rgairavAzAbhUmizca|
28 यूँ हम सब को मसीह का पैग़ाम सुनाते हैं। हर मुम्किन हिक्मत से हम उन्हें समझाते और तालीम देते हैं ताकि हर एक को मसीह में कामिल हालत में ख़ुदा के सामने पेश करें।
tasmAd vayaM tamEva ghOSayantO yad EkaikaM mAnavaM siddhIbhUtaM khrISTE sthApayEma tadarthamEkaikaM mAnavaM prabOdhayAmaH pUrNajnjAnEna caikaikaM mAnavaM upadizAmaH|
29 यही मक़्सद पूरा करने के लिए मैं सख़्त मेहनत करता हूँ। हाँ, मैं पूरे जद्द — ओ — जह्द करके मसीह की उस ताक़त का सहारा लेता हूँ जो बड़े ज़ोर से मेरे अन्दर काम कर रही है।
EtadarthaM tasya yA zaktiH prabalarUpENa mama madhyE prakAzatE tayAhaM yatamAnaH zrAbhyAmi|

< कुलुस्सियों 1 >